अर्तराष्ट्रीय अपराधशास्त्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ गौर विवि विद्यार्थियों ने डिजीटल टेक्नोलॉजी एण्ड ए.आई. रिलेटेड क्राइम केन्द्रित शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

अर्तराष्ट्रीय अपराधशास्त्रीय कॉन्फ्रेंस में  डॉ गौर विवि  विद्यार्थियों ने डिजीटल टेक्नोलॉजी एण्ड ए.आई. रिलेटेड क्राइम केन्द्रित शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण



तीनबत्ती न्यूज : 14 मार्च ,2026

सागर: रिथिकिंग द ऑकीटेक्चर आफ सिक्यूरिटी ऑफ द स्टेट एण्ड गवर्नेस क्रिमिनलाइजेशन" विषय पर केन्द्रित सातवी इन्टरनेशनल एवं 46 वीं नेशनल ऑल इण्डिया क्रिमिनालॉजी कांफ्रेस का आयोजन डी.वाय. पाटिल यर्निवसिटी, नवी मुम्बई, मुम्बई में आई.एस.सी. मद्रास के संयुक्त तत्वाधान में विगत सप्ताह किया गया। उक्त क्रॉफ्रेंस में डॉ. मुकेश कुमार चौरसिया, सहायक प्राध्यापक, डिपार्टमेंट आफ क्रिमिनोलॉजी एण्ड फारेंसिक सांईस, डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर ने "गवर्नेस एल्गोरिदमिक पुलिसिंग एवं टेक-मीडिएटेड क्रिमिनलाइजेशन' विषय पर तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की। इस तकनीकी सत्र में अध्यक्षता करने हेतु डॉ. चौरसिया, वाईस चेयरमेन, आई.एस.सी. को डी.वाय. पाटिल यर्निवसिटी, मुम्बई द्वारा सम्मानित किया गया।



तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉफ्रेंस में डॉ. चौरसिया के मार्गदर्शन में तैयार किए गए 8 शोध पत्रों को प्रस्तुतीकरण किया गया। शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण में मास्टर्स स्टूडेंटस क्रमशः मानसी मार्टिन तेजस्वी राय ने इनबिजीबल विक्टिम इन डिजीटल स्पेस, सोशल मीडिया, साईबर क्राइम एण्ड द क्रिमिनलाइजेशन आफ ऑनलाईन हार्म, सत्यम रजक चेदुपाका वाम्शी ने डिजीटल हार्म्स एण्ड टेक्नोलॉजी फेशिलेटेंड अवयूज, बैचलर स्टूडेंटस गरिमा करनानी ने पीनल पापुलिजम एण्ड द मीडिया एज पनिशर फार्म द एस.एस.आर. केस टू इनफ्लूएशर आऊटरेज, खुशी सलूजा ने क्रिमिनोलॉजीकल थ्योरी एंड कंटेपररी कंट्रोल मेकेनिजम, मोही केशरवानी ने सायकोलॉजी बिहेवियर एंड डिजीटल इनवायरमेंट, शमा फातिमा सिद्धीकी ने पीनल पापुलिजम फॉर वोट बैंक पॉलिटिक्स बाय पॉलिटिशियनस, प्रार्थना दया, राशि सिंह ने साईबर साइकोलॉजी एंड क्रिमिनल बेहेवियर इन ऑनलाईन स्पेस ए क्रिमिनोलॉजीकल  वैष्णवी घोषी, भूमि त्रिपाठी ने पीनल पापुलिजम एंड द स्टेट सिक्यूरिटी विषय पर शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया। शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण उपरांत तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किए गए।



प्रश्नों का डॉ. चौरसिया एवं शोधकर्ताओं द्वारा समाधान किया गया। कॉफ्रॉ मास्टर्स एवं बैचलर स्टूडेन्स द्वारा शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण विषय विशेषज्ञों में सराहानापूर्ण चर्चा का विषय रहा।


शोध पत्रो के प्रस्तुतीकरण में देश की सुरक्षा, शासन, डिजीटल टेक्नोलॉजी, मीडिया प्रभाव एवं अपराधिक न्याय व्यवस्था के बीच संबंधों को समझने में अंर्तविषयी शोध की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित किया गया। शोध पत्रों के निष्कर्षों द्वारा इन तथ्यों की आवश्यकता स्पष्ट की गई कि महिला वर्ग को तकनीकी आधारित अपराधों से बचाव हेतु डिजीटल फ्रांड चेट जीपीटी एवं ए.आई. तकनीक के ज्ञान की समयपरक नितांत आवश्यकता है।



सभी ने दी बधाई

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. वॉय. एस. ठाकुर, प्रो. देवाशीष बोस, डीन, स्कूल ऑफ एप्लाएड सांइसेज, प्रो. ममता पटेल, हेड आफ द डिपार्टमेन्ट, विभाग से फैकल्टी मेम्बर डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. विवेक मेहता. डॉ. वंदना विनायक, डॉ.एम.एस. कर्णा, एवं एडवोकेट विनोद चौरसिया व शोधार्थियों, विद्यार्थियों, स्टाफ व शुभचितंको द्वारा शुभकामनाएँ एवं बधाईयों प्रेषित की है।


बीएमसी को सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने नवजात शिशुओं के लिए दो फोटोथेरेपी मशीनें भेंट कीं

बीएमसी को सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने नवजात शिशुओं के लिए दो फोटोथेरेपी मशीनें भेंट कीं 


तीनबत्ती न्यूज:14 मार्च 2026

सागर: शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय, सागर के ओपीडी स्थित बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा नवजात शिशुओं के उपचार हेतु दो फोटोथेरेपी मशीनें एवं दो एसएनसीयू उपकरण भेंट किए गए। इन उपकरणों से नवजात शिशुओं को पीलिया (जॉन्डिस) से बचाने में मदद मिलेगी।

सीताराम रसोई परिवार की ओर से प्रकाश चौबे ने कहा कि संस्था के विकास के लिए बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं सीताराम रसोई परिवार पहले भी सहयोग करते रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान के उत्थान में सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सहयोग से शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। इस अवसर पर सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन से प्रकाश चौबे, दिलीप मुखारिया, राजेश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, सौरभ रंधेलिया, मनोज वर्मा, आदर्श ज्योतिषी, संजीव चौरसिया, राजीव चौरसिया एवं दाऊ मामा जी उपस्थित रहे।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष जैन, डॉ रूपा अग्रवाल, डॉ अजीत आनंद असाटी, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, डॉ रविकांत अर्जरिया, डॉ सर्वेश जैन, डॉ सुशील गौर, डॉ शीला जैन, डॉ संजय प्रसाद आदि चिकित्सक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष जैन ने किया तथा डॉ. अंकित जैन ने आभार व्यक्त किया।

सागर विधानसभा के एकमात्र ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामुदायिक भवन और खेल मैदान का निर्माण : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण

सागर विधानसभा के एकमात्र ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामुदायिक भवन और खेल मैदान का निर्माण : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज : 14 मार्च ,2026

सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की पहाड़ी के नीचे स्थित अपनी विधानसभा के एकमात्र ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामुदायिक भवन एवं खेल मैदान के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम के सरपंच प्रमोद यादव एवं श्याम यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान भी विकसित किया जाएगा।

विधायक श्री जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। सामुदायिक भवन बनने से ग्रामवासियों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। वहीं खेल मैदान के निर्माण से बच्चों और युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि ग्रामवासियों को इसका लाभ मिल सके और गांव में सामाजिक एवं खेल गतिविधियों को नई दिशा मिल सके। इस अवसर पर ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे।


अंबेडकर वार्ड में बन रहे “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का  किया निरीक्षण

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शनिवार को अंबेडकर वार्ड स्थित धर्म श्री क्षेत्र में निर्माणाधीन सैनी माली समाज के “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की।

विधायक श्री जैन ने बताया कि उनके प्रयासों से शहर के लगभग सभी वार्डों में विभिन्न समाजों के महापुरुषों के नाम पर लगभग 40 लाख रुपए की लागत से मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में सैनी माली समाज के लिए “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और लगभग एक माह के भीतर यह मंगल भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके पूर्ण होने के बाद समाज के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा।

विधायक श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि मां ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार और विशेष रूप से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था। उन्होंने महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा और अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Sagar News : गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने सड़को पर खाली सिलेंडर के साथ जताया विरोध : जमकर नारेबाजी

Sagar News : गैस की  किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने सड़को पर खाली सिलेंडर के साथ जताया विरोध : जमकर नारेबाजी


तीनबत्ती न्यूज : 13 मार्च, 2026

सागर : जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों एवं गैस की एजेंसीयों पर बढ़ती भीड़ से  आक्रोशित होकर अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में जोरदार विरोध के साथ सिलेंडर लेकर पैदल घूमकर जमकर नारे लगाए और सरकार की विफलता को उजागर किया। अनेक कांग्रेसी  सर पर सिलेंडर रखकर सरकार की गैर जिम्मेदाराना कारनामों के खिलाफ नारे लग रहे थे।

__________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने सड़को पर खाली सिलेंडर के साथ जताया विरोध

___________

बच्चे खाने के लिए परेशान

जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की सभी गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं और सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल भी बढ़ा दिया गया है गैस सप्लाई भी बाधित हो रही है और ऑनलाइन व्यवस्था भी फेल हो गई है महेश जाटव ने कहा कि मात्र 10 -12 दिन से चल रहे  युद्ध में ही सरकार की किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने की स्थिति नहीं है का खुलासा हो गया है। सरकार की पास मजबूत भंडारण नहीं है प्रधानमंत्री ने फिर सब काम छोड़कर  लाइन में लगो योजना शुरू कर दी है। लगातार यह बयान आ रहे हैं कि पर्याप्त भंडार है तो फिर यह गैस की किल्लत की लाइन क्यों लगी हुई है संसद श्री नरेंद्र मोदी जी गायब हैं और रसोई घर से सिलेंडर गायब हो गया है।

यह भी पढ़ें: अनियमितताओं व अनुशासनहीनता पर दो प्राचार्य व एक शिक्षिका निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

सरकार आपदा में अवसर देख रही

अमित राम जी दुबे ने कहा कि जनता गैस की समस्या को लेकर त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रही है सरकार इस आपदा की घड़ी में मुनाफा देख रही है गैस की कीमत से यह पता चल गया कि सरकार का नेतृत्व कमजोर हाथों में है जो संकट की घड़ी में लोगों के लिए बहुत कष्टदाई होगें । 

मुकुल पुरोहित ने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री द्वारा एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें वह गंदी नाली से गैस बनाकर चाय पीने की योजना लोगों को बता रहे थे लेकिन लोग समझ नहीं पाए के देश किस स्थिति में आने वाला है।

ये रहे शामिल 

विरोध प्रदर्शन में  प्रदीप पप्पू गुप्ता, राकेश राय , सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, राहुल चौबे ,नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे,  युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ,पार्षद नीलोफर चमन अंसारी ,शिव शंकर गुड्डू यादव ,लीलाधर सूर्यवंशी, भैयन पटेल  ,आनंद हैला ,समीर खान, दीनदयाल तिवारी ,रवि सोनी, प्रशांत, राहुल ,कार्तिक ,कुंदन जाट ,अरविंद सिंह ,जाहिद ठेकेदार, नीरज रैकवार, किरणलता सोनी ,भावना रोहण ,गीता कुशवाहा, ज्योति मलैया ,मीरा अहिरवार, निलेश अहिरवार, शारदा चौधरी, महेश अहिरवार, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, सुनील पाहवा, अंकुर यादव ,हीरालाल चौधरी, अरविंद ठाकुर, फिरोज खान, जीशान खान ,प्रशांत सोनी ,पवन जाटव, तारिक कुरैशी ,अर्चना कनौजिया, बंटी कोरी, संजय  व्यास, मानसिंह चौधरी, कल्लू पटेल, प्रियंक बहेरिया, प्रभात भंडारी, श्री दास रैकवार ,फिरदौस कुरैशी, तज्जु भाई जान, नौशाद अब्बासी ,धीरज वाल्मीकि, कुंजीलाल लडिया, संजय व्यास ,आतिफ खान, सहित अनेक कांग्रेस जन   उपस्थित थे।


साइंटिफिक एंड वोकेशनल एजुकेशन समिट 2026 में डॉ सुरेंद्र पाठक "वसुधैव कुटुम्बकम् ग्लोबल पीस अवॉर्ड” से सम्मानित

साइंटिफिक एंड वोकेशनल एजुकेशन समिट 2026 में डॉ सुरेंद्र पाठक "वसुधैव कुटुम्बकम् ग्लोबल पीस अवॉर्ड” से सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज : 13 मार्च। 2026

नई दिल्ली। लोदी रोड स्थित आईआईसी के ऑडिटोरियम में “2026 साइंटिफिक एंड वोकेशनल एजुकेशन समिट” 12 मार्च को हुआ। अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन संयुक्त रूप से  इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, भारतीय शैक्षिक मानक और परीक्षण परिषद, भारतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण संस्थान, भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ तथा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, नागालैंड द्वारा किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना, मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा वैश्विक शांति और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था।


इस समिट में देश-विदेश के शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। सम्मेलन में शिक्षा, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, मानव मूल्यों तथा विश्व शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरणीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा “वसुधैव कुटुम्बकम्” के सिद्धांत पर आधारित है, जो आज के वैश्विक समय में मानवता को एक परिवार के रूप में देखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने शिक्षा को समाज में शांति, सहअस्तित्व और नैतिक मूल्यों के प्रसार का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्व शांति, करुणा, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए शिक्षा जगत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों और शोधकर्ताओं से समाज के समग्र विकास के लिए मूल्याधारित शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

समिट के दौरान शांति, सद्भावना और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुरेन्द्र कुमार पाठक को प्रतिष्ठित “वसुधैव कुटुम्बकम् ग्लोबल पीस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी तथा डॉ. प्रियरंजन त्रिवेदी  द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

सम्मान प्रदान करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पुरस्कार उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जिन्होंने समाज में शांति, करुणा, सहिष्णुता और मानवता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट नेताओं और वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इनमें अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शवैश (फिलिस्तीन के राजदूत), डॉ. मार्कंडेय राय अध्यक्ष ग्लोबल पीस फाऊंडेशन, सायमा रहमान (प्रसिद्ध रेडियो व्यक्तित्व), प्रो. (डॉ.) एम. अफ़शार आलम (कुलपति, जामिया हमदर्द), डॉ. एस. एन. पांडेय कुलाधिपति, डॉ. ग्रेगरी बर्गलंड, प्रो. संजय कुमार झा एमिटी यूनिवर्सिटी, डॉ. लाज उतरेजा (पूर्व नासा वैज्ञानिक), डॉ. विमल एस. मलिक, डॉ. सुरेन्द्र के. पाठक, डॉ. ए. के. अरुण पांडेय तथा शिव कुमार प्रमुख रहे।

सम्मेलन के दौरान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास और वैश्विक शांति जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सम्मेलन का समापन वैश्विक शांति, सहयोग और मूल्य आधारित शिक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

अनियमितताओं व अनुशासनहीनता पर दो प्राचार्य व एक शिक्षिका निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

अनियमितताओं व अनुशासनहीनता पर दो प्राचार्य व एक शिक्षिका निलंबित किया सागर कमिश्नर ने


तीनबत्ती न्यूज :  13 मार्च 2026

सागर: सागर संभाग के कमिश्नर  अनिल सुचारी द्वारा वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो प्राचार्यों और एक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

सागर के भानगढ़ प्राचार्य सस्पेंड

सागर जिले के बीना विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भानगढ़ के प्रभारी प्राचार्य श्री दीपचन्द्र चौधरी द्वारा गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग के प्रस्ताव के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी सागर द्वारा अवगत कराया गया कि श्री चौधरी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी बीना द्वारा गठित दल से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में श्री चौधरी द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितताएं, नियम विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की भर्ती, कस्तूरबा बालिका छात्रावास भानगढ़ में अनुचित स्थिति में प्रवेश तथा महिला शिक्षकों के साथ अशोभनीय व्यवहार जैसी शिकायतें प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गईं। जांच में समग्र शिक्षा से संचालित छात्रावास में नियम विरुद्ध वार्डन नियुक्ति भी सामने आई।

यह भी पढ़ें : Sagar News: ट्रैक्टर - बाइक की भिंडत : दो छात्रों की मौत, सरपंच और उसका बेटा घायल

निवाड़ी की शिक्षिका सस्पेंड

निवाडी जिले के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुछीकरगुवां में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षिका कु. नीतिका तिवारी को अनुशासनहीनता एवं स्टाफ के साथ विवाद की शिकायतों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निवाड़ी जिला कलेक्टर के अनुसार कु. तिवारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी निवाड़ी द्वारा गठित जांच दल से कराई गई थी। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन दिनांक 26 अगस्त 2025 में पाया गया कि कु. तिवारी आए दिन विद्यालय के स्टाफ के साथ विवाद करती हैं, जिससे समस्त स्टाफ मानसिक रूप से परेशान रहता है तथा विद्यालयीन कार्य प्रभावित होते हैं। साथ ही उनका व्यवहार स्टाफ के साथ सामंजस्यपूर्ण नहीं पाया गया।

छत्तरपुर में प्राचार्य सस्पेंड

जिला छतरपुर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुराहो में पदस्थ प्राचार्य श्री गणेश यादव को अनियमितताओं के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कलेक्टर जिला छतरपुर के अनुसार श्री यादव के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि श्री यादव ने तत्कालीन प्राचार्य के रूप में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डहर्रा में पदस्थ रहते हुए सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के दौरान अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं तथा अन्य वित्तीय अनियमितताएं कीं।


उक्त सभी प्रकरणें में संबंधित अधिकारियों के कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन पाए जाने पर मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है।

Sagar News : ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल:डायल-112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Sagar News :  ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल:डायल-112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल


तीनबत्ती न्यूज : 13 मार्च, 2026

सागर।  सागर से मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए : जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल:

___________


केंद्रीय विद्यालय के छात्र घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।

यह भी पढ़ेंSagar News: ट्रैक्टर - बाइक की भिंडत : दो छात्रों की मौत, सरपंच और उसका बेटा घायल

दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए।

डायल 112 पहुंची मदद को

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया।एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया।


Sagar News: ट्रैक्टर - बाइक की भिंडत : दो छात्रों की मौत, सरपंच और उसका बेटा घायल

Sagar News: ट्रैक्टर - बाइक की भिंडत : दो छात्रों की मौत, सरपंच और उसका बेटा घायल


तीनबत्ती न्यूज : 13 मार्च, 2026 

सागर : सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरगौर-खिरिया रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पिपरगौर के सरपंच और उनका बड़ा बेटा गंभीर घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है।

गुजराती नमकीन फैक्ट्री, टीवीएस शो रूम और एक मैरिज गार्डन पर नगर निगम सागर ने की कार्रवाई ▪️अनियमितताएं पाए जाने पर करसंग्राहक को कारण बताओ नोटिस

परीक्षा देकर घर लौट रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार, रहली के पटना बुजुर्ग में स्थित क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल में अभिजीत पिता राजेंद्र सिंह (15), विश्वजीत पिता राजेंद्र सिंह (11) और शिवाय पिता सोहन (10) निवासी पिपरगौर पढ़ाई कर रहे थे। उनकी वार्षिक परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार को पेपर दिलाने के लिए पिपरगौर के सरपंच पिता राजेंद्र पिता राजकुमार सिंह (47) अपने बेटे अभिजीत, विश्वजीत और भतीजे शिवाय को स्कूल लेकर परीक्षा दिलाने गए थे । स्कूल में पेपर होने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी पिपरगौर के पास सामने से आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। घटना में गंभीर चोटे लगने से विश्वजीत और शिवाय की मौत हो गई। वहीं सरपंच पिता राजेंद्र सिंह और बेटा अभिजीत गंभीर घायल हुए। घायलों को रहली स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है।



परिवार का इकलौता बेटा था शिवाय

दुर्घटना में मृत हुआ छात्र शिवाय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत करीब 5 साल पहले हो चुकी थी। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घायल अभिजीत कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा है। वहीं मृत विश्वजीत कक्षा 7वीं और शिवाय कक्षा चौथीं की पढ़ाई कर रहा था। मामले में पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।



सागर संभाग का पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट एवं अब तक 35 सफल ट्रांसप्लांट कर बंसल हॉस्पिटल सागर ने फिर रचा इतिहास

सागर संभाग का पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट एवं अब तक 35 सफल ट्रांसप्लांट कर बंसल हॉस्पिटल सागर ने फिर रचा इतिहास


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च, 2026

सागर : सागर का बंसल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 35 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अपनी दक्षता, सटीकता और आप सभी के विश्वास के ज़रिए, ट्रांसप्लांट केयर को आगे बढ़ा रहा है। बंसल अस्पताल सागर, सागर संभाग (बुंदेलखंड रीजन) का निरंतर किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल एवं प्रदेश का तीसरा अस्पताल बन गया। किडनी फेलियर के मरीजों में एक लंबी और बेहतर जिंदगी के लिए किडनी प्रत्यारोपण ही मुख्य विकल्प होता है, लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए सागर संभाग के मरीजों का प्रदेश से बाहर इलाज करवाना आम बात होती थी, लेकिन बहुत ही कम समय में ही 35 किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला उच्च चिकित्सकीय संस्थान बंसल अस्पताल का सागर शहर में होना सागर संभाग के लिए गौरव की बात है। विश्व किडनी दिवस पर बंसल हॉस्पिटल ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

डायलिसिस कराना किडनी ट्रांसप्लांट से महंगा

बंसल अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विभाग के प्रमुख डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि किडनी फेलियर के मरीजों को हफ्ते में दो से तीन बार डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना होता है, खाने-पीने के परहेज अधिक होते हैं और जिंदगी बहुत लंबी नहीं होती, खर्चे के हिसाब से भी देखें तो लंबे समय में डायलिसिस का खर्चा किडनी ट्रांसप्लांट की तुलना में बहुत अधिक होता है, ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट इन मरीजों के लिए एक नई जिंदगी देने जैसा है। डॉ. गुप्ता ने बताया की बंसल अस्पताल सागर में प्रतिमाह 950+ डायलिसिस अभी तक कुल 15827 डायलिसिस एवं 35 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किये जा चुके है।



बंसल अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजीशियन डॉ. विकास गुप्ता बताते हैं कि बंसल अस्पताल के ट्रांसप्लांट का सक्सेस देश के प्रमुख महानगरों के बड़े ट्रांसप्लांट सेंटर के समतुल्य है।

बंसल अस्पताल सागर के किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के मुख्य सर्जन डॉ. रोहित नामदेव ने बताया की इन ट्रांसप्लांट की खास बात यह है कि पेशेंट्स में डोनर किडनी लेप्रोस्कोपिक मेथड से निकाली गई है इनमें वो सभी जटिल ट्रांसप्लांट जैसे की स्वैप ट्रांसप्लांट, मल्टीवेसल डोनर ट्रांसप्लांट शामिल हैं यह सारी सुविधाएं देश के किसी भी बड़े ट्रांसप्लांट सेंटर के समकक्ष है डॉ. रोहित नामदेव ने बताया की बंसल अस्पताल सागर के यूरो सर्जरी विभाग में प्रतिमाह 100+ सर्जरी अभी तक कुल 2809+ सर्जरी की जा चुकी है।

सभी की भूमिका ट्रांसप्लांट में

बंसल अस्पताल सागर की एनेस्थीसिया टीम में डॉ. विजय कलास्कर, डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. ब्रजेश कुमार एवं डॉ. अरुण पटेल ने अहम योगदान देते हुए किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान एनेस्थीसिया देने एवं किडनी ट्रांसप्लांट के पश्चात पैन मैनेजमेंट में अपनी अहम भूमिका निभाई है।


बंसल हॉस्पिटल के CEO डॉ. संकेत गीतमोहन लहरी जी ने इस उपलब्धि पर सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेनिकल टीम, सपोर्टिंग स्टाफ को इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनायें प्रेषित की और उन्होंने ने बताया की बंसल अस्पताल सागर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


आयुष्मान भारत योजना का लाभ

CEO लहरी ने बताया बंसल हॉस्पिटल सागर एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वनीय चिकित्सा संस्थान है, जो अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति, विश्वस्तरीय उपचार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अनुभवी डॉक्टरों एवं सपोर्टिंग स्टाफ की टीम के साथ मरीजों के प्रति समर्पण की भावना से काम करता है और यही सेवा भावना हमें एक उत्कृष्ट एवं आधुनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाती है। बंसल हॉस्पिटल सागर में आयुष्मान भारत योजना से निःशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है।

गुजराती नमकीन फैक्ट्री, टीवीएस शो रूम और एक मैरिज गार्डन पर नगर निगम सागर ने की कार्रवाई ▪️अनियमितताएं पाए जाने पर करसंग्राहक को कारण बताओ नोटिस

गुजराती नमकीन फैक्ट्री, टीवीएस शो रूम और एक मैरिज गार्डन पर नगर निगम सागर ने की कार्रवाई 

▪️अनियमितताएं पाए जाने पर करसंग्राहक को कारण बताओ नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च, 2026

सागर :  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क एवं दुकानों के किराये की बकाया राशि की वसूली तथा आवासीय भवनों के व्यवसायिक उपयोग सहित नगर निगम अधिनियम के तहत अन्य गतिविधियों की जांच के लिए गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई । टीम द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई।

यह भी पढ़ेंSagar News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त : प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश ▪️दो दिन में 37 घरेलू सिलेंडर जब्त : गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश

गुजराती नमकीन फैक्ट्री में गड़बड़ी

उड़नदस्ता दल के प्रभारी सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा गुरु गोविंद सिंह वार्ड स्थित गुजराती नमकीन की फैक्ट्री पर बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिलीं। जांच के दौरान व्यापारिक अनुज्ञप्ति  तथा कारखाने की अनुमति भी नहीं पाई गई। फैक्ट्री में खाद्य सामग्री को तैयार करने में उपयोग किए जा रहे ट्यूबवेल के पानी की जांच रिपोर्ट भी राजेंद्र भाई, किरीट भाई द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई तथा फैक्ट्री के सम्पत्तिकर का निर्धारण भी कम पाया गया।

उड़न दस्ता के प्रभारी श्री गुरु ने बताया कि गुजराती नमकीन के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 427(24) एवं धारा 246 के अंतर्गत अधिनियम का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।


टीवीएस शो रूम पर बकाया टैक्स

इसके अलावा दल द्वारा भगवानगंज स्थित टीवीएस शोरूम पर संपत्तिकर का निर्धारण कम पाया गया जिसकी समक्ष में माप कराकर सही निर्धारण कराने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सरस्वती मैरिज गार्डन द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 44 हजार 8 सौ रुपए जमा कराई गई।

अनियमितताएं पाए जाने पर कर संग्राहक कोनोटिस

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने  विभिन्न स्थानों पर मिल रहीं अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व अधिकारी सहित राजेंद्र मलैया करसंग्राहक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमानुसार अपने बकायाकरों का भुगतान करें तथा भवन उपयोग संबंधी नियमों का पालन करें,जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर संपत्तिकर का सही निर्धारण नहीं है वे अपने प्रतिष्ठान का सही निर्धारण करवाकर सहयोग प्रदान करें अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान  सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु,विकास गुरु, अनिरुद्ध चाचौंदिया, संजय सोनी, देवकुमार चौबे हीरालाल अहिरवार उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत

मध्यप्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं  घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च 2026

भोपाल : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी की सुचारू रूप से वितरण हो रहा है। इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है एवं लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ेंघरेलू गैस संकट : कलेक्टर - एसपी उतरे मैदान में : होटल क्राउन पैलेस का किया निरीक्षण ▪️गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक : गैस गोदामों की होगी वीडियोग्राफी, संचालकों को फोन रिसीव करने के निर्देश

आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा ने बताया है कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस उपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थान एवं चिकित्सकीय संस्थान को छूट दी गई है, जो जारी रहेगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधि एवं चिकित्सकीय व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रह सके।

यह भी पढ़ेंSagar News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त : प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश ▪️दो दिन में 37 घरेलू सिलेंडर जब्त : गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश

एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को निर्देश दिये गये हैं। जिलों द्वारा इस क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही ऐसी गतिविधियों, जिनमें एलपीजी का अधिक उपयोग होता है, उन्हें नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया है।

घरेलू गैस संकट : कलेक्टर - एसपी उतरे मैदान में : होटल क्राउन पैलेस का किया निरीक्षण ▪️गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक : गैस गोदामों की होगी वीडियोग्राफी, संचालकों को फोन रिसीव करने के निर्देश

घरेलू गैस संकट : कलेक्टर - एसपी उतरे मैदान में : होटल क्राउन पैलेस का किया निरीक्षण

▪️गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक : गैस गोदामों की होगी वीडियोग्राफी, संचालकों को फोन रिसीव करने के निर्देश

तीनबत्ती न्यूज:  12 मार्च 2026

सागर: घरेलू गैस के संकट को सुलझाने और व्यवस्था बनाने  कलेक्टर संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल खुद मैदान में उतरे। उन्होंने आज  होटल क्राउन पैलेस का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुख्य रूप से गैस सिलेंडरों के उपयोग का जायजा लिया गया। सिलेंडरों के सजाघन निरीक्षण में सब नियमों के दायरे में मिला कोई भी अवैध घरेलू सिलेंडर नहीं पाया गया। प्रशाशन ने होटल संचालन में गैस की खपत और अन्य विकल्पों पर चर्चा की और निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की


इलेक्ट्रिक और डीजल भट्टी मंगाई

होटल संचालक  राहुल राजा साहू ने बताया कि वर्तमान में उनके पास व्यावसायिक सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।  उन्होंने बताया कि गैस के मौजूदा व्यवस्था को देखते हुए जरूरत पड़ने पर उन्होंने इलेक्ट्रिक भट्टी,  डीजल भट्टी का आर्डर दिया है तथा लकड़ी भट्टी का भी निर्माण शुरू कराया है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंSagar News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त : प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश ▪️दो दिन में 37 घरेलू सिलेंडर जब्त : गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश

कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक


जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।


कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियां एक विशेष सिस्टम बनाकर सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति बनाए रखें, ताकि मांग के अनुसार समय पर वितरण किया जा सके। साथ ही उन्होंने एजेंसी संचालकों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए।

व्यवसायिक उपयोग पर प्रतिबंध

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस पर प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि सिलेंडर वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आरती यादव, एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंकांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित ▪️जिला कार्यकारिणी के गठन पर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी

गोदामों के संचालन की होगी वीडियोग्राफी

कलेक्टर  संदीप जी आर ने समस्त गैस संचालकों को निर्देश दिए की प्रतिदिन गोदाम खोलने एवं बंद करते समय वीडियो रिकॉर्डिंग करें। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी गैस एजेंसी एवं गोदाम पर एक-एक राजस्व अधिकारी तैनात किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गैस एजेंसी संचालक फोन को समय पर रिसीव करें जिससे कि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता को जानकारी मिल सके एवं वह परेशान ना रहे। उन्होंने निर्देश दिए की गैस उपभोक्ताओं को जागरूकता के लिए पंपलेट करें जिसमें कम से कम गैस की उपयोगिता की जानकारी दी जाए.. उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य विभाग प्रतिदिन स्टॉक की निगरानी रखें एवं स्टॉक की जानकारी प्रस्तुत करें।



घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई, 8 सिलेंडर जब्त : दो दिन में कुल 45 सिलेंडर जब्त


 बंडा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री रविश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसीलदार श्री मोहित जैन की टीम ने होटल और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों और होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जाता पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 08 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।


Sagar News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त : प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश ▪️दो दिन में 37 घरेलू सिलेंडर जब्त : गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश

Sagar News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त : प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश

▪️दो दिन में 37 घरेलू सिलेंडर जब्त : गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश



तीनबत्ती न्यूज:  12 मार्च 2026

सागर : सागर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सागर कलेक्टर  संदीप जी.आर. ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आम जनता के हक का  ईंधन बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं।  घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों और अवैध भंडारण करने वालों पर तत्काल एफआईआर (FIR) और दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

______________

खबर का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

_______________

उपभोक्ताओं की सुरक्षा

जिले के लगभग 6,68,382 उपभोक्ताओं को समय पर और सही दाम में सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।जिले की सभी 47 गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की नियमित जांच हो।


कालाबाजारी पर ज़ीरो टॉलरेंस

कलेक्टर संदीप जी.आर. ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होटलों, ढाबों या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करना कानूनी अपराध है। इससे न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहद खतरनाक है। कलेक्टर ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को उनके हक की गैस सुलभता से मिले, इसमें बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।  

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध रिफिलिंग या ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचने की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय प्रशासन या खाद्य विभाग को सूचित करें।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की



दो दिन में 37 सिलेंडर जब्त : आज 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त

राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा चितौरा हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही की गई इस कार्यवाही में 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त किए गए। कार्रवाई में तहसीलदार श्री राहुल गौड कनिष्ठ जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री निशांत पांडे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।



घरेलू गैस उपयोग करने पर 17 सिलेंडर जब्त

एसडीएम खुरई  मनोज चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों में गोविंद भोजनालय, महावीर भोजनालय, बीकानेर स्वीट्स, भाग्योदय चाट, मिलन होटल, उपसरपंच चाय, घनश्याम चाय, जैन टी स्टाल सहित कुल 8 प्रतिष्ठानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्ती की कार्रवाई की गई।



एसडीएम  मनोज चौरसिया ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एवं कालाबाजारी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी। जब्ती कार्रवाई टीम में सुरेश कुमार सोनी नायब तहसीलदार, विकास दुबे (खाद्य विभाग), प्रधान आरक्षक जोगेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक गोपाल वंशीवाल एवं पटवारीगण उपस्थित रहे।


तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग : खटीक समाज सागर ने दिया ज्ञापन

तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग : खटीक समाज सागर ने दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च ,2026

सागर: समस्त 360 गोत्रीय खटीक समाज सागर मध्य प्रदेश द्वारा महामहिम द्रोपति मुर्मू जी राष्ट्रपति भारत सरकार को एक ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय सागर के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय सागर में  अमन मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा गया। 

______________

खबर देखने क्लिक करे

तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग : खटीक समाज सागर ने दिया ज्ञापन

____________


होली के रंग फेंकने पर हुई थी हत्या

ज्ञापन में बताया गया कि विगत दिनों नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी निर्दोष तरफ फटी की होली के समय बच्चों द्वारा रंग डालने पर एक समाज विशेष के लोगों द्वारा पीठ पीठ का निर्मम हत्या कर दी गई थी खटीक समाज सागर मध्य प्रदेश महामहिम से मांग करता है कि तरुण खटीक हत्याकांड में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ फास्ट्रेक कोर्ट में समय सीमा में मामला चलकर सभी दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए हत्याकांड में सहयोगी रहे आरोपियों की भी को कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जावे एवं परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जावे। यह मांग समस्त 360 गोत्री खटीक समाज सागर ने आज ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति  से की । 

______________

खबर का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

--------------------

ये रहे शामिल

इस अवसर पर विशेष रूप से  अरविंद तोमर , हरेंद्र खटीक (अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ )धर्मेंद्र खटीक पार्षद विशाल खटीक पार्षद जितेंद्र खटीक पार्षद मुकेश तोमर महेंद्र खटीक माथे शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर कुलदीप खटीक देवेंद्र चौधरी धर्मेंद्र खटीक महेंद्र तोमर रवि भोजक राजू आबिदl डॉ नितिन तोमर किशोरी लाल खटीक रवि शंकर खटीक दीपक घनघोरिया धर्मेंद्र तोमर संतोष खटीक राजू खटीक विशाल तोमर सुनील तोमर शुभम तोमर आदित्य तोमर सुनील खटीक मदन खटीक संजय खटीक राजेश तोमर संजीव तोमर पंकज तोमर राजकुमार खटीक रामसागर तोमर पवन खटीक मिथुन खटीक राजुल खटीक मनोज खटीक बलवंत खटीक सचिन खटीक महेश खटीक राकेश खटीक प्रशांत खटीक विवेक खटीक अंकित खटीक आयुष खटीक निखिल खटीक रविंद्र भूरे खटीक रोशन खटीक हर्ष तोमर शिवम खटीक देवेंद्र खटीक दीपांशु तोमर आशीष खटीक श्रीकांत खटीक संतोष खटीक ऋषि खटीक अंकित खटीक रितेश खटीक अभिनय तोमर आदि सैकड़ समाज जन उपस्थित थे l

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sagar News : एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च ,2026

सागर: सागर जिले में  मानवता को एक झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर को सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी के खमरिया गांव की है। इस हादसेके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

______________

खबर का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

_______________


चारो मासूम 7 साल से कम उम्र की

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सविता बाई लोधी पति चंद्रभान लोधी (28) और बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) और मनीषा (05 माह ) के रूप में हुई है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से सभी शव कुएं से निकाले लिए गए है। 



पति मजदूरी के लिए गया था बाहर

परिजनो के मुताबिक महिला सविता बाई  का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया था। उसकी सास और ननद घर पर थी । सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। और दरवाजा तोड़ा तो सविता की लाश फंदे से लटकी थी। और उसकी चारो बच्चियां घर पर नहीं थी। 

Sagar News : अनियंत्रित होकर कार पलटी : दो युवकों की मौत, चार घायल : एक युवक की थी अगले महीने शादी ▪️शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

कुएं से मिली मासूमों की लाशें

बताया जाता है कि सविता ने अपनी चारों बेटियों को हरपाल घोसी के खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया। पानी में डूबने से सभी बच्चियों की मृत्यु हो गई। सबसे बड़ी बेटी की उम्र मात्र 7 वर्ष थी। बच्चियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने घर के अंदर फांसी लगा ली।  पड़ोसियों और पुलिस की मदद से कुएं से चारों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस कारणों का पता लगा रही है


नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि केसली में  सविता लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके चारों बच्चियों के शव कुएं से मिले है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  घटना के कारणों का पता कर रही है। 



प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक

प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक


तीनबत्ती न्यूज: 11 मार्च, 2026

सागर : जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कोर कमेटी की बैठक प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कोर कमेटी बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विषय प्रस्तावना प्रस्तुत की। बैठक में विधानसभा वार संगठनात्मक विषयों एवं आगमी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ये रहे शामिल

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्‍द्र पाराशर,केबीनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,सागर विधायक शैलेन्द्र जैन,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत,शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया शामिल हुए।

बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : सीएम डॉ मोहन यादव ▪️राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : सीएम डॉ मोहन यादव

▪️राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात


तीनबत्ती न्यूज:  11 मार्च 2026

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर प्रवास के दौरान बुंदेलखंड की वीर भूमि को नमन करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह बात सीएम डॉ यादव ने सागर के जेरई में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उदघाटन और रोजगार मेला को संबोधित करते हुए व्यक्त की । 

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे सागर में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उदघाटन और रोजगार मेला में।

------------



मुख्यमंत्री ने महाराजा छत्रसाल और चंदेल राजाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि बुंदेलखंड महावीरों की धरती है। ‘‘छत्ता तेरे राज में धक-धक धरती होय‘‘ की पंक्तियों के साथ उन्होंने महाराजा छत्रसाल के स्वाधीनता संघर्ष और संस्कृति संरक्षण के संकल्प को दोहराया। कठिन चुनौतियों के बीच भी इस धरा ने अपनी पहचान बनाई है।


मुख्यमंत्री ने शिक्षा को पीढ़ियों के निर्माण का आधार बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का मंदिर बनाकर पीढ़ियों तक योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके सुपुत्रों द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में स्थापित शैक्षणिक संस्थान की सराहना करते हुए कहा, माता-पिता का आशीर्वाद ही विकास की असली पूंजी है।


डॉ. हरीसिंह गौर के त्याग और सागर विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने यहाँ रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के नए द्वार खोले हैं।बुंदेलखंड के आर्थिक और ढांचागत विकास पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों क्षेत्र के विकास के लिए बुन्देलखंड कैबिनेट के माध्यम से 27 हजार करोड़ रुपये के कार्यों की मंजूरी दी गई। अंत में उन्होंने कहा कि विकास का यह कारवां निरंतर जारी रहेगा ताकि बुंदेलखंड का युवा आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आप खूब पढ़ें, भविष्य के सपने बुनें और अपनी सफलता से देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।श्री आकाश सिंह राजपूत द्वारा आयोजित 6 माह लंबी क्रिकेट प्रतियोगिता (10,000 खिलाड़ी) को उन्होंने अद्भुत बताया। 

राहतगढ़ जैसीनगर में पुस्तकालय

उन्होंने राहतगढ़ और जैसीनगर में भव्य और आधुनिक पुस्तकालय (ग्रंथालय) खोले जाने को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही देवरी और नरयावली पहुँचकर नए विकास कार्यों को गति देगे। अभी हाल ही में भारत की टीम ने क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीत कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में हमारे खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं।


सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान अविस्मरणीय मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दिन को सागर के लिए ऐतिहासिक बताते हुए विकास के कई महत्वपूर्ण पड़ावों को रेखांकित किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज का दिन बेहद सौभाग्यशाली है। उन्होंने याद दिलाया कि ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की फाइल पर डॉ. मोहन यादव ने तभी हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत कराई थी, जब वे प्रदेश के शिक्षा मंत्री थे।

सागर अब उन चुनिंदा शहरों में शामिल है जहाँ केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ राजकीय विश्वविद्यालय (स्टेट यूनिवर्सिटी) और मेडिकल कॉलेज की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष धन्यवाद किया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्रीय विकास की कड़ी में मुख्यमंत्री के समक्ष सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ एवं जैसीनगर में आधुनिक पुस्तकालय (लाईब्रेरी) खोलने की मांग रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी और मंच से घोषणा की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री आदित्य सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण देते हुए विश्वविद्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, रहली विधायक  गोपाल भार्गव, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, देवरी विधायक  ब्रज बिहारी पटेरिया, बण्डा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी,बीना विधायक श्रीमति निर्मला सप्रे, जि.पं.अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर, नगर निगम सागर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी श्री आदित्य राजपूत, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, श्री गौरव रणदिवे, लोकेंद्र पाराशर प्रभारी, श्री हरवंश सिंह राठौर, श्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी, श्रीमती सविता सिंह राजपूत, श्री आकाश सिंह राजपूत, संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने लिया बुंदेली स्वाद का आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के पारंपरिक खान-पान संस्कृति की सराहना करते हुए इसे सेहत के लिए भी उत्तम बताया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बुंदेलखंड के पारंपरिक मोटे अनाज (Millets) से बने व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ज्वार, बाजरा, मक्का की रोटी न केवल ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि हमारी प्राचीन आहार पद्धति का गौरव भी है।


थाली में परोसा गया बुंदेलखंड का वैभव


मुख्यमंत्री की थाली में बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से मेथी और चने की भाजी, कड़ी पकौड़ा, दही बड़े, पारंपरिक स्वाद के साथ बिजोरे, कचरिया, बरी की सब्जी और प्रसिद्ध महेरी, खीचला, पापड़, मंगोड़ी और गुजराती नमकीन, चिरौंजी की बर्फी, आम-नींबू का अचार और ताजगी से भरपूर आम का पना शामिल थे।  उन्होंने कहा कि बुंदेली व्यंजन केवल स्वाद में ही बेमिसाल नहीं हैं, बल्कि यह पाचन की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है। ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाज स्वास्थ्य का आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना ’’वोकल फॉर लोकल’’ के संकल्प को मजबूत करता है। बुंदेलखंड के ये व्यंजन इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी का प्रतीक हैं।


बुंदेली कलाकारों एवं वाद्य यंत्र की प्रस्तुति की मुख्यमंत्री ने की सराहना, गले लगा थपथपाई पीठ


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर जिले के प्रवास के दौरान बुंदेली संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींच लिया। स्थानीय बुंदेली कलाकारों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कलाकारों ने राई, बधाई एवं अन्य लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें ढोलक, नगड़िया, बांसुरी, मंजीरा और अन्य पारंपरिक बुंदेली वाद्य यंत्रों की धुनें गूंज उठी। मनमोहक प्रस्तुतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मन मोह लिया। उन्होंने कलाकारों को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाकर सराहना की।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जेरई में हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उपमुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार का सागर जिले के ग्राम जेरई स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, बण्डा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी,बीना विधायक श्रीमति निर्मला सप्रे, जि.पं.अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी श्री आदित्य राजपूत, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।



मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की लोकार्पण के अवसर पर ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से मेडल पहनाकर सम्मानित किया ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्री आदित्य सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वविद्यालय की मेधावी छात्राओं को आज मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें आयुषी अग्रवाल, अनुजा गर्ग, ताईबा खान को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी परिसर जेरई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन : 1306 आवेदकों का प्राथमिक चयन



मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सागर जिले के जेरई में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी परिसर जेरई में युवा संगम वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित इस मेले में देश एवं प्रदेश की 23 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 1728 आवेदकों ने पंजीयन कराया, जिनमें से प्राथमिक रूप से 1306 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। मेले में युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।

जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों—प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. उज्जैन, आई डिजिटल प्रा. लि. नई दिल्ली, क्वेसकॉर्प लिमिटेड, सीआईआई गुड़गांव, विलिंकिट हैदराबाद, एससीएन ग्लोबल प्रा. लि. नोएडा, सन्डेन विकास इंडिया प्रा. लि. फरीदाबाद, यूनाइटेड ऑफिस सिस्टम प्रा. लि. वलसाड (गुजरात), वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन प्रा. लि. वलसाड, मोटोरोला नोएडा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, पेटीएम, टेस्ला ट्रांसफॉर्मेशन इंडिया प्रा. लि. भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स गुना, फोर्स मोटर्स पीथमपुर, जीवनदान ग्रुप फाउंडेशन सागर, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, स्किल विजन ऑर्गनाइजेशन, मित्ता इंडिया प्रा. लि. देवास, रिलायनवल फर्स्ट प्रा. लि. मदरसन पीथमपुर, साई कॉलनेट नोएडा, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लि. राजकोट, के.के. इंटरप्राइजेज राजकोट तथा बीना रिफाइनरी से संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।