सागर को मिली बड़ी रेल सौगात: रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा को मंजूरी : सांसद डॉ लता वानखेड़े
तीनबत्ती न्यूज: 05 जून,2026
सागर: सागर लोकसभा क्षेत्र को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। वर्षों से लंबित रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद (चार्लपल्ली) रेल सेवा की मांग को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने नई नियमित (स्थायी) ट्रेन सेवा ट्रेन संख्या 20158/20157 के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह भी पढ़ें: एमपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,08 IPS और 66 राज्य पुलिस सेवाअधिकारियों के तबादले
सागर लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने बताया कि आजादी के बाद से ही सागर को दक्षिण भारत, विशेष रूप से नागपुर और हैदराबाद से सीधे रेल मार्ग द्वारा जोड़ने की मांग विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जाती रही है। अब उनके कार्यकाल में यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।
---------
यह भी देखे : लोकायुक्त में बड़ा फेरबदल : भोपाल, सागर और रीवा संभाग के एसपी बदले
-------------
नई ट्रेन सेवा में सागर और बीना रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव रहेगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को नागपुर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। चिकित्सा उपचार, उच्च शिक्षा, रोजगार, व्यापार तथा आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि यह उपलब्धि सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें