बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस प्रत्याशी निधी जैन का जनसम्पर्क जारी, मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी निधी जैन का जनसम्पर्क जारी, मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद


सागर। कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्यशी श्रीमती निधी सुनील जैन को वार्ड में जनसंपर्क के दौरान जनता का वयापक से समर्थन मिल रहा है।
शनिवार को उन्होंने सुभाष नगर,तुलसी नगर औऱ गुरु गोविंद सिंह वार्ड में जन सम्पर्क किया। इस दौरान तीनो वार्डो में श्रीमती जैन का महिलाओं ने स्वागत किया, उन्होंने ने वार्ड के लोगो की समस्या भी सुनी औऱ कहा आप लोगों की समस्या हल करना मेरा फर्ज है। चुनाव में आप कांग्रेस का साथ दे, आपकी वोट से वार्ड ही नही पयरे शहर की समस्या हल होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने लोगो को भरोसा दिलाया ।

पूर्वभाजपा पार्षद बलराम घोषी काँग्रेस में शामिल हुए

श्रीमती जैन ने कहा चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी के लोग भी आयेगे वे आपको विकास के वायदे करेंगे, 15 साल में बीजेपी ने क्या विकास किया,झील की दुर्दसा आप से छिपी नही है, वार्डो में विकास के नाम पर विनास किया गया,अब बदलाव का समय आ गया है, हाथ का पंजा ही विकास और बदलाव ला सकता है।
वार्ड जनसंपर्क में तीनों वार्ड के पार्टी प्रत्यशी, पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभरी सुरेन्द सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी, प्रशांत समैया, अनिल सोनी, आदि मौजूद रहे।


पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह★ भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने तीनों मंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन जमा किया

सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह
★ भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने तीनों मंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन जमा किया

सागर। कांग्रेस के लोग यह समझ लें कि सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा। कांग्रेस को वोट देने का मतलब सागर का विकास रोकना और कोई नहीं चाहता कि सागर का विकास रुके। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के नगरीय निकाय चुनावों के प्रत्याशियों की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और अनेक भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर विशाल रैली के साथ लगभग दो किलोमीटर पैदल चलते हुए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन जमा करते समय भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंदसिंह राजपूत प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेन्द्र जैन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मौजूद रहे। 

अपने संबोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज नामांकन के अवसर पर हम सब पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में नमन करके रैली शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सबसे यही कहना चाहूंगा कि पार्टी का काम करते मुझे 40 वर्ष हो गए। पहले भी प्रत्याशियों के साथ नामांकन कराने गये, लेकिन आज जैसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह समझ लें कि सागर भारतीय जनता पार्टी का अजेय गढ़ है, और हमेशा रहेगा। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है सागर का विकास रोकना और कोई नहीं चाहेगा कि सागर का विकास रूके। सागर में जो विकास के काम चल रहे हैं वे एक साल में पूरे करेंगे।
रैली को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी वह महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भी संबोधित किया। उपस्थित महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर नामांकन रैली की शुरूआत की।

कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा परिवार है। हम सबका आज जो मान सम्मान है, वह पार्टी के कारण ही है। पार्टी हमारी मां है। इसलिए महापौर पद का चुनाव जीतना हम सबका संकल्प होना चाहिए। हम सब मिलकर सागर का चुनाव लड़ेंगे।
सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के लिए यहाँ पर हजारों की संख्या में उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनों का उत्साह इस बात घोतक है कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से जीत से विजय श्री हासिल कर एक नया इतिहास रचने जा रही हैं।
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसलिए स्वाभाविक है की चुनावों में बड़ी संख्या में टिकट के लिए दावेदारी  कार्यकर्ता करते हैं लेकिन यह केवल भाजपा में देखने को मिलता है कि किसी एक व्यक्ति को संगठन द्वारा प्रत्याशि बनाये जाने के बाद शेष दावेदार प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा एवं कदम से कदम मिलाकर उसे विजय श्री दिलाने के लिए पूरे प्राण प्रण से जुट जाते यह संस्कार है हमारे संगठन के और इसका प्रमाण आज का मंच है भाजपा केवल एक व्यक्ति नही बल्कि पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है है विजयी परचम फहराती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए* उपस्थित जनता जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमतों से विजय बनाने का संकल्प दिलाया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. सुशील तिवारी ने कहा कि वे हृदय से भाजपा के आभारी हैं, जिसनें संगीता तिवारी को महापौर पद के लिये योग्य समझा। मैं भी भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। अतः आप सभी को वचन देता हूं कि किसी के भी सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। 
सभा उपरांत उपस्थित महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर नामांकन रैली की शुरूआत की
जो कि डी.जे. ढोल गाजे बाजे के साथ  काली तिगड्डा झंडा चौक कालीचरण चौराहा से पिम्पलापुरे मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची नामांकन रैली के दौरान महापौर प्रत्याशि श्रीमति संगीता सुशील तिवारी कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद श्री राज बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं पार्षद प्रत्याशियों का जगह जगह फूल माला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। साथ ही वातावरण भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारो से गुंजायमान होता रहा।
ये रहे मौजूद
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु आर्य हरिराम सिंह ठाकुर डॉ प्रदीप पाठक  श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन नारायण प्रसाद कबीरपंथी जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट कमलेश बघेल लक्ष्मण सिंह रामेश्वर नामदेव सविता साहू सुषमा यादव निकेश गुप्ता  श्रीमती संध्या भार्गव यश अग्रवाल आबिद पठान राजकुमार धनोरा अर्पित पांडे प्रासुक जैन प्रदीप राजौरिया विक्रम सोनी मनीष चौबे अंशुल परिहार सहित 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
Share:

अपह्त सराफा व्यापारी की हत्या और करोड़ो की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद जलाई लाश★ एक करोड़ से अधिक का सोना चांदी के जेवर और नगदी रुपये नगद बरामद

अपह्त सराफा व्यापारी की हत्या और करोड़ो की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद जलाई लाश

★ एक करोड़ से अधिक का सोना चांदी के जेवर और  नगदी रुपये नगद बरामद


सागर। बहुचर्चित सराफा व्यापारी मुन्ना लाल जैन का अपहरण कर हत्या और करोड़ो रुपयों की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनसे एक करोड़ रुपये के सोने- चांदी के जेवर और नगद रुपये  बरामद किए है।इनमे 30 लाख नगद रुपया बरामद हुआ है। आरोपियो ने क्राईम ब्रांच का अधिकारी बनकर अपहरण कर सोने चांदी के जेवर ले गए और बाद में हत्या कर लाश को जला दिया। क्षत विक्षत अवस्था मे उसकी लाश मिली थी। हत्या के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज जैन समाज ने ज्ञापन दिया था। 
सागर झोंन के आईजी अनुराग और एसपी तरुण नायक ने आज मीडिया के सामने पूरा खुलासा किया। पुलिस 
दो राज्यों के दस जिलों में पतासाजी कर हत्यारो को वारदात के पांच दिनों के भीतर ढूढ़ निकाला। इनसे लूट का नगदी  30 लाख 79 हजार रूपये , 400 ग्राम सोना ,50 किलो ग्राम चाॅदी के जेवर बरामद किया है। इसकी कुल कीमती एक करोड़ रूपये से अधिक है। 

सागर झोंन के आई जी अनुराग ने बताया कि 12 जून को सागर जिले के जरुआखेड़ा के सराफा व्यापारी मुन्नालाल जैन का कुछ लोगो ने नकली क्राईमब्रांच का अधिकारी बनकर उसका अपहरण कर  तथा सराफा दुकान से सोने-चाॅदी के  जेवरात व नगदी राशि लूट कर ले गये थे।

 इसके दूसरे दिन मुन्ना का पता नही चलने पर घटना सामने आई। जिसमे सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपयों की गायब थे। इसके दो दिन बाद राहतगढ़ के सीहीरा क्षेत्र में एक अधजली लाश मिली। जिसकी शिनाख्त मुन्नालाल जैन के रूप में हुई। पुलिस मुन्ना के अपहरण होने के बाद से ही वारदात के आरोपियो की तलाश में लगी थी। 
आईजी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों और साईबर सेल की टीम की मदद से उनका सुराग मिला। साईबर सेल से मोबाईल फोन की ट्रेसिंग में कुछ नम्बर सामने आए। जिनके आधार पर आरोपियो की तलाश हुई।  इसमें ज्यादातर भोपाल के आरोपी थे। लेकिन उनका निवास अन्य जिलों में था। भोपाल में अलग अलग तरह के कामधन्धो में लगे रहते थे। अभी ने योजनाबद्ध तरीके से रेकी कर पूरी  वारदात को अंजाम दिया।
इसने दो आरोपी सागर जिले के खुरई और बीना से थे। जिन्होंने सराफा व्यापारी के पास करोड़ो का आसामी बताकर रेकी की थी।



 चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस की विवेचना के दौरान आये साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अतुल वर्मा, रूपेश शिरोडे  गौरव त्रिवेदी देवराज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ में बताया कि पूर्व से परिचित आरोपी धर्मेन्द्र निवासी खुरई एवं आकाश राय , भोपाल के साथ मिलकर ग्राम जरूआखेड़ा आकर मुन्नालाल जैन की कुछ समय पहले रैकी की गई थी। 

      सराफा व्यापारी मुन्ना लाल जैन

पहले अपहरण किया फिर दुबारा आकर लूटा सोना चांदी

रेकी के बाद आरोपी भोपाल से डस्टर गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर रात में मुन्ना को अपहृत कर जरूआखेड़ा से जंगल में ले गए। उससे सम्पत्ति की जानकारी लेकर कर दुबारा आकर सराफा व्यापारी की दुकान से नगदी, सोना-चाॅदी के जेवरात लूट कर उसको साथ गाड़ी में ले गए। खुद की पहचान खुल जाने के डर से मुन्ना को नशीला पाऊडर कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की। इसके बाद लाश को छिपाने का प्रयास किया गया। सफलता न मिलने पर अपहृत के शव पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया और  साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया । आरोपी लूटा गया मशरूका लेकर भोपाल भाग गये।
पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के दस जिलों में इन आरोपियों को तलाश कर उनको गिरफ्तार किया। अभी पांच आरोपी गिरफ्तार हुए है। एक फरार है। इन आरोपियों का पुलिस रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही 5 दिन की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। जिसमें अन्य वारदातों का खुलासा होगा। 


ये है वारदात में शामिल आरोपी

1. अतुल वर्मा पिता हीरालाल वर्मा उम्र 28 वर्ष, रीवा।
2. रुपेश रोड़े पिता मधुकर सुरवाड़े उम्र 40 साल, अयोध्या नगर भोपाल।
3. गौरव त्रिवेदी पिता रमेश चंद्र त्रिवेदी उम्र 40 साल, हवा बंगला रोड इंदौर।
4. देवराज गुर्जर पिता केशव सिंह गुर्जर उम्र 21 साल पचोर जिला राजगढ़।
5. धर्मेंद्र निवासी खुरई जिला सागर।
6. आकाश राय निवासी, भोपाल। पुलिस गिरफ्त से बाहर


इनका रहा सराहनीय योगदान

श्रीमती ज्योति ठाकुर अति.पुलिस अधीक्षक बीना, श्री विक्रम सिंह कुशवाहा अति. पुलिस अधीक्षक सागर, श्री ग्लेडविन एडवर्डकार अनु.अधि.पुलिस राहतगढ़,  थाना नरयावली से निरी. जे.पी. ठाकुर, उनि लखनराज, सउनि सुरेन्द्र सिंह, आर. 991 दिलीप गुर्जर, आर. 1009 लखन, आर. 44 प्रियाचरण, आर. 971 कृष्णकुमार, थाना केंट से उनि गौरव सिंह तिवारी, सउनि राजपाल सिंह, आर 245 मनीष तिवारी, प्र.आर 244 मणीशंकर, आर. 255 रोहित, थाना भानगढ़ से उनि लखन डाबर, आर. 1537 सूरज शर्मा, आर. 1564 राकेश यादव, आर. 1387 छोटेलाल, थाना राहतगढ़ से निरी. आनंद राज, उनि मोहनी वर्मा, आर. 1069 पंकज, प्र.आर. 336 अश्विन भल्ला, आर. 1355 अजय,  चैकी  सिहोरा से उनि रामदीन, आर. 428 हरिश्चंद्र, आर 313 हिमान सींग, आर. 1191 मनीष, थाना खुरई ग्रामीण उनि शैलेन्द्र राजावत, आर. 1593 मोहित सींग, आर. 1723 देवेश सिंह, थाना बीना से निरी कमल निगवाल, आर. 807 राजा दांगी, आर. 1035 दीपू मौर्य, थाना खुरई से निरी आर. एस चैहान उनि आनंद राय, सउनि कैलाश उईके, थाना मालथौन निरी शंकुनतला बामनिया, उनि यशपाल भदौरिया से थाना मोतीनगर  निरी सतीश सिंह, उनि महेन्द्र सिंह भदोरिया, प्रआर. 1275 मुकेश कुमार, प्रआर.265 अमित चैबे, आर.274 प्रदीप शर्मा, आर. 758 अशीष गौतम पुलिस लाईन सागर से आर. 398 सौरभ रैकवार, आर. 153 अमित शुक्ला, आर. 406 अमर तिवारी, आर.564 अरूणेद्र सिंह, आर. 1105 हेमेन्द्र सिंह, आर. 959 कर्मवरी गुर्जर, आर 1794 आदित्य, आर 1787 विनय, आर. 691 ऋषभ, आर. 1203 रणवीर। इसके अलावा जिला पुलिस बल गुना से उनि मसीह खान, रीवा पुलिस, भोपाल पुलिस, राजगढ पुलिस व लखनऊ (उ.प्र.) पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा है।




पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : काँग्रेस ने नगरनिगम सागर के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की

Share:

SAGAR : BJP मकरोनिया नगरपालिका के बाकी पार्षदों की सूची जारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के पति सन्तोष रोहित को नही मिला टिकिट★ राहतगढ़ नगरपंचायत की सूची जारी

SAGAR : BJP मकरोनिया नगरपालिका के बाकी पार्षदों की सूची जारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के पति सन्तोष रोहित को नही मिला टिकिट

★ राहतगढ़ नगरपंचायत की  सूची जारी

सागर।  सागर के उपनगर मकरोनिया के टिकिटों में भाजपा नेताओं की उपेक्षा जारी है। विधायक प्रदीप लारिया के अधिकांश समर्थकों को टिकिट मिला। विधायक ने अपने विरोधी और नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुशीला रोहित के पति और भाजपा नेता संतोष रोहित को दरकिनार कर दिया गया। 


राहतगढ़ नगर पंचायत की सूची

Share:

BJP : नगर निगम सागर के वार्ड पार्षदों की सूची जारी, महापौर सहित पार्षद प्रत्याशी 18 जून को भरेंगे नामांकन★कई पूर्व पार्षदों के कटे टिकिट, कुछ की पत्नियों को मिले टिकिट, निर्दलीय लड़ेंगे नाराज दावेदार

BJP : नगर निगम सागर के वार्ड पार्षदों की सूची जारी, महापौर सहित पार्षद  प्रत्याशी 18 जून को भरेंगे नामांकन

★कई पूर्व पार्षदों के कटे टिकिट, कुछ की पत्नियों को मिले टिकिट, निर्दलीय लड़ेंगे नाराज दावेदार

सागर। भाजपा ने नगर निगम सागर के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लंबे इंतजार के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन के एक दिन पहले रात में सम्भागीय चयन समिति के संयोजक और नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने
इसे घोषित कर दी। सूची में कई पूर्व पार्षदों के टिकिट कट गए। कुछ दिन पहले टिकिट की आस में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसियों को कुछ नही मिला। 


भाजपा की महापौर प्रत्याशी 48 पार्षद प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल करेगीं


 भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी और 48 पार्षद प्रत्याशी एक साथ आज 18 जून 2022 को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन जमा करने के दौरान कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, प्रभुदयाल पटेल, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सागर, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, महेश राय एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी  उपस्थित रहेंगे। 


भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रातः11 बजे होटल रामाश्रम के सामने पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर एकत्रित होंगें। जहाँ वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात महापौर एवं पार्षद प्रत्याशि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ रैली के रूप में गोपालगंज-झंडा चौक-कालीचरण चौराहा-सिविल लाइन चौराहा से होते हुये कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सामूहिक रुप से नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सागर नगर के समाज सेवी, प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति, युवा साथियों और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की है। 





Share:

SAGAR : BJP :सुरखी, बिलहरा, मालथौन, बांदरी , बरोदिया, बडा ,शाहगढ़ , नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा

SAGAR : BJP :सुरखी, बिलहरा, मालथौन, बांदरी ,शाहगढ़ , नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा

सागर। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने आज सुरखी,बिलहरा,मालथौन , बरोदिया बांदरी और शाहगढ़ नगर पंचायत परिषद के वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।




पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : सराफा व्यापारी के अपहरण और लूट को लेकर जैन समाज ने ज्ञापन सौंपा

SAGAR : सराफा व्यापारी के अपहरण  और लूट को लेकर जैन समाज ने ज्ञापन सौंपा 


सागर।  समीपस्थ ग्राम जरुआखेड़ा के विमल ज्वेलर्स के संचालक मुन्नालाल जैन के अपहरण और लूट की घटना के बाद सकल दिगंबर जैन समाज सागर व जैन पंचायत सभा सागर ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सागर के आईजी श्री अनुराग को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को पकड़ने तथा माल बरामद करने का अनुरोध किया अन्यथा जैन समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से मुकेश जैन ढाना के नेतृत्व में इस ज्ञापन में आईजी से आग्रह किया गया है जो भी आरोपी इसमें हो उनको पकड़ा जाए माल बरामद किया जाए तथा आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराए जाएं जिससे दूसरे अपराधी भविष्य में इस तरह की घटनाओं से दूर रहे। ज्ञापन देते समय भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना, महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन, भाजपा नेता नेवी जैन, वीरेंद्र मालथोन, राकेश बजाज, सुनील जैन पाइप, सुशील सानोधा, मनोज जैन लालो, चक्रेश सिंघई, अनिल जैन नैनधरा, संदीप जैन बहेरिया, प्रशांत समैया, प्रदीप समैया, सुभाष जैन खाद, एससी जैन बीज निगम, इंजी महेश जैन, श्रेयांश सेठ, दीपक बड़कुल, सुकुमार जैन, अंकित जैन हिंनोद, संतोष स्टील, सुदीप सीए, चक्रेश जैन, सौरभ जैन उपकार, मनोज मोहित, संजय लाट, शुभम जैन जैसीनगर, प्रियंक जैन, ऋषि सिंघई, नवीन श्रीजी, जयकुमार जैन, पुष्पेंद्र नैनधरा, आलोक जैन, सहित जरुआखेड़ा से आए 1 दर्जन से अधिक जैन समाज के लोग दिलीप नायक की अगुवाई में उपस्थित थे इस अवसर पर आईजी अनुराग ने बताया कि हम आरोपियों को पकड़ने के बिल्कुल नजदीक है और 48 घंटे के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे
Share:

पूज्यनीय दद्दा जी एवं गुरु माँ का पूजन किया एवं विजय की कामना कर आशीर्वाद लिया निधि जैन ने★ अग्निपथ योजना देश के युवाओं से छलावा :श्रीमती निधि

पूज्यनीय दद्दा जी एवं गुरु माँ का पूजन किया एवं विजय की कामना कर आशीर्वाद लिया निधि जैन ने
★ अग्निपथ योजना देश के युवाओं से छलावा :श्रीमती निधि

सागर। उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित श्री राम दरबार मंदिर मैं दद्दा जी गुरु मां मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन मंदिर में पहुंचकर सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश और भूत भावन  महादेव का जल अभिषेक किया साथ ही साथ ब्रह्मलीन पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज और गुरु मां आरती कर जीत की कामना से पूजन किया  श्री रामदरबार मंदिर के पंडित केशव महराज के द्वारा विधी विधान से पूजन संपन्न करवाया गया इस अवसर पर सुरेंद्र सुहाने ,गुड्डे अग्रवाल प्रशान्त समैया ,बँटी जैन ,सीताराम सेन , अखिलेश गौर हेमंत रैकवार रिंकू सिंह संजय दुबे नितिन राठौर रितेश तिवारी निश्चय सोनी कैलाश सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अग्निपथ योजना देश के युवाओं से छलावा :श्रीमती निधि

 नगर पालिक निगम  चुनाव में कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने कहा कि अग्नीपथ योजना देश की सुरक्षा को खतरा है और यह देश के युवा बेरोजगारो के  साथ छलावा है।  पूरे देश में अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश है। वर्तमान हालात में युवाओं को अनुशासित एवं संयमित रहने की आवश्यकता है।महापौर पद की कांग्रेस  प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने कहा कि हमारे युवा नौजवान देश की रक्षा हेतु सेना में जाने का सपना पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं, केन्द्र सरकार उन्हें रोजगार देने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्निपथ योजना को देश के बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा बताया । श्रीमती निधि ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामी का जीता जागता प्रमाण है।अग्निपथ योजना पूर्ण रूप से विवादस्पद है और इसमें युवाओं के उज्जवल भविष्य की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को बिना पायलट प्रोजेक्ट के लागू किया जाना देश हित में उचित नहीं है।शस्त्रवलों ,सैनिकों की भर्ती की लंबे समय से चली आ रही उचित परंपराओं पर यह कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती का इसके पूर्व कभी विरोध नहीं हुआ, लेकिन मोदी सरकार की मनमानी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होता देख देश की रक्षा में अपना जीवन लगाने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी भी इसका विरोध कर रहे हैं ।श्रीमती निधि  जैन ने देश के बिगड़ते माहौल पर चिंता जाहिर करते हुए युवाओं से अपील कि है कि  वे अपना विरोध गांधीवादी तरीके से करें और हिंसा के रास्ते से अपने को दूर रखें। नौजवान संयत और अनुशासित रहकर विरोध करें।देश की सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान ना पहुंचाएं। महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस योजना को तत्काल बंद किया जाए एवं युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो,ऐसे रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं।श्रीमती जैन के बयान का समर्थन एवं केंद्र सरकार के अग्नि पथ योजना का विरोध  शहर कांग्रेस अध्यक्ष  श्रीमती रेखा चौधरी,  पूर्व  विधायक सुनील जैन, सुरेंद्र सुहाने, राम कुमार पचौरी,अंकित जैन हिन्नौद, मुकुल पुरोहित, अमित दुबे राम जी,संदीप सबलोक, त्रिलोकीनाथ कटारे, विजय साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है।


महिलाओं की ली बैठक, सुनी समस्याएं

 कांग्रेस प्रत्यशी श्रीमती निधी सुनील जैन का घर घर जन सम्पर्क जारी है, वे महिलाओं के साथ बैठकर उनकी समस्या सुनती है।
शुक्रवार को उन्होंने केशवगंज वार्ड में साधना प्रेस के पास किरण लता सोनी के निवास पर जाकर बैठक ली, उन्होंने महिलाओं से गले मिलकर अपनी बात कही, महिलाओं ने उन्हें गली के गड्ढे दिखाया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया, निगम चुनाव में आप लोग कांग्रेस का साथ दे। आने वाले समय मे वार्ड की गली से लेकर शहर की सड़कों से लेकर हर समस्या का समाधान किया जायेगा, आप लोगों ने पूर्व में  बीजेपी निगम परिषद के काम देखे थे, आने वाले समय मे कांग्रेस की बनने वाली परिषद के अलग अंदाज में काम देखने को मिलेगे।
बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रषांत समैया, शिव नारायण सोनी,रोहित सोनी,धनसिंह परिहार, रजिया खान,बेबी यादव,रानी कोरी,नंदनी ,कृष्णा बाई, लक्ष्मी बाई सहित बड़ी संख्या में महिलायें उपसिथत थीं



पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : बीना व देवरी नगरपालिका और बंडा नगर पंचायत के वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी

SAGAR : बीना व देवरी नगरपालिका और बंडा नगर पंचायत के वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी


सागर।   भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बीना व देवरी नगरपालिका और बंडा नगर पंचायत के वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 

Share:

सुरखी : मंत्री गोविंद राजपूत के समक्ष की भाजपा की सदस्यता

सुरखी : मंत्री गोविंद राजपूत के समक्ष की भाजपा की सदस्यता 

सागर। आज विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी  एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के जनहितैषी विकास कार्यों से प्रभावित होकर बिलहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सेकड़ो  लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के राजस्व एवं परिहवन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में सुरखी विधानसभा को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस का नामो निशान मिटना है, अब विधानसभा मे ंपक्ष एवं विपक्ष की कोई बात नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा की विकास यात्रा से जुड रही है।

निर्विवाद ,शांतिपूर्ण तरीके से हो चुनाव संपन्न

श्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव है वर्तमान समय में नगरीय निकाय चुनाव तथा पंचायत चुनावों का दौर चल रहा है जिसमें  हमे प्रयास करना है कि निर्विरोध अपने अपने प्रत्याशी को चुने और अगर चुनाव जैसी स्थिति आती है तो निर्विवाद शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाएं क्योंकि हम सब एक हैं चुनाव के बाद हमें एक साथ ही रहना है इसलिए बिना किसी लड़ाई झगड़े  के चुनाव हो यह प्रयास हर कार्यकर्ता को अपने अपने क्षेत्र में करना है।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप सेः- कृष्णासिंह (किस्सूमासाब), मुंशीसिंह महुआखेड़ा, प्रशांत दीक्षित, सुवेन्द्रसिंह, गनेशसिंह पिपरिया, कुन्दन सिंह गुरैया,  गनेश सिंह बंसिया, वीरेन्द्रसिंह, राजूसिंह टेकापार, महेशसिंह लोधी बदौआ, मलखान लोधी चारटोरिया, राधे लोधी चारटोरिया, गोविन्द पटेल, धर्मेन्द पटेल, चन्द्रभानसिंह महुआखेड़ा, भैयारामसिंह महुआखेड़ा,  राकेश हार वारे, बृजेन्द्र हार वारे नरेन्द्र हार वारे, किशन पटैल, बशीर खान, मुबीन खान, छोटेलाल अहिरवार, प्रशांत तिवारी के साथ, उपेन्द्र तिवारी, भगवानसींग पटैल, मिठ्ठू पटैल, बसीर खॉ, कमल पटैल, लक्ष्मन पटैल, छोटे पटैल, फैयाद खॉ, खूबसींग रावत आदिवासी, मथरा आदिवासी, भदई आदिवासी, कूरे अहिरवार, लालसींग अहिरवार, प्यारेलाल माते, नन्हे अहिरवार, आदि शामिल है।
कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. माधव प्रसाद चौबे, लखन चौबे, मनीष गुरू, राजा भैया, राघव सिंह कुसुमगढ़, नन्ना ठाकुर, भूपेन्द्र पिपरिया, राकेश तिवारी, मनीष गर्ग, अशोक चौरसिया, संतोष पटैल, जोराबल अहिरवार, देवेन्द्र परदेसी, राकेश अहिरवार, कमलेश माते आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Share:

मकरोनिया में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता


मकरोनिया में भाजपा छोड़  कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता


सागर। मकरोनिया नगरपालिका में टिकिट वितरण में उपेक्षा को लेकर नाराज भाजपा नेता अब काँग्रेस में शामिल हो रहे है। मकरोनिया नपा में भाजपा ने 18 में से 11 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।  जिसमे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुशीला रोहित के पति और भाजपा नेता सन्तोष रोहित, सन्तोष खटीक, इंदु चोधरी सहित कई दिग्गजों के नाम नही है। भाजपा नेत्री सुधा शर्मा भी नाराज है। वही एक पूर्व पार्षद रुक्मणि गौड़ ने भी कल पार्टी छोड़ दी।



मकरोनिया नगर पालिका में आगामी चुनाव को देखते हुये आज जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में जिला ग्रामीण के अध्यक्ष  स्वदेश जैन गुडडू भैया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 
पं. दीपक दुबे युवा नेता जतिन चौकसे, जितेन्द्र खटीक, के नेतृत्व में मकरोनिया नगर पालिका के भाजपा  कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और मकरोनिया नगर पालिका से प्रचण्ड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालों में  सचिन रोहित, रवि अहिरवार, आशीष अहिरवार, परषोत्तम, अरविन्द पटैल, विनोद अहिरवार, कपिल अहिरवार, हरि दाऊ, प्रियंका अहिरवार, मालती अहिरवार, यशोदा अहिरवार, मंजू अहिरवार, शिया अहिरवार, कैलाशरानी, कौशिल्या, प्रेमबाई, द्रोपती, अन्ती, कौशिल्या, कुसुम, नैनीबाई, अनीता आदि है । कार्यक्रम का संचालन मनोज पवार ने किया  एवं आभार  राकेश सरवैया ने माना।





पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम




Share:

स्मार्ट सिटी मिशन के 25 जून को होंगे 7 साल पूरे, मनाया जाएगा सेलिब्रेशन

स्मार्ट सिटी मिशन के 25 जून  को होंगे 7 साल पूरे, मनाया जाएगा सेलिब्रेशन


सागर ।देश में स्मार्ट सिटी मिशन के 25 जून 2022 को सात साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 100 स्मार्ट सिटीज में 7वाँ एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की जानकारी दी गई। स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर श्री कुणाल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सागर स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत शामिल हुए।



"सबका भारत, निखरता भारत" थीम पर 25 जून को सागर में भी स्मार्ट सिटी मिशन की 7th एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जाएगी। सागर स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल होने के 5 साल पूरे हुए। इस दौरान पर्यावरण जागरूकता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Share:

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने भरा नामांकन, रैली में कांग्रेस ने दिखाया अपना दम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने भरा नामांकन, रैली में कांग्रेस ने दिखाया अपना दम
सागर  । नगर पालिक निगम सागर के लिए कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने आज निर्वाचन कार्यालय पहुंचकरअपना नामांकन जमा किया । इसके पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय से वाहन रैली निकाली गई।  रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने शामिल होकर यह संदेश दे दिया कि हवा कांग्रेस के पक्ष में है।  प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन का व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा स्वागत किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
कांग्रेसी पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन द्वारा नामांकन जमा किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह था।  



तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय से रैली शुरू होने के पूर्व ही डेढ से दो हजार दो पहिया वाहनों पर सवार होकर कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए थे । कांग्रेस कार्यालय  से दो पहिया वाहन के रूप में रैली शुरू हुई । इसके पूर्व श्रीमती निधि जैन ने डाॅ हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं हनुमान मंदिर में ग्यारह पंडितों के सानिध्य में पूजा अर्चना की । उसके बाद वाहन रैली ने भगवान गंज की ओर रुख किया। भगवान गंज पहुंचकर श्रीमती निधि जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद दो  पहिया वाहन रैली राधा तिराहा, गुजराती बाजार, कटरा, परकोटा, बस स्टैंड, गोपालगंज होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंची।

जहां श्रीमती निधि जैन ने पूर्व विधायक सुनील जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, संचालक राम कुमार पचौरी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे  के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी आर के समक्ष अपना नामांकन फार्म जमा किया।

रैली का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन के समर्थन में  निकाली गई दो पहिया वाहन रैली का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। तीन बत्ती पर देवेंद्र जैन जैना स्टील, कटरा में माहेश्वरी हार्डवेयर, गुड्डा गोदरे, गुजराती बाजार में बजाज बस्त्रालय के राहुल बजाज, रसवंती जूस सेंटर, डॉ राहुल  सिंघई, डॉक्टर संदीप सबलोक, अप्सरा टॉकीज के पास अतुल जैन, दिनेश आटो पाट॔स के संचालक, भगवान गंज में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, श्रीमती माधवी चौधरी, नमक मंडी में मुन्ना दूधवाले ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ श्रीमती निधि जैन का स्वागत किया। दयानंद वार्ड के पास शुभी जैन ने स्वागत किया। परकोटा पर चक्रेश सिंघई, सपना जैन, सुषमा जैन, चक्रेश जैन हिनोद वाले, राजेश गुप्ता, बिट्टू ठाकुर बस वाले, तीन मडिया पर वाहिद खान, जावेद खान, एडवोकेट गोपाल तिवारी, गोपालगंज में सीवी तिवारी, वसीम खान एवं सिविल लाइन में कुबेर रेस्टोरेंट संचालक गुरु परिवार ने स्वागत किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन के समर्थन में आज वाहन रैली के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता नजर आई। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता  एवं पदाधिकारी नामांकन के दौरान रैली में सक्रिय रुप से मौजूद रहे। रैली में मुख्य रूप से ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, राम कुमार पचौरी, अंकित जैन हिन्नौद, संदीप सबलोक, वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी मुकुल पुरोहित, प्रशांत समैया, अनिल दुबे राम जी, त्रिलोकीनाथ कटारे, जगदीश यादव, विक्रम चौधरी,रंजीता राणा,चक्रेश सिंघई, संगीता सिंघई, अशोक श्रीवास्तव, अंकलेश्वर दुबे,लखनलाल साहू,मुन्ना चौबे,रमाकांत यादव,  राम नारायण अग्रवाल, मदन सोनी,सिंटू कटारे,नरेंद्र सोनी,राजा सेन,विजय साहू,रफीक गनी, सुल्तान कुरैशी, पंकज सिंघई, दीनदयाल तिवारी,सचिंद्र वाल्मीकि, महेश जाटव, शशि जाटव के अलावा  शहर के विभिन्न वार्डो के कांग्रेस समर्थित पार्षद पद के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अधिवक्ताओ से किया जनसंपर्क

कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने जिला  कोर्ट परिसर पहुंचकर वहां अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया एवं  कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जवाहर गंज वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का उद्घघाटन हुआ ‌

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सागर नगर निगम के पूर्व प्रत्याशी  जगदीश यादव द्वारा जवाहर गंज वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता विजय साहू के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित मुन्ना पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाई प्रदीप जैन हमारे वार्ड के बुजुर्ग नेता शिव दयाल गुप्ता शारदा बाबू गुप्ता रवि शंकर केशरवानी बार्ड की हमारी भाभी श्रीमती राज श्री साहू श्रीमती कमलेश साहू श्रीमती सुनीता साहू श्रीमती पिंकी केसरवानी विजयलक्ष्मी केशरवानी श्रीमती उषा केसरवानी श्रीमती कमलेश साहू श्रीमती रेखा साहू अनूप साहू दीपेश साहू संतोष मुन्ना केशरवानी रजत केसरवानी शुभम केशरवानी केदार केसरवानी गन्नू केसरवानी राजकुमार केसरवानी अंकित केसरवानी राहुल पंडा राकेश केसरवानी गगन साहू गोलू साहू सहित वार्ड के वार्ड वासी उपस्थित थे।


पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम




Share:

भाजपा में कार्यकर्ता और संगठन ही चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ 18 जून को महापौर और पार्षद प्रत्याशी एक साथ भरने जाएंगे फार्म★ महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा में कार्यकर्ता और संगठन ही चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ 18 जून को महापौर और पार्षद प्रत्याशी एक साथ भरने जाएंगे फार्म

★ महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के  चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 


सागर। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी निमित्त मात्र होता है। चुनाव कार्यकर्ता और पार्टी लड़ते हैं। कार्यकर्ता और पार्टी ही चुनाव जीतते हैं। और भाजपा में चुनाव महज इसलिए नहीं जीते जाते कि सत्ता प्राप्ति हो बल्कि हमारे कुछ सिद्धांत, मूल्य और उद्देश्य हैं जिनके माध्यम से हम जनकल्याण, विकास और राष्ट्रनिर्माण का लक्ष्य लेकर चलते हैं। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में व्यक्त किए।_
 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसने नये मूल्य स्थापित किये और परिवारवाद को समाप्त करने का काम किया। भाजपा ने यह तय किया है कि किसी के परिवार से टिकट नहीं दिया जाएगा। परिवार से एक ही व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने यह भी तय किया है कि 75 साल से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जहां पर भी परिवारवादी पार्टियां हैं, वे धीरे-धीरे समाप्त हो रहीं हैं। पार्टी ने यह भी तय किया कि 60 साल से अधिक के व्यक्ति को महापौर का प्रत्याशी नहीं बनायेंगे। पार्टी ने महापौर चुनाव के लिये सर्वे कराया था। चुनाव समिति में पार्टी के सारे बड़े नेता उपस्थित थे। जिन्होंने तय किया कि वर्तमान विधायक को महापौर का टिकट नहीं देंगे। जबकि सर्वे में इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला और भोपाल से कृष्णा गौर आगे थी। ग्वालियर में पहले नंबर पर माया सिंह का नाम आगे था, मगर वे उम्र के क्राइटएरिया में नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति से नहीं चलती बल्कि निर्णय सामूहिक होते हैं। जबकि कांग्रेस में तो सिर्फ कमलनाथ ने ही महापौर के सारे टिकट तय कर दिये। 




मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति ने अधिकतम विचार विमर्श करके ही सागर के महापौर का टिकट तय किया है। राजबहादुर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमें पार्टी के लिए सतत काम करना है। क्योंकि समय-समय पर सबका मूल्यांकन होता है। हाल ही में सम्पन्न हुए राज्यसभा के चुनाव इसका उदाहरण हैं। नरेन्द्र मोदी जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी इस बात के उदाहरण है कि तपस्या से ही व्यक्ति प्रधानमंत्री जैसे पद तक पहुंचता है और यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। 



 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर के महापौर का चुनाव हमें पार्टी के लिए लड़ना है। यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक साल बाद विधानसभा के चुनाव होना है। महापौर के चुनाव में जीत ही विधानसभा चुनाव की आधारशिला रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा परिवार है। हम सबका आज जो मान सम्मान है, वह पार्टी के कारण ही है। पार्टी हमारी मां है। इसलिए महापौर पद का चुनाव जीतना हम सबका संकल्प होना चाहिए। हम सब मिलकर सागर का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सागर के सर्वे में भाजपा ही जीत रही है।

प्रत्याशी एक साथ भरेंगे फार्म

 पार्षद प्रत्याशी के चयन हेतु हर वार्ड से तीन नामों की पैनल बनी है, जिस पर कल संभागीय समिति की बैठक में नाम फायनल किये जाएंगे। इसके बाद 18 जून को महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी एक साथ नामांकन जमा करने निर्वाचन कार्यालय जाएंगे। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. सुशील तिवारी ने कहा कि वे हृदय से भाजपा के आभारी हैं, जिसनें संगीता तिवारी को महापौर पद के लिये योग्य समझा। मैं भी भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। अतः आप सभी को वचन देता हूं कि किसी के भी सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी। 
उद्घाटन कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरौठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन, सांसद राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा सिंह राजपूत योगाचार्य विष्णु आर्य आदि ने  संबोधित किया।


ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, मप्र खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह मोकलपुर, योगाचार्य विष्णु आर्य, राम अवतार पांडे, श्रीमती संध्या भार्गव, नारायण कबीर पंथी, अशोक सिंह बामोरा, कमलेश बघेल, संतोष रोहित, अरविंद तोमर, श्रीमती प्रतिभा चौबे, मेघा दुबे, रामकुमार साहू, नेवी जैन, देवेन्द्र फुसकेले, प्रशांत जैन, श्रीमती रश्मि जैन, रूबी पटैल, नेहा जैन, अंशुल हर्षे, मीरा चौबे, डाॅ. दशरथ मालवीय, चेतराम अहिरवार, यशवंत करोसिया, जयकुमार सोनी, कन्हैया पटैल, शरद अग्रवाल, कपिल नाहर, अमित वैशाखिया, अखिलेश जोशी, नीतेश तिवारी, विकास बेलापुरकर, अशोक जैन, विनय तिवारी, राहुल वैद्य, प्रकाश पटैल, श्रीमती कल्पना पटैल, शारदा कोरी, जयश्री चढ़ार, अनिता अहिरवार, मनोहर साहू, सिंथिल पड़ेले, कैलाश हासमी, वीरेंद्र जैन मालथौन, राजेश केशरवानी, विनोद तिवारी, रमेश मुन्ना रावत, भगवती जाटव वृंदावन अहिरवार, रामू ठेकेदार, श्रीमती सुषमा यादव, शैलेन्द्र ठाकुर, जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, शैलेष केशरवानी, यश अग्रवाल, नवीन भट्ट, अजय लम्बरदार, रीतेश मिश्रा, रीतेश तिवारी, अनिल जैन नैनधरा, अर्पित पांडे, विक्रम सोनी, श्रीकांत जैन, नीरज जैन गोलू, नीलेश जैन, अनिल जैन, आदेश जैन, शुभम जैन, राजू पड़ेले, अलोक केशरवानी, विकास केशरवानी, निखिल अहिरवार, संचित शुक्ला, नितिन सोनी, राजू शर्मा, सांग्स सागर, बंसत सोनी, रिंकु राज, राजा खुशी, पीयूस मार्टिन, विनय मिश्रा, रामेश्वर नामदेव, देवेन्द्र कटारे, संजय द्विवेदी, मनीष चैबे, लवप्रीत गुरोन, देवेश गर्ग, रामजी दुबे, निकेश गुप्ता, श्रीमती सविता जिनेश साहू, हेमंत यादव, अवधेश तिवारी धर्मवीर साहू, राजकुमाार नामदेव, आबिद पठान, जावेद खान, सुरेश पंजवानी, चंदु बुधवानी, दीनानाथ दुबे, विशाल खटीक, कैलाश हंसानी, दीपक लोधी, निर्भय घोषी, सूरज घोषी, रानू साहू, शुभम नामदेव, पप्पू जैन, मनोज शुक्ला, विनोद प्रजापति, गंगाराम अहिरवार सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल थे। 


पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम




Share:

Archive