बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी का खुरई में तीन दिवसीय कथा आयोजन 6 सितम्बर से▪️खुरई में निकली भव्य कलश यात्रा

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं  धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी का खुरई में तीन दिवसीय कथा आयोजन 6 सितम्बर से

▪️खुरई में निकली भव्य कलश यात्रा


तीनबत्ती न्यूज : 05 सितम्बर,2023
खुरई। खुरई में मंगलवार सुबह बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं श्री धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी की तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा आयोजन के पहले दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मुख्य रूप से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमति सरोज सिंह ने मां बीजासेन देवी मंदिर में प्रवेश कर मां विधिवत् पूजन अर्चन किया इसके बाद यात्रा में शामिल हुईं महिलाओं माताओं बहनों के साथ समस्त कलशों का विधिविधान से पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा किला स्थित मां बीजासेन देवी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के गुरुनानक वार्ड, गुरुद्वारा रोड, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, पठार, शिवाजी चौक से होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस किला में आकर संपन्न हुई। 



यात्रा में माताओं,बहनों, बेटियों सहित बुजुर्गों ने भी उत्साह दिखाते हुए बागेश्वर पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी महाराज के जयकारे लगाए। यात्रा में डी-जे और बुंदेली परंपरा अनुसार ढ़ोल, नगाड़े, गाजे बाजों के साथ दुल दुल घोड़ी का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा साथ ही साथ यात्रा में शामिल हुईं सभी माताओं बहनों ने जमकर नाच गाना भी किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कथास्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कल शाम कथास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। व्यवस्था हेतु बनाई गई विभिन्न टीमों के सदस्यों को कथास्थल पर ही संबोधित कर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई के कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों और प्रशासन की समवेत शक्ति से यहां विशाल आयोजन सफलतापूर्वक होते रहे हैं। पूजज्य बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर की कथा का आयोजन ऐसा है जिसमें प्रदेश,देश और विदेशों तक से श्रद्धालु आते हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सभी इस बात का ध्यान रखें कि हमारे अनुशासित और व्यवस्थित आयोजन से खुरई की प्रतिष्ठा जुड़ी है । हमारे सर्वोत्तम व्यवहार का संदेश दूर दूर तक जाएगा।

अच्छी वर्षा के लिए आयोजन 

 मंत्री श्री सिंह ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश और देश में अच्छी बारिश की कामना सिद्धि हेतु हो रहा है जिसमें किसानों, व्यापारियों और समस्त प्राणियों की खुशहाली समृद्धि का मनोरथ है। हमारी प्रार्थनाएं व्यर्थ नहीं जाएंगी और  बारिश की संभावना को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडालों  की व्यवस्था की गई है जो ब्लाक्स में विभाजित होंगे। सभी के सेवादारों और प्रभारियों की जिम्मेदारी निश्चित की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों तथा नगरपालिका सहित सभी विभागों के स्टाफ को कथा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाया गया है। परिसर में पेयजल और निस्तार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है। कथा स्थल के निकट दूकानदारों को व्यवस्थित रूप से दूकानें आवंटित की गई हैं। मंत्री श्री सिंह ने विधानसभा क्षेत्र खुरई सहित सभी श्रद्धालुओं से कथाश्रवण हेतु आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने का निवेदन किया है।

Share:

SAGAR: मां अपने बेटा और बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

SAGAR: मां अपने बेटा और बेटी  के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

तीनबत्ती न्यूज: 05 ,सितम्बर,2023
सागर। सागर शहर के कैंट थाना क्षेत्र के भगवानगंज इलाके में घर के पीछे बने कुएं में मां ने अपने बेटे और बेटी के साथ कूदकर जान दे दी। सुसाइड के पीछे पारिवारिक विवाद वजह बताया जा रहा है। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। मामले में कैंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

घर के पीछे बने कुएं में कूदी महिला

केंट थानांतर्गत तुलसीनगर वार्ड में  जनता कोल्ड स्टोर के पास एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है। घर के पीछे बने कुँए से तीनों की लाश बाहर निकाल ली गयी है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना केंट पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस एवं घरवालों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को बाहर निकलवाया। मृत महिला की पहचान 32 वर्षीय हेमलता पटेल के रूप में हुई वहीं उसके साथ मिले दो बच्चों के शव 9 वर्षीय लड़की  स्नेहा और 7 वर्षीय चिराग के रूप में हुई हैं जो उसी के बेटे हैं।
मृतिका की माँ ने उसके पति पर जान से 
मारने के आरोप लगाए है मां का कहना है कि दीपक पटेल कल मेरी बेटी को धमकाकर घर से ले गया था और उसके बाद ये घटना हो गयी।

पारिवारिक कलह के कारण अत्महत्या की संभावना

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जानकारी अनुसार मृत महिला का उसके पति से विवाद की जानकारी सामने आ रही है, संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के कारण ही महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल अब तक आत्महत्या का कारण अज्ञात ही है। 
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दी है। मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि प्रकरण में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।  तीनों के शव  के शव कुएं में मिले हैं जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस कर रही है।
Share:

श्री राम राजा लोक के निर्माण से बदलेगी ओरछा की तस्वीर :सीएम शिवराज सिंह▪️ 81 करोड़ से निर्मित होने वाले श्री राम राजा लोक का भूमिपूजन

श्री राम राजा लोक के निर्माण से बदलेगी ओरछा की तस्वीर :सीएम शिवराज सिंह
▪️ 81 करोड़ से निर्मित होने वाले  श्री राम राजा लोक का भूमिपूजन

तीनबत्ती न्यूज : 04 सितम्बर 2023
ओरक्षा
: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी तथा निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित भगवान श्री राम के आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री राम राजा मंदिर परिसर में 81 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले श्री राम राजा लोक का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान श्री राम को विश्व में भारतवर्ष की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम प्रत्येक भारतवासी के रोम-रोम में बसे हैं। कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, लोक निर्माण और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, वन राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, पृथ्वीपुर विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, पशुधन कुक्कट विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री नंदराम कुशवाहा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरोज प्रेमचंद्र राय, श्री अखिलेश अयाची एवं अन्य जनप्रतिधि उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओरछा मंदिर में श्री राम राजा को स्थापित करने वाली रानी गणेश कुंवर जी तथा मधुकर शाह का पुण्य करते हुये कहा कि ओरछा में श्री राम राजा के दर्शन कर प्रत्येक देश-वासी धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्री राम राजा लोक के निर्माण से ओरछा ही नहीं संपूर्ण बुन्देलखंड की तस्वीर बदलेगी। श्री राम राजा लोक के निर्माण के लिये हुआ भूमिपूजन ओरछा के लिये उत्साह और सौभाग्य का दिन है। इस लोक का निर्माण 81 करोड़ की लागत से होगा। 12 एकड़ में बनने वाले श्री राम राजा लोक के निर्माण से भगवान श्री राम की बाल लीलाओं तथा उनके विराट जीवन दर्शन को दर्शाया जायेगा। श्री राम राजा लोक के निर्मित होने से ओरछा में पर्यटन तो बढ़ेगा ही साथ ही अनेक विकास कार्य भी होंगे। मध्यप्रदेश सरकार की कोशिश होगी श्री राम राजा लोक का निर्माण शीघ्र हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुये भव्य प्रवेश द्वार के साथ ही अन्य निर्माण होंगे, जो श्री राम राजा लोक की वास्तुकला, बुन्देलखंड की प्रमाणिकता और अखण्डता के उदाहरण बनेंगे।


मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से कुछ जिलों में उत्पन्न सूखे की स्थिति को देखते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान भाईयों से कहा कि वे घबरायें नहीं, ’’तुम्हारा मुख्यमंत्री और राज्य सरकार उनके साथ है’’। इस संकट के इस दौर से भी किसानों पार ले जायेगी सरकार। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को वर्तमान में 10 हजार मेगावाट की जगह 15 हजार मेगावाट विद्युत की जरूरत है। इस दृष्टि से प्रदेश को भरपूर बिजली उत्पन्न कराने के प्रयास होंगे। संकट कोई भी आये मैं आपका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उससे निकालकर ले जाऊंगा, कोई कसर शेष नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने उपस्थित नागरिकों का आव्हान किया कि वे भी अपने-अपने गांव में पूजा कर से प्रार्थना करें कि शीघ्र बारिश हो जाये। मैंने भी आज श्री राजा राम और उज्जैन में महाकाल से प्रार्थना की है कि प्रदेश में बारिश हो जाये ताकि फसलों को जीवन मिल सके।


      श्री चौहान ने बड़ी संख्या में उपस्थित लाड़ली बहनों से कहा कि प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना इसलिये लागू की कि बहनों की आंखों में आंसू न आयें, वे पीड़ा के किसी भी दौर से न गुजरें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल  पर किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये मिलेंगे, क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार ने अपने हिस्से की राशि 4 हजार को बढ़ाकर 6 हजार कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार ने जो योजनायें बंद कर दी थीं उन्हें पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री रामराजा लोक के निर्माण से प्रभावित दुकानदारों से कहा कि वे चिंता न करें, उन्हें एक-एक दुकान दी जायेगी। श्री राम राजा लोक के निर्माण से प्रत्येक ओरछावासी का भाग्योदय होगा। मुख्यमंत्री ने पृथ्वीपुर के समीप अछरू माता मंदिर के लिये 2 करोड़ की राशि स्व्वीकृत करने की घोषणा की। श्री चौहान ने जल जीवन मिशन के माध्यम से निवाड़ी जिले के शत-प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने की तीन समूह जल प्रदाय योजनाओं का लोकार्पण किया। 300 करोड़ की लागत की इन समूह योजनाओं से 253 गांवों के 55 हजार 645 घरों में नल से पानी पहुंचेगा। इस प्रकार निवाड़ी प्रदेश का दूसरा हर घर जल वाला जिला बन गया है, इसके लिये उन्होंने निवाड़ी जिले के लागों का बधाई दी। श्री चौहान ने ओरछा के लिये 280 करोड़ 57 लाख के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 143 करोड़ 50 लाख 28 हजार लागत के 7 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। श्री चौहान ने कहा कि तरीचर कलां को नगर परिषद बनाया जायेगा। श्री चौहान ने निर्मित होने वाले श्री राम राजा लोक की प्रतिकृति का अवलोकन भी किया।


केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने श्री राम राजा लोक के भूमिपूजन दिवस को ओरछा के लिये गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म, पर्यटन और विकास की दृष्टि से अब ओरछा मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की गूंज बिहार के गांवों तक हो रही है। प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि जिस लोक के निर्माण की कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी, उस श्रीराम राजा लोक का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री चौहान के पहल पर संभव हो सका है। ओरछा बुन्देलखण्ड की प्रगति के साथ पर्यटन के विकास के लिये प्रमुख स्थल बनेगा। उन्होंने श्री राम राजा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सदैब बना रहे।


       प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्याओं और लाड़ली बहनों का पूजन तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा की। लाड़ली बहनों और जल सखियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। लाड़ली बहना सेना की सदस्यों ने उन्हें 14 फिट की राखी भेंट की। स्व-सहायता समूहों की ओर से मुख्यमंत्री को सामग्री भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। मंत्री श्री भार्गव ने मुख्यमंत्री को भगवान श्री राम की कांस्य प्रतिमा भेंट की। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।कार्यक्रम में राम राजा लोक और जन जीवन मिशन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री अंकित जायसवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में जन समूह उपस्थित था।








PRO SAGAR NEWS & PHOTOS.....FILE.....01....04/09/2023
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, सागर (म

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओरछा के श्री राम राजा मंदिर में दर्शन किए


       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओरछा धाम में श्री राम राजा सरकार के दर्शन किए। उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ विधि विधान से पूजा- अर्चना की और प्रदेश के सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ .वीरेंद्र कुमार ,लोक निर्माण  और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित थे।


जब मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जन समुदाय ने भी गाया भजन

ओरछा में आज श्री राम राजा लोक के भूमिपूजन के बाद आयोजित एक विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भगवान श्री राम पर आधारित भजन गायन के दौरान सभास्थल का पंडाल और मौजूद हजारों लोग भगवान श्री राम की भक्ति और आस्था में लीन हो गये।
     श्री चौहान ने ’’राम भजन सुखदायी-भजो रे मेरे भाई, ये जीवन दो दिन का’’ भजन गाकर लाड़ली बहनों सहित हजार लोगों को भक्ति भावना से प्रेरित कर दिया। लगभग 10 मिनिट तक भजन की प्रस्तुति के दौरान राम भक्तों ने उनके साथ भजन गायन कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। भजन के बाद मुख्यमंत्री के साथ जनसमुदाय ने भी हरे राम-हरे राम का जय घोष किया। मुख्यमंत्री को भजन गाते और सुनते अपने बीच पाकर निवाड़ी जिले के ग्रामीण भाव-विभोर हो गये और उन्होंने पूरी तल्लीनता के साथ मुख्यमंत्री का साथ दिया।


Share:

खुरई व मालथौन में 4000 आवासहीन परिवारों को मुफ्त भूखंड दिए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने

खुरई व मालथौन में 4000 आवासहीन परिवारों को मुफ्त भूखंड दिए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने

तीनबत्ती न्यूज : 04 सितम्बर,2023
मालथौन/खुरई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने आज मालथौन व खुरई में कुल 4000 हितग्राही परिवारों को भूस्वामित्व अधिकार के पट्टे देकर नगरीय क्षेत्र में 850 वर्ग फुट के प्लाट का मालिक बना दिया। श्री सिंह ने मालथौन में फ्री वाई फाई सेवा और संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया, 45 लाख के जेट सक्शन मशीन व्हीकल का लोकार्पण किया, 5 करोड़ लागत का नगर परिषद भवन स्वीकृत किया और 1 करोड़ लागत का रोड स्वीपिंग मशीन व्हीकल भी स्वीकृत किया। क्लीन मालथौन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंत्री श्री सिंह ने यहां के हर घर में सूखा कचरा- गीला कचरा जमा करने के लिए दो डस्टबीन प्रदाय हेतु 80 लाख की राशि स्वीकृत की।

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भूस्वामित्व अधिकार पट्टा वितरण के दो पृथक समारोहों को संबोधित करते हुए कहा कि यह भूखंड 8 से 10 लाख तक की बाजारू कीमत का होगा जो मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी से आग्रह करके मैंने आप सभी को बिना एक रुपए के बिल्कुल निःशुल्क दिलाया है। मंत्री श्री सिंह कहा कि आपको इस पर बैंक लोन मिल सकेगा, पीएम आवास स्वीकृत हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मालथौन में एक सुराज कालोनी भी बनाएंगे जहां गरीबों को आवास दिए जाएंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इसके पूर्व भी मालथौन में पट्टों का वितरण किया गया था जिनमें लौहगढ़िया समाज की बहिनों को पट्टे दिए गए थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस बार भी लौहगढ़िया परिवारों को बड़ी संख्या में पट्टे वितरित किए गए हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि साल छह महीनों के भीतर इन सभी पट्टों पर पीएम आवास योजना के मकान स्वीकृत हो कर बन जाएंगे। खुरई में 20 सितंबर को शेष रह गए पात्रों को पट्टे वितरित होंगे। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में खुरई विधानसभा में सर्वाधिक 7000 आवासहीनों को भूस्वामित्व अधिकार के पट्टे वितरित किए गये हैं।

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई में शीघ्र ही जगदीशपुरा में दस एकड़ भूमि में सुराज कालोनी बनेगी जहां डेव्हलपर कांट्रेक्टर द्वारा 5 एकड़ भूमि में फ्लैट बना कर दिये जाएंगे जो गरीब आवास हीनों को वितरित किए जाएंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 31 अगस्त तक के सभी बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं और अब गरीबों का 100 रु से ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा। मंत्री श्री सिंह ने खुरई व मालथौन में 5 रु थाली के भरपेट भोजन की दीनदयाल रसोई योजना को जन सहयोग से जोड़ने की पहल करते हुए कहा कि महीने के तीस दिन तीस लोग थाली में मिठाई के एक पीस का खर्च उठाएंगे। शहर के लोग अपने परिवार के जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे अवसरों पर दीनदयाल रसोई में भोजन करने वाले गरीबों को अपनी तरफ से यथायोग्य भोजन का सहयोग कर सकते हैं। खुरई की रसोई का देखरेख प्रभारी आकाश परिहार को बनाया गया है और नपा उपाध्यक्ष राहुल चौधरी को जनसहयोग अभियान का काम सौंपा गया जिन्होंने 52 सहयोगियों की सूची आज मंत्री श्री सिंह को सौंपी।

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने सागर जिले में दूसरा ब्लडबैंक खुरई में खोले जाने का लायसेंस दे दिया है जो बहुत बड़ी जनसुविधा है। खुरई की संजीवनी क्लीनिक अपने भवन में 15 सितंबर से आरंभ होगी जिसमें गरीबों को उपचार के साथ फ्री दवाइयां भी मिलेंगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि आगामी दस सितंबर से लाडली बहिनों को बढ़ा कर 1250 रुपए खाते में डाले जाएंगे। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में कम वर्षा होने के कारण किसानों की फसल सूख रही है और नुकसान के सर्वे कराया जाकर राहत राशि का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6, 7, 8 सितंबर बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के कथा आयोजन में हम सभी अच्छी वर्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, नगर परिषद मालथौन के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे।

आज खुरई के किला मैदान से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मंगलवार को हरछट का पवित्र दिन है। सुबह नौ बजे से कथा आयोजन के पूर्व किला मैदान से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो परसा चौराहे से सागर नाका होते हुए वापस किला मैदान पहुंचेगी जहां से वाहनों के साथ कथास्थल पर कलश स्थापना की जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने सभी बहिनों से कलशयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कथा के दूसरे दिवस 7 सितम्बर को जन्माष्टमी का पर्व हम सभी खुरईवासी बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में मनाएंगे। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने नवीन कृषि उपज मंडी में बने भव्य पंडाल व कथा स्थल का औचक निरीक्षण किया।

दीनदयाल रसोई केन्द्र में मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त



प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई एवं मालथौन में संचालित दीनदयाल रसोई केन्द्र में मंत्री प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। जिसमें खुरई में आकाश परिहार एवं मालथौन में श्रीमती सीमा राय मालथौन को मंत्री प्रतिनिधि बनाया गया है।
प्रदेश के कुल 66 नगरीय निकायों में दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ किया गया, जिनमें से दो दीनदयाल रसोई केन्द्र खुरई विधानसभा क्षेत्र में खोले गए हैं। जिनमें खुरई में संचालित दीनदयाल रसोई केन्द्र नगर पालिका कार्यालय के बाजू में खोला गया है। वहीं दूसरा रसोई केन्द्र मालथौन की पुरानी अस्पताल के भवन में संचालित किया जा रहा है। दीनदयाल रसोई का प्रारंभ होना भी मंत्री भूपेन्द्र भैया के दृढ़ संकल्प का नतीजा है कि इन रसोई केन्द्रों में लोगों को पांच रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा है।

     इन नियुक्तियों का उद्देश्य है कि यह प्रतिनिधि दीनदयाल रसोई केन्द्र में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। भोजन को समय पर तैयार किया जाए व गरीब नागरिकों को समय पर परोसा जाये इसका भी विशेष ध्यान इन प्रतिनिधियों को रखना होगा।

     ज्ञातव्य है कि विगत शनिवार को मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने खुरई एवं मालथौन में दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत रसोई केन्द्र का शुभारंभ किया था। जिसमें पहले दिन मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं गरीब असहाय लोगों के साथ बैठकर भोजन किया था। वहीं रसोई के पहले दिन भी बड़ी संख्या में लोग भोजन करने पहुंचे थे।


Share:

SAGAR: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी चाचा को आजीवन कारावास▪️फैसले में लिखा "आरोपी ने स्त्री के घर के अंदर सुरक्षित होने की परिकल्पना को ही खंडित किया "

SAGAR: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी चाचा को आजीवन  कारावास

▪️फैसले में लिखा "आरोपी ने स्त्री के घर के  अंदर सुरक्षित होने की परिकल्पना को ही खंडित किया " 

तीनबत्ती न्यूज :04 सितम्बर,2023
सागर । नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त चाचा को तृतीय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट 2012) नीलम शुक्ला जिला-सागर की अदालत ने दोषी करार देते हुये भा.द.वि. की धारा-  376(3) के तहत आजीवन सश्रम कारावास एवं पॉच हजार रूपये अर्थदण्ड, धारा- 506(भाग-2) के तहत 05 वर्ष सश्रम कारावास एवं दो हजार रूपये अर्थदण्ड तथा पॉक्सों एक्ट की धारा-5(एल) सहपठित धारा-6 के तहत आजीवन सश्रम कारावास  एवं पॉच हजार रूपये अर्थदण्ड, धारा-5(एन) सहपठित धारा-6 के तहत आजीवन सश्रम कारावास  एवं पॉच हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है। न्यायालय द्वारा बालिका के पुर्नवास के लिये उसे क्षतिपूर्ति के रूपमें युक्तियुक्त प्रतिकर 4,00,000/- (चार लाख रूपये) दियेजाने का आदेश दिया गया। न्यायालय ने निर्णय पारित करते समय यह टिप्पड़ी की थी कि अभियुक्त पर भी बालिका का चाचा होने के नाते उसके संरक्षण का दायित्व था परंतु  अभियुक्त ने उसके भाई की पुत्री/बालिका के साथ बारम्बार बलात्संग जैसा गंभीर अपराध कर किसी स्त्री के उसके घर के अंदर सुरक्षित होने की परिकल्पना को ही खंडित किया है बलात्संग का अपराध सबसे जघन्य अपराध में से एक है तथा एक सुरक्षित समाज तब होता है  जब वह बलात्कार मुक्त हो । इन परिस्थितियों में अभियुक्त को युक्तियुक्त रूप से कठोर दंड से दंडित करना न्यायोचित है। मामले की पैरवी प्रभारी उप-संचालक (अभियोजन) श्री धर्मेन्द्र सिंह तारन के मार्ग दर्शन में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती रिपा जैन ने की ।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता/बालिका ने दिनॉक 31.08.2022 अपने माता-पिता के साथ उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई कि  दिनांक 30.08.2022 को बालिका दूध लेने गई थी तथा डेयरी से दूध लेकर वापस घर आ रही थी तभी मंदिर के पास उसे उसका चाचा/ अभियुक्त मिला जिसने बालिका को उसके साथ चलने के लिये कहा और बालिका को मंदिर के पीछे ले जाकर उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया । मौके पर बालिका की मॉ आ गई तो उसे देखकर अभियुक्त छुप गया फिर बालिका उसकी मॉ के साथ घर वापस आ गई और घटना के बारे में पिता को बताया। इसके पहले भी अभियुक्त  पीड़िता के साथ दो-तीन बार धमकी देकर गलत काम कर चुका है लंेकिन अभियुक्त द्वारा जान से मारने की धमकी देने के कारण पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना-सुरखी द्वारा धारा-376 (2)(एन),376 (2)(च)ए,376(3),,506भा.दं.सं. , धारा-5 (एल)(एन) सहपठित धारा-6 लैंगिकअपराधों से बालकों का संरक्षणअधिनियम 2012 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया।अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजो ंको प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया । जहॉ विचारण उपरांत तृतीय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट 2012) नीलम शुक्ला जिला-सागर की न्यायालय ने  आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित कियाहै।
                                               

Share:

भक्ति का मूल उत्स और सूत्र वेदों में विद्यमान है- डॉ.गौतम पटेल ▪️भक्ति जीवन जीने का अविराम छंद है- नरेंद्र दुबे ▪️गुजराती से हिंदी में अनुवादित ग्रंथ "भक्ति का मर्म" विमोचित

भक्ति का मूल उत्स और सूत्र वेदों में विद्यमान है- डॉ.गौतम पटेल 

▪️भक्ति जीवन जीने का अविराम छंद है- नरेंद्र दुबे 

▪️गुजराती से हिंदी में अनुवादित ग्रंथ "भक्ति का मर्म" विमोचित

तीनबत्ती न्यूज : 04 सितम्बर ,2023
सागर।  भक्ति का मूल उत्स और सूत्र वेदों में विद्यमान है। भक्ति का स्वरूप त्रिविध है जो 'अहं तवास्मि', 'मम त्वमसि' और 'त्वं अहमस्मि' के रूप में विद्यमान है। अर्थात 'मै तुम्हारा हूँ ', 'तुम मेरे हो', 'तुम मैं ही हूँ ' के रूपों में प्रवाहमान है। यह बात महामहोपाध्याय, विद्यावाचस्पति, संस्कृत, अंग्रेजी, हिन्दी और गुजराती भाषा पर समानाधिकार रखने वाले अहमदाबाद से पधारे देश के सुविख्यात प्रकांड विद्वान भारत रत्न डॉ.गौतम भाई पटेल ने  श्यामलम् द्वारा आयोजित भाषा विमर्श कार्यक्रम की श्रंखला में हिंदी - गुजराती भाषा पर केंद्रित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। उन्होंने सभागार में उपस्थित प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति पर श्यामलम् की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्यामलम् ने आज सागर में प्रयाग ला दिया है।


उन्होंने इस पुस्तक लिखे जाने की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'भक्ति नो मर्म ' पुस्तक की भूमिका मुख्यतः इंडियन इन्स्ट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी शिमला में मेरे व्याख्यानों पर आधारित है। भक्ति विषय पर मेरे द्वारा दिए गये उन्हीं व्याख्यानों को थोड़ा-बहुत परिष्कृत कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने कहा कि डाॅ चंचला दवे जी का बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मेरे द्वारा गुजराती किये गये इस कार्य को हिन्दी में अनुदित कर एक बड़ा पाठक वर्ग उपलब्ध कराया है।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष अम्बिका दत्त शर्मा ने कहा कि‌ गौतम भाई पटेल की सम्पूर्ण रचनाशीलता गुजरात की महान भक्ति परम्परा का उज्ज्वल और समसामयिक संस्मरण है। आपने गुजराती भाषा में लिखित अपनी पुस्तक 'भक्ति नो मर्म' में भक्ति की रसमय और बौद्धिक भावधारा का मनोरम संतुलन प्रस्तुत किया है। भक्ति के मूल उत्स से लेकर उसके शास्त्रीय और लोक स्वरूप का सांगोपांग वर्णन किया है। यह अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है कि गुजराती और हिन्दी भाषा की विदुषी डाॅ चंचला दवे गौतम भाई पटेल की इस महत्वपूर्ण पुस्तक का हिन्दी में त्रुटिहीन अनुवाद किया है। इनके द्वारा  अनुवादित पुस्तक 'भक्ति का मर्म' एक तरह से 'अनुवाद का मर्म' के रूप में भी याद रखा  जायेगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दमोह से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार नरेंद्र दुबे ने कहा गौतम भाई पटेल जी अपने भावात्मक अधिष्ठान में गुजरात के महान संत नरसी मेहता जी के आधुनिक शब्दावतार हैं। आपने भक्ति को केवल विचार के स्तर पर नही बल्कि भावबोध के स्तर पर जीवन का अविरल लय बना लिया है। आपके लिए भक्ति जीवन जीने का अविराम छंद है। आपने भक्ति को मनुष्यों के लिए रसात्मक अनुभूति के रूप में प्रस्तावित किया है। 

विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना व कलाविद् डॉ शाम्भवी शुक्ला मिश्र दिल्ली ने  डॉ गौतम की पुस्तक की व्याख्या करते हुए मलिक मोहम्मद जायसी, सूर एवं तुलसी के साहित्य को महान भक्ति साहित्य बताया। डॉ शाम्भवी ने नाट्यशास्त्रीय  दृष्टिकोण से रस की व्याख्या करते हुए भक्ति को श्रेष्ठ रस निरूपित किया।  उन्होंने बताया जिस तरह अन्य रसों के आस्वाद हेतु पात्र को निर्मल चेतना तथा सहृदय का स्वामी होना पड़ता है उसी तरह भक्ति रस के आस्वाद हेतु पात्र को इन्हीं गुणों से संपन्न होना होता है। डॉ शाम्भवी  ने श्री हनुमान जी को श्रेष्ठतम भक्त निरूपित किया।


   अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण और बाल सरस्वती ऐश्वर्या दुबे द्वारा की गई मधुर सरस्वती वंदना के पश्चात् कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश का वाचन डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के सहा.प्राध्यापक डॉ.आशुतोष मिश्र एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो.बलवंतराव शांतिलाल‌ जानी के संदेश का  ख्यात लेखिका डॉ.सुश्री शरद सिंह द्वारा किए गए वाचन से हुई। 

अतिथि स्वागत डॉ चंचला दवे, कपिल बैसाखिया, डॉ विनोद तिवारी, श्रीमती सुनीला सराफ,आर.के. तिवारी ने किया।
 प्रो.गौतम पटेल द्वारा गुजराती में लिखे ग्रंथ "भक्ति नो मर्म" के विदुषी लेखिका डॉ.चंचला दवे द्वारा "भक्ति का मर्म" शीर्षक से हिंदी में अनुवादित कृति का मंच एवं आयोजक संस्था द्वारा विमोचन किया गया।


इस अवसर पर किए गए अभिनंदनों में मुख्य अतिथि डॉ .गौतम पटेल का संस्कृत में लिखे अभिनंदन पत्र का वाचन लेखक टीकाराम त्रिपाठी अध्यक्ष प्रलेस सागर ने, हिंदी अनुवादिका डॉ.चंचला दवे के अभिनंदन पत्र का वाचन लेखिका डॉ.संध्या टिकेकर, बीना ने और कार्यक्रम में स्नेहिल उपस्थित प्रख्यात ग़ज़ल व भजन गायक डॉ.बृजेश मिश्र, दिल्ली के अभिनंदन पत्र का वाचन श्यामलम् के रमाकांत शास्त्री ने किया। सभी अभिनंदितों को शाॅल,श्रीफल, पुष्पहार व अभिनन्दन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।श्यामलम् अध्यक्ष उमा कान्त मिश्र ने संस्था गठन के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का व्यवस्थित और गरिमामय संचालन डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में सहा.प्रा. डॉ.शशिकुमार‌ सिंह ने किया और श्यामलम् सह-सचिव संतोष पाठक ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर एवं विश्वविद्यालय के प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही जिनमें एस के दवे, पूर्व विधायक सुनील जैन,निधि जैन, डॉ.दिवाकर मिश्र,मुन्ना शुक्ला,अशोक मिज़ाज,डॉ.गजाधर सागर, शिव रतन यादव,संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी, नवनीत धगट, डॉ संतोष शुक्ला, डॉ.आशीष द्विवेदी,अंबिका यादव, डॉ मनीष झा, कवि पुष्पेन्द्र दुबे,हरिसिंह ठाकुर, डॉ, डॉ ,आर आर पांडेय, ज ल राठौर, डॉ लक्ष्मी पांडेय, डॉ कविता शुक्ला, श्रीमती मधु दरे,उषा पाराशर , मनीषा पटेरिया, डॉ नौनिहाल गौतम, डॉ रामहेत गौतम, मुकेश तिवारी,डॉ अरुण दवे, पंकज शर्मा दमोह, डॉ.संजय यादव, अभिषेक ऋषि,एम डी त्रिपाठी, अभिनंदन दीक्षित, माधव चंद्रा, गोविंद सरवैया,अखिलेश शर्मा, डॉ.सर्वेश्वर उपाध्याय, शुभम उपाध्याय,एन एस पंड्या ,श्रीमती सुधा पंड्या जबलपुर,भिलाई से ललित, वसुधा पंड्या, दमोह से एडवोकेट अनिल धगट,सुदीप मेहता, सरिता सेलट, डॉ सुनील भट्ट,‌ जयश्री भट्ट, डॉ सचिन रेजा,आभा सेलट,दिव्या मेहता,अनीता पाली,संध्या दरे,वनीता केशरवानी सहित मध्य प्रदेश गुजराती समाज के लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

चुनावी प्रक्रिया में पार्षद महत्वपूर्ण कड़ी : सांसद संजय भाटिया▪️ विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहरायेगा : मेयर संगीता तिवारी

चुनावी प्रक्रिया में पार्षद महत्वपूर्ण कड़ी :  सांसद संजय भाटिया

▪️ विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहरायेगा : मेयर संगीता तिवारी

तीनबत्ती न्यूज: 04,सितम्बर,2023
सागर : 
 विधानसभा चुनावों में पार्षद एक महत्वपूर्ण कड़ी होते है। पार्षद का अपने वार्ड से घर-घर का नाता होता है, पार्षद का व्यवहार और उसकी सक्रियता पार्टी की छवि बनाने में मददगार होती है। नगर निगम सागर में भाजपा पार्षदों का लगातार चुनाव जीतना उनकी स्वीकार्यता और लोकप्रियता दर्शाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सागर विधानसभा के चुनाव में पार्षद अपनी मेहनत और सक्रियता से एक बार पुनः भाजपा का परचम फहराएंगे। यह बात करनाल, हरियाणा से सांसद सागर संभाग के प्रवासी / प्रभारी  संजय भाटिया ने कही। वे सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा पार्षददल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


बैठक में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि एक साल पहले सागर की जनता जर्नादन ने हमारी परिषद को भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया था। 48 में से 40 पार्षद भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से जीतकर आए थे। महापौर पद के लिये भी सागर नगर की जनता ने ऐतिहासिक फैसला किया था।
हम सबने अथक मेहनत से एक साल में जनता की कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सागर विधानसभा का चुनाव रिकार्ड मतों से जीतेगी।


महापौर प्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.सुशील तिवारी ने सांसद श्री संजय भाटिया को आश्वस्त किया कि सागर नगर निगम व उसका भाजपा पार्षददल संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखायेगा। हम पूरी शक्ति से सागर विधानसभा से भाजपा की लगातार 6 बार जीत के क्रम को बरकरार रखेंगे।
बैठक को जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुये प्रत्येक पार्षद से भाजपा के सदस्यता अभियान, नये मतदाता जोड़ने के कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया।


विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने विधानसभा में आने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में पार्षदों की भूमिका पर बात कही। बैठक के प्रारंभ में करनाल से सांसद श्री सुनील भाटिया ने सभी भाजपा पार्षदों का परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, संभागीय कार्यालय प्रभारी डॉ.वीरेन्द्र पाठक , सचेतक  शैलेन्द्र ठाकुर,  विनोद तिवारी,  अनूप उर्मिल, राजकुमार पटैल,  रूपेश यादव, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमति संगीता शैलेष जैन,  धर्मेन्द्र खटीक, श्रीमति आशारानी नंदन जैन, श्रीमति रेखा नरेश यादव, सुश्री मेघा दुबे, श्री शिवशंकर यादव, रीतेश तिवारी, हेमंत यादव, अब्दुल नईम खान, किसबर बी, सविता जिनेश साहू शैलेष केशरवानी, श्रीमति अनीता रामू ठेकेदार, देवेन्द्र अहिरवार, सोना कनई पटैल, संजय दुबे, रोमा कैलाश हसानी, रानी अहिरवार, रश्मि नरेश धानक, सुमन रामराकेश साहू, रानी घोषी, पूजा राधेश्याम सोनी, सूरज घोषी, अशोक चकिया, प्रहलाद पटैल, याकृति जड़िया, रूबी कृष्ण कुमार पटैल, डॉली जयकुमार सोनी, वैदेही शरद पुरोहित, आयुषी अमन चौरसिया, भरतकुमार अहिरवार, नीरज गोलू कोरी, मनेाज कुमार चौरसिया, सरिता विशाल खटीक उपस्थित थे।




Share:

PANNA: गुन्नौर से बीजेपी के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में शामिल

PANNA: गुन्नौर से बीजेपी के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में शामिल

तीनबत्ती न्यूज : 04 सितम्बर,2023
पन्ना  :  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चलते दल बदल बढ़ गया है। आज एक औरझतका बुदेलखंड अंचल के पन्ना से बीजेपी को लगा है।  पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी ने सोमवार को भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया।


भाजपा ने मप्र में 2018 में हारी हुई सीटों पर 39 प्रत्याशियों की पिछले दिनों सूची जारी की थी। इसमें पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा से कांग्रेस से हारे प्रत्याशी डॉ. राजेश वर्मा को ही टिकट दिया गया हैं। इससे भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी नाराज बताए जा रहे थे। टिकट की दौड़ में वे प्रबल दावेदार थे। खुद की उपेक्षा व पार्टी के टिकट को गलत बताते हुए उन्होंने सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। 


कांग्रेस के पन्ना जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचकर उन्होंने पीसीसी चीफ कमलकनाथ की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि वे टिकट काटे जाने और भाजपा संगठन तथा CM द्वारा खुद को उपेक्षित बताते रहे हैं। इस कारण भाजपा छोड़ी है।

Share:

Archive