MP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

MP: लोकायुक्त का छापा: तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन 


तीनबत्ती न्यूज|07 मई,2026

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डॉक्टरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि डॉक्टर मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले कमीशन मांग रहे थे।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को... मंत्री गोविंद राजपूत की प्रतिक्रिया


-----------------------------------

गिरफ्तार आरोपियों में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या साईं और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा शामिल हैं। यह कार्रवाई राजपुर स्थित सेवा पैथोलॉजी लैब के मैनेजर अदनान अली की शिकायत पर की गई।

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


20 प्रतिशत से बढ़ाकर मांगा 50 प्रतिशत कमीशन

शिकायतकर्ता अदनान अली ने लोकायुक्त को बताया कि अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को जांच के लिए उनकी लैब में भेजते थे और इसके बदले कमीशन लेते थे। शुरुआत में 20 प्रतिशत कमीशन तय था, लेकिन पिछले महीने तीनों डॉक्टरों ने मिलकर इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।

यह भी पढ़ेंभोपाल में बड़ी कार्रवाई: उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड

शिकायतकर्ता के अनुसार डॉक्टर लगातार अधिक रकम की मांग कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।



सत्यापन के बाद रची गई ट्रैप कार्रवाई

लोकायुक्त टीम ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। इस दौरान डॉक्टर कम राशि लेने पर सहमत हो गए।समझौते के अनुसार डॉ. अमित शाक्य 8 हजार रुपए, डॉ. दिव्या साईं 5 हजार रुपए और डॉ. मनोहर गोदारा 12 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हुए।

यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा

पूर्व योजना के तहत शिकायतकर्ता ने डॉक्टरों को रिश्वत की रकम सौंपी। जैसे ही तीनों ने पैसे लिए, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें