संविधान खत्म करना चाह रही भाजपा : प्रदीप अहिरवार , प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग
तीनबत्ती न्यूज: 27 दिसंबर, 2025
सागर: नगर परिषद कर्रापुर ,सागर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान मेँ संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संविधान बचाओ कार्यकता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग प्रदीप अहिरवार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदीप अहिरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान खत्म करना चाहतीं हैं। भाजपा के नेता सत्ता के मद में चूर है। सत्ता में बैठकर डॉ भीमराव अंबेडकर साहब को अपमानित करते हैं। आज सभी लोगों को मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को समझना चाहिए जो पूर्णत: संविधान विरोधी एवं अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग की विरोधी है । आयोजक डॉ हेमंत लारिया ने कहा कि भाजपा संविधान खत्म करना चाहतीं हैं जिससे शोषित,वंचित समाज का हक मारा जा सकें। महंगाई बेरोजगारी, बिगड़ती, हुई कानून व्यवस्था से जनता का ध्यान सरकार भटकाना चाहती है। बाबा साहेब का अपमान करने वाले भाजपा नेता संविधान के वजह से ही मंत्री है। साथ ही साथ प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे और इसका जवाब सरकार के पास नहीं सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है ताकि अपराध पर कमी आ सके ।
ये रहे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, डॉ हेमंत लारिया जी (प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग व कार्यक्रम आयोजक) ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र चाबड़ा, मकरोनिया ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, जिला युवा अध्यक्ष संदीप चौधरी, मकरोनिया की पार्षद सीमा चौधरी, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास, विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, वरिष्ठ ठाकुर विशाल सिंह, पंडितमन्नत तिवारी, अवधेश सिंह सिमरिया,अशरफ खान, सरफराज पठान, सत्यम चौधरी, शिवचरण सोनी, चांद अली, देवेंद्र पटेल केरवना, सरपंच प्रतिनिधि गौतम अहिरवार केरवना, पार्षद मोहन अहिरवार,कदम सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुभाष चौधरी, मनोज अहिरवार, गणेश अहिरवार, लोकमान्य प्रसाद जाटव, शालक राम जाटव, सीताराम अहिरवार, जीवन भदोरिया, झब्बू ठेकेदार, मुकेश अहिरवार सहित सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें