Editor: Vinod Arya | 94244 37885

गुजराती नमकीन फैक्ट्री, टीवीएस शो रूम और एक मैरिज गार्डन पर नगर निगम सागर ने की कार्रवाई ▪️अनियमितताएं पाए जाने पर करसंग्राहक को कारण बताओ नोटिस

गुजराती नमकीन फैक्ट्री, टीवीएस शो रूम और एक मैरिज गार्डन पर नगर निगम सागर ने की कार्रवाई 

▪️अनियमितताएं पाए जाने पर करसंग्राहक को कारण बताओ नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च, 2026

सागर :  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क एवं दुकानों के किराये की बकाया राशि की वसूली तथा आवासीय भवनों के व्यवसायिक उपयोग सहित नगर निगम अधिनियम के तहत अन्य गतिविधियों की जांच के लिए गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई । टीम द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई।

यह भी पढ़ेंSagar News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त : प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश ▪️दो दिन में 37 घरेलू सिलेंडर जब्त : गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश

गुजराती नमकीन फैक्ट्री में गड़बड़ी

उड़नदस्ता दल के प्रभारी सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा गुरु गोविंद सिंह वार्ड स्थित गुजराती नमकीन की फैक्ट्री पर बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिलीं। जांच के दौरान व्यापारिक अनुज्ञप्ति  तथा कारखाने की अनुमति भी नहीं पाई गई। फैक्ट्री में खाद्य सामग्री को तैयार करने में उपयोग किए जा रहे ट्यूबवेल के पानी की जांच रिपोर्ट भी राजेंद्र भाई, किरीट भाई द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई तथा फैक्ट्री के सम्पत्तिकर का निर्धारण भी कम पाया गया।

उड़न दस्ता के प्रभारी श्री गुरु ने बताया कि गुजराती नमकीन के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 427(24) एवं धारा 246 के अंतर्गत अधिनियम का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।


टीवीएस शो रूम पर बकाया टैक्स

इसके अलावा दल द्वारा भगवानगंज स्थित टीवीएस शोरूम पर संपत्तिकर का निर्धारण कम पाया गया जिसकी समक्ष में माप कराकर सही निर्धारण कराने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सरस्वती मैरिज गार्डन द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 44 हजार 8 सौ रुपए जमा कराई गई।

अनियमितताएं पाए जाने पर कर संग्राहक कोनोटिस

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने  विभिन्न स्थानों पर मिल रहीं अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व अधिकारी सहित राजेंद्र मलैया करसंग्राहक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमानुसार अपने बकायाकरों का भुगतान करें तथा भवन उपयोग संबंधी नियमों का पालन करें,जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर संपत्तिकर का सही निर्धारण नहीं है वे अपने प्रतिष्ठान का सही निर्धारण करवाकर सहयोग प्रदान करें अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान  सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु,विकास गुरु, अनिरुद्ध चाचौंदिया, संजय सोनी, देवकुमार चौबे हीरालाल अहिरवार उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive