चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह
तीनबत्ती न्यूज|17 मई, 2026
सागर। जन्मदिन पर रक्तदान शिविर जैसा प्रकल्प इतने बड़े स्तर पर आयोजित करना विलक्षण घटना है। यह आसान काम नहीं है। इस शिविर की एक बड़ी उपलब्धि रक्तदान से जुड़े भ्रम दूर करते हुए जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण है। यह उद्गार दैनिक भास्कर सागर के संपादक योगेश पवार ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के दूसरे दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस मेगा ब्लड डोनेशन केंप में दो दिनों में ही 824 रक्तदान वीरों ने रक्तदान करते हुए अपना योगदान किया।
------------
वीडियो देखने क्लिक करे
--------------
संपादक योगेश पवार ने संबोधन में रक्तदान से जुड़ा अपना व्यक्तिगत अनुभव सुनाते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार अचानक आए फोन काल पर इंदौर में एक असहाय बुजुर्ग महिला को रक्तदान किया था। वर्किंग कलर्स में काम छोड़कर विजय नगर से उज्जैन रोड पर स्थित हास्पिटल में रक्तदान के लिए बाइक से जाते हुए उनके मन में भी कई डाउट्स आ रहे थे। लेकिन रक्तदान करके वापस लौटते हुए मुझे जिस आत्मसंतुष्टि का अनुभव हुआ वह आज भी भूल नहीं पाता। फिर रक्तदान मुझे आसान और सुखद लगने लगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी प्रकाश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविरों से सागर जिले में जागरूकता पैदा कर दी है। देखने में आता था कि मरीज के साथ आने वाले सगे संबंधी और रिश्तेदार अपने ही परिजन को ब्लड देने में कतराते थे। लेकिन अब ऐसी प्रवृत्ति में कभी आई है और रिलेटिव्स रक्तदान करने की पहल करने लगे हैं। इस बदलाव का श्रेय पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी और उनके द्वारा पिछले 12 सालों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों को जाता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौसेवक पारंग शुक्ला ने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन एतिहासिक है। मैं इसके लिए ईश्वर के चरणों में प्रणाम करता हूं कि उन्होंने श्रद्धेय भूपेन्द्र सिंह जी को इस पुण्य कार्य के लिए चुना है।
---------------
वीडियो देखने नीचे क्लिक करे
_____________
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं आप सभी का जीवन भर ऋणी रहूंगा। आप जैसे विद्वानों और समाजसेवियों से इस सेवा कार्य की अनुशंसा मिलती है तो जीवन की सार्थकता का अनुभव होता है। ईश्वर की कृपा से यह सब संभव होता है। हम सभी की समवेत शक्ति इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनी है जिससे कभी तक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 42000 लोगों के जीवन की रक्षा में योगदान संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों से चल रहे रक्तदान शिविरों से कभी सागर जिले में रक्त की कमी नहीं होती। हमारे कार्यालय से रात दिन ब्लड हेल्पलाइन काल सेंटर संचालित है जिसमें चौबीसों घंटे कोई भी रक्त के लिए सहायता ले सकता है। हम जरूरतमंद को हर संभव रक्त उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं और ऐसा करते हुए जरूरतमंद से कभी भी उसकी जाति, वर्ग, क्षेत्र, जिला और प्रदेश नहीं पूछते। उन्होंने कहा कि सागर जिले के ब्लड बैंक की क्षमता 1000 यूनिट की है। नार्मस् की दृष्टि से बीएमसी में ही 5000 यूनिट क्षमता का पूरी सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक होना चाहिए। इसके लिए पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक में हमारे प्रस्ताव पर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में इस स्तर का ब्लड बैंक स्थापित करने की स्वीकृति और 5.75 करोड़ की स्वीकृति हुई है। ऐसा होने पर हमारे इन रक्तदान शिविरों से संग्रहित ब्लड वहीं उपयोग होने लगेगा। पिछले वर्ष भी हमारे ब्लड डोनेशन कैंप से लगभग 2300 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ था जिसे क्षमता से ऊपर होने के चलते भोपाल गांधी मेडीकल कालेज को दिया गया था।
दूसरे दिन रक्तदाताओं के महा महोत्सव सा माहौल, रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए गये
आमतौर पर रक्तदान शिविरों के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ऐसी व्यस्तता दुर्लभ देखने मिलती है। तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर्स पर रक्तदाताओं की संख्या क्षमता से अधिक होने पर चौथा काउंटर खोलना पड़ा। हाल में 60 बिस्तर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लगातार भरे रहे। रक्तदाताओं के लिए विशाल रक्तदान शिविर किसी उत्सव की तरह संचालित होते हैं। दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में रक्तवीर अपना योगदान करने होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में आयोजित सुव्यवस्थित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे। दोपहर तक ही 400 से अधिक रक्तवीर रक्तदान कर चुके थे। 60 बिस्तरों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, टेक्नीशियन प्रत्येक रक्तदाता को अटेंड करते रहे। विशेषज्ञ चिकित्सक निरंतर देखरेख में लगे रहे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, युवा नेता अविराज सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डा.सुशील तिवारी, बीएमसी और जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक निरंतर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते रहे और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपते रहे।
दो दिन में पूर्व मंत्री के 15 परिजनों ने रक्तदान किया
रक्तदान के पुण्य सेवा कार्य में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के परिजन भी पीछे नहीं हैं। दो दिनों में ही परिवार से जुड़े 15 रक्तदाताओं ने अपना योगदान दर्ज कराया। इनमें धर्मेंद्र सिंह (बबलू भैया) तेंदूखेड़ा, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा, पूर्व जिला पंचायत सभापति अशोक सिंह बामोरा, वैभव सिंह बामोरा, सत्यम सिंह बामोरा, नरेन्द्र सिंह पप्पू, अनुराग सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, अंकित सिंह बामोरा, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, उत्तम सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, सागर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, अभिनव सिंह बामोरा शामिल रहे। शेष परिजन अगले दो दिनों में रक्तदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष के शिविर में भी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के पुत्रा अविराज सिंह और सुपुत्रियों सहित परिवार से जुड़े 23 सदस्यों ने रक्तदान किया था।
महिलाये भी आगे रक्तदान में
इस विशाल रक्तदान शिविर में महिला रक्तदाता भी बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दर्ज कराती हैं। पहले दिन 11 महिला रक्तदाता सामने आईं थीं। दूसरे दिन भी 11 महिला रक्तदाताओं ने अपना योगदान दिया। इनमें श्रीमती काजल गोदना बीना, सुभेदार वार्ड पार्षद रूबी पटेल, मनीषा राय बागराज वार्ड, रजनी विश्वकर्मा, श्रीमती सोनम ठाकुर हंसरई, श्रीमती बबीता बनर्जी, बागराज वार्ड, ज्योति जैन बांदरी, निधि जैन सेवन, सविता सिंह बामोरा, रुखसार खान बंडा, राजकुमारी विश्वकर्मा रोड़ा ने शिविर में रक्तदान किया। इनमें पार्षद रूबी पटेल के पति और भाई ने भी रक्तदान किया। बीना से आकाश सिंह गोदना ने अपनी पत्नी काजल सिंह के साथ रक्तदान किया।पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू के पति नीरज केसरवानी ने रक्तदान किया। सिरोंजा निवासी श्रीमती बबीता बनर्जी ने अपने पति चन्दन बनर्जी और पुत्र अभिषेक बनर्जी के साथ लगातार 12 वें वर्ष इसी शिविर में रक्तदान किया। हंसरई ग्राम की श्रीमती सोशल सिंह अपने पति अनिल सिंह के साथ रक्तदान कर रहीं थीं। इस तरह पति पत्नी, मां बेटे एक साथ रक्तदान कर रहे हैं ऐसे नजारे आमतौर पर दुर्लभ होते हैं लेकिन इस रक्तदान शिविर में यह दृश्य बार बार दिखाई देते हैं। मंडी बामोरा नगर परिषद के उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने 25 साथियों सहित रक्तदान किया। पूर्व विधायक पारुल साहू के पति नीरज केसरवानी ने रक्तदान किया। खुरई सीएमओ राजेश मेहतेल और सागर के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक यादव तथा कांग्रेस नेता शोएब कुरैशी ने रक्तदान किया।नगर के एक प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट ने रक्तदान किया। जिले की सभी तहसीलों और आसपास के जिलों से भी रक्तदाता इस शिविर में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं।
पूर्व प्राचार्य ने 21 पंखों से स्वागत किया,पत्रिका का विमोचन
खुरई के पूर्व प्राचार्य संदीप चौबे ने 21 स्टेंड इलेक्ट्रिक फैन भेंट कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह सभी पंखे पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प के अनुसार जरूरतमंदों को भेंट कर दिये जाएंगे। खुरई के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कौशिक और प्रेमनारायण तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पत्रिका का विमोचन उनसे कराया। इस अवसर पर खुरई के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, मयंक जैन, सौरभ सिंह परिहार,प्रदीप आठिया उपस्थित थे।
रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथिगण
रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि गण पत्रिका समाचार पत्र के संपादक श्री नितिन त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्सक डा राजेंद्र चउदा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री गुलझारी लाल जैन होंगे।
ये रहे उपस्थित
विशाल रक्तदान शिविर के द्वितीय दिवस महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिक उत्साह वर्धन के लिए उपस्थित रहे। इनमें पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,डा सुशील तिवारी, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह, संजय बापट बीना, चंद्रप्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह लोधी, जयंत सिंह बुंदेला, लोकेंद्र सिंह पिठौरिया, युवा उद्यमी अनिरुद्ध पिंपलापुरे, शैलेंद्र जैन (पार्षद वृंदावन वार्ड), पार्षद सूरज घोसी, संतोष रोहित, लक्ष्मण सिंह लोधी, नवीन भट्ट्, संतोष दुबे, सुरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष कुरवाई, महेश साहू (अध्यक्ष अनाज तिलहन), पार्षद मनोज राय खुरई, रिक्की शर्मा (पार्षद मकरोनिया), देशराज सिंह यादव खुरई,, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला शाहगढ़, पृथ्वी सिंह बामोरा, पत्रकार बीडी दुबे, करके अरजरिया,श्रीकांत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह पिठौरिया, राजेश सिंह ठाकुर उर्दोना, महेश सिंह खेरा, धर्मेन्द्र सिंह तेंदूखेड़ा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह दुधवारा, संदीप साहू, उमेश यादव, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, पत्रकार मुकेश कौशिक खुरई,कृष्ण पाल सिंह बामोरा, अशोक जैन पटवारी, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, रुद्र प्रताप सिंह बामोरा,, अंकित सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, संदीप सिंह बासौदा, आदेश जैन, अनुराग सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, नीति राज सिंह खुरई, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पवन दुबे, बृजेश महाराज खुरई, अरविंद सिंह, श्याम जी दुबे, वीरेंद्र चौहान मकरोनिया, अवनीत सिंह(नी बी सरदार),अंकित तिवारी मकरोनिया, जितेंद्र सिंह धनोरा, राघवेंद्र गंभीरिया खुरई, संतोष करैया, राहुल बाहरपुर, हेमराज सिंह महुली, राहुल सिंह चौरा, अजय सिंह राजपूत रोड़ा, राजेश सैनी, बबलू चौरसिया नगर निगम सागर, अजीत सिंह चीलपहाडी , भूपेंद्र सिंह सिंगदौनी, राजेश सैनी, राजवीर सिंह शाहपुर, योगेश श्रीवास्तव डब्बू, (एडवोकेट), अजीत राय मालथोन, रक्तदान महादान ग्रुप सागर से रक्तवीर समीर जैन, पवन जैन, नीलेश जैन, राजकुमार सिंह, नरेश सिंह धनौरा, मुकेश राय, शुभम जैन बांदरी, सचिन साहू दुर्गा प्रजापति, कमलेश कुशवाहा, विशाल गुरु, राजा सिंह गढ़ौला जागीर, मिश्री चंद गुप्ता, राहुल राजपूत सिंगपुर, पुष्पेंद्र सिंह मछऊ, जितेन्द्र सिंह धनौरा, ऋषि व्यास, संतोष पटेल करैया, क्रोध विश्वकर्मा व उपस्थित रहे।
---------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें