गवेषणासंवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श

गवेषणासंवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श


तीनबत्ती न्यूज|26 अप्रैल, 2026

सागर: मानव गरिमा और भेदभाव रहित वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए समर्पित संस्था ‘गवेषणा’ के 24 वें नियमित संवाद क्रम का आयोजन, नगर के तिली वार्ड स्थित जिज्ञासा वाचनालय में हुआ। संवाद आयोजन में विमर्श का विषय मानव जीवन उपरांत विधिक अधिकारों को प्रकाशित करना रहा ।  माननीय उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश  की ग्वालियर खंडपीठ  के द्वारा कृषि विभाग के एक कर्मचारी  की मृत्यु के बाद उनकी पदोन्नति और पेंशन  प्रकरण में पारित फैसले को केन्द्र में रख कर विषय के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि विषेशज्ञ श्री रामदास जी ने भारत में मृत्यु के बाद के अधिकारों पर विस्तृत व्याख्यान दिया । 

व्यख्यान में गरिमा पूर्ण अंतिम संस्कार,प्रतिष्ठा और निजता के अधिकार, संपत्ति के अधिकार,शव का सम्मान, वसीयत, उत्तराधिकार जैसे विषयों पर प्रकाश  डाला । ‘गवेषणा’अध्यक्ष डॉ.मनोहर चौरसिया जो कि स्वयं देहदानी हैं, ने देहदान और अंगदान मामलों में आ रही विधिक और नियमों की समस्याओं पर अपनी बात रखी । देहदान और अंगदान के मामलों में दुरूपयोग की आशंकाओं को निर्मूल करने के कठोर विधिक प्रावधानों के कारण आ रही व्यवहारिक समस्याओं और नैतिकता से जुड़े हुए विषयों के समाधान कराए जाने की आवश्यकता व्यक्त की । 

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान


नेशनल  ऑर्गन एण्ड टिश्यु  ट्रांसप्लान्ट   ऑर्गनाइजेशन (नोटो) के अधिकार क्षेत्र को प्रदेश और देश  के अधिक मेडिकल कालेजों को  जोड़े जाने की आवश्यकता  पर बल दिया । वर्तमान में राज्य में  नोटो, गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में ही सक्रिय बताया जा रहा है ।  देहदान और अंगदान  वसीयत के बाद  उत्तराधिकारियों की सहमति की विधिक अनिवार्यता को सरलीकृत कराए जाने की आवश्यकता व्यक्त की । 

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित



गवेषणा की हमेशा से चली आ रही परंपराओं के अनुसार विषयों  में आए तर्कों के विरुद्ध असहमति के वक्तव्यों का आदर पूर्वक स्वागत किया गया । विधि शास्त्र पर केन्द्रित संवाद क्रम में मुख्य वक्ता विधि विशेषज्ञ,विश्विद्यालय शिक्षक और  एड्व्होकेट रामदास जी के संबोधन पर जिज्ञासाओं से जुड़े हुए प्रश्न-उत्तर हुए । 


ये रहे शामिल

आयोजन में डॉ.शिवकुमार चैरसिया, अमिय साक्षी, इंजी. सारांश गौतम, डॉ.चन्दन कुमार, डॉ.तरूण, डॉ.अमरमणि त्रिपाठी,शिवकुमार यादव, बाबूलाल रजक, स्वाति विश्वास, डॉ.अजय कुमार, बृजेश  मिश्रा, सोनू, लकी, और ओम आदि सहभागी रहे ।  प्रो.राजेश  गौतम ने सम्वाद के निष्कर्ष पर बात रखते हुए सहभागी सुधि जनों का आभार व्यक्त किया । 

 

Sagar : अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का हुआ शिलान्यास : विधायक शैलेंद्र जैन मुख्य आतिथ्य में

Sagar : अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का हुआ शिलान्यास : विधायक शैलेंद्र जैन मुख्य आतिथ्य में


तीनबत्ती न्यूज: 26 अप्रैल, 2026

सागर।खुरई रोड स्थित अग्रवाल समाज के अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का शिलान्यास विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा विधिवत किया गया। यह आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विधायक जैन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सड़क, बिजली और नाली जैसे कार्य विकास के अभिन्न अंग हैं, लेकिन समाज के लिए मंगल भवन का निर्माण एक विशेष कार्य है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए कम लागत में उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो जाता है, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम होता है।विधायक जैन ने कहा कि अग्रवाल समाज आर्थिक रूप से सशक्त है, फिर भी समाज ने उन्हें इस कार्य का अवसर दिया। जिसके लिए उन्होंने 51 लाख रुपए की राशि प्रदान की है, साथ ही समाज द्वारा भी इसमें सहयोग किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ऐसे सकारात्मक और समाजोपयोगी कार्यों के बीच उपस्थित होकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का श्रेय विधायक शैलेंद्र जैन को जाता है और अग्रवाल समाज सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहा है।नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मोहन अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

ये हुए शामिल

इस अवसर पर आलोक अग्रवाल, यश अग्रवाल, जी.एल. अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल, डी.के. अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिव कुमार भीमसरिया, डॉ. आर.के. गर्ग, अमित पोद्दार, हेमंत पोद्दार सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का सागर में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का सागर में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 26 अप्रैल, 2026

सागर :  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी के सागर आगमन पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव व चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला ,पूर्व विधायक सुनील जैन ,पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सहित समस्त कांग्रेस जनों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया व जीतू पटवारी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए ।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कांग्रेस अध्यक्ष #जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय सचिव #कुणाल चौधरी का सागर में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

-----------------

मोती नगर चौराहा कवि पद्माकर सभागार के सामने टेंट पंडाल लगाकर स्वागत किया।   जीतू पटवारी जैसे ही गाड़ी से बाहर निकले टेंट पंडाल के पास खड़ी  बड़ी संख्या महिला कार्यकर्ताओं का  जीतू पटवारी ने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया व वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात की ।  उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उत्साह वर्धन किया ।


शादी समारोह में हुए शामिल

इसके बाद जीतू पटवारी होटल हेरिटेज पहुंचे। जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित राम जी दुबे के भतीजे बड़े भाई अतुल दुबे के सुपुत्र अरमानदीप के विवाह में सम्मिलित होकर दोनों को बधाई शुभकामनाएं दी इसके उपरांत श्री पटवारी पगारा पहुंचे वहां वीरू ठाकुर के निवास पर आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होकर बधाई शुभकामनाए दी ।अध्यक्ष जीतू पटवारी वरिष्ठ  कांग्रेस नेता मदन सोनी के निधन होने पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।



ये हुए शामिल

इसके पूर्व मोतीनगर चौराहे उनका मुकुल पुरोहित, प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी,  पूर्व सांसद आनंद अहिरवार , संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी , सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,प्रदीप गुप्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू,रमाकांत यादव, आशीष ज्योतिषी ,राहुल चौबे,कमलेश तिवारी ,जितेंद्र चौधरी, जितेंद्र रोहण,नीलेश अहिरवार ,महेश अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे ,नरेंद्र मिश्रा, आनंद हैला, दीनदयाल तिवारी, जगदेव सिंह ठाकुर,नदीम कुरैशी, पीयूष अवस्थी , राहुल रजक ,जाहिद ठेकेदार, हरिश्चंद्र सोनवार ,भैयन पटेल ,  साजिद राइन, कुंजीलाल लड़िया , निखिल जैन ,सुनील ठाकुर, अजय सिंह राजपूत,अरविंद ठाकुर, ताहिर खान ,रेखा सोनी, किरण लता सोनी, मीना पटेल,पवन पटेल,गीता कुशवाहा, रोशनी वसीम खान, मयंक ठक्कर, वसीम खान बृजेन्द्र नगरिया, राजेश उपाध्याय ताहिर खान, रजिया खान, हेमकुमारी कुर्मी , ज्योति मलैया,वीरेंद्र महावते, वीरू चौधरी,विजय चट्टानी ऋषभ जैन, बाबू मछंदर ,सन्ना भाईजान वीरेंद्र महावते, बब्लू ठाकुर कुंजीलाल लड़ियां,शेर सिंह, गजेन्द्र लोधी, रामनिवास लोधी, प्रशांत सोनी, दुली चंद्र सकवार, संजय सराफ, टीकाराम दीवान, प्रियंक बहेरिया शायद बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।


भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सान्निध्य में हुआ सेवादल का मासिक ध्वजारोहण

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सान्निध्य में हुआ सेवादल का मासिक ध्वजारोहण 


तीनबत्ती न्यूज: 26 अप्रैल, 2036

सागर। हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले जिला कांग्रेस शहर सेवादल परिवार के राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की श्रृंखला में इस बार अप्रैल माह का आयोजन अटल पार्क में संपन्न हुआ। यह शहर सेवादल परिवार का 82 वां ध्वजारोहण कार्यक्रम रहा, जो भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ेंभीषण गर्मी का असर: सागर में कक्षा 8 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी : 9वीं-12वीं की कक्षाएं सुबह संचालित

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजा सेन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जो केवल नेता नहीं बल्कि परिवर्तन के प्रतीक बन जाते हैं। कर्पूरी ठाकुर ऐसे ही जननायक थे, जिन्हें ‘आम आदमी का नेता’ कहा जाता है और जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में भाजपा की विचारधारा देश के बहुलवादी स्वरूप के लिए चुनौती बन रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी और भाजपा को अपने मंसूबों में सफल नहीं होने देगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा किया गया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस परिवार के मदन सोनी, विठ्ठल पांडे, श्रीमती शिवरानी कोरी एवं सुधीर सोनी के निधन पर सभी सेवादल सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 अप्रैल से 03 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय


ये हुए शामिल

इस अवसर पर राजाराम सरवैया, राकेश राय, हरिश्चंद्र सोनवार, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, शरद पुरोहित, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, महेश अहिरवार, प्रवीण यादव, लल्ला यादव, अंकुर यादव, अमर श्रीवास्तव, कृष्णकांत अहिरवार, हरप्रसाद अहिरवार, उमेश यादव, गोपी यादव, राजू सेन, राजकुमार, रामशंकर सेन, मदनलाल सेन, अभिनव पाटकर, आराध्या पाटकर, विराज यादव, अमन सौदागर, जैनुल सौदागर, जाहिद सौदागर, दुर्गेश सेन, अनन्या सेन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भीषण गर्मी का असर: सागर में कक्षा 8 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी : 9वीं-12वीं की कक्षाएं सुबह संचालित

भीषण गर्मी का असर: सागर में  कक्षा 8 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी : 9वीं-12वीं की कक्षाएं सुबह संचालित


तीनबत्ती न्यूज|26 अप्रैल, 2026

सागर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर डीईओ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नर्सरी प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ेंSagar News: भीषण गर्मी: नर्सरी से कक्षा 05 वीं तक की छुट्टी : कलेक्टर ने किए आदेश

इससे पहले जारी आदेशों में कक्षा 5वीं तक छुट्टी और सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया था। लेकिन तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 अप्रैल से 03 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होती रहेंगी।


बाकी कार्य यथावत

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक कार्य करेंगे। शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।

यह आदेश 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी रहेगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन का यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 अप्रैल से 03 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 अप्रैल से 03 मई 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय




तीनबत्ती न्यूज|26 अप्रैल 2026

जय श्री राम 

कलयुग का आधार श्री हनुमान जी  की भक्ति और भजन है   और इसका सबसे आसान तरीका श्री हनुमान चालीसा  का ध्यान करके पाठ करना है ।  आज की चौपाई है:-

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं |

जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ||

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से  महान से महान संकट से मुक्ति मिलती है और सभी समस्याओं का अंत होता है।

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में मंगल और शनि मीन राशि में गुरु मिथुन राशि में शुक्र वृष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । बुद्ध प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे तथा 30 तारीख के 7:08 प्रातः से मेष राशि में प्रवेश करेंगे । 

आईये  अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

खरगोन में BEO को #रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने

-----------------

मेष राशि:-

उच्च का सूर्य आपके लग्न भाव में बैठा हुआ है ।   द्वादश भाव में मित्र राशि में मंगल विराजमान है  । इसी प्रकार धन भाव में अपनी ही राशि में शुक्र देव विराजमान हैं। इन योगों के कारण इस सप्ताह आपको धन की अच्छी प्राप्ति होगी  । कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी  । साथ ही  अगर ऋण है तो  उसमें भी कमी आ सकती है  । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । गलत रास्ते से भी धन आने का योग है  । भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ा तनाव हो सकता है  । आपको अपने संतान से सहयोग  प्राप्त नहीं हो पाएगा  ।  छात्रों को अध्ययन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए एक और दो तारीख को आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी  । 28 , 29 और 30  अप्रैल को आपको सावधानी से कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

वृष राशि:-

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम रहेगा । उनके विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे । कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है । धन आने का उत्तम योग है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । कर्मचारियों अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा शांत रहना चाहिए । माता जी या पिताजी दोनों में से किसी एक को कष्ट हो सकता है । आपको अपने संतान का मामूली सहयोग मिल पाएगा । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 27 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए  उचित है ।  3 मई को आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए  । 30 अप्रैल तथा एक और दो मई को आपके कार्यों को करने में सावधानी बरतना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

------------

पूरा वीडियो देखने क्लिक करे

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बोले चार बच्चे पैदा करे और एक RSS को समर्पित कर दे

--------------

मिथुन राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी संभावना है । धन प्राप्त करने के हर संभव प्रयास आपको करना चाहिए ,  जिससे कि आपको अधिक से अधिक मात्रा में धन लाभ हो सके । अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सम्मान प्राप्त होगा ।  कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे ।  कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करने से सफलता मिल सकती है ।‌  अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपके विवाह का योग बन सकता है ।  इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए  । भाग्य पर नहीं ।  इस सप्ताह आपके लिए 28 , 29 और 30 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता दायक है ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।


कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी  । धन आने का भी योग है  ।  कर्मचारियों अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा  । उनको प्रतिष्ठा दायक कार्य प्राप्त होंगे  । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे  । आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा  ।  व्यापारियों को व्यापार में लाभ की मात्रा में कमी होगी  । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपके लिए एक और दो मई विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी हैं  ।  3 मई को आपको अपने संतान के प्रति सतर्क रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क किनारे लगे हाथठेलों को कराया शिफ्ट

---------------

सिंह राशि:-

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा  । आपके बहुत सारे कार्य आपके भाग्य की मजबूती के कारण संपन्न हो जाएंगे  । अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है  । जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए  । उनके प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है  । धन प्राप्ति के मार्ग में कुछ बाधाएं आयेंगी  । जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए  ।  आपके या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है  । इस सप्ताह आपके लिए 27 अप्रैल विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार है । 3 मई को आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए । इस दिन माता जी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि:-

इस सप्ताह आपको भाग्य से अच्छी मदद प्राप्त होगी । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है । यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए भी अत्यंत अच्छा रहेगा । अधिकारी और कर्मचारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपका और आपके पिताजी के स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी आ सकती है । शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 28 , 29 और 30 तारीख विभिन्न कार्यों के लिए लाभदायक है । 27 अप्रैल को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि:-

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा रहेगा । उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे । उनको पराजित करने के लिए आपको थोड़ा ही प्रयास करना पड़ेगा । आपके अधिकांश शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे । यह सप्ताह आपके संतान के लिए थोड़ा कष्टप्रद हो सकता है । इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा । इस सप्ताह आपके लिए एक और 2 मई विभिन्न प्रकार से फल दायक हैं । 28, 29 और 30 अप्रैल को आपको सावधान  रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।


वृश्चिक राशि:-

अविवाहित व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह विवाह के नए-नए प्रस्ताव लेकर के आएगा । प्रेम संबंधों में भी वृद्धि हो सकती है  । नए-नए संबंध बन सकते हैं । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं  । कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए । कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए  । यह सप्ताह आपके संतान के लिए भी अच्छा रहेगा  ।‌संतान का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 27 अप्रैल विभिन्न प्रकार के कार्यों में अनुकूल है । 30 अप्रैल के दोपहर के बाद से लेकर एक और दो मई को आपको सचेत रहना चाहिए । 3 मई को आपको धन हानि हो सकती है  ।  धन के मामले में 3 मई को आप सावधान रहें  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

जनप्रतिनिधियों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । जनसंपर्क अच्छा रहेगा । यह सप्ताह आपके संतान के लिए भी अच्छा है । संतान का  अगर परमोशन ड्यू है तो वह भी हो सकता है  । संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी  । रिजल्ट अच्छे आएंगे  । लंबी यात्रा का योग बन सकता है  । शत्रुओं से इस सप्ताह आपको नुकसान नहीं हो पाएगा  । इस सप्ताह आपके लिए 28 , 29 और 30 अप्रैल कार्यों को करने के लिए शुभ है  । 3 मई को आपको सावधानी पूर्वक कचहरी के कार्यों को करना चाहिए  । सफलता मिल सकती है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है ।

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  । आपको सम्मान प्राप्त होगा  । आपको इस सप्ताह भाग्य से भी मदद मिल सकती है  । आपको अपने संतान से भी सहयोग प्राप्त होगा  । छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी  । आपका अपने भाई बहनों के साथ सामान्य रूप से संबंध रहेगा  । आपके पराक्रम में वृद्धि होगी  । धन आने की मात्रा पहले जैसी ही रहेगी  । इस सप्ताह आपके लिए  30 अप्रैल के दोपहर के बाद से लेकर और एक तथा 2 मई कार्यों को करने के प्रति लाभप्रद हैं । 27 अप्रैल को आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को अंजाम देना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

 इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है  । भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे । भाई बहनों को सम्मान मिलेगा । आपके  पराक्रम में वृद्धि होगी । व्यापारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए ।‌ आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आप और आपके जीवनसाथी में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है  । आपको अपने संतान से कम मदद मिल पाएगी । इस सप्ताह आपके लिए 27 अप्रैल परिणाम मूलक है । 28 , 29 तथा 30 अप्रैल की दोपहर तक आपको सजग रहना चाहिए । आपकी जरा सी  असावधानी  से आपको नुकसान हो सकता है । इस सप्ताह 3 मई को आपको कार्यालय के कार्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का  पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर वहां पर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । इस सप्ताह का आपको धन प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से उपयोग करना चाहिए ।  आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे  । आपके पराक्रम में वृद्धि होगी  । प्रतिष्ठा के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए । आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपको भाग्य की जगह पर अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 28 , 29 और 30 की दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए ।  आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । इस सप्ताह आपके लिए बृहस्पतिवार शुभ है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400