केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर-टीकमगढ़ का सफर किया यात्री बस से : बोले - PM मोदी की बात माने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, ईंधन बचाएं
तीनबत्ती न्यूज|17 मई,2026
सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और ईवी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने रविवार को सागर से टीकमगढ़ तक यात्री बस में सफर कर लोगों को एक सकारात्मक संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार अपने गृह जिला सागर आए थे। आज वे अपने लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के लिए बस से रवाना हुए।
------------
वीडियो देखने क्लिक करे
--------------
केंद्रीय मंत्री ने सरकारी काफिले और अतिरिक्त वाहनों के बजाय आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा की। सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। बस में बैठी एक बुजुर्ग महिला को पानी की बोतल देते हुए उन्होंने कहा, “आपको देखकर मुझे अपनी दादी की याद आ गई।” मंत्री के इस व्यवहार की यात्रियों ने सराहना की।
‘नेता और अधिकारी आगे आएंगे तो बदलेगी सोच’
यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार ईंधन बचत की अपील कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई और सीमित संसाधनों को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की आवश्यकता है।
---------------
वीडियो देखने नीचे क्लिक करे
_____________
उन्होंने कहा कि यदि नेता और अधिकारी स्वयं आगे आकर ईंधन बचत का संदेश देंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों में धीरे-धीरे बदलाव भी दिखाई देने लगा है, जो अच्छे संकेत हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की।
-----------+
देखे: फोटो फीचर
------------------
यात्रियों ने जताई खुशी
केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर बस में मौजूद यात्री भी उत्साहित नजर आए। कई यात्रियों ने इसे सादगी और जनसंपर्क की मिसाल बताया। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से ईंधन की बचत के साथ-साथ अनावश्यक खर्च भी कम होगा और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। वे हमेशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अपनी टूव्हीलर का उपयोग करते रहते है।
---------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें