सागर में महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष ने की बैठक : संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

सागर में महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष ने की बैठक : संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर हुआ मंथन


तीनबत्ती न्यूज: 06 जून,2026

सागर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी के सागर संभागीय दौरे के दौरान शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन, सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और आमजन से भेंट-मुलाकात कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: सागर में एमडी ड्रग्स नेटवर्क: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक महिला समेत दो गिरफ्तार, एक फरार ▪️तीन दिन पहले दमोह में पकड़ी गई 12 लाख की स्मैक: एक आरोपी निकला सागर का

प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया ने  कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं लेने में सक्षम बनाना ही वास्तविक सशक्तिकरण है और यही एक प्रगतिशील एवं समानता आधारित समाज की नींव है।




यह भी पढ़ें: सागर को मिली बड़ी रेल सौगात: रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा को मंजूरी : सांसद डॉ लता वानखेड़े

प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था सहित विभिन्न निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना कांग्रेस का प्रमुख उद्देश्य है। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।


जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि लगभग पांच वर्षों बाद महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष का सागर आगमन हुआ है, जो संगठन के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

बैठक को जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, राकेश राय, द्वारका चौधरी, रमाकांत यादव, हरिश्चंद्र सोनवार, किरणलता सोनी और रजिया खान सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आनंद हेला ने व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप गुप्ता, शरद पुरोहित, पार्षद सुरेखा राय, रोशनी खान, नीलोफर अंसारी, रेखा सोनी, शशि राय, अर्चना कन्नोजिया, मीना पवन पटेल, गीता कुश्वाहा, गीता अहिरवार, मीरा अहिरवार, लक्ष्मी अहिरवार, रेखा अहिरवार, रीना अहिरवार, मालती, गीता लारिया, संतोष रानी, सीमा अहिरवार, हर्षिता, ऊषा, सपना, अनुष्का, लक्ष्मी वंसल, उर्मिला अहिरवार, ज्योति भलैया, वसीम खान, कल्लू पटेल, नितिन पचौरी, रविशंकर, परख शुक्ला, अजय लारिया, धर्मेंद्र रैकवार, प्रशांत सोनी, मुमताज बेगम, पवन पटेल, महेश अहिरवार, रविशंकर प्रजापति, राहुल खटीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें