लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
तीनबत्ती न्यूज: 05 मई,2026
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के तीन बाबूओं को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई सोमवार रात लोकायुक्त सागर संभाग की टीम ने की।लोकायुक्त के अनुसार, यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में की गई।
यह भी पढ़ें: भोपाल में बड़ी कार्रवाई: उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड
शिकायत के बाद रचा गया जाल
जानकारी के मुताबिक, आवेदक नवेन्द्र कुमार आठया, जो कि प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान) हैं और वर्तमान में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा, जिला दमोह में पदस्थ हैं, ने 13 अप्रैल को लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: मंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त
उन्होंने आरोप लगाया था कि निलंबन से बहाली और विभागीय जांच समाप्त करने के एवज में DEO कार्यालय के बाबू 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर 80 हजार रुपए में ट्रैप की कार्रवाई की।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
सोमवार रात तय योजना के अनुसार आवेदक ने आरोपियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बुलाया। जैसे ही बाबू अनिल कुमार साहू, मनोज कुमार श्रीवास्तव और नीरज कुमार सोनी ने 80 हजार रुपए लेकर बाइक की डिक्की में रखे, लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।
--------------------
वीडियो देखने क्लिक करे
_____________
इन धाराओं में होगी कार्रवाई
लोकायुक्त टीआई मंजू किरण तिर्की बताया कि शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, रंजीत सिंह प्रधान आरक्षक सफीक खान, संतोष गोस्वामी, अजय क्षेत्रीय, आरक्षक प्रदीप दुबे, आदेश तिवारी, गोल्डी पासी, राघवेंद्र, विक्रम सिंह और नीलेश चौबे समेत लोकायुक्त सागर स्टाफ शामिल रहा।
-----------
एडिटर : विनोद आर्य
________









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें