Sagar News: प्रशासन का बड़ा एक्शन: ढाई करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया कब्जा, चला बुलडोजर

Sagar News: प्रशासन का बड़ा एक्शन: ढाई करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया कब्जा, चला बुलडोजर


तीनबत्ती न्यूज: 27 जून,2026

सागर। जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के कड़े रुख के बाद सागर के ग्राम बारछा में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को दो टूक निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाए।

बुलडोजर चलाकर मुक्त कराई 21 हेक्टेयर से अधिक जमीन

​कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ ग्राम बारछा पहुंचा। यहाँ शासकीय भूमि खसरा नंबर 572/1, रकबा क्रमशः 10.12 और 11.35 (कुल रकबा 21.47 हेक्टेयर) पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को मलबे में तब्दील कर दिया गया। मुक्त कराई गई इस विशाल भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

मौके पर डटा रहा प्रशासनिक अमला

​अतिक्रमण विरोधी इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तहसीलदार श्री राहुल गौड़ और पटवारी श्री विजय पाठक सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद रही।

कलेक्टर की दो टूक- 'अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं'

​कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) को अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी जमीनों का सर्वे करने और अवैध कब्जों को चिन्हित कर तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए हैं। 

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर खुरई में 19.80 करोड़ की लागत से 11 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों की स्वीकृति

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर खुरई में 19.80 करोड़ की लागत से 11 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों की स्वीकृति 


तीनबत्ती न्यूज: 26 जून,2026

सागर। मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर खुरई विधानसभा क्षेत्र में  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 19.80 करोड़ की लागत से 11 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया है। इनमें खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन विकासखण्ड में 14.93 करोड़ की लागत से 8 ग्राम सड़कें तथा खुरई विकासखण्ड में 4.87 करोड़ की लागत से 3 ग्राम सड़कों का निर्माण होगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा जारी की गई प्रशासकीय स्वीकृति में मालथौन विकासखण्ड में कुल 14.93 करोड़ की लागत से जो 8 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें शामिल हैं उनमें रिछा रोड से मड़ावन पार्क नीचेपुरा 1.40 किलोमीटर लागत 253.20 लाख, खटोरा से आदिवासी बस्ती -अनुसूचित जाति बस्ती गुल्लीपुरा 1.28 किमी लागत 100.86 लाख, बीजरी से बड़ी बीजरी टोला 0.72 किमी लागत 55.96 लाख, पथरिया चिंटाई से बड़राहो टपरा 2.78 किमी लागत 324.55 लाख, संजरा से लिधोरा 2.70 किमी लागत 286.88 लाख, सेवन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से अनुसूचित जाति बस्ती कुलुआ तक 1.06 किमी लागत 101.35 लाख, जेरवारा से सिद्धासन अनुजाति टोला तक 3.90 किमी लागत 296.19 लाख, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क सेवन रोड से सेवन अनु जाति टोला तक 0.70 किमी लागत 74.08 लाख शामिल हैं।

इसी प्रकार खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई विकासखण्ड में कुल 4.87 करोड़ की लागत से जो 3 प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कें स्वीकृत हुई हैं उनमें नरोधा से भी ढइऐ तक 1.95 किमी लागत 208.51 लाख, सिलारपुर से सिलारपुर सोसायटी तक 1.50 किमी लागत 157.06 लाख, खुरई नारधा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से खेरा आदिवासी मोहल्ला तक 0.93 किमी लागत 121.06 लाख शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और परिवहन ज्यादा सुविधाजनक तथा सुरक्षित रूप से हो सकेगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण जनों को यह सौगात देने पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।


कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ली सड़क सुरक्षा की बैठक, रोटरी और लेफ्ट टर्न पर न रूकें बस: सड़कों से हटेंगे अनावश्यक कट और आवारा पशु, सुरक्षा नियमों के लिए चलेगा विशेष अभियान

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ली सड़क सुरक्षा की बैठक, रोटरी और लेफ्ट टर्न पर न रूकें बस: 
सड़कों से हटेंगे अनावश्यक कट और आवारा पशु, सुरक्षा नियमों के लिए चलेगा विशेष अभियान


तीनबत्ती न्यूज:  26 जून 2026

सागर: सागर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र सोलंकी, डीएसपी ट्रैफिक  मयंक चौहान, एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री साहित्य तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी रोटरी (चौराहे) और लेफ्ट टर्न पर भारी वाहनों तथा बसों को रुकने की अनुमति कतई न दी जाए। ऐसा करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि मोड़ पर जाम और दुर्घटना की स्थिति न बने।

60 लोगों को ट्रेनिंग

इसी क्रम में एंबुलेंस व पेट्रोलिंग वाहनों के चालकों, टोल प्लाजा कर्मचारियों तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े कम से कम 60 व्यक्तियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल सहायता देकर कैशलेस उपचार वाले अस्पतालों तक पहुँचाया जा सके। वर्तमान में प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत 16 अस्पताल पंजीकृत हैं और तहसील स्तर पर भी अस्पतालों को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप और रेडियम स्ट्रिप लगाने की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्ट्रिप नहीं लगी है, उन्हें टोल प्लाजा से गुजरने न दिया जाए, ताकि वाहन स्वामी सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। वहीं मकरोनिया एवं मोतीनगर चौराहे पर सुबह के समय मजदूरों की भीड़ से प्रभावित होने वाले यातायात को सुधारने के लिए जंक्शन इम्प्रूवमेंट किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम एवं श्रम विभाग को मजदूरों के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख मार्गों पर बने अनावश्यक मीडियन कट बंद करने की कार्रवाई के तहत पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी ने कार्य पूर्ण कर लिया है, जबकि एनएचएआई को शेष कार्यों की रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। इसके अलावा शंकरगढ़ में यू-टर्न के पास बने यात्री प्रतीक्षालय को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और राधा तिराहे के पास दुर्घटना की आशंका वाले विद्युत पोल को हटाने के निर्देश दिए गए। सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम और नगर पालिकाओं को निर्देश दिए गए हैं कि पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए और उनके मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में यह भी बताया गया कि भोपाल एवं इंदौर मार्ग की यात्री बसों का संचालन अब नवीन बस स्टैंड से ही किया जा रहा है और अनुरक्षण शुल्क भी वहीं से वसूला जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस विभाग को हेलमेट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अंत में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी है।




सागर पुलिस की कार्रवाई: सुरखी में जुआ फड़ का भंडाफोड़; 09 गिरफ्तार, ₹21.24 लाख का मशरूका जब्त

सागर पुलिस की कार्रवाई: सुरखी में जुआ फड़ का भंडाफोड़; 09 गिरफ्तार, ₹21.24 लाख का मशरूका जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 26 जून 2026

सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए सागर और सुरखी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर एक बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है, जिनके पास से दो कारें और नगदी सहित कुल ₹21.24 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।

गौशाला के पीछे चल रहा था हार-जीत का खेल

​जानकारी के अनुसार, 25 जून की रात को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि थाना सुरखी क्षेत्र के अंतर्गत अगरा रोड स्थित गौशाला के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।

मचा हड़कंप; पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

​जैसे ही संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जुआरियों में हड़कंप मच गया। कुछ आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर 9 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, बरकोटी निवासी आरोपी अंकुश चौहान मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

लाखों की गाड़ियां और नगदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹71,000 नगद, 52 ताश के पत्ते, 09 टच मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹3.53 लाख), आर्टिका कार क्रमांक MP15ZJ0366 (कीमत लगभग ₹9 लाख) तथा बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत लगभग ₹8 लाख) सहित कुल लगभग ₹21,24,000 का मशरूका विधिवत जब्त किया है।
सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक परम सिंह, प्रधान आरक्षक नोवत कुमार, आरक्षक विकास सहित सागर पुलिस एवं थाना सुरखी पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।


पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: अंबेडकर पार्क में 300 से अधिक पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पार्क गोद लेने की घोषणा

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: अंबेडकर पार्क में 300 से अधिक पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पार्क गोद लेने की घोषणा

तीनबत्ती न्यूज: 26 जून 2026

सागर। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मानसून पूर्व धर्मश्री स्थित अंबेडकर पार्क में लीगल राइट्स काउन्सिल इंटरनेशनल के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सकों, समाजसेवियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 300 से अधिक पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लीगल राइट्स काउन्सिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से शुद्ध ऑक्सीजन, पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुश्री शैलेंद्र जैन ने अंबेडकर पार्क को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि पार्क में नियमित रूप से पौधारोपण, पौधों की देखरेख और हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह शहर का आदर्श हरित क्षेत्र बन सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद लता वानखेड़े मौजूद रहीं। उनके साथ आपस वेलफेयर फाउंडेशन की प्रीति सिंह, रॉयल राजपूत क्लब की ऋतु सिंह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉ. तल्हा साद एवं डॉ. ज्योति चौहान, सिद्धत्व फाउंडेशन की डॉ. श्वेता नेमा, महिला एडवोकेट संघ की सदस्याएं, आंगनवाड़ी सहायिकाएं, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तथा लीगल राइट्स काउन्सिल इंटरनेशनल सागर इकाई की मेघा दुबे, निशा शिंदे और स्वाति हलवे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।

प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने देखा अमृत 2.0 का काम : 2 एकड़ ज़ोन में वृहद पौधरोपण अभियान शुरू ▪️विधायक प्रदीप लारिया के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने देखा अमृत 2.0 का काम : 2 एकड़ ज़ोन में वृहद पौधरोपण अभियान शुरू

▪️विधायक प्रदीप लारिया के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू




तीनबत्ती न्यूज: 25 जून 2026 
सागर: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आज मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने यह नारियल का पौधा रोपकर वृहद पौधारोपण की शुरुआत की। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमृत 2.0 योजना के कार्यों का मूल्यांकन करने के साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से "एक पेड़ माँ के नाम" वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारी और जन समुदाय विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मकरोनिया क्षेत्र में हो रहे तीव्र विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित 'अमृत योजना' को स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने बखूबी धरातल पर उतारा है। क्षेत्र के निरंतर 4 बार के विधायक ने जनता के दिलों में स्थान बनाकर विकास को प्राथमिकता दी है।


पुराने कुओं, बावड़ियों और पारंपरिक जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है। वर्षा जल को सहेजकर जमीन के भीतर पहुंचाना और वाटर टेबल (भूजल स्तर) को बनाए रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। वर्षा के जल का संचय करना और उसे वापस भूमि में पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ी के प्रति यह हमारी जिम्मेदारी भी है। 

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने मकरोनिया क्षेत्र में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने यहां बन रहे भव्य रविदास मंदिर निर्माण, शबरी जलाशय के सुंदरीकरण और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु स्थानीय विधायक, प्रशासनिक और जनभागीदारी के प्रयासों की सराहना की।



विधायक प्रदीप लारिया ने क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी दी और कहा कि क्षेत्र में लगातार तीव्र गति से विकास हो रहा है। आज यहां करीब ₹1.60 करोड़ की लागत से शबरी जलाशय/सरोवर का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही ₹72 लाख की लागत से 'शबरी पार्क' का निर्माण भी जारी है, जिसे एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान अभियान के तहत यहां करीब 2 एकड़ क्षेत्र को विशेष वन ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ कुल 1,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य है।


विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण एवं अनुकंपा नियुक्ति

अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पार्क और वॉटर बॉडी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
 

हितग्राहियों को राहत:प्रशासनिक संवेदनशीलता के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान दो पात्र हितग्राहियों—श्री आशु जाटव एवं श्री प्रिंस दुबे—को मुख्य अतिथियों द्वारा शासकीय सेवा हेतु अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल, जिला महामंत्री चैन सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी कपिल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, अशोक सिंह, अरविंद घोषी, सोहन लोधी, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमैन, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया।




सागर: जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा: डिप्टी सीएम ने दिए विधानसभावार मॉनिटरिंग के निर्देश, पौधे बचाने वाली संस्थाएं होंगी पुरस्कृत

सागर:  जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा: डिप्टी सीएम ने दिए विधानसभावार मॉनिटरिंग के निर्देश, पौधे बचाने वाली संस्थाएं होंगी पुरस्कृत


तीनबत्ती न्यूज:25 जून,2026 
सागर: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' की जिला स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल के अधिकतम संचयन हेतु फार्म पॉन्ड्स के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, पर्यावरण-अनुकूल और लोकहितकारी कार्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी कार्यों की विधानसभावार मॉनिटरिंग करने और शेष बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पौधों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के लिए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निकायों, संस्थाओं आदि द्वारा लगाए गए पौधे अगले वर्ष तक सर्वाधिक संख्या में जीवित और सुरक्षित रहेंगे, उन्हें  पुरस्कृत भी किया जाए जिससे संबंधितों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा करना है।

पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि खुरई में इस वर्ष एक दिन में  1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें समाज के सभी व्यक्तियों की सहभागिता रहती है। गत वर्ष भी वृहद पैमाने पर यह गतिविधि की गई थी जिसमें पौधारोपण करने वाले सभी व्यक्ति नियमित रूप से उनके द्वारा लगाए गए पौधों की फोटो अपलोड करते हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उस पौधे को सही देखभाल मिल रही है। पौधों की एक गार्जियन की तरह सेवा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है।


सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने शहरी क्षेत्र में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को सक्रिय करने और लाखा बंजारा झील पर गंगा आरती के माध्यम से आई जन-जागरूकता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सागर नगर में भी उचित स्थान को देखते हुए करीब 25 हज़ार पौधारोपण का लक्ष्य लिया गया है।

देवरी विधायक  वृजबिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने भी उनके क्षेत्र ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने जहां बाउंड्री नहीं है वहां रोपे गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अभियान के तहत विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों की मॉनिटरिंग और गैप फिलिंग करने साथ ही अभियान के तहत आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया में तेजी लाने के की बात कही। जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का प्रेजेंटेशन देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी ने बताया कि सागर जिला जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुका है और लगातार इसके तहत कार्य किए जा रहे हैं।


इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक  भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन, देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, अध्यक्ष नगर निगम वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी, डीएफओ  शैलेश माचरा एवं  वरुण यादव, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

लोकतंत्र का अपहरण कर उसकी हत्या की गई, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष ने देश को बचा लिया : राजेन्द्र शुक्ला

लोकतंत्र का अपहरण कर उसकी हत्या की गई, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष ने देश को बचा लिया : राजेन्द्र शुक्ला


तीनबत्ती न्यूज: 25 जून, 2026

सागर। राजनीति का आधार सदैव नैतिकता, सुचिता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर होना चाहिए। 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के निर्वाचन को निरस्त किए जाने के बादके यदि राजनीतिक नैतिकता का पालन किया जाता तो न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए था, किंतु सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक परंपराओं को कुचलते हुए 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोप दिया गया। यह बात मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सागर में आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।


कार्यक्रम में सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लंबरदार, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, मध्यप्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, भाजपा सागर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा की स्थायी आमंत्रित सदस्य सुधा जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद पंथी, पूर्व विधायक पारुल साहू तथा कार्यक्रम जिला टोली संयोजक जगन्नाथ गुरैया मंचासीन रहे।


कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर संभागीय अध्यक्ष मधु गुप्ता ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों ने आपातकाल के दौरान झेली गई यातनाओं, संघर्ष और उस कालखंड के मार्मिक संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारतीय राजनीति में नैतिकता और लोकतांत्रिक मर्यादा का सर्वोच्च उदाहरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रस्तुत किया, जिन्होंने सत्ता के लिए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इसके विपरीत आपातकाल के दौरान न्यायपालिका की अवमानना की गई, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, संविधान में संशोधन कर न्यायपालिका के अधिकार सीमित किए गए तथा हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं और लोकतंत्र समर्थकों को रातों-रात गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया गया। यह केवल लोकतंत्र की हत्या नहीं थी, बल्कि पहले लोकतंत्र का अपहरण किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उन्होने ने कहा कि भारत को विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा आवश्यक है। "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना से प्रेरित भारत विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों एवं मीसाबंदियों के त्याग, संघर्ष और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।


कार्यक्रम अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। भारत सरकार द्वारा इस दिन को "संविधान हत्या दिवस" के रूप में घोषित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि 25-26 जून 1975 की मध्यरात्रि को लोकतंत्र, संविधान और नागरिक स्वतंत्रताओं पर अभूतपूर्व प्रहार किया गया था।

एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आपातकाल लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने की एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति थी। नागरिकों के मौलिक अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता तथा न्यायपालिका की प्रभावी भूमिका को सीमित कर पूरे देश को भय और दमन के वातावरण में बदल दिया गया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान कितना भी श्रेष्ठ क्यों न हो, यदि उसे संचालित करने वालों की नीयत और नीति ठीक न हो तो वह देश की रक्षा नहीं कर सकता और आपातकाल इस सत्य का सबसे बड़ा उदाहरण है।

स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिवस है, जब लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात किया गया। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र सेनानियों एवं मीसाबंदियों के संघर्ष को स्मरण कर उनका सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी नई पीढ़ी को आपातकाल के संघर्ष, त्याग और बलिदान से परिचित कराने तथा लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लोकतंत्र सेनानियों के संस्मरण युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की प्रेरणा देंगे।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय में आपातकाल के काले कालखंड पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ला सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किया तथा लोकतंत्र सेनानियों, मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए प्रहार, प्रेस पर सेंसरशिप, नागरिक अधिकारों के दमन तथा लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को चित्रों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय उस दौर की भयावह घटनाओं और यातनाओं से जुड़ी स्मृतियाँ एक बार फिर जीवंत हो उठीं। अनेक लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों की आँखें नम हो गईं।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर, श्री ज्ञानचंद जैन, श्री विनोद तिवारी, श्री किशन तिवारी, श्री महेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री धीरज सिंह लोधी, श्री रामसेवक शाण्डिल्य,श्री परसराम श्याममानी, श्री ऋषभ कुमार जैन,श्री अब्दुल शमीम महेन्द्र सराफ लक्ष्मी नारायण नामदेव तथा दिवंगत लोकतंत्र सेनानी स्व.अमर सिंह, स्व. कोमल भंडारी, स्व.जमुना मिस्त्री, स्व. श्रीनाथ शर्मा, स्व. शिवराज सिंह राजपूत, स्व.मु.इंशाम राही, स्व. सुशील सोनी, स्व.इदरीश खान, स्व. मु.युनुस राही, स्व.स्वतंत्र सिंह चौहान, स्व. यशवंत गौर, स्व.डॉ. आनंद नवाथे एवं स्व. श्यामलाल के परिजनों का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी विक्रम सोनी सह प्रभारी सुमित यादव आभार वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू ने व्यक्त किया । संगोष्ठी में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



   

छात्रों की गूंज" से गूंजेगा सागर: व्यापमं से लेकर NEET तक के परीक्षा घोटालों और युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक शंखनाद

"छात्रों की गूंज" से गूंजेगा सागर: व्यापमं से लेकर NEET तक के परीक्षा घोटालों और युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक शंखनाद


तीनबत्ती न्यूज: 25 जून,2026

सागर:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) सागर द्वारा आज एक संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी राहुल शर्मा एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने संयुक्त रूप से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, वरिष्ठ नेता मुकुल पुरोहित, अखिलेश मोनी केसरवानी एवं जिला प्रवक्ता कमलेश तिवारी व सूर्या शुक्ला, नीलेश अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सागर जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में हुए ऐतिहासिक भ्रष्टाचार और धांधली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस महाघोटाले के कारण देश भर के 22.7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। अत्यंत दुखद पहलू यह है कि इस परीक्षा में हुई भीषण अनियमितताओं, मानसिक प्रताड़ना और न्याय की उम्मीद टूटने के कारण देश भर में लगभग 93 से अधिक नीट अभ्यर्थी आत्महत्या (सुसाइड) कर चुके हैं, जिसमें अकेले हालिया विवाद के बाद महज डेढ़ महीने के भीतर ही 12 से अधिक होनहार छात्रों ने मौत को गले लगा लिया है। जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि ये आत्महत्याएं नहीं हैं, बल्कि इस भ्रष्ट व निकम्मी व्यवस्था द्वारा की गई संस्थानिक हत्याएं हैं, जिसकी सीधी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार है।

       जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने नीट परीक्षा के कारण परिवारों पर पड़ने वाले भारी आर्थिक बोझ और मध्य प्रदेश के परीक्षा घोटालों पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोटा या इंदौर जैसे शिक्षा केंद्रों में एक छात्र की कोचिंग, हॉस्टल और पढ़ाई का सालाना खर्च 2 से 5 लाख रुपये तक बैठता है, जिसके लिए गरीब और मध्यमवर्गीय माता-पिता अपनी जमीनें गिरवी रखते हैं या भारी कर्ज लेते हैं। 

जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा  कि संसद से लेकर सड़क तक युवाओं को न्याय दिलाना ही इस अभियान का मूल संकल्प है। इसी कड़ी में, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पूरी प्रदेश कांग्रेस इस अभियान को एक निर्णायक जन-आंदोलन का रूप दे रही है, जिसके तहत सागर जिला कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतरकर शिक्षा माफियाओं और उनके राजनीतिक संरक्षकों की ईंट से ईंट बजाने के लिए तैयार है।

      जिला प्रभारी राहुल शर्मा तथा शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने संयुक्त रूप से कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी आगामी एक सप्ताह के भीतर सागर जिले के प्रत्येक ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत एक व्यापक जन-जागरण और आक्रामक आंदोलन खड़ा करने जा रही है।

पत्रकार वार्ता के अंत में कांग्रेस नेताओं ने सरकार के सामने प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी के साथ ही नीट परीक्षा घोटाले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में तत्काल निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तत्काल भंग करने, मानसिक अवसाद के कारण जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने व दोषियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज करने, पटवारी व नर्सिंग घोटालों के असली गुनाहगारों को जेल भेजने और पेपर लीक के खिलाफ कठोरतम गैर-जमानती कानून के साथ एक निश्चित 'भर्ती कैलेंडर' लागू करने की मांग शामिल है। 

 जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष अभिषेक गौर ने कहा कि पूर्व में हुए व्यापमं घोटाले में 50 से अधिक संदिग्ध मौतें हुईं और अब पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग कॉलेज घोटाला, आरक्षक भर्ती तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा में लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रदेश के लगभग 15 से 20 लाख युवाओं का भविष्य पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। जिला कांग्रेस ग्रामीण कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी ने कहा कि  कांग्रेस नेतृत्व ने सागर के तमाम विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, अभिभावकों और नागरिक समाज से भावुक अपील की है कि वे युवाओं के अधिकारों की रक्षा के इस महा-आंदोलन में कांग्रेस का साथ दें, क्योंकि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस की यह गूंज शांत नहीं होगी।

बिजली विभाग के AE को सागर लोकायुक्त ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बिजली विभाग के AE को सागर लोकायुक्त ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा



तीनबत्ती न्यूज: 25 जून,2026

दमोह। दमोह जिले के हटा में आज लोकायुक्त सागर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के सहायक यंत्री (AE) को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कम लोड पर मीटर चलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

​मिली जानकारी के अनुसार, हटा निवासी आवेदक इंद्र कुमार पटेल के बिजली मीटर को कम लोड पर चलने की बात कहकर, विभागीय कार्रवाई न करने के एवज में सहायक यंत्री द्वारा कुल 7,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित इसकी शिकायत पहले ही लोकायुक्त से कर चुका था।

लोकायुक्त टीम ने बिछाया जाल

​शिकायत की पुष्टि होने के बाद, आज गुरुवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने हटा में जाल बिछाया। जैसे ही आवेदक ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2,000 रुपये सहायक यंत्री को सौंपे, वैसे ही मौके पर मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धरदबोचा।

लोकायुक्त TI रंजीत सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त ट्रैप दल के प्रभारी और टीआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। टीम द्वारा फिलहाल हटा में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही और कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


सूरज सोनी बने अयोध्यावासी स्वर्णकार क्षत्रिय समाज सागर के युवा अध्यक्ष

सूरज सोनी बने अयोध्यावासी स्वर्णकार क्षत्रिय समाज सागर के युवा अध्यक्ष


तीनबत्ती न्यूज: 24 जून,2026

सागर: अयोध्यावासी क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक धनुषधारी मंदिर चकराघाट में समाज के अध्यक्ष वृंदावन सोनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवाओं ने अपने अपने विचार रखे समाज को आगे बढ़ाने में सभी न सहयोग करने की शपथ ली। इसमें  युवा ईकाई के अध्यक्ष सूरज सोनी,  कार्यकारी अध्यक्ष सत्यम सोनी,व्यवस्थापक अध्यक्ष मधुर सोनी,कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष सोनीमंत्री निखिल सोनी, सहमंत्री कान्हा सोनी कोषाध्यक्ष प्रशांत सोनीसहकोषाध्यक्ष आदर्श सोनी मीडिया प्रभारी मंयक सोनी गज्जू सोनी,उपाध्यक्ष दीपक सोनी बनाए गये ।




वही कार्यकारणी संरक्षक मंडल भी बनाया गया है जिसमें संरक्षक मंडल में त्रिभुवन सोनी, राहुल मुखिया, दीपक बरेला, पप्पू अंबा , आशु मुखिया, नितिन सदर, पप्पू सोनी आदि बनाए गए।

अध्यक्ष सूरज सोनी ने बताया कि समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आगे पहल करेंगे क्योंकि सोने चांदी के भाव बढ़ने से समाज के युवा बहुत परेशान चल रहे है जिसमें उनको आगे काम दिए जाएंगे ताकि उनके परिवार का पालन पोषण अच्छे से चल सके सभी समाज के युवाओं को आगे सामाजिक योगदान में गरीब बच्चों की पढ़ाई या किसी की फीस नहीं भरने पर समाज के लोग फीस भरेंगे ऐसे काम किये जायेगे।

डिजिटल ठगी पर लगेगी लगाम: सागर में "SAFE Click" अभियान का शुभारंभ, 15 दिनों तक हर वर्ग को किया जाएगा साईबर ठगी के खिलाफ जागरूक

डिजिटल ठगी पर लगेगी लगाम: सागर में "SAFE Click" अभियान का शुभारंभ, 15 दिनों तक हर वर्ग को किया जाएगा साईबर ठगी के खिलाफ जागरूक



तीनबत्ती न्यूज: 24 जून,2026

सागर: बढ़ते डिजिटल अपराधों पर लगाम लगाने और आम जनता को जागरूक करने के लिए सागर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, आज से जिलेभर में 15 दिवसीय "SAFE Click" साइबर जागरूकता पखवाड़े का शानदार शुभारंभ किया गया है। यह व्यापक जनजागरूकता अभियान अगले 15 दिनों तक जिले के हर कोने में चलाया जाएगा। 



पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया के निर्देशन में इस अभियान को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर ले जाया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी नरेंद्र सोलंकी सहित सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


​हर वर्ग को किया जाएगा जागरूक, ये रहेंगे मुख्य कार्यक्रम

​यह अभियान समाज के हर वर्ग—विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और व्यापारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 15 दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें प्रमुख हैं:

  • स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार: छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर बुलिंग की जानकारी दी जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 'साइबर चौपाल': ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को ठगी के तरीकों से सचेत किया जाएगा।
  • डिजिटल भुगतान सुरक्षा: बैंकों, वित्तीय संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन के गुर सिखाए जाएंगे।
  • नुक्कड़ नाटक और रैली: कलात्मक और प्रभावी माध्यमों से बाजारों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता फैलाई जाएगी।
  • सोशल मीडिया व मुनादी: लाउडस्पीकर (मुनादी) और सोशल मीडिया के जरिए हर घर तक संदेश पहुँचाया जाएगा।


​'डिजिटल अरेस्ट' और ऑनलाइन ठगी से बचाव के मिलेंगे टिप्स

​अभियान के दौरान नागरिकों को इन दिनों तेजी से बढ़ रहे अपराधों जैसे—डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी (OTP) और यूपीआई (UPI) धोखाधड़ी, सोशल मीडिया क्राइम तथा साइबर बुलिंग से बचने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे।

​हेल्पलाइन नंबर 1930 का होगा व्यापक प्रचार

​यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तत्काल क्या कदम उठाने चाहिए, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। अभियान के तहत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि पीड़ित समय रहते अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

सागर पुलिस की अपील:

सागर पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारी संगठनों, बैंक अधिकारियों और युवाओं से इस जनहितैषी अभियान से जुड़ने और इसे एक जन-आंदोलन बनाने की अपील की है, ताकि सागर जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Sagar News: 'आपकी महापौर आपके द्वार' शिविर में हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान ▪️महाराणा प्रताप प्रतिमा के स्थल का किया निरीक्षण, शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

Sagar News: 'आपकी महापौर आपके द्वार' शिविर में हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान 

▪️महाराणा प्रताप प्रतिमा के स्थल का किया निरीक्षण, शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 24 जून ,2026

​सागर। नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के घर बैठे निराकरण के लिए चलाए जा रहे "आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल" अभियान का 17वां शिविर  गुरु गोविंद सिंह और तुलसी नगर वार्ड के मंगल भवन में आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे वार्डवासियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई।


​बारिश से पहले नाला सफाई और सड़क निर्माण का आश्वासन

​शिविर के दौरान वार्डवासियों की मांग पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने तुलसीनगर एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड स्थित पटीवारी नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बारिश से पहले बड़ी जेसीबी मशीन लगाकर नाले की पूरी सफाई कराई जाए, ताकि वर्षाकाल में किसी भी घर में नाले का पानी न घुसे। इसके अलावा उन्होंने दोनों वार्डों में आवश्यकतानुसार नाला और सड़क निर्माण कार्य कराने का आश्वासन भी दिया।

​जनहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: महापौर

​इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, पीएम आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, जलप्रदाय और स्वच्छता जैसी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।

भाजपा नेता सुशील तिवारी ने कहा कि नागरिकों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान उनके ही वार्ड में करने की यह एक अभिनव पहल है। इस व्यवस्था से लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।


​प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद: रिशांक तिवारी

​प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि जनचौपाल शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। महापौर के निर्देशानुसार, शिविर में आने वाले आवेदनों की नियमित समीक्षा कर संबंधित विभागों को समय पर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

​शिविर में ये रहे मौजूद

​इस अवसर पर एमआईसी सदस्य व पार्षद श्रीमती सोना पटेल, श्रीमती रूबी पटेल, श्री प्रहलाद पटेल, पार्षद प्रतिनिधि कनई पटेल, सोमेश जड़िया, कृष्ण कुमार पटेल, पूर्व पार्षद कल्याण अहिरवार, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, योजना प्रभारी जया श्रीवास्तव, एनयूएलएम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।


महाराणा प्रताप प्रतिमा के स्थल का किया निरीक्षण, शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सिटी स्टेडियम के समीप प्रस्तावित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि सिटी स्टेडियम के पास वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 20 फुट ऊंची एवं 20 फुट लंबी भव्य प्रतिमा शीघ्र स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा न केवल महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक होगी, बल्कि शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी। महापौर ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा प्रदान करेगी। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रतिमा स्थल को आकर्षक, व्यवस्थित एवं जनसुविधाओं से युक्त विकसित किया जाए ताकि यह शहर के प्रमुख दर्शनीय एवं प्रेरणादायी स्थलों में शामिल हो सके। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी,  पार्षद रुबी पटेल, प्रहलाद पटेल, श्रीमती सोना पटेल,प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया,कनई पटेल, कृष्ण कुमार पटेल,उपयंत्री श्री आयुष शुक्ला एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sagar News: कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दी कड़ी चेतावनी ; लापरवाही पर तहसीलदार को नोटिस और रीडर को निलंबित करने के निर्देश

Sagar News: कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दी कड़ी चेतावनी ; लापरवाही पर तहसीलदार को नोटिस और रीडर को निलंबित करने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज : 24 जून 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व मामलों की व्यापक समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनहित के कार्यों और राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लेट लतीफी  नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में न्यायालयवार आरसीएमएस में पंजीकृत, निराकृत और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।


पढ़ने क्लिक करे :सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य और उनके माओं बेटे की दुखद मौत

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व न्यायालयों के बाहर अनिवार्य रूप से वाद सूची  चस्पा की जाए और भौतिक दायरे/रजिस्टर आवश्यक रूप से बनाए जाएं। पुरानी शिथिल व्यवस्थाओं को तत्काल बंद किया जाए। न्यायालयीन आदेशों को अमल में लाने की नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाए और ऐसा न होने की स्थिति में सीधे पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विगत दिवस राहतगढ़ तहसील कार्यालय भ्रमण के दौरान कार्य में घोर लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने राहतगढ़ तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस तथा तहसीलदार राहतगढ़ के रीडर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

समय-सीमा की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नामांतरण के लंबित मामलों को आगामी 10 दिनों में हर हाल में शून्य पर लाने के निर्देश दिए। बंटवारे के प्रकरण भी अधिकतम तीन महीने के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत होने चाहिए। वहीं, सीमांकन के लंबित मामलों को आगामी 10 दिनों के भीतर (बारिश शुरू होने से पहले) मौके पर जाकर निपटाने की सख्त समय-सीमा तय की गई है। इसके अलावा, फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति देते हुए 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक और बकेटिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन और बंडा सिंचाई परियोजना (उल्दन बांध) की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत आने वाले सभी प्रभावितों को मुआवजा राशि का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बंडा में जिन संरचनाओं को खाली किया जा चुका है, उन्हें समानांतर रूप से ढहाने की कार्रवाई आगामी भी पूर्ण कर शत-प्रतिशत शिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भू-अर्जन के जितने भी मामले लंबित हैं, उनमें धारा अंतर्गत कार्रवाई, प्रकाशन और मुआवजा वितरण की समस्त कार्रवाई 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए। इसके साथ ही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से जुड़े भू-अर्जन मामलों की भी समीक्षा की गई।


बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने और नजूल भूमि के नवीनीकरण के लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने को कहा गया। राहत प्रकरणों में आरबीसी 6/4 के तहत मांग पत्र और आर्थिक सहायता के मामलों को समय पर निराकृत करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। बैठक में मानसून पूर्व तैयारियां व कंट्रोल रूम की स्थापना, शासकीय स्कूलों में पुस्तकों की उपलब्धता, औषधि निरीक्षक व खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर मेडिकल और खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित संयुक्त निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए गए।


कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी राजस्व अधिकारियों को मुस्तैदी से फील्ड में उतरकर काम करने और आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से समय पर हल करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर से अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, सभी एसडीएम, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



सर्पदंश से होने वाली मौतों का होगा 'डेथ ऑडिट'; झाड़-फूंक कर भ्रांति फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा : कलेक्टर प्रतिभा पाल

सर्पदंश से होने वाली मौतों का होगा 'डेथ ऑडिट'; झाड़-फूंक कर भ्रांति फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा : कलेक्टर प्रतिभा पाल


तीनबत्ती न्यूज : 24 जून 2026
सागर: जिले में सर्पदंश (सांप काटने) के मामलों में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने और अंधविश्वास के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में सर्पदंश से होने वाली प्रत्येक मृत्यु का  रूप से डेथ ऑडिट किया जाए और इसके कारणों की बैक ट्रैक जांच की जाए।


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस बात का गहन विश्लेषण हो कि मरीज को सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचने में देरी क्यों हुई और क्या उसे समय पर इलाज मिला? इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या जहर उतारने का दावा करने वाले व्यक्तियों , भ्रांति फैलाने वाले लोगों की पहचान कर तत्काल बैठक आयोजित करने को कहा है। ऐसे लोग जो समाज में अंधविश्वास पैदा कर मरीजों की जान जोखिम में डालते हैं, उन पर सख्त दबिश दी जाएगी।
 
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले की सभी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों और अस्पतालों में करेत, कोबरा, रसेल, वाइपर जैसे जहरीले सांपों के काटने पर दिए जाने वाले एंटीवेनम इंजेक्शन की पर्याप्त और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि पीड़ित को समय रहते जीवनदान मिल सके। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी शासकीय अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

Sagar News: इंदिरा ज्योति यात्रा' और 'चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा' का प्रथम चरण संपन्न; आधी आबादी को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार दिलाना मुख्य लक्ष्य

Sagar News: इंदिरा ज्योति यात्रा' और 'चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा' का प्रथम चरण संपन्न; आधी आबादी को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार दिलाना मुख्य लक्ष्य


तीनबत्ती न्यूज: 23 जून,2026

सागर : देश में निजीकरण और आउटसोर्सिंग के खिलाफ, युवाओं को हक दिलाने और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार का पुरजोर जवाब देने के लिए 'सम्यक अभियान' द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति यात्रा' एवं 'चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा' के प्रथम चरण का सागर में समारोह पूर्वक समापन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं शहर अध्यक्ष महेश जाटव की विशेष उपस्थिति और नेतृत्व में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र को रामराज्य की ओर ले जाने का सामूहिक संकल्प दोहराया गया।     


भ्रष्ट आतताइयों के राज में रामराज्य की बात करना साहस का काम: गुरुदेव रोकड़े

मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्यक अभियान के प्रमुख गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि आज के भ्रष्ट आतताइयों के राज में 'रामराज्य' की बात करना ही बड़ा साहस है। महात्मा गांधी ने 1929 में जिस भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त रामराज्य का सपना देखा था, उसे इंदिरा जी ने ही 1969 में वैश्विक पटल पर उतारा। आज युवाओं को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए इसी व्यवस्था को पुनः स्थापित करना होगा।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने सम्यक अभियान के वैचारिक उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल का किसान और मजदूर इस शंखनाद के साथ खड़ा है। कांग्रेस ग्रामीण संगठन इस यात्रा को अपना पूर्ण समर्थन देता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि शहरी क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग और युवा इस ऐतिहासिक यात्रा के संदेश से बेहद प्रभावित हैं। शहर कांग्रेस इस बदलाव की लड़ाई में पूरी ताकत से कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में यात्रा अभियान के जिला प्रभारी जगदीश यादव ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने देश के गौरवशाली इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ की जा रही छेड़छाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस प्रवृत्ति के खिलाफ अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया।सम्यक अभियान के संयोजक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रीवा से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जनक्रांति बन चुका है। हमारा लक्ष्य निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाना, आउटसोर्सिंग बंद कराना और कृषि में 'कम्युनिटी फार्मिंग सिस्टम' लाना है।


अभियान के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा एआईसीसी के निर्देश पर यह अभियान तीन राज्यों में चल रहा है। प्रथम चरण की सफलता के बाद अगले तीन वर्षों में तीनों राज्यों के सभी जिलों में सघन 'जिलाव्यापी यात्राएं' शुरू होंगी।पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा बढ़ती बेरोजगारी और अंधाधुंध निजीकरण के इस दौर में यह यात्रा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत कवच साबित होगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि गांधी और इंदिरा जी के सपनों का 'रामराज्य' तब तक अधूरा है, जब तक आधी आबादी (महिलाओं) को समाज में पूर्ण सुरक्षा, भयमुक्त वातावरण और सम्मानजनक अधिकार नहीं मिल जाते। जबलपुर से आयी अनुभा शर्मा ने अभियान की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए समाज के हर वर्ग को इस न्यायसंगत आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। युवा व छात्र नेता यशवर्धन सिंह बैस  मंच से युवाओं और छात्रों की बुलंद आवाज बनते हुए उन्होंने कहा, "मैं भी एक स्टूडेंट हूं और आज का छात्र आउटसोर्सिंग व निजीकरण की मार झेल रहा है।" 

इस ऐतिहासिक मुख्य कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने किया। कार्यक्रम का भव्य समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसका संयोजन सेवादल अध्यक्ष बी डी पटेल एवं सिंटू कटारे और उनके सहयोगियों ने किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, तरवर सिंह लोधी, सुनील जैन,माधवी चौधरी, राजकुमार घनोरा, अभिषेक गौर,रमाकांत यादव, आशु भाईजान,  मनोज पवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू और नरयावली विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जिले सें पधारे ब्लॉक अध्यक्ष गण,नगर निगम पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता ग्रामीण सूर्या शुक्ला ने दी।

आपातकाल की बरसी पर सागर में संगोष्ठी : डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल करेंगे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान : जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की जिला प्रभारी मंत्री से की भेंट

आपातकाल की बरसी पर सागर में संगोष्ठी : डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल करेंगे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान : जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की जिला प्रभारी मंत्री से की भेंट


तीनबत्ती न्यूज: 23 जून,2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले में आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल को आगामी 25 जून को आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर सागर में आयोजित होने वाली विशेष संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। उपमुख्यमंत्री डॉ. शुक्ल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की सहमति प्रदान की।

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय माना जाता है। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान किया जाएगा तथा उस दौर के संघर्ष, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया जाएगा।


जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि "आपातकाल के काले दिवस" के अवसर पर 25 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इसमें जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी को संयोजक तथा जिला महामंत्री सुमित यादव एवं जिला मंत्री सविता साहू को सहसंयोजक बनाया गया है।

​स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मिले विधायक प्रदीप लारिया: जिला चिकित्सालय का विलय नहीं हो बीएमसी में,नए निर्माण का उपयुक्त स्थल चयन हो

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मिले विधायक प्रदीप लारिया: जिला चिकित्सालय का विलय नहीं हो बीएमसी में,नए निर्माण का उपयुक्त स्थल चयन हो


तीनबत्ती न्यूज: 23 जून,2026

भोपाल/सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा अधोसंरचना के विस्तार को लेकर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से सौजन्य भेंट की। इस राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण बैठक में विधायक लारिया ने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख मांगों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखा।

पामाखेड़ी और परसोरिया स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की मांग

​भेंट के दौरान विधायक प्रदीप लारिया ने नरयावली क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती आवश्यकताओं का उल्लेख किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पामाखेड़ी एवं परसोरिया में चिकित्सकीय व पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल पदस्थापना और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि पर्याप्त मानव संसाधन के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को समय पर उचित इलाज मिलने में परेशानी आ रही है।

मकरोनिया सिविल अस्पताल को पूर्ण क्षमता से शुरू करने पर जोर

​विधायक श्री लारिया ने मकरोनिया स्थित नव-निर्मित शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) को शीघ्र ही पूर्ण क्षमता से संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य पैरामेडिकल कर्मियों की जल्द नियुक्ति की जाए ताकि स्थानीय आमजन को उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नजदीकी क्षेत्र में ही मिल सकें।

जिला चिकित्सालय को लेकर अहम सुझाव: मेडिकल कॉलेज में न हो विलय

​जिला चिकित्सालय (जिला अस्पताल) की स्वतंत्र उपयोगिता को लेकर विधायक लारिया ने एक बेहद महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जनहित और चिकित्सा सेवाओं की सुगमता को देखते हुए जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज (BMC) में विलय न किया जाए। जिला अस्पताल की स्वतंत्र पहचान यथावत रखी जानी चाहिए और इसके विस्तार के लिए किसी उपयुक्त नवीन स्थल का चयन किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को दोनों ही बड़े संस्थानों (मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल) की सेवाओं का लाभ समान रूप से और आसानी से मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

​उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधायक प्रदीप लारिया द्वारा उठाए गए सभी विषयों और सुझावों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नरयावली क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्टाफ व संसाधनों की कमी को दूर करने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का पूरा आश्वासन दिया है।


सागरवासियों सौगात: अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी हजरत निजामुद्दीन - अंबिकापुर एक्सप्रेस: सांसद डॉ. लता वानखेड़े

सागरवासियों  सौगात: अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी हजरत निजामुद्दीन - अंबिकापुर एक्सप्रेस:  सांसद डॉ. लता वानखेड़े 


सागर। सागर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। सांसद डॉ. लता वानखेड़े द्वारा रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के फेरे (फ्रीक्वेंसी) बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन साप्ताहिक (हफ्ते में 1 दिन) के बजाय सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी।

--------------

फेसबुक पर पढ़ने क्लिक करे

सागरवासियों को सौगात: अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी हजरत निजामुद्दीन - अंबिकापुर एक्सप्रेस: सांसद डॉ. लता वानखेड़े

-------+---

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने प्रमुखता से उठाई थी मांग

​सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने बताया कि सागर क्षेत्र के व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और नौकरीपेशा लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने इस मांग को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से रखा था। रेल मंत्रालय द्वारा इस जनहितकारी मांग को स्वीकार करना पूरे सागर संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

दिल्ली जाने वाले व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत, समय की होगी बचत

​सांसद डॉ. वानखेड़े ने इस ट्रेन की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह ट्रेन सागर के यात्रियों के लिए समय के लिहाज से सबसे उत्तम है। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रात लगभग 11 बजे चलकर यह अगले दिन सुबह 8:30 बजे सागर पहुंच जाती है। इससे यात्रियों का पूरा दिन बचता है और वे रातभर में आरामदायक सफर तय कर सुबह अपने काम पर लग सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि अब तक दिल्ली जाने के लिए सागर के व्यापारी मुख्य रूप से गोंडवाना एक्सप्रेस पर निर्भर थे, जिसके लिए उन्हें दोपहर 3 बजे ही स्टेशन निकलना पड़ता था। इससे उनका पूरा कार्यदिवस प्रभावित होता था। अब इस ट्रेन के दो दिन चलने से व्यापारियों के समय की बचत होगी और क्षेत्र के व्यापार-व्यवसाय को गति मिलेगी।

इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा फायदा

​इस निर्णय से न केवल सागर, बल्कि दमोह, कटनी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को देश की राजधानी दिल्ली और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी।

इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन:

​यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:

  • ​हज़रत निज़ामुद्दीन (NZM)
  • ​मथुरा जंक्शन (MTJ)
  • ​आगरा कैंट (AGC)
  • ​ग्वालियर जंक्शन (GWL)
  • ​वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन (VGLJ)
  • सागर (SGO)
  • दमोह (DMO)
  • कटनी मुड़वारा (KMZ)
  • ​उमरिया (UMR)
  • ​शहडोल (SDL)
  • ​अनूपपुर जंक्शन (APR)
  • ​कोतमा (KTMA)
  • ​बिजुरी (BJRI)
  • ​बैकुंठपुर रोड (BRH)
  • ​सूरजपुर रोड (SJQ)
  • ​अंबिकापुर (ABKP)

पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

​इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही है और वे सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए आगे भी इसी तरह पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास करती रहेंगी।