नवरात्रि पर मंत्री गोविंद राजपूत ने किया कन्या पूजन : चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान

नवरात्रि पर मंत्री गोविंद राजपूत ने  किया कन्या पूजन : चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान



तीनबत्ती न्यूज:  21 मार्च 2026
सागर: नवरात्रि के पावन अवसर पर  खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सपरिवार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने देवी स्वरूप कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर उनका विधि-विधान से पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत, पुत्र आकाश सिंह राजपूत सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।





इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दौरान उन्हें पूजना और भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है,
शास्त्रों में कहा गया है कि 2 से 10 वर्ष की कन्याएं देवी के विभिन्न रूपों का प्रतीक होती हैं। 
कन्या पूजन का एक महत्वपूर्ण संदेश यह भी है कि समाज में बेटियों का सम्मान किया जाए। यह परंपरा हमें सिखाती है कि कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका आदर करना चाहिए।


कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री राजपूत और उनके परिवार ने देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नेमा समाज के मंगल भवन का इसी साल निर्माण होगा : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

नेमा समाज के मंगल भवन का इसी साल निर्माण होगा :  विधायक शैलेंद्र कुमार जैन


तीनबत्ती न्यूज: 21 मार्च, 2026

सागर। सकल नेमा समाज, सागर के प्रतिनिधियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर शहर में समाज के लिए मंगल भवन निर्माण की मांग रखी। समाज के सदस्यों ने बताया कि विधायक द्वारा विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन उपलब्ध कराए गए हैं, ऐसे में नेमा समाज को भी सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए भवन की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ेंसागर में कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जलकर खाक : डाक्टर सहित तीन सुरक्षित ! मामला संदिग्ध , परिजनों को हत्या की आशंका

इस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि इसी वर्ष के भीतर नेमा समाज के लिए मंगल भवन का निर्माण पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के विभिन्न आयोजनों का केंद्र बनेगा और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के ताने-बाने को मजबूत करने के लिए सभी को एक सूत्र में पिरोना आवश्यक है।

ये रहे शामिल 

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. डीपी नेमा, अतुल नेमा, लक्ष्मी नारायण नेमा, रविंद्र नेमा, प्रेम नारायण नेमा, सुनील नेमा, आशुतोष नेमा, राजेश नेमा, प्रकाश नेमा, गिरीश नेमा, पुरुषोत्तम नेमा, कमलेश नेमा, महेंद्र नेमा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

परम पूज्य गणाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद


सकल जैन समाज गढ़ाकोटा के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन परम पूज्य गणाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित हुए और पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की सराहना की।

पढ़ने क्लिक करे : सागर CMHO डॉ ममता तिमोरी को सेवानिवृत्त करने के आदेश नियम विरुद्ध कर रही थी दो सालों से नौकरी : कटघरे में स्वास्थ्य विभाग


महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं विधान आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बाजार में नकली दवाइयों का खतरा : विश्वसनीय मेडिकल स्टोर से ही खरीदे दवाइयां और पक्का बिल ले: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️बीकेपी मेडिकल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ

बाजार में नकली दवाइयों का खतरा : विश्वसनीय मेडिकल स्टोर से ही खरीदे दवाइयां और पक्का बिल ले: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️बीकेपी मेडिकल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ




तीनबत्ती न्यूज: 21 मार्च ,2026

मालथौन। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्री बृज किशोर पटैरिया की स्मृति में बीकेपी मेडिकल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस सेंटर के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और अब छोटी-छोटी बीमारियों की जांच एवं उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आधुनिक तकनीक आधारित जांच सुविधाएं अब मालथौन में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है। चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है और इसी अवधि में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। मां दुर्गा, जो शक्ति और साधना की देवी हैं, उनकी आराधना से हमें ऊर्जा और सामर्थ्य प्राप्त होता है तथा उनकी कृपा सभी पर बनी रहती है।


स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और मालथौन अब एक बड़े नगर का स्वरूप ले चुका है। जहां पहले आबादी 7-8 हजार के आसपास थी, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 20-25 हजार हो गई है। विकास के साथ सुविधाएं बढ़ती हैं और रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर जिले में 100 बिस्तरों का सिविल अस्पताल केवल खुरई में है, जहां डायलिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और प्रतिदिन लगभग 21 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। श्री सिंह ने बताया कि विगत वर्षों में केंद्री स्वास्थय मंत्रालय की टीम ने पर्याप्त और बेहतर सुविधाओं के लिए सागर जिले में खुरई अस्पताल को प्रमाणपत्र देकर सराहना की थी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब कई प्रकार की जांचें, जैसे ईसीजी आदि, स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेंगी। इससे लोगों को सागर जैसे शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और समय पर उपचार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ेंसागर में कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जलकर खाक : डाक्टर सहित तीन सुरक्षित ! मामला संदिग्ध , परिजनों को हत्या की आशंका

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है। जीवन में स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि व्यक्ति स्वस्थ नहीं है तो धन-संपत्ति का कोई महत्व नहीं रह जाता। वर्तमान समय में अधिकांश बीमारियों का इलाज संभव है। पहले कैंसर जैसी बीमारियों को लाइलाज माना जाता था, लेकिन अब उनके उपचार उपलब्ध हैं और टीकाकरण भी विकसित हो रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं को टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण में लापरवाही के कारण ही कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

पढ़ने क्लिक करे : सागर CMHO डॉ ममता तिमोरी को सेवानिवृत्त करने के आदेश नियम विरुद्ध कर रही थी दो सालों से नौकरी : कटघरे में स्वास्थ्य विभाग


नकली दवाई का खतरा

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आजकल बाजार में नकली दवाइयों का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा विश्वसनीय मेडिकल स्टोर से ही दवाइयां खरीदनी चाहिए और पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए। पक्का बिल उपभोक्ता के लिए सुरक्षा कवच के समान है और इससे गलत दवा मिलने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने हाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, जिसमें सुबह जल्दी उठना, शुद्ध वातावरण में रहना और सूर्य की किरणों का लाभ लेना शामिल है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे क्षेत्र में शुद्ध हवा उपलब्ध है, जबकि बड़े शहरों में प्रदूषण के कारण लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्वस्थ जीवन ही समृद्धि का आधार है।


कार्यक्रम में सेंटर के संचालक अंकित पटैरिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ. आशीष पटैरिया ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर दुर्ग सिंह परिहार, दिनेश पटैरिया, जयंत सिंह बुंदेला, गिरीश पटैरिया, रामकुमार बघेल, अखलेश पटैरिया, रावराजा राजपूत, राजेन्द्र सिंह रामछायरी, प्रहलाद सिंह राजपूत, गोविंद सिंह राजपूत (खिरिया), बलवीर सिंह राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, योगेश जैन, वीर सिंह यादव, मन्नूलाल जैन, पुष्पेन्द्र परिहार, देवेंद्र जैन, राणा (अध्याक्ष),  प्रहलाद सिंह राजपूत बम्होरी, गोविद सिंह खिरिया, रविंद लोधी (मंडल अध्यक्ष), बनवीर सिंह राजपूत जनपद उपाध्याक्ष, गोविंद सिंह राजपूत नेगुवा, चंदूमोहन गुरु पथरिया दमोह, चुन्नीलाल कुशवाह जी (अध्यक्ष प्रतिनिधी), संतोष यादव, वीर सिंह यादव ,शंभूदयाल मिश्रा, भैयन यादव, राजेश पटेरिया, भगवान सिंह यादव, जाहर लोधी, जिनेक सिसोदिया, बलराम बरोदिया, अशोक यादव, बबलू तिवारी, रामभरत चाचोंदिया, प्रमोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

बीजेपी ने शामिल

कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड प्रोफेसर अखलेश पटैरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री भूपेन्द्र सिंह ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।


सागर में कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जलकर खाक : डाक्टर सहित तीन सुरक्षित ! मामला संदिग्ध , परिजनों को हत्या की आशंका

सागर में  कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जलकर खाक : डाक्टर सहित तीन सुरक्षित ! मामला संदिग्ध , परिजनों को हत्या की आशंका


तीनबत्ती न्यूज: 21 मार्च ,2026

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की पत्नी की कार में अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास हुए इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के  प्रसिद्ध डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी सीमा पटेल की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। उधर इस हादसे में डॉक्टर और उसके दो साथी सुरक्षित बच निकले। इस मामले मृतिका के भाई ने डाक्टर पर गम्भीर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

_______________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जली : डाक्टर सुरक्षित : मामला संदिग्ध

_____________


पत्नी का इलाज कराने सागर आ रहे थे डॉक्टर 


सागर जिले के गढाकोटा के प्रसिद्ध डॉक्टर नीलेश कुर्मी (पटेल) उम्र 42 अपनी पत्नी सीमा कुर्मी उम्र 38 साल की तबीयत खराब होने पर उन्हें कार से सागर ला रहे थे। तभी सागर-दमोह रोड पर चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने पर डॉक्टर कार से सुरक्षित बाहर निकल आया लेकिन पत्नी जिंदा जल गई। आग इतनी तेज थी कि  सीमा कार के अंदर जलकर खाक हो गई। पूरी कार जलकर खाक हो गई। बताया जाता है दो साथी और थे। सभी सुरक्षित बच निकले।  

यह भी पढ़ेंहत्या के प्रकरण में पेरोल से फरार हुआ दूसरा सगा भाई 15 साल बाद गिरफ्तार : ईद पर मिलने आया था घर ▪️एक भाई हुआ था जयपुर से गिरफ्तार 15 साल बाद


सूचना पर फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। सनौधा थाना प्रभारी भारत सिंह सहित पुलिस बल पहुंचा।शनिवार की सुबह से एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। जिस कार में आग लगी, उसमें सीएनजी किट लगी हुई थी।



भाई बोला- दीदी को अस्पताल ले जा रहे थे जीजा, दोनों में अनबन थी


मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि गढ़ाकोटा में दीदी रहती थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा नीलेश कुर्मी का फोन आया और उन्होंने बताया कि दीदी को हॉर्ट अटैक आया है। सीने में दर्द हो रहा है। राय हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। सूचना पर हम लोग भी अस्पताल के लिए रवाना हुई। इसी भी फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि कार में आग लग गई है। जिसमें सीमा जल गई। भाई लोकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी और जीजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मुझे संदेह है कि दीदी को बेहोश या मारकर वे कार में लेकर आए। इसी दौरान आग में आग लगा दी गई। यदि एक्सीडेंट होता तो घटनास्थल पर कोई निशान मिलते। लोकेश ने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उधर इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वही घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सरगर्म है। 



मामले की जांच जारी

मामले की जांच कर रहे सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगी थी। जिसमें महिला की जलने से मौत हुई है। मामले में एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। मामला दर्ज कर हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

दूसरी तरफ मौत और हादसे की परिस्थितियों ने कई सवाल खड़े हुए है।



रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए : मंत्री प्रहलाद पटेल

रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए :  मंत्री प्रहलाद पटेल 


तीनबत्ती न्यूज:  20 मार्च 2026 

सागर: वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए एवं व्यक्ति अपनी पहचान खुद बनाता है। उक्त विचार पंचायत ग्रामीण विकास एवं आवास श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई के जन्म जयंती के अवसर पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। 


मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि 168वीं पुण्यतिथि पर आज हम सभी एकत्र हुए 27 वर्ष की उम्र में अग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश के लिए बलिदान दिया। रानी अवंती बाई से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उनके आचरण का अनुसरण करना ही रानी अवंती बाई के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 


मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इतिहास को जानना, समझना, मनन करना अति आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि लोधी समाज पर हमें गर्व है। आज हम सब एक संकल्प लें कि अपने परिवार की बहू बेटियों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि 200वीं जन्म जयंती पर लोधी समाज का एक-एक व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहेगा स्थान आप सभी तय करना। 


मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जो भी आप पर विश्वास करता है उसकी चुनौती को आप स्वीकार करें और उसकी चुनौती को दूर करें। शंकर शाह रघुनाथ शाह गौड राजा थे इन्होंने भी अपनी समाज के लिए बलिदान दिया। रानी अवंती बाई की जन्म तिथि हम सबको मालूम है लेकिन बलिदान की तिथि किसी को नहीं मालूम। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बलिदान की परंपरा को जो सम्मान देते हैं वह आगे बढ़ते हैं ईमानदार सहयोगी का हमेशा साथ रहे और उनका अनुसरण करें।

बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सागर की धरती पर यह आयोजन हो रहा है। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के पद चिन्हों पर चले और उनके आदर्श को ग्रहण करें। इस अवसर पर श्री तरवर सिंह लोधी , श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी, श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, श्री मिहीलाल अहिरवार, पूर्व विधायक श्री तरवर सिंह लोधी, श्री तृप्ति बाबू सिंह, श्री सर्वजीत सिंह, श्रीमती ज्योति पटेल, श्री वैभव सिंह कुकरेले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था। 



मंत्री श्री पटेल ने रानी अवंती बाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए 

पंचायत ग्रामीण विकास एवं आवास श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने सागर में मकरोनिया स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

हत्या के प्रकरण में पेरोल से फरार हुआ दूसरा सगा भाई 15 साल बाद गिरफ्तार : ईद पर मिलने आया था घर ▪️एक भाई हुआ था जयपुर से गिरफ्तार 15 साल बाद

हत्या के प्रकरण में पेरोल से फरार हुआ दूसरा सगा भाई 15 साल बाद गिरफ्तार : ईद पर मिलने आया था घर

▪️एक भाई हुआ था जयपुर से गिरफ्तार 15 साल बाद


तीनबत्ती न्यूज : 20 मार्च, 2026

सागर: सागर शहर की गोपालगंज थाना पुलिस ने पैरोल पर छूटने के बाद फरार हुए एक आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान के जयपुर और अजमेर में छिपकर रह रहा था। ईद के मौके पर मां से मिलने सागर आया था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 में कैंट थाना क्षेत्र में जयकुमार उर्फ पूरन अहिरवार की हत्या हुई थी। इस मामले में अब्दुल राशिद, अब्दुल जाहिद और एक महिला को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पुलिस ने हत्या के फरार 30 हजार के इनामी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: 15 साल से फरार हत्या का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार : 30 हजार का इनाम था ▪️जिला अस्पताल से हुआ था फरार : जयपुर में मदन लाल नाम रखे था आरोपी अब्दुल राशिद


गोपालगंज थाना पुलिस ने वर्ष 2011 से फरार पैरोल जंपर आरोपी अब्दुल जाहिद पिता अब्दुल बाहिद निवासी शनिचरी चौगना थाना गोपालगंज, जिला सागर को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। 

15 वर्षों से पुलिस को दे रहा था चकमा

आरोपी अब्दुल जाहिद वर्ष 2011 में सेंट्रल जेल सागर से पैरोल पर रिहा हुआ था, किन्तु नियत अवधि पूर्ण होने के बाद भी वह वापस जेल नहीं लौटा और तभी से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पुलिस को भ्रमित करता रहा।

इसी प्रकरण में उसका सगा भाई अब्दुल राशिद, जो ₹30,000 का इनामी आरोपी था, को हाल ही में गोपालगंज पुलिस द्वारा जयपुर (राजस्थान) से सुनियोजित एवं फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया था। भाई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस आरोपी की तलाश और तेज कर दी थी।

ईद से पहले घर आने की थी सूचना

तलाश के दौरान उपनिरीक्षक नीरज जैन को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ईद के पहले अपने पुराने ठिकाने शनिचरी क्षेत्र में आने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर क्षेत्र में गुप्त निगरानी शुरू की। हनुमान अखाड़ा क्षेत्र में निगरानी के दौरान खिन्नी के पेड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो नीले रंग की शर्ट पहने और लाठी के सहारे चल रहा था। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये से मिलान होने पर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने प्रारंभ में अपनी पहचान छुपाने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस की सख्ती से पूछताछ में अपना नाम अब्दुल जाहिद होना स्वीकार कर लिया। उसने यह भी बताया कि वह वर्ष 2011 से पैरोल जंप कर फरार है। आरोपी को गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को थाना लाकर हवालात में रखा गया है तथा उसकी फोटो, फिंगरप्रिंट एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भी भेजा जा रहा है एवं परिजनों को सूचना दी जा रही है।

टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ,उप निरीक्षक नीरज जैन कंट्रोल रूम से उप निरीक्षक आरकेएस चौहान , प्रधानआरक्षक दीपक व्यास ,अनिल प्रभाकर , गौतम , यशवंत यादव ,कैलाश सेन ,अशोक, मोहन सिंह राजपूत ,हरि ओम,जय सिंह, राधेश्याम, आरक्षक  आशीष, मनीष , हीरेंद्र ,आनंद , अंकित तिवारी,भरत अहिरवार देवेंद्र पांडे का योगदान सराहनीय रहा।


 

बूढ़ी रानगिर में विस्फोट करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ससुराल वाली को फंसाने रची थी साजिश : विस्फोट में तीन हुए थे घायल

बूढ़ी रानगिर में विस्फोट करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ससुराल वाली को फंसाने रची थी साजिश : विस्फोट में तीन हुए थे घायल


तीनबत्ती न्यूज : 20 मार्च ,2026

सागर :  सागर के बूड़ी रानगिर मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकान में हुए ब्लास्ट के मामले में चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पत्नी नूरजहां को न भेजने पर साले व ससुराल वालों को फंसाने के लिए रहली के पाटई गांव के 30 वर्षीय इमरत उर्फ गोलू पटेल ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इसमें एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी और दो अन्य परिजन भी घायल हुए थे। 

बूढ़ी रानगिर मंदिर के पास दुकान में हुआ था विस्फोट


थाना सुरखी को  18 मार्च ओ सूचना मिली कि बूढ़ी रानगिर मंदिर के पास स्थित एक दुकान में विस्फोट हुआ है, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस ने स  3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, 109,(1) BNS सुसंगत धाराओं में कायमी कर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की गई एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रहली, BDDS एवं FSL टीम को मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए।

यह भी पढ़ेंSagar News: बीड़ी कॉलोनी : आशियानों के चार दशक..: बदलती तस्वीर ▪️रिपोर्ट : डॉ नवनीत धगट


तकनीकी विश्लेषण से मिला अहम सुराग :ससुराल वालों को फंसाने रची साजिश


विवेचना के दौरान एक संदिग्ध SMS की जानकारी प्राप्त हुई, जो इस विस्फोट से जुड़ा हुआ था। तत्काल साइबर टीम को सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण कराया गया। प्राप्त क्लू के आधार पर संदेही गोलू उर्फ इमारत पटेल निवासी पाटई गांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई ।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी शादी जून 2025 में नूरजहां निवासी चिंगी टोला, सिंगरौली से हुई थी। फरवरी 2026 में पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी और अपने भाइयों के दबाव में वापस नहीं आ रही थी। इसी कारण आरोपी ने सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए अपनी पत्नी के भाइयों एवं उनके परिवार जनो को झूठे प्रकरण में फंसाने की योजना बनाई।


ब्लूटूथ स्पीकर बॉक्स में विस्फोटक लगाकर दिया घटना को अंजाम

आरोपी द्वारा रानगिर मंदिर के पुजारी को भ्रामक SMS भेजकर संदेह उत्पन्न किया गया तथा एक ब्लूटूथ स्पीकर में सुतली बम एवं डेटोनेटर लगाकर, उसकी बैटरी से सर्किट पूर्ण करते हुए उसे दुकान में रख दिया गया।  जिससे विस्फोट हुआ और तीन निर्दोष लोग घायल हो गए। आरोपी को विश्वास था कि SMS के आधार पर पुलिस उसकी पत्नी के भाइयों एवं परिवार जनों को गिरफ्तार कर लेगी, जिससे वह अपनी पत्नी को वापस लाने में सफल हो जाएगा।

आरोपी गिरफ्तार, साक्ष्य जब्त

घटना में प्रयुक्त मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस के टुकड़े एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए हैं। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु , उपनिरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, उपनिरीक्षक शिवम दुबे, प्रधान आरक्षक सौरभ रेकवार, आरक्षक हेमेन्द्र, आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक उमाशंकर, आरक्षक पवन पटेल, आरक्षक आशीष यादव, आरक्षक कमलेश गुर्जर, आरक्षक रवि मिश्रा, आरक्षक प्रेम कुमरे का सराहनीय योगदान रहा ।


क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को रुद्राक्षधाम में : 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन

क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को रुद्राक्षधाम में : 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन


तीनबत्ती न्यूज:19 मार्च, 2026

सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर रुद्राक्षधाम मंदिर प्रांगण में आयोजित क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की 51 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई है। सम्मेलन की तैयारियों के विषय में 21 मार्च की शाम 4 बजे होटल दीपाली के सभाकक्ष में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई है।

यह भी पढ़ेंSagar News: बीड़ी कॉलोनी : आशियानों के चार दशक..: बदलती तस्वीर ▪️रिपोर्ट : डॉ नवनीत धगट

क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने बताया है कि क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल कार्डधारी परिवारों की ही बेटियों का विवाह समाज द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन में विवाह करने वाली प्रत्येक बेटी को 51000 रु की नकद राशि तथा समाजजनों द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की उपहार सामग्री दी जाएगी। इस सम्मेलन में सभी के भोज, टेंट पंडाल  आदि सभी व्यवस्थाएं निशुल्क की जाएंगी। जितनी अधिक राशि एवं खाद्यान्न आदि सामग्री समाज जनों के सहयोग एकत्रित होगी उसके अनुसार समाज की बेटियों का विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवाह हेतु पंजीयन आवेदन क्षत्रिय महासभा के सागर (बामोरा) स्थित कार्यालय में जमा किए जाएंगे और पहले पंजीकृत होने वाले आवेदकों को सम्मेलन में विवाह हेतु प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंक्षत्रिय महासभा सागर ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया: रुद्राक्ष धाम मंदिर से होगा कार्यक्रम

महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह ने जानकारी दी कि गत 17 मार्च को ठाकुर बाबा मंदिर जरुआखेड़ा प्रांगण में आयोजित क्षत्रिय महासभा के मिलन समारोह में वरिष्ठ संरक्षक, पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। बैठप्रस्ताव पर सहमति के आधे घंटे के भीतर इस पुण्य कार्य हेतु क्षत्रिय समाज जनों द्वारा 21लाख की राशि तथा बड़ी मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने आग्रह किया कि इस कन्यादान महादान के सम्मेलन में सभी समाज जन अपनी क्षमता अनुसार सहयोग दें व सभी स्वजातीय बंधुओं को इसके लिए प्रेरित करें। सहयोगकर्ताओं की पूरी सूची सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में सभी को वितरित की जाएगी।

यह रही आयोजन समिति

क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु गठित की गई 51 सदस्यीय समिति में शामिल सदस्यों में सौदान सिंह राठौर रहली, राजबहादुर सिंह पूर्व सांसद सागर, साहब सिंह सागौनी, राजकुमार सिंह सुमरेरी, जगत सिंह उदयपुरा, राजेन्द्र सिंह दरी, वीरेन्द्र बहादुर सिंह रिछावर, बलवंत सिंह कर्रापुर, भूपत सिंह सेमरा दौलत, शिवराज सिंह ठाकुर छापरी, जयंत सिंह बुंदेला मालथौन, कुवंर सिंह किर्रावदा बीना, नरेन्द्र सिंह पीपरा, इंदर सिंह बीना, राजकुमार सिंह ढाना नरयावली, डॉ. पीएस ठाकुर सागर, एड. जितेन्द्र सिंह ठाकुर गंभीरिया, रणधीर सिंह मासाब पटना, रंजोर सिंह बुंदेला शाहगढ़, डॉ. शैलेन्द्र सिंह सागर, राजकुमार सिंह धनौरा सुरखी, शिवराज सिंह बरेखेड़ी, विजय सिंह नयाखेड़ा आपचंद, राहुल राजपूत चौरा (रहली), अजब सिंह ठाकुर जरूआखेड़ा, जितेन्द्र सिंह धनौरा खुरई, देवप्रशांत सिंह बंडा, अजीत सिंह परिहार चीलपहाड़ी, मदन राजपूत बीना, लोकेन्द्र सिंह देहरी, चित्तर सिंह बसाहारी, शिवराज सिंह देहरी, बलभद्र सिंह बुंदेला बीना, एड. वीरेन्द्र सिंह राजपूत दादपुर राहतगढ, इंद्राज सिंह केरबना, मंगल सिंह सागौनी, शैलेन्द्र सिंह राजपूत कर्रापुर, अभिजीत सिंह गोल्डी रहली, भूपेन्द्र सिंह सिंगदोनी बंडा, धर्मेन्द्र सिंह निर्ताला खुरई, राजू राजपूत जैसीनगर, राजा राज सिंह करैया, चंद्रप्रताप सिंह ईसरवारा खुरई, जगदीश सिंह मासाब पाटई रहली, नरेन्द्र सिंह ठाकुर पप्पू बामोरा सागर, नत्थू सिंह साब सिमरिया बंडा, लोकेन्द्र सिंह लुहारी नरयावली, कैलाश सिंह राजपूत देवरी, प्रीतम सिंह राजपूत देवरी, बलवीर सिंह राजपूत लोंगर, राघवेन्द्र भापेल शामिल हैं।



डॉ गौर विश्वविद्यालय : भूविज्ञान विभाग के 16 छात्र सीएसआईआर–नेट 2025 में सफल

डॉ गौर विश्वविद्यालय : भूविज्ञान विभाग के 16 छात्र सीएसआईआर–नेट 2025 में सफल


तीनबत्ती न्यूज: 19 मार्च , 2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर अनुप्रयुक्त भूविज्ञान विभाग के 16 छात्रों ने सीएसआईआर–यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (CSIR UGC NET 2025 ) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारत में भूविज्ञान के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। इनमें से 6 छात्रों, अनुरूपा मिश्रा (AIR 15), अभिश्रुति हांडिक (AIR 39), शाश्वत सिन्हा (AIR 46), आकाश चौबे (AIR 68), अंशकिता सेजल (AIR 69) और रोहित वर्मा (AIR 105) ने प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, साक्षी पंजवानी और अनूप के. ने लेक्चरशिप के लिए योग्यता प्राप्त की। वहीं 8 अन्य छात्र, यश कुमार रजक, राकेश काले, निशांत सिन्हा, संस्कृति झा, अनंदु वीएस, हर्षवर्धन ठाकुर, हर्षित मिश्रा और अभिषेक दास पीएचडी श्रेणी में सफल रहे। यह उल्लेखनीय उपलब्धि विभाग और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए सशक्त शैक्षणिक वातावरण और समर्पित मार्गदर्शन को दर्शाती है। 

विभागाध्यक्ष संकाय सदस्यों तथा विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और कहा कि ऐसी उपलब्धियां संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को रेखांकित करती हैं तथा भविष्य में छात्रों को प्रेरित करती रहेंगी।

Sagar News: बीड़ी कॉलोनी : आशियानों के चार दशक..: बदलती तस्वीर ▪️रिपोर्ट : डॉ नवनीत धगट

Sagar News: बीड़ी कॉलोनी : आशियानों के चार दशक..: बदलती तस्वीर

▪️रिपोर्ट : डॉ नवनीत धगट


तीनबत्ती न्यूज: 19 मार्च ,2026

सागर: सागर शहर के तिली चौराहे  से धर्म श्री होकर मोती नगर मार्ग, राज मार्ग 14, और वार्ड है- ‘बाधराज’ । यहाँ  से गुज़रते हुए आप की नज़र सड़क के किनारे लगातार जमे पुराने टायरों के ढेरों पर पड़ती है । जगह कनेरा देव- संजय ड्राइव क्रॉस रोड पुल पास, जीपीएस लोकेशन ‘बीड़ी अस्पताल’ दिखाई देगी । पूछने पर जगह बताई जाएगी - ‘बीड़ी कॉलोनी ‘। 

--------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------

स्थान के इतिहास तलाशने जाऐंगे तो आप को बताया जाएगा : यह जगह पहले पिपरिया नाका कहलाती थी । तब यहाँ  वन विभाग की एक चौकी  होती थी, जिस में कोई 'ग्रंटी ' (गार्ड का अपभ्रंश ) ड्यूटी पर होता था, जो वनोपज लाते ले जाते राहगीरों से इकन्नी -दुअन्नी वसूलता । नगर पालिका,सागर  का एक कांजी हाउस भी यहीं हुआ करता था । 


बीड़ी उद्योग का सुपर दौर

सन् अस्सी के दशक  में (1980-1988) सागर का बीड़ी कुटीर गृह उद्योग अपने उच्चतम स्तर पर था ।  सागर जिले में लगभग ढाई लाख से अधिक बीड़ी मजदूर थे और सागर का बीड़ी उद्योग प्रदेश  में अव्वल नंबर पर था। देश  में समाजवादी आंदोलन मुखर था । सागर के स्व.नारायण शंकर त्रिवेदी, रधु ठाकुर और जवाहर अग्निहोत्री जैसे समाजवादी नेता असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को संगठित कर उनके यूनियन तैयार करा रहे थे । अगरबत्ती,प्रेस, सफाई, पल्लेदार, बीड़ी सट्टेदार और सिविल डिफेंस जैसे,पच्चीसों श्रम संगठन अपने अधिकारों के लिए सक्रिय थे और संघर्ष कर रहे थे । रोटी,कपड़ा और मकान का नारा उस जमाने में प्रासंगिक था ।

बीड़ी कामगार सभा के मुहम्मद इकबाल की जुबानी



उस दौरा में इन्हीं यूनियनों में से एक थी ‘बीड़ी कामगार सभा’ । बीड़ी कॉलोनी  में रहने वाले 76 साल के बजुर्ग मुहम्मद इकबाल बताते हैं कि वे बीड़ी कामगार सभा के मंत्री थे । समाजवादी पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष स्व.नारायण शंकर त्रिवेदी , बीड़ी कामगार सभा के संरक्षक और एडवोकेट जवाहर अग्निहोत्री इसके अध्यक्ष थे । मुहम्मद इकबाल त्रिवेदी जी का नाम बेहद इज्जत से लेते हुए जज्बाती हो जाते हैं  ।  बताते हैं कि अस्सी के दशक में मध्य प्रदेश  के तत्कालीन मुख्य मंत्री अर्जुन सिंह जी का बीड़ी कामगार सभा ने सागर सर्किट हाउस में अपनी मांगों को लेकर घेराव किया था । 1980 के दशक में अर्जुन सिंह जी ने सागर के बीड़ी मजदूरों के लिए आवासीय कॉलोनी  के निर्माण की घोषणा  की । श्रम कल्याण  विभाग और हाउसिंग बोर्ड  ने 20 X30 फुट की प्लाट साइज़ में कुल 152 आवास  बना कर बीड़ी श्रमिकों को आवंटित किए गए थे । प्रत्येक आवास की कीमत 8000 रुपये रखी गई थी   इसमें  शासन का अनुदान 1500 रुपये था । 500 रुपयों की राशि  जमा करा के आवासों  का  सन 19 84 में अधिपत्य हितग्राही श्रमिकों को सौंपा गया था। शेष राशि  किस्तों में अदा की जानी थी । 


चार दशकों में आ गया बदलाव

सागर शहर की घनी आबादी से श्रमिक परिवार यहाँ आ कर बस गए । गुज़रे चालीस सालों में जहाँ  बहुत कुछ बदला, जिले का बीड़ी उद्योग ढलान पर आता चला गया । बीड़ी कॉलोनी का स्वरूप भी बदला । ज्यादातार आवंटियों ने  एक कमरे के छोटे मकान को नए सिरे से बनवा लिया ।  परिवारों ने अपनी आजीविका का क्षेत्र बदला, बहुत से श्रमिक पुराने टायरों को खरीदने बेचने का काम करने लगे हैं । ये पुराने टायर, आगे जाकर  क्रम्ब रबर, डामर (एस्फाल्ट), खेल के मैदानों की सतह, रबर मैट,जिम फ्लोरिंग, बच्चों के प्ले ग्राउण्ड और-रि ट्रेडिंग आदि के काम में लिए जाते हैं । 


विधायक शैलेन्द्र जैन ने की मदद

अनेक आवंटियों की हाउसिंग बोर्ड द्वारा तय राशि भुगतान नहीं हो सकी । लगातार बकाया भुगतान पर ब्याज के कारण यह राशि अधिक हो गई । मोहम्मद इकबाल आगे बताते हैं कि नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्यस्थता और पहल कर के बकाया  राशियों का सेटलमेंट कराया है । आवंटियों ने शहरी आवासों के लिए दी जाने  वाली वर्तमान प्रधानमंत्री आवास योजना सहायता स्वीकृत करा के मकानों के पुनर्निर्माण करा लिए हैं ।  आज  बीड़ी कॉलोनी के इन आशियानों में आ कर बसने वाले लगभग डेढ़ सौ रहवासी परिवार अपने घरों की छतों के नीचे राहत की सांस लेते हैं । 

_______________

ग्राउंड रिपोर्ट: डॉ.नवनीत धगट 

(नवनीत धगट एक रिटायर्ड अधिकारी है: कला संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर गहरी समझ रखते है : 9827012124 )

_____________

सागर शहर में छोटी झील की सफाई कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" का तीसरे चरण शुरू

सागर शहर में छोटी झील की सफाई कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" का तीसरे चरण  शुरू


तीनबत्ती न्यूज: 19 मार्च 2026

सागर: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के पावन दिन “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तीसरे चरण का शुभारम्भ सागर शहर में करते हुए निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के भाग छोटी झील की सफाई की। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप शासन के निर्देशानुसार आज 19 मार्च से 30 जून तक यानि करीब साढ़े तीन महीने तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय अभियान अंतर्गत सागर शहर के सभी जल स्रोतों के जल को साफ स्वच्छ बनाकर इन्हें संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर शहर में छोटी झील की सफाई कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" का तीसरे चरण शुरू

_____________


निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने छोटी झील किनारे संजय ड्राइव रोड की ओर निर्माणधीन घाट पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और नगर निगम की टीम के साथ सामूहिक सफाई अभियान चलाकर धुलाई सफाई का कार्य किया। उन्होंने सभी के साथ मिलकर छोटी झील से जलकुम्भी व कचरा बाहर निकाला। नगर निगम की फायर लारियों और जैटिंग प्रेसर मशीनों की मदद से घाट और छतरियों की धुलाई की गई। घाट पर निर्मित मंदिरों में विराजमान 12 ज्योतिर्लिंग शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया गया व मंदिरो की धुलाई की गई।

यह भी पढ़ेंSagar News: बीड़ी कॉलोनी : आशियानों के चार दशक..: बदलती तस्वीर ▪️रिपोर्ट : डॉ नवनीत धगट



जल, वायु, मृदा व अन्य सभी प्रदूषणों पर नियंत्रण पाकर सागर को नंबर-1 बनाने में नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं


निगमायुक्त ने कहा की जल, मिट्टी और वायु प्रदूषण सहित अन्य जो भी प्रदूषण हैं उन पर नागरिकों के महत्वपूर्ण सहयोग से हमें नियंत्रण पाते हुए सागर को नंबर-1 बनाना है। विभिन्न प्रदूषणो को कम कर नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास निगम प्रशासन द्वारा किये जा रहे हैं। जल, वायु, मृदा व अन्य सभी प्रदूषणो पर नियंत्रण पाकर सागर को नंबर-1 बनाने में नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। 


निगमायुक्त ने जल स्रोतों और जल के संरक्षण का दिलाया संकल्प


उन्होंने जल स्रोतों को साफ स्वच्छ रखकर जल संरक्षण में अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाते हुए कहा की प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए की वह सभी प्रकार के प्रदूषणो को अपने स्तर पर कम करने में अपना शतप्रतिशत देगा। उन्होंने कहा की पूजन विसर्जन सामग्री आदि पॉलीथिन में भरकर जल स्रोतों में न डालें। जल स्रोत के आसपास बने निर्मल कुंड में विसर्जन करें। घरों से निकलने वाला गीला-सूखा कचरा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही दें। खाद्य सामग्री या पेकिंग के रेपर आदि सड़क पर न फेकें ये उड़कर या बहकर जल स्रोतों तक पहुंचकर जल प्रदूषित करते हैं, सड़क किनारे लगे डस्टबिनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा की सभी सागरवासी भाग्यशाली हैं की पूर्वजों ने शहर के बीच लाखा बंजारा झील जैसा लगभग 400 एकड़ में फैला विशाल जल स्रोत हमें विरासत में दिया है। इस ऐतिहासिक विरासत को भविष्य के लिए संरक्षित रखना हम सब का नैतिक दायित्व है जिम्मेदारी है। 



लाखा बंजारा झील के कायाकल्प से झील को भविष्य के लिए संरक्षित करने में मिला अभूतपूर्व सहयोग


 लाखा बंजारा झील के आकर्षक कायाकल्प ने झील के अस्तित्व को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाया है। छोटी झील में एकत्र जल को भी झील का कायाकल्प कर संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की तिली मार्ग व संजयड्राइव रोड की ओर लगे छोटी झील के किनारों पर लाल पत्थर से निर्मित रॉयल छतरीयों को स्थापित कर इसके स्वरूप को आकर्षक बनाया जा रहा है। छोटी झील किनारे बने ब्लैक स्पॉट को समाप्त कर नागरिकों हेतु आंनद स्थल के रूप में घाट विकसित किया गया है। इस घाट को आध्यात्मिक सांस्कृतिक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिमाओं की स्थपना की गई है। 


स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को प्रथम रैंक  लाने हेतु स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारम्भ


निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने छोटी झील किनारे नवनिर्मित घाट पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों व सफाईमित्रों के साथ झाडू लगाकर व घाट की धुलाई कर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को प्रथम रैंक पर लाने हेतु स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा की विगत स्वच्छता सर्वेक्षण में सभी सफाईमित्रों, नगर निगम की टीम और नागरिकों के सयुक्त प्रयासों से सागर ने 77वीं राष्ट्रीय रैंक से ऊपर उठकर 10वीं नेशनल रैंक प्राप्त की थी। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हमारा लक्ष्य 10वीं रैंक से ऊपर उठकर प्रथम स्थान हासिल करना है और आप सभी के इसी जुनून और जज्बे से हमारा सागर स्वच्छता में नंबर-1 अवश्य बनेगा। स्वच्छता में अव्वल बनने हेतु आवश्य लगभग सभी आयामों पर गहनता से कार्य किया जा रहा है। नागरिकों में भी सागर को अव्वल बनाने का जज्बा दिखाई दे रहा है सागर के रहवासी अब आगे आकर शहर की सफाई में सहयोग कर रहे हैं। शहर को स्वच्छ सुंदर व सुरक्षित बनाने में नागरिकों की सहभागिता बढ़ रही है। कटरा सहित अन्य क्षेत्रों में लगे पौधों को हरा भरा बनाएं रखने के लिए निगम प्रशासन के साथ ही नागरिकों द्वारा भी पानी सींचने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन बिलों का भुगतान भी नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। इससे सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा और सागर स्वच्छता में प्रथम रैंक हासिक करेगा।

अंधविश्वास की भेंट चढ़ते-चढ़ते बची महिला : बीएमसी के आईसीयू में मिला पुनर्जन्म ▪️15 दिन कोमा में रहने और 5 बार डायलिसिस के बाद महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ

अंधविश्वास की भेंट चढ़ते-चढ़ते बची महिला : बीएमसी के आईसीयू में मिला पुनर्जन्म

▪️15 दिन कोमा में रहने और 5 बार डायलिसिस के बाद महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ


तीनबत्ती न्यूज: 18 मार्च 2026 

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया और आईसीयू विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा जगत में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। खुरई क्षेत्र के एक ग्रामीण गांव की गर्भवती महिला, जो गंभीर स्थिति और अंधविश्वास के कारण जीवन-मौत के बीच जूझ रही थी, उसे बीएमसी के डॉक्टरों ने चमत्कारिक रिकवरी देते हुए नई जिंदगी दी है।

अंधविश्वास ने बिगाड़ा था मामला

आईसीयू प्रभारी प्रो. डॉ. सर्वेश जैन ने बताया कि उक्त महिला गर्भावस्था के दौरान अचेत हो गई थी। परिजनों ने जागरूकता के अभाव में डॉक्टरी सलाह लेने के बजाय तंत्र-मंत्र का सहारा लिया, जिससे कीमती समय बर्बाद हुआ। स्थिति बिगड़ने पर मरीज को 20 फरवरी को अचेत अवस्था (कोमा) में बीएमसी अस्पताल लाया गया।

--------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------

कोमा की स्थिति में ही भर्ती होने के दो दिन बाद महिला ने आईसीयू में ही सामान्य प्रसव के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया, जिसे तुरंत गहन चिकित्सा इकाई (नर्सरी) में शिफ्ट किया गया। डॉ. जैन ने बताया कि महिला लगातार 15 दिनों तक कोमा में रही। इस दौरान उसकी 5 बार डायलिसिस की गई और 5 एफएफपी (FFP) लगाए गए। डॉक्टरों के अथक प्रयासों से अब महिला पूरी तरह सामान्य है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

टीम वर्क से मिली सफलता

कंसल्टेंट इंचार्ज डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. अजमल, डॉ. ट्विंकल और डॉ. हिमानी ने मरीज की निरंतर सेवा और निगरानी की, जिसके परिणामस्वरूप यह सफल रिकवरी संभव हो सकी।

इस उपलब्धि पर डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने एनेस्थीसिया विभाग को बधाई दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों के प्रति नकारात्मकता फैलाने से आम आदमी का विश्वास डगमगाता है, जिससे वे आर्थिक तंगी के बावजूद निजी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। डॉ. ठाकुर ने कहा, सरकारी अस्पताल उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यदि समाज में इनके प्रति सकारात्मक बदलाव को स्थान मिलेगा, तो चिकित्सकों और स्टाफ का मनोबल बढ़ेगा और अधिक से अधिक गरीब मरीज इन निःशुल्क सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।


मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का लक्ष्य प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और यह मामला बीएमसी की कार्यकुशलता का जीवंत प्रमाण है।

सागर में माह मार्च में बिजली विभाग की सख्ती : बकायादारों की तालाबंदी, 800 से अधिक कनेक्शन काटे

सागर में माह मार्च में बिजली विभाग की सख्ती : बकायादारों की तालाबंदी, 800 से अधिक कनेक्शन काटे 


तीनबत्ती न्यूज:  18 मार्च 2026

सागर: शहर संभाग सागर में विद्युत विभाग द्वारा माह मार्च के दौरान बकाया वसूली को लेकर सख्त एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बड़े बकायादारों के विरुद्ध डीआरए एक्ट के तहत तालाबंदी की प्रभावी कार्रवाई की गई।  विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह में राजस्व वसूली को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने अपनी कार्रवाई को कई गुना बढ़ा दिया है। शहर के चारों उपसंभागों में 100 से अधिक टीमों का गठन कर लगातार फील्ड में उतारा गया है, जो बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कनेक्शन विच्छेदन एवं वसूली की कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान होमगार्ड के जवानों एवं पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।



विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं, यदि वे पुनः अवैध रूप से बिजली जोड़ने का प्रयास करते हैं, तो उनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान स्थिति के अनुसार ₹5000 से अधिक बकाया राशि वाले लगभग 800 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि यह विशेष अभियान पूरे माह निरंतर जारी रहेगा और बकाया वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

--------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------

इसी कड़ी में आज पावर हाउस जोन के सहायक यंत्री  कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में कई पुराने एवं बड़े बकायादारों के परिसरों में, पूर्व में दिए गए कुर्की नोटिसों के बावजूद राशि जमा न करने पर, डीआरए एक्ट के तहत विधिवत तालाबंदी की कार्रवाई की गई। विद्युत विभाग ने समस्त बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तत्काल अपने बकाया विद्युत बिल का भुगतान करें,जिससे कनेक्शन विच्छेदन या असुविधा से बचा जा सके।


Sagar News: गर्मियों में घर से पानी लाकर की सिंचाई, हराभरा हो गया स्कूल ▪️12 साल पहले शिक्षक ने की थी शुरुआत, जहां घास तक नहीं उगती थी, वहां पेड़ लगाकर सींचा, सुंदर बगीचा बना दिया

Sagar  News: गर्मियों में घर से पानी लाकर की सिंचाई, हराभरा हो गया स्कूल

▪️12 साल पहले शिक्षक ने की थी शुरुआत, जहां घास तक नहीं उगती थी, वहां पेड़ लगाकर सींचा, सुंदर बगीचा बना दिया


तीनबत्ती न्यूज:  18 मार्च 2026

सागर: धर्मश्री माध्यमिक स्कूल परिसर में वर्तमान में औषधीय पेड़-पौधों के साथ फूल व फलों के लगभग 35 पेड़ लगे हैं। स्कूल परिसर हरा-भरा है। स्कूल में बच्चे इन्हीं वृक्षों की छांव में बैठते एवं चहल-पहल करते हैं। सुबह-शाम पक्षियों का कलरव भी होता है,लेकिन यह स्कूल परिसर हमेशा से ऐसा नहीं था। इसे हरा भरा बनाने का काम स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने किया। 10-12 साल में ही शहर का सबसे सुंदर स्कूल बना लिया।


जहां यह स्कूल है वह कभी निगम का डंपिंग क्षेत्र हुआ करता था। स्कूल भवन बनाने के लिए जमीन ढूंढी गई तो यही मिली। भवन बन गया, उसमें स्कूल शुरू भी हो गया लेकिन घास तक नहीं थी। बाउंड्रीवॉल नहीं थी। यह निगम का डंपिंग स्थान था, इस कारण 2013-14 में निगम कर्मियों ने यहां कुछ पौधे डंप कर दिए। ये पड़े-पड़े खराब हो रहे थे। स्कूल के सहायक शिक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव ने स्कूल परिसर में पौधे लगाने का विचार किया। स्कूल के अन्य शिक्षकों व बच्चों के साथ इन्हें लगाना शुरू किया। लगाने के बाद सभी पौधे पेड़ बनकर हरे भरे हो गए। लेकिन स्कूल की बाउंड्रीवॉल नहीं थी इसलिए अब इनकी सुरक्षा की चुनौती थी। सुरक्षा के लिए शिक्षकों व बच्चों ने मिलकर बबूल, जरिया आदि काटकर पेड़ों के चारों ओर लपेट दिए। पेड़ों की सुरक्षा हो गई व बढ़ने लगे। इसके बाद पेड़ों की स्थाई सुरक्षा के लिए तार फेन्सिंग कराई गई। सहायक शिक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पौधे लगाने व बड़ा करने में सभी शिक्षकों व बच्चों का सहयोग रहा।  

--------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------



औषधीय व फल, फूल के पेड़-पौधे लगे

स्कूल परिसर में कचनार, नीम, पीपल, बरगद सहित अमरूद, शहतूत, आम, पैसे फल एवं छायादार पौधे लगाए गए थे जो ब बड़े वृक्ष बन गए हैं। जिस परिसर में कभी घास नहीं उगती थी वहां आज शानदार बगीचा है।



गर्मी में घर से पानी लाकर सींचा

सहायक शिक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताते हैं कि गर्मी में उन्हें जिंदा रखने के लिए पानी चाहिए था। स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं थी, आसपास भी आसानी से पानी उपलब्ध नहीं था। ऐसे में इन्हें जिंदा रखने के लिए उन्होंने ने घर से पानी लाना शुरू किया। हर रोज घर से स्कूल जाते समय प्लास्टिक पीपों में पानी भरकर ले जाते। सभी पौधों में पानी डालते। हर दो दिन में घर से पानी लेकर पेड़ों को सींचते रहे। पहली गर्मी निकल गई। सभी पेड़ सुरक्षित हैं और पेड़ बड़े हो गए। पूरा प्रांगण हरा भरा हो गया।


अमायरा खान: सागर की नन्ही शतरंज खिलाड़ी ने रचा कीर्तिमान

अमायरा खान:  सागर की नन्ही शतरंज खिलाड़ी ने रचा कीर्तिमान


तीनबत्ती न्यूज:  18 मार्च 2026

सागर: कलेक्टर संदीप जी आर के प्रयास लगातार रंग ला रहे है इसी कड़ी में सागर मध्यप्रदेश की रहने वाली 6 वर्ष की बालिका अमायरा खान ने बहुत छोटी उम्र में शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। अमायरा एक अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी हैं जिनकी Fédération Internationale des Échecs (FIDE) स्टैंडर्ड रेटिंग 1450 है। अमायरा के पिता का नाम आसिफ खान और माता का नाम साजिया खान है। उनके चाचा साजिद खान पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं।


अमायरा पिछले 2 वर्षों से शतरंज खेल रही हैं और वर्तमान में स्वदेश चेस अकादमी, सागर में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें अभिजीत अवस्थी  योगेश नामदेव  और राजा अहिरवार  के मार्गदर्शन में सिटी स्टेडियम में प्रशिक्षण मिल रहा है। इतनी कम उम्र में अमायरा कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुकी हैं, जिनमें मदुरै इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट, भोपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट, सागर टूर्नामेंट और भारत के अन्य कई राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में अमायरा ने 1469 रेटेड खिलाड़ी प्रवीण चिट्टेट को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है।



अब तक अमायरा पूरे भारत में 50 से अधिक शतरंज टूर्नामेंट खेल चुकी हैं और वर्तमान में अंडर-7 गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में अमायरा ने 1469 रेटेड खिलाड़ी प्रवीण चिट्टेट को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। जिला शतरंज संघ, सागर के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शर्मा और सचिव श्री नितिन चौरसिया सागर जिले में शतरंज के प्रचार-प्रसार और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

--------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------

वर्तमान में सागर जिले के कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. द्वारा “मिशन चेस” चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में शतरंज सेट वितरित किए जा रहे हैं और हर गांव तक शतरंज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों का आईक्यू स्तर और मानसिक विकास बढ़ सके। अमायरा खान आज सागर जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं और आने वाले समय में उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है। अमायरा खान, जो सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती हैं।

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का कांग्रेस जनो ने किया भव्य स्वागत ▪️सागर जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का कांग्रेस जनो ने किया भव्य स्वागत

▪️सागर जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की 


तीनबत्ती न्यूज: 17 मार्च, 2026

सागर । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का सागर जिले का दौरा कार्यक्रम था। संगठनात्मक दृष्टि से राहुल भैया का यह दौरा कांग्रेस जनो में ऊर्जा का संचार करेगा। इस अवसर पर श्री अजय सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ अपने कांग्रेस परिवार के लोगों से मिलने आया हूं।     


____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

_________

श्री राहुल भैया का सागर जिले की सीमा पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महास एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राम यादव के नेतृत्व में अगवानी की गई तत्पश्चात बंडा में पूर्व विधायक नारायण प्रजापति एवं तरवर सिंह लोधी के निवास पर राहुल भैया का स्वागत किया गया । इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एडवोकेट एवं नगर अध्यक्ष सोनी के साथ बंडा के कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया ।



कर्रापुर के पास कांग्रेस नेता राजकुमार घनोरा ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया।श्री अजय सिंह राहुल भैया मकरोनिया में पूर्व जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मदन मोहन दुबे के पुत्र सत्येंद्र मोहन दुबे ,संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय गुलाबचंद जैन सुभाष ट्रांसपोर्ट के पुत्र मनीष जैन के निवास पर गए। 

_____________

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------


जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में  अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, शहर जिलाध्यक्ष महेश जाटव,पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,सुर्खी के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा, पूर्व विधायक सुनील जैन,तरवर सिंह लोधी, अमित दुबे रामजी ,प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी,संगठन प्रभारी आशीष ज्योतिषी सहित  युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सिंटू कटारे, राम कुमार पचौरी, सुरेंद्र सुहाने , आंचल

आठ्या, लक्ष्मण सिंह पथरिया,  सौरभ हजारी रहली, सूर्य शुक्ला,धर्मेंद्र सिंह तोमर , कृष्ण सिंह महुआ खेड़ा,आशीष बाबा राजौरिया,गजेंद्र सिंह लोधी,रवि उमाहिया ,संजय पटेरिया रहली , अमित सिरवैया,अशफाक सैय्यद, बिहारी कुशवाहा रहली, सौरभ चौकसे खुरई ,क्रांति जबलपुरी,  प्रमिला सिंह,पिंकी दुबे पथरिया , मुकेश अहिरवार खुरई , लक्ष्मीकांत ताम्रकार खुरई , अंशुल सिंह परिहार , पार्षद रिचा सिँह, चमन अंसारी, सीमा चौधरी,अजय अहिरवार, चक्रेश सिंघई राहुल चौबे आदिल राईन, उमादेवी नवैया, सौरभ खटीक, इंद्रभूषण तिवारी,  निशांत रिछारिया, महेंद्र कुमार नवैया , देवेंद्र कुशवाहा , ममता अहिरवार , प्राण सिंह सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र गुरु, डॉ हेमंत लारिया,कुशवाहा, बलराम अहिरवार , तुलाराम अहिरवार , गोविन्द सिंह लोधी, हीरालाल चौधरी , टीकाराम दीवान , शंकर लाल माते, रूपसिंह जाटव , दीपक जैन रहली  , प्रमोद नायक रहली , रत्नेश पटेल रहली , रोहित लारिया , धनी मुन्ना चौधरी, नंदकिशोर भारती , सोम तिवारी ढाना, आर डी अहिरवार, प्रेमनारायण , हरलाल अहिरवार , सुनील चौधरी, रविन्द्र जैन , रोहित स्थापक देवरी , शुभम मिश्रा देवरी , मुन्ना चौधरी राहतगढ़ , कपिल अहिरवार, कोमल सिंह , डॉ हेमंत लारिया, कपिल राजपूत, बलवंत सिंह राजपूत देवरी , देशराज यादव , संदीप चौधरी युवा अध्यक्ष, मनोज राय , संगीता अहिरवार , अजय अहिरवार, अनिल अहिरवार, कमल चौधरी,  आनंद सोलंकी , अनिल अहिरवार सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभी से विधानसभा वार मुलाकात की एवं संगठनात्मक चर्चा की।

मकरोनिया में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव एवं वरिष्ठ नेता अमित राम जी दुबे के नेतृत्व में श्री अजय सिंह जी का स्वागत किया गया.जामा मस्जिद के इमाम साहब के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों से मुलाकात की ।



कई नेताओं के निवास पर पहुंचे

प्रदेश कांग्रेस के नेता श्री अजय सिंह शहर के विभिन्न नेताओं के निवास पर जाकर मुलाकात की दिन में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार संतोष पांडे डाँ अंकलेश्वर दुबे,अमित राम जी दुबे सुरेंद्र चौधरी सुनील जैन बुंदेल सिंह बुंदेला, जितेंद्र सिंह रोहन,प्रदीप पप्पू गुप्ता पार्षद नीलोफर चमन अंसारी पार्षद सुलेखा राकेश राय, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, रिंकू केसरवानी,  स्वर्गीय धर्मेंद्र चौधरी, निलेश अहिरवार प्रमिला सिंह राजपूत आदि के निवास पर जाकर कांग्रेस जनो सें भेंट की।