Editor: Vinod Arya | 94244 37885

महिला दिवस पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया महिलाओ का सम्मान

महिला दिवस पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया महिलाओ का सम्मान

तीनबत्ती न्यूज : 08 मार्च 2026
सागर
: महिला दिलस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने घर घर जाकर बुजुर्ग कांग्रेसी महिलाओ का सम्मान किया।
सेवादल परिवार ने पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष, पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमति किरण मिश्रा,श्रीमतिअरणा दुबे,श्रीमति किरण सिंघई,श्रीमति स्वाति मिश्रा(पंचायत सचिव),श्रीमति अंबिका मिश्रा(शिक्षक), श्रीमति मीना सांडिल्य और श्रीमति शिवरानी कोरी के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने वरिष्ठ महिलाओं को साल श्रीफल देकर उन्हे सम्मानित कर उनकाआर्शीवाद लिया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, नितिन पचौरी, शरद मिश्रा, सुशील शांडिल्य, एड.राजेश मिश्रा, विकास दुबे, सुनील मिश्रा, कृष्णा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Share:

सीएम डॉ. मोहन यादव का आगमन : मंत्री गोविंद राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण: कार्यकताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सीएम डॉ. मोहन यादव का आगमन : मंत्री गोविंद राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण: कार्यकताओं को सौंपी जिम्मेदारी



तीनबत्ती न्यूज :  08 मार्च 2026

सागर : 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल तथा उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय एवं रोजगार मेले के उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए ताकि लोगों को कोई भी असुविधा न हो। साथ ही लोगों के आने के लिए मुख्यद्वार देखते हुए उन्होंने हेलीपैड का निरीक्षण किया, पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार कि पार्किंग व्यवस्था की जाये। खासतौर से उद्घाटन सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित होगी। अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं का रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होंगें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगें। मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथि दोपहर लगभग 12ः30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मंत्री राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जिसे देखते हुए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर शासकीय अधिकारियों के साथ ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, गुलाब सिंह राजपूत, हीरा सिंह राजपूत, वीरेंद्र पाठक, सुखदेव मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष, नीरज सिंह नयाखेड़ा, भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, अंशुल परिहार, मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नीकेश गुप्ता, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, रूपेश यादव पार्षद, नेवी जैन, अनिल पीपरा, अंकू चैरसिया निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री., एसडीएम अमन मिश्रा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



मंत्री गोविंद राजपूत ने ली बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, स्वागत, यातायात व्यवस्था, मंच संचालन और अन्य तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।मंत्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत, सुखदेव मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, नेवी जैन, टिंकू राजा, विक्रम सोनी, बालकिशन सोनी, रामेश्वर नामदेव, मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर रामबाबू सिंह, क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, राजा साहू, राजेश्वर सेन, भोलेराजा राजपूत, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र अहिरवार, श्रीकांत जैन, अंशुल सिंह परिहार, पार्षद रूपेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।


Share:

Sagar Crime : छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला ▪️कक्षा 12 वीं की छात्रा पर पेपर देकर लौटते वक्त किया था हमला

Sagar  Crime : छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला

▪️कक्षा 12 वीं की छात्रा पर पेपर देकर लौटते वक्त किया था हमला

आरोपी नीलेश पटेल

तीनबत्ती न्यूज : 08 मार्च ,2026

सागर : संभागीय मुख्यालय सागर (SAGAR) पर कटरबाजी (Cutter Baji) की घटनाएं थम नहीं रही है। ताज मामले में सागर में कक्षा 12वीं की छात्रा पर रेडियम कटर से हमला करने वाले युवक नीलेश पटेल का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। शव की हालत देखकर सुसाइड करने का संदेह हो रहा है। नीलेश ने शनिवार को दुर्गानगर निवासी नाबालिग लड़की पर रेडियम कटर से दर्जनों वार किए थे, जिससे उसे 100 टांके आए थे और उसका बीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस नीलेश की तलाश में जुटी थी ।शव मिलने से अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले के आरोपी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में स्कूली छात्रा को कटर मारने वाले आरोपी का शव #रेलवे ट्रैक पर मिला

-------------------

शनिवार को किया था रेडियम कटर से हमला : एक तरफा प्रेम प्रसंग में


उपनगर मकरोनिया के रजाखेड़ी इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शनिवार को कक्षा 12वीं का आखिरी पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही थी। तभी सेमरा बाग के पास आरोपी नीलेश उसे मिला। दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने रेडियम कटर से छात्रा पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई घाव मारे। जिससे छात्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। वारदात कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

 घायल छात्रा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। छात्रा की पीठ, चेहरा और कंधे पर गंभीर घाव लगे हैं। करीब 100 टांके आए है।  जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। छात्रा के परिजनों के अनुसार आरोपी नीलेश पटेल तीन सालों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत भी की। लेकिन नीलेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। एक तरफा प्रेम प्रसंग में उसने कटर से हमले किए।

______________

वीडियो देखने क्लिक करे

दो कारों की भिंडत : भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल और उनकी पत्नी घायल

____________

आरोपी का शव मिलने से मचा हड़कंप

घटना के बाद से ही आरोपी नीलेश फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच आज रविवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । आरोपी नीलेश पटेल का शव रविवार सुबह करीब 7 बजे रजाखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


आत्महत्या की आशंका

प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने जांच की मांग की

वहीं मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। मृतक निकेश पटेल के मौसेरे भाई प्रमोद पटेल का कहना है कि नीलेश पटेल और छात्रा के बीच पिछले तीन से चार साल से प्रेम संबंध था। बीच में दोनों पहले भी विवाद हुआ था फिर सुलह हो गई थी।  उनका आरोप है कि छात्रा पर हमले की घटना के बाद युवक गायब था और संभव है कि उसे युवती के परिजनों ने मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया हो।

वीडियो देखने क्लिक करे

रतलाम में कुत्ते के बच्चे को दो महिलाओं ने स्कूटी से बांधकर खींचा: पुलिस ने महिलाओं पर की FIR

फिलहाल मकरोनिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज : 08 मार्च, 2026

जय श्री राम 

आजकल मैं पंडित अनिल पाण्डेय हर सप्ताह आपके पास साप्ताहिक राशिफल के अलावा श्री हनुमान चालीसा के दो चौपाइयों को लेकर आता हूं जो आपकी विभिन्न परेशानियों में मंत्र काम करेगीं ।

आज की पहली चौपाई है:-

कंचन बरन बिराज सुबेसा, कानन कुंडल कुंचित केसा॥

हनुमान चालीसा की इह चौपाई के संपुट पाठ करने  से आर्थिक समृद्धि ,अच्छा खानपान, अच्छा संस्कार और अच्छा पहनावा प्राप्त होगा । 

इस सप्ताह राहु,मंगल और बक्री बुध कुंभ में, तथा शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे । सूर्य प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा तथा 14 तारीख के 3:30 रात से मीन राशि में प्रवेश करेगा। प्रारंभ वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेगा तथा 11 मार्च के 4:36 शाम से मिथुन राशि में ही मार्गी हो जायेगा ।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

______________

वीडियो देखने क्लिक करे

दो कारों की भिंडत : भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल और उनकी पत्नी घायल

____________

मेष राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे । धन आने की मात्रा भी कम रहेगी  ।  आपका आपके माता-पिता जी का तथा आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है परंतु उसके लिए आपको बहुत सतर्क होना पड़ेगा ।  शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 मार्च कार्यों को करने के लिए शुभ है । 9 , 10 और 11 तारीख को अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसे आप साफ-साफ बच जाएंगे । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है । ‌

वृष राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । अगर आप नौकरीपेशा है तो इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए और अपनी वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए । अगर आप व्यापारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह ठीक है । जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है । आप की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है । संतान से आपको इस सप्ताह सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख कार्यों को करने हेतु सफलता दायक हैं ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए ।  अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह 9 , 10 और 11 को आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं । इस सप्ताह के सभी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अच्छत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

यह भी पढ़ेंSagar News: अनुशासनहीनता के चलते भाजपा कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को पद से हटाया

मिथुन राशि:-

अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है । व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक रहेगा । भाग्य से आपको मदद कम मिलेगी । आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा यकीन करना पड़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

कर्क राशि:-

इस सप्ताह भाग्य आपका पूर्ण रूप से साथ देगा। आपके जो भी कार्य  भाग्य की वजह से रुके हुए हैं उनको करने का प्रयास करें  । इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है  । मकान खरीद सकते हैं या बच्चे की शादी वगैरह में पैसा खर्च कर सकते हैं । भाई बहनों के साथ आपके संबंध ठीक नहीं रह पाएंगे  ।   मामूली पैसे आने का योग है  ।  दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख सफलता हेतु उपयोगी है  ।  12 और 13 तारीख को आपको सजग रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।  जन प्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है ।  नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सावधान रहने का है ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष लाभ नहीं हो पाएगा । आप अपने परिश्रम पर विश्वासकरें ।  कम धन आने की उम्मीद है । इस सप्ताह आपके लिए 9 ,10 और 11 तारीख ठीक है  ।  14 और 15 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

कन्या राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । प्रेम के नए-नए संबंध भी बढ़ सकते हैं ।  विवाह के नए-नए संबंध आएंगे । आपका प्रेम संबंध में भी वृद्धि होगी ।  शत्रुओं को आप इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं ।  इस सप्ताह आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी ।  जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा ।  कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सावधान रहने का है ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । 9, 10 और 11 तारीख को आपको अपने भाई बहनों और अपने पराक्रम  के प्रति सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और माता-पिता जी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही ठीक रहेगा । शत्रु शांत रहेंगे । प्रयास करने पर समाप्त भी हो सकते हैं ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है  । आपको अपने संतान का बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा ।  10 और 11 तारीख को आपको धन के प्रति सतर्क रहना चाहिए ।  14 और 15 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु अनुकूल हैं ।  14 और 15 तारीख को  आपके अधिकांश कार्य सफल हो सकते हैं ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

वीडियो देखने क्लिक करे

रतलाम में कुत्ते के बच्चे को दो महिलाओं ने स्कूटी से बांधकर खींचा: पुलिस ने महिलाओं पर की FIR


वृश्चिक राशि:-

इस सप्ताह आपके  संतान को लाभ होगा । संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह अगर आप कोई परीक्षा देंगे तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे ।  दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए ।  जनप्रतिनिधियों के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है ।  व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक है ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 ,10 और 11 तारीख कार्यों के संपन्न करने के लिए शुभ है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा । व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक है । कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । उन्हें अपनी जिव्हा को कंट्रोल में करना चाहिए । शत्रुओं को आप इस सप्ताह पराजित कर सकते हैं ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं ।  9 ,10 और 11 तारीख को अगर आप प्रयास करेंगे तो कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माताजी पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । भाइयों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे । आपके पराक्रम में वृद्धि होगी ।  पेट संबंधी रोगों के प्रति  सतर्क रहें  ।  छात्रों को सावधान रहना चाहिए  । व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए सप्ताह ठीक है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 मार्च लाभदायक है  ।  12 और 13 मार्च को आपको किसी भी कार्य को बड़ी  सतर्कता पूर्वक करना चाहिए  । अगर आप सतर्कता  से कार्य नहीं करेंगे तो कार्य संपन्न नहीं हो पाएंगे  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । नौकरी करने वालों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है ।  इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें । आपके जीवनसाथी का तथा माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  जनप्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह  सावधान रहना चाहिए  । दुर्घटनाओं के लिए भी आप  को सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह  आपके लिए 9 10 और 11 तारीख विभिन्न प्रकार के राजकीय कार्यों के लिए उपयुक्त हैं  ।  14 और 15 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि:-

अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है । आपको विवाह के नए-नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे । आपका , तथा आपके माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है ।  कचहरी के कार्यों में अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो सफलता मिल सकती है ।  भाई बहनों के प्रति आपका संबंध पहले जैसा ही रहेगा ।  उसमें कोई गिरावट या उछाल नहीं आएगा ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के प्रति उपयुक्त हैं ।  9 , 10 और 11 तारीख को आपको भाग्य के भरोसे कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

आईये  अब हम श्रीहनुमान चालीसा के आज की दूसरी और तीसरी चौपाई के बारे में चर्चा करते हैं । 

आज की दूसरी और तीसरी चौपाई है:-

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे , काँधे मूँज जनेउ साजे ।

शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जग बंदन ।

हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां विजय दिलाती है । इनके  संपुट पाठ से व्यक्ति के ओज और कांति में वृद्धि होती है।

"ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive