बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया जन सम्पर्क: लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया जन सम्पर्क: लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

सागर : नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शनिवार को ग्राम मजगुवा, सिमरिया, धारखेड़ी, गोरा सहित हाट बाजार कर्रापुर में जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा इसके साथ ही पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जानें पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नरयावली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।

 इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,  अवधेश सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,विशाल सिंह, निर्वाण सिंह,राजा बुन्देला आदि कांग्रेसजनों ने  कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का तिरंगा गमछा डालकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस दौरान अनेकों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Share:

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन का हुआ स्वागत और आतिशबाजी

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन का हुआ स्वागत और आतिशबाजी

तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्तूबर,2023
सागर : सागर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन ढाना को बनाए जाने पर तीन बत्ती पर अनेक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और हनुमान मंदिर काली जी के को माल्यार्पण किया और श्रीफल भेंट किया .इसके पश्चात डॉक्टर गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर मुकेश जैन ढाना ने कहा सागर में बदलाव की बाजार चल रही है और आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से घर-घर पहुंचकर लोगों के को पार्टी की रीती नीतियों से अवगत कराया जाएगा भाजपा की भ्रष्टाचार की करगुजारियों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा .उसके साथ ही सागर में विकास नहीं होने को लेकर के उन्होंने कहा की सागर में आम आदमी का विधायक बनेगा तो वह जनता के काम और नगर के विकास के कामों में पूरी ताकत लगाएगा .
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राजेंद्र जैन चैनपुरा, रामदास राज, अधिवक्ता, धरनेंद्र जैन, राजेश पटेल, प्रदीप जैन, मनीष नायक, सचिन राजकमल, अमित जैन, बबलू चौधरी, अमर चौधरी, माधव अहिरवार पूर्व प्राचार्य, विनय नामदेव, चौधरी, मोहन पटेल, शेखर, कालूराम नितिन लड़िया, शशांक चौरसिया, सहित सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे शीघ्र ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन फार्म जलूश के रूप में जमा होगा।
Share:

SAGAR : कांग्रेस की बैठक : प्रत्याशी निधि जैन को जिताने का लिया संकल्प

SAGAR : कांग्रेस की बैठक :  प्रत्याशी निधि जैन को जिताने का लिया संकल्प

तीनबत्ती न्यूज :21 अक्टूबर,2023
सागर : जिला कांग्रेस कमेटी षहर की एक आवष्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई। जिसमें विधान सभा चुनाव की रणनीति एवं आवष्यक तैयारियों एवं प्रचार अभियान के संदर्भ में विस्तृत विचार विमर्ष किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने प्रत्याशी निधि जैन का पुष्पहार से स्वागत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजकुमार पचौरी  ने कहा कि आज हमने जो संगठन सागर में तैयार किया वह कसौटी पर है। उन्होंने सभी कार्यकत्र्ताओं का आव्हान किया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजनों सोनिया जी, राहुल जी, खडगे जी, दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ ने जो निर्णय लिया उसका सम्मान हमें रखना हैं। एवं निधि जैन को चुनाव में विजयी बनाना हैं। आज एक-एक सीट का महत्व है अतः विधायक चुनकर कमलनाथ जी को प्रदेष का मुख्यमंत्री बनाना हैं। विधान सभा चुनााव प्रत्याषी निधि जैन ने कहा कि पिछले महापौर चुनाव में भी सागर की जनता ने बहुत अपनापन दिया लोभ लालच एवं बेईमानी के कारण हम चुनाव हारे बूथ कमेटियों के सषक्त बनाकर वार्ड पर वरिष्ठजन ध्यान केन्द्रित करे तो जीत सुनिष्चित हॅ। महिलाओं को भी चुनाव में अपनी भूमिका विषेष रूप से निभाना है एवं सागर षहर में कांग्रेस विधायक बनवाकर बुलंदियों पर पहुॅचाना हैं। 

पूर्व विधायक सुनील जेन ने कहा कि हारने के बाद भी निधि जैन जनता के संपर्क में रही एवं सुख दुःख में सहभागी रही जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने जिले में महिलाओं को 50 प्रतिषत आरक्षण दिया है अतः महिलाये कांग्रेस का समर्थन करेगी। 

संगठन मंत्री चक्रेष सिंघई ने कहा कि प्रत्येक कार्यकत्र्ता स्वयं को प्रत्याषी मानकर चुनाव लडे तो सफलता निष्चित हैं। पूर्व अध्यक्ष स्वदेष जैन ने कहा कि वी.एल.ओ की बैठक में ट्रेनिंग प्रदान कर वरिष्ठजनों के वोटो को प्राप्त करने का प्रयास किया जावे। पुरूषोत्तम मुन्ना चैबे ने कहा कि माता-पिता जन्म देते है, कांग्रेस ने हमें मान सम्मान दिया जिसका कर्ज उतारने का अवसर आ गया है। निधि जैन को एकजुट हो विजयी बनाये। 

बैठक को नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, षरद पुरोहित, मदन सोनी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, योगराज कोरी, प्रवक्ता डाॅ. दिनेष पटैरिया, नरेष सनकत, पवन जाटव, गंगाराम अहिरवार, राजेष कोरी, राहुल रजक, किरनलता सोनी, लक्ष्मी चैरसिया ने संबोधित किया। बैठक का संचालन महेष जाटव, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष ने किया। श्रीदास रायकवार ने आभार प्रकट किया। 
बैठक में बाल कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गर्वित छावडा का स्वागत किया गया। बैठक में तुलसी नगर के भसपा छोडकर आये संजू अहिरवार का, गोपालगंज के निरज चैरसिया, एवं विवेकानंद वार्ड की रेखा सोनी का स्वागत कर कांग्रेस में षामिल किया गया।             
बैठक में मुख्य रूप से स्थायी मंत्री दीनदयाल तिवारी, अवधेष तोमर, षैलेन्द्र तोमर, ब्लाक अध्यक्ष प्रेमनारायण विष्वकर्मा एवं समीर खान, पप्पू गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष षैय्यद महजबी अली, पार्षद रीचा सिंह, पार्षद रोषनी खान, सुरेष राय, प्रदीप सेठ, चैतन्य कृष्ण पांडे, महेष अहिरवार, रूपनारायण यादव, हरिष्चंद्र सोनवार, जगदीष साहू, जाहिद ठेकेदार, रसीद राईन, मुकेष जैन, महेन्द्र मिश्रा, बिल्ली रजक, मनोज पांडे, अलोक मिश्रा, अलोक प्यासी, गोपाल तिवारी, रंजीता राणा, दुर्गा यादव, कुंदन विष्वकर्मा, देवकी विष्वकर्मा, वलराम साहू, अषोक नागवानी, मानसींग चैधरी, अरवाज खान, दुलीचंद सकवार, पवन पटेल, मीना पटेल, मुरलीधर चैधरी, कल्लू पटेल, नरेन्द्र मिश्रा, जय रैकवार, षरद राजा सेन, गोविंद वक्सी, नरेष वाल्मिकी, ज्योति वाल्मिकी, मो. अतीव, गायत्री वाल्मिकी, सौरभ जैन, विवेक विष्वकर्मा, षुभम अहिरवार, रमेष कोरी, डाॅ. सी.बी. तिवारी, नीरज चैरसिया, संदीप अहिरवार, वीरू चैधरी आदि उपस्थित थे। 
                                                           
Share:

BJP: प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में किया संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ ▪️कांग्रेस चुनाव अभियान में पिछड़ी:चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर: भूपेंद्र सिंह


BJP: प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में किया संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ 

▪️कांग्रेस चुनाव अभियान में पिछड़ी:
चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर: भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज :21 अक्टूबर,2023
सागर : प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सर्व सुविधायुक्त मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नया मीडिया सेंटर जनता के साथ संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा। 


केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने शनिवार को दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। पार्टी नेताओं ने पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सागर जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री शैलेश केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशवानी, संभागीय मीडिया टोली सदस्य  शैलेंद्र ठाकुर, श्री संजय द्विवेदी, प्रदीप राजौरिया उपस्थित रहें।

एक बार फिर बड़े बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है : भूपेंद्र सिंह


पत्रकारों से चर्चा करते हुए केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस मीडिया कार्यालय से आप सभी को पार्टी व पार्टी के नेताओं के कार्यक्रमों, दौरों संबंधी सभी जानकारियां मिलती रहेंगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मीडिया के साथ संवाद में भी इस सेंटर की सक्रिय भूमिका होगी। 


भाजपा के पास है प्रदेश को आगे ले जाने का विजन

कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है और उसके पास साल के 12 महीने सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। पार्टी के पास जननेता हैं और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का विजन भी है। पार्टी द्वारा जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें इस विजन की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम सागर संभाग की 26 सीटों में से अधिकांश पर जीत हासिल करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 
__________________

 Video : कांग्रेस में कपड़े फाड़ने का दौर : मंत्री भूपेंद्र सिंह



_____________

कांग्रेस में चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के बंटवारे के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने का दौर शुरू हो गया है। मीडिया में कांग्रेस की सूचियों को लेकर खबरें आ रही हैं कि कमलनाथ कोटे से इतने और दिग्विजय सिंह के कोटे से इतने लोगों को टिकट दी गई है। श्री सिंह ने कहा कि टिकट वितरण के बाद मध्यप्रदेश में पार्टी को चला रहे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचतान और तेज हो गई है तथा झगड़ों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि आपसी झगड़ों के चलते कांग्रेस पार्टी चुनाव अभियान में बुरी तरह पिछड़ गई है।  


गरीब कल्याण और महिला सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण और आर्थिक सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कई कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पहली बार लोकसभा, विधानसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास किया है। पंचायतों व नगरीय निकायों में महिला आरक्षण हम पहले से दे ही रहे हैं।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

विधानसभा चुनाव 2023 : मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन ने भरे नाम निर्देशन पत्र▪️विधायक शैलेंद्र जैन विसाल जुलूस के साथ पहुंचे पर्चा दाखिल करने

विधानसभा चुनाव 2023 : मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन ने भरे नाम निर्देशन पत्र

▪️विधायक शैलेंद्र जैन विसाल जुलूस के साथ पहुंचे पर्चा दाखिल करने


तीनबत्ती न्यूज :21 अक्टूबर, 2023
सागर
:  विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया आज अधिसूचना जारी  होने के साथ ही  प्रारंभ हो गई। नाम निर्देशन पत्र  30 अक्टूबर तक जमा होंगे । नाम निर्देशन के प्रथम दिन जिले में दो नाम निर्देशन पत्र जमा हुए ।सागर जिले के खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से  श्री भूपेंद्र सिंह एवं सागर  विधान सभा  निर्वाचन क्षेत्र से श्री शैलेंद्र जैन के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
______________________

देखिए : नामांकन पत्र दाखिल और भव्य रेली


_____________________




खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के  श्री भूपेंद्र सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी श्री रविश श्रीवास्तव के समक्ष अपना नाम निर्देशन-पत्र जमा किया। श्री भूपेंद्र सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यर्थी सहित चार व्यक्तियों की उपस्थिति में अपना नाम निर्देशन-पत्र जमा किया।इस अवसर पर  वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन वट्टी, देशराज यादव, अबिराज सिंह उपस्थित थे।


सागर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन ने नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने अपना नाम निर्देशन पत्र सागर के रिटर्निंग अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह के समक्ष  जमा किया। पहले दिन जिले के अन्य 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया। रविवार को अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। अब सोमवार 23 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे।


सागर के विकास का वचन देता हू : शैलेंद्र जैन

▪️नामांकन जमा करने जा रहे शैलेंद्र जैन का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने शनिवार को निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने विधायक श्री जैन भव्य रैली के साथ पहुंचे जिसमें सांसद श्री राजबहादुर सिंह,महापौर श्री संगीता सुशील तिवारी, पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश श्री आनंद स्वरूप शुक्ल, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार,श्रीमती अनु श्री शैलेंद्र जैन,पार्षद गण सहित सागर नगर के प्रबुद्धजन,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जन उत्साह उमंग के साथ शामिल हुए।

नामांकन रैली तीनबत्ती म्युनिसिपल स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंची रैली में कार्यकर्ता गण पार्टी ध्वज लेकर आगे चल रहे थे जिससे सम्पूर्ण दृश्य भाजपा मय था वही कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी "सागर में क्या खिलेगा–कमल खिलेगा कमल खिलेगा के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे थे। भव्य नामांकन रैली का क्षेत्र वासियों द्वारा जगह जगह द्वार द्वार श्री जैन का शॉल श्री फल फूल माला पुष्पवर्षा  एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया।
सागर नगर के सभी सामाजिक वर्गों से गणमान्य जन उपस्थित रहें नामांकन रैली में मातृ शक्ति की अभूतपूर्व उपस्थित देखी गईं। नामांकन रैली का समापन स्वीडिश मिशन स्कूल के प्रांगण में हुआ।

इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे प्राण प्रण से चुनावी मैदान में है जिसका परिणाम आज की इस अभूतपूर्व नामांकन रैली में दिख रखा हैं आज की यह ऐतिहासिक रैली बता रही सागर में कमल खिल रहा हैं और ऐतिहासिक मतों के साथ शैलेंद्र जी चौका लगा रहें हैं।

विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक रैली भाजपा के प्रति सागर वासियों के आशीष का प्रकटीकरण हैं जो मतदान के पूर्व अपने फैसले को दर्शा रहा हैं   भारतीय जनता पार्टी के प्रति सागर वासियों का यह स्नेह देखकर मन द्रवित हैं में मेरे सागर विधानसभा के बृहद परिवार के प्रत्येक सदस्य को यह वचन देता हूं कि सदैव आपकी सेवा और सागर के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। 
नामांकन रैली में श्री सुखदेव मिश्रा,डॉ प्रदीप पाठक,अनिल तिवारी, विधिन आर्य, संतोष तिवारी, श्याम तिवारी, विनय तिवारी,महेश बिलहरा संतोष घड़ी,ईश्वर लाल साहू राजकुमार ठससु, शैलेंद्र साहू, ऋषभ बांदरी वीरेंद्र माल्थोंन, अनूप उर्मिल,नरेश यादव,विनोद तिवारी, सोमेश जड़िया,धर्मेंद्र खटीक,संतोष तिवारी, अशोक अग्रवाल,मुन्ना अहिरवार, सुनील जैन,आनंद जैन, वी के सांडिल्य विष्णु खटीक,संदीप साहू,अनवर राइन, अशोक सोनी राजेंद्र जड़ीया चंद्र प्रकाश सुनाया, शैलेंद्र खंपरिया,कमल जैन अशोक साहू, सुबोध आर्य, आदित्य नामदेव,महेंद्र राय, संजीव जड़ीया माखन सोनी,इम्तियाज खान,प्रदीप श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रवाल,प्रकाश गुरु,रामू घोषी मस्तराम घोसी,राजू सेन, राजेश गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव,प्रताप घोसी,के के मिश्रा राजेंद्र सेन दीपिका मालवीय, अनीता अहिरवार ,संध्या इटोरिया मनोरमा विनय मिश्रा, अनुज साहू रोहित दुबे,उपाध्याय सुषमा यादव,सरोज साहू यशोदा विश्वकर्मा, नाशिर खान ओमप्रकाश सोनी, प्रदीप यादव,रज्जू सिंघई, अन्नी शाह, मनोज डेंगरे, सुनील डेंगरे,जय श्री चादर निशा सिंधे,स्वाति हलवे,अर्पित अहिरवार,शैलेंद्र साहू दीपेश साहू सहित पार्षद गण, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता नगर वासी उपस्थित रहें।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

MP: बीजेपी की पांचवी सूची जारी : 92 उम्मीदवार घोषित : दो टिकिट होल्ड पर▪️ बीना से महेश राय को टिकिट

MP: बीजेपी की पांचवी सूची जारी : 92 उम्मीदवार घोषित : दो टिकिट होल्ड पर
▪️ बीना से महेश राय को टिकिट

तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्टूबर,2023

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। दो सीटें अब भी होल्ड पर हैं। इंदौर-3 सीट से विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया गया है।दमोह से जयंत मलैया और बीना से महेश राय को पुनः टिकिट दिया गया है। 
इससे पहले भाजपा पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सूची में कुल 136 (39 + 39+1+57) नामों का ऐलान कर चुकी है।

देखें : सूची











तीन मंत्रियों और 29 विधायको के टिकट काटे

• 3 मंत्री ओप भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के नाम सूची में नहीं। 6 मंत्रियों को टिकट दिया गया है।

यशोधरा चुनाव लड़ने से मना कर चुकी थीं। वहीं बिसेन अपनी बेटी के लिए टिकट मांग रहे थे।

• गौरीशंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया गया।

• 12 महिलाओं को टिकट दिया है।

• गुना और विदिशा सीट को होल्ड पर रखा।

• बड़वाह से कांग्रेस के वर्तमान विधायक सचिन बिरला को टिकट, वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।

जोबट में विधायक सुलोचना रावत की जगह उनके बेटे विशाल रावत को टिकट दिया।

• होशंगाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा को टिकट । कांग्रेस ने इस सीट से उनके भाई गिरिजा शंकर शर्मा को उतारा है।



Share:

आम आदमी पार्टी की सूची जारी: बीजेपी से बगावत करने वाले तीन नेताओं को मिला टिकिट▪️सुधीर यादव बंडा,मुकेश जैन ढाना सागर और अरविंद तोमर नरयावली से उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की सूची जारी: बीजेपी से बगावत करने वाले तीन नेताओं को मिला टिकिट
▪️सुधीर यादव बंडा,मुकेश जैन ढाना सागर और अरविंद तोमर नरयावली से उम्मीदवार

▪️विनोद आर्य
तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्तूबर,2023
सागर : आम आदमी पार्टी AAP ne मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में  सागर से बीजेपी के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव को सागर की बंडा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से आप में आए मुकेश जैन ढाना को सागर सीट से प्रत्याशी बनाया है।  नरयावली से अरविंद तोमर को  प्रत्याशी बनाया है। उज्जैन उत्तर से कांग्रेस के बागी विवेक यादव को मौका दिया गया है।


सागर जिले के तीनो बागियों को टिकिट

आप पार्टी ने  सागर जिले में बीजेपी  छोड़ने वाले तीन नेताओं सुधीर यादव ,मुकेश जैन ढाना और अरविंद तोमर को उम्मीदवार बनाया है। बंडा से दावेदारी कर रहे सुधीर यादव, सागर के मुकेश जैन ढाना और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद तोमर को बीजेपी से टिकिट नही मिलने से नाराजगी थी।  हाल ही में इन नेताओ ने  आप की सदस्यता ली थी।  इनकी उम्मीदवारी से चुनावी समीकरण बदलेंगे। 

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________




Share:

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने डा अंबेडकर और गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया जन आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने डा अंबेडकर और गौर प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर लिया जन आशीर्वाद


तीनबत्ती न्यूज: 20 अक्टूबर ,2023

सागर: सागर विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती निधि जैन का टिकट घोषित होने के बाद आज सागर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं शहर कांगेस कमेटी और समस्त मुचीसंगठनों के पदाधिकारियों ने बड़े धूमधाम से डॉ. सर हरिसिंह गौर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की एवं मिठाईयाँ बाटी और जुलूस के रूप में प्रचार करते हुये भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पहुँचे जहाँ पर समस्त कांग्रेस जनो ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुये मार्ल्यापण किया गौर मूर्ति से भगवानगंज तक जगह जगह लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया एवं बधाई दी।

 इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांगेस अध्यक्ष श्री राजकुमार पचौरी एवं वरिष्ठ कांगेस नेता श्री पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, श्री अरूण गोटू मिश्रा, श्रीमति रेखा चौधरी, श्री रामजी दुबे, निगम नेता प्रतिपक्ष श्री बाबू यादव, श्रीमती सुरेखा राकेश राय, श्री ताहिर खान, श्रीमति नीलोफर चमन अंसारी, श्रीमति ऋचा अनुज सिंह, श्री रोशनी वसीम खान, महिला अध्यक्ष महजवी अली, सेवादल अध्यक्ष सिंटू


 कटारे, श्री महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल चौबे, जितेन्द्र चौधरी, श्री रामकुमार पचौरी, एनएसयू अध्यक्ष श्री अक्षय कोठारी, ब्लाक अध्यक्ष श्री नारायण विश्वकर्मा, सेवादल प्रदेश महासचिव श्री विजय साहू, श्री प्रदीप गुप्ता पप्पू श्री रामनाथ यादव, श्री जितेन्द्र रोहण, श्रीमति रश्मि रितु जैन, श्री शरद राजा सेन, श्री रामकुमार पचौरी, श्री अभिषेक गौर, डॉ. संदीप सबलोक, श्री प्रशांत समैया, श्री मुकेश खटीक, श्री रंजीत राठौर, श्रीति मीना पवन पटेल, श्री कुंदन जाट, श्रीमति कविता साहू, श्रीमति रंजीता राणा, श्रीमति किरण सोनी, श्रीमति रेखा सोनी, सेवादल महिला अध्यक्ष श्रीमति रजिया खान, श्री विट्टू पठान, श्री गब्बर पठान, श्री अक्कू पठान, श्री गुरुजीत सिंह आलूबालिया, श्री नीरज मुखारिया, श्री अनिल अहिरवार, श्री जगदीश साहू श्री राजेश कोरी, श्री राजकुमार कोरी, श्री आदिल राइन, श्री आशीष श्रीवास, श्री विक्की सेन एवं शहर कांगेस कमेटी एवं मोर्चा संगठनों के समस्त पदाधिकारी एवं एवं शहर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Share:

सागर के पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और पूर्व बीजेपी नेता सुधीर यादव और मुकेश जैन ढाना हुए आप में शामिल

सागर के पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और पूर्व बीजेपी नेता सुधीर यादव और मुकेश जैन ढाना हुए आप में शामिल

तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर,2023
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में टिकिट वितरण के बाद  दावेदारों में नाराजगी के बाद दूसरे फ्लो का दामन थाम रहे है। आम आदमी पार्टी और बसपा में कई नेता शामिल होकर उम्मीदवार भी बन रहे है। आज सागर जिले के बीजेपी छोड़ चुके नेता सुधीर यादव और मुकेश जैन ढाना ने आप पार्टी का दामन थाम लिया।
दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक से आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। 




बीजेपी के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे और सुरखी से 2018 के प्रत्याशी रहे सुधीर यादव ने कुछ दिन पहले बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। सुधीर यादव  सागर जिले की बंडा सीट से दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने टिकिट नही दिया। 

उधर बीजेपी नेता मुकेश जैन ढाना भी सागर विधानसभा से दावेदारी जता रहे थे। टिकिट नही मिलने से नाराज  कल गुरुवार को बीजेपी छोड़ दी थी।  आज आप पार्टी में शामिल हो गए। दोनो नेताओं को आप से  चुनाव लड़ सकते है। 



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

SAGAR: विधानसभा चुनाव : 21 अक्टूबर से भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र ,तैयारिया पूरी▪️आनालाइन नामांकन भर सकेंगे नामांकन पत्र सुविधा ऐप से▪️सोशल मीडिया मॉनीटरिंग रूम स्थापित

SAGAR: विधानसभा चुनाव :  21 अक्टूबर से  भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र ,तैयारिया पूरी

▪️आनालाइन नामांकन  भर सकेंगे नामांकन पत्र सुविधा ऐप  से

▪️सोशल मीडिया मॉनीटरिंग रूम स्थापित


तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर,2023
सागर
: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन  पत्र जमा करने की प्रक्रिया शनिवार 21 अक्टूबर  से प्रारंभ होगी । सागर कलेक्टर कार्यालय सहित समस्त अनु विभागीय अधिकारी कार्यालय को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय बनाया गया है, जहां भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक नाम निर्देशन- पत्र जमा करने की कार्रवाई प्रारंभ होगी ।
      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है, जिसमें आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए नाम निर्देशन पत्र जमा करायें जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (एसडीएम) को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। जहां नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे।
        उन्होंने बताया कि 35 - बीना अनुसूचित जाति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीना एसडीएम कार्यालय, 36- खुरई विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन  पत्र खुरई एसडीएम कार्यालय  में, 37 - सुरखी के नाम निर्देशन पत्र एसडीएम कार्यालय राहतगढ़, 38- देवरी विधानसभा क्षेत्र के  एसडीएम कार्यालय देवरी ,39 - रहली विधानसभा क्षेत्र के  एसडीएम कार्यालय रहली, 40- नरयावली अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र के  एसडीएम कार्यालय सागर, 41- सागर विधानसभा क्षेत्र के लिए कलेक्टर कार्यालय के भूतल पर बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय  के समक्ष नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 42- बंडा विधानसभा  निर्वाचन क्षेत्र के लिए एसडीएम कार्यालय बंडा में नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे।
       जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी ,जिसमें 22 अक्टूबर 24 अक्टूबर 28 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। आवेदन पत्रों की सवींक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी ,जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 2 नवंबर होगी।

बल्क एसएमएस और वॉयस मैसेज का भी कराना होगा प्रमाणन
 भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों द्वारा मोबाइल पर भेजे जाने वाले एसएमएस और वॉयस मैसेज का भी जारी करने के पूर्व मीडिया प्रमाणन एवं मीडिया निगरानी समिति से प्रमाणन कराना अनिवार्य किया है।
       आयोग ने कहा है कि यह जरूरी है कि बल्क एसएमएस एवं वॉयस मैसेज की भी मॉनीटरिंग की जाये ताकि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इस सुविधा का दुरूपयोग न हो सके तथा निर्वाचन नियमों एवं आदर्श आचार संहिता का किसी तरह से उल्लंघन न हो । आयोग ने बल्क एसएमएस को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का ही एक हिस्सा मानते हुए कहा है कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भेजे जाने वाले सभी तरह के बल्क एसएमएस एवं वॉयस मैसेज भेजने पर किया गया खर्च राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय लेखे में शामिल करना होगा।  आयोग ने कहा सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनियों को भी इन निर्देशों का पालन करना होगा
अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेंज

निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन से नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति का कार्य शुरू हो जाएगा।
      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि सागर एवं नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र जिला मुख्यालय पर संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर द्वारा प्राप्त किए जाएंगे।
       निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र के साथ जो दस्तावेंज प्रस्तुत करने होंगें, उनमें सूची अनुसार नाम निर्देशन पत्र (2ख) मान्यता दल की ओर से एक प्रस्तावक तथा निर्दलीय की स्थिति में दस प्रस्तावक होना अनिवार्य है। शपथ पत्र प्रारूप 26, जमानत राशि सामान्य एवं अन्य अभ्यर्थी के लिए दस हजार, अनुसूचित एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियांं को निक्षेप राशि पांच हजार रूपए देय होगी। जाति प्रमाण पत्र यदि लागू होता है तो संलग्न करना होगा।
      अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र के साथ 12 फोटोग्राफ (साइज 2 बाई 2.5 सेन्टीमीटर) तथा अभ्यर्थी का घोषणा पत्र, निर्वाचक नामावाली की प्रमाणित प्रति अभ्यर्थी तथा प्रस्तावक यदि भिन्न विधानसभा के है तो देना अनिवार्य होगा। बैंक पासबुक की छायाप्रति, विवरण हेतु फार्म तथा यदि अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त दल का है तो फार्म ए तथा बी संलग्न करना होंगे।
सोशल मीडिया मॉनीटरिंग रूम स्थापित
      विधानसभा निर्वाचन के मद्देजर जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनीटरिंग रूम कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्वीटर, हाइक आदि पर लाइक, शेयर एवं फारवर्ड किये जाने वाले संदेशों, वीडियो आदि की मॉनीटरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विधानसभावार निगरानी की जा रही है।
      इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे टीव्ही केबल, रेडियो, सिनेमाहाल, ऑडियो, वीडियो प्रदर्शन, बल्क एसएमएस, वॉयस मैसेज आदि प्रसारित करने के पूर्व जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग समिति के द्वारा पूर्व प्रमाणन किया जाना अनिवार्य है। पूर्व प्रमाणन के उपरांत ही ऐसे राजनीतिक विज्ञापन का प्रसारण किया जा सकेगा।

सुविधा एप से उम्मीदवार भर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन
21 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया


       मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निग अधिकारियों को 21 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया के बारे विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी ऑफलाइन रिटर्निग अधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर या सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन भी दाखिल कर सकता है। निक्षेप (जमानत) राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है।      
       श्री राजन ने बताया कि नामांकन फॉर्म के साथ अभ्यर्थी को फॉर्म 2 बी नामांकन फार्म, फॉर्म 26, शपथ पत्र व बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। नामांकन भरने की अंतिम तिथि आगामी 30 अक्टूबर है और किसी भी अभ्यर्थी को उसके आपराधिक रिकॉर्ड के प्रकाशन के लिये प्रारूप सी-1 एवं सी-4 देना होगा तथा उनके जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र में 1 हजार 550 से अधिक मतदाता दर्ज है तो वहाँ उसी परिसर में या उसके समीप ही सहायक मतदान केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं। साथ ही मतगणना केंद्र के प्रस्ताव भी शीघ्रता से दे। अभियान चलाकर शस्त्र जमा कराए। आदर्श चुनाव आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराएं। अवैध धन, जेवरात, अवैध शराब का परिवहन, आपराधिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें।    
       श्री राजन ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष ध्यान दे और अवैध धन सम्पत्ति, जेवरात, मादक पदार्थ की जब्ती की कार्रवाई करें। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी कराएं। श्री राजन ने कहा की सभी जिला निर्वाचन अधिकारी उनके जिले में चिन्हित नाकों और चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी रखें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने जागरूकता कार्यक्रमों में गति लाएं। आगामी 21 अक्टूबर से प्रेक्षक जिलों में पहुंचेंगे।


Share:

बड़ी परियोजनाएं विकास के मंदिर, चुनाव विकास का यज्ञः मंत्री भूपेंद्र सिंह

बड़ी परियोजनाएं विकास के मंदिर, चुनाव विकास का यज्ञः मंत्री  भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर,2023
 बांदरी। विकास तब होता है जब भोपाल और दिल्ली दोनों जगह भाजपा की सरकार हो। डबल इंजन की सरकारें ही ऐसी बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से विकास कर पाती हैं जिसका लाभ पीढ़ियों तक मिलता है। कांग्रेस ने 70 सालों में मालथौन ब्लॉक जैसे पिछड़े क्षेत्र में एक भी सिंचाई परियोजना नहीं दी। यह बात बांदरी के पास उल्दन में सिंचाई परियोजना के बांध स्थल के निकट आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कही।

 कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 62 कलशों में धसान नदी के बांध स्थल से पवित्र जल संग्रहीत किया। इन सभी कलशों को कार्यकर्ता समारोह पूर्वक 62 ग्रामों में ले जाएंगे और वहां के मुख्य मंदिरों में अर्पण करेंगे। ये सभी ऐसे 62 गांव हैं जो 2610 करोड़ लागत वाली बंडा वृहद सिंचाई व पेयजल परियोजना के उल्दन बांध के जल से लाभान्वित होंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इन जल कलशों का जल श्रद्धा के साथ समारोह पूर्वक स्थानीय मंदिर में  अर्पित करके यह मन्नौती मांगें कि बांध का जल साल भर के भीतर खेतों और घरों में पहुंच कर अमृतवर्षा करे।


 मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह बांध परियोजना पूर्व में ऐसे स्थानों पर स्वीकृत हो रही थी जहां पहले ही दूसरी सिंचाई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मैंने शासन के समक्ष तर्क रखा कि भले ही परियोजना की लागत बढ़ जाए, लेकिन बांदरी, बरोदिया, मालथौन के अत्यधिक पिछड़े ग्रामों में इसका पानी पहुंच सके ऐसे स्थल का चयन किया जाए। तब परियोजना की लागत बढ़ा कर 2610 करोड़ हुई और परियोजना स्थल बांदरी के निकट उल्दन बांध तय किया गया। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बांध का अवलोकन किया और इसकी प्रगति दिखाई, यह भी बताया कि दस महीनों के भीतर इस बांध का काम पूरा होगा और अगली बारिश का पानी अक्टूबर माह में खुरई विधानसभा क्षेत्र के 62 गांवों के 16 हजार हेक्टेयर खेतों तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा इससे बांदरी, बरोदिया, मालथौन क्षेत्रों के सभी गांवों में हर घर नल कनेक्शन देकर पेयजल भी साथ-साथ पहुंच जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी पानी रिजर्व रहेगा
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बांध से उपलब्ध जल की 1 एमसीए मात्रा बांदरी व 1 एमसीएम मालथौन के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रिजर्व होगी ताकि उद्योगों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये बड़ी बड़ी परियोजनाएं हमारे विकास के मंदिर हैं, और जो चुनाव होते हैं, वे विकास के यज्ञ की भांति होते हैं। हम सब इसमें आहुति देते हैं। उन्होंने कहा कि उल्दन बांध परियोजना आप सभी को दिखाने के पीछे उद्देश्य यही है कि आप जब गांव-गांव जनता के बीच वोट मांगने जाएं तो पूरे आत्मविश्वास और प्रामाणिक तथ्यों के साथ अपनी बात रख सकें। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पानी की उपलब्धता विकास का आधार है। हमारे मालथौन ब्लाक की कृषि भूमि की उत्पादकता कई गुना बढ़ेगी, उद्योग लगेंगे तो रोजगार आएगा। विकास से अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। यही सब मानक मिल कर क्षेत्र की समृद्धि का आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह विकास और समृद्धि की यात्रा निर्बाध गति से चलती रहे इसके लिए हमें भोपाल और दिल्ली दोनों जगहों पर भाजपा की अपनी सरकार चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी चंद्रभान सिंह यादव, मुकेश जैन बांदरी, महेश पाराशर, प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया।

ये रहे मोजूद
कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह बुंदेला, सुशील तिवारी, विनोद तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, आर.सी. दुबे, नारायण सिंह, रामकुमार बघेल, विश्वनाथ सिंह, जयंत सिंह बुंदेला, चुन्नी लाल, देशराज सिंह बुंदेला, पुष्पेन्द्र सिंह, सीमा राय, गोविन्द सिंह, प्रमोद तिवारी, प्रहलाद सिंह, बलवीर सिंह, रावराजा, सुरजन सिंह लोधी, दुरग सिंह परिहार, रोशन सिंह, नीलकमल सिंह राजपूत, राधेश्याम सोनी, अमोल सिंह यादव, रामदयाल पाठक, प्रहलाद सिंह, जाहर सिंह, प्रदीप पाठक, सरनाम सिंह, जयसिंह लोधी, शंकर सिंह, बलराम सिंह, ओमकार सिंह राजपूत, हरिसिंह, मुन्नालाल जैन, वी.आर रोहित, देवेन्द्र सिंह, उपस्थित रहे।


Share:

BJP प्रत्याशी शैलेंद्र जैन 21अक्टूबर को करेंगे नामाकन पत्र दाखिल▪️,मंत्री, सांसद, महापौर रहेंगे मौजूद

BJP प्रत्याशी शैलेंद्र जैन  21अक्टूबर को करेंगे नामाकन पत्र दाखिल
▪️,मंत्री, सांसद, महापौर  रहेंगे मौजूद

तीनबत्ती न्यूज: 20अक्टूबर,2023
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन 21 अक्दिटूबर शनिवार को नामांकन जमा करेंगे। नामांकन जमा करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी तीन बत्ती स्थित म्युनिसिपल स्कूल के पास एकत्र होकर भव्य रैली के रूप में  पहुंचेंगे निर्वाचन कार्यालय।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सागर से भाजपा प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन के नामांकन हेतु नामांकन रैली प्रातः 11:00 बजे तीन बत्ती स्थित म्युनिस्पिल स्कूल से प्रारंभ होकर कटरा बाजार जामा मस्जिद - नमक मंडी - घस्सू मुंशी मस्जिद, नंदकिशोर, होटल, बजरिया,ग्वाली,मोहल्ला,रैन बसेरा डिग्री कॉलेज चौराहा,बंगाली काली तिराहा, झंडा चौक,लाल स्कूल,जिला पंचायत चौराहा सेकचहरी परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचेगी।

       विधायक शैलेंद्र जैन ने की अपील




नामांकन रैली में केबिनेट मंत्री गण गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत,सांसद राजबहादुर सिंह,जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पार्षद गण,पार्टी पदाधिकारी,उपस्थित रहेंगे।विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने सागर विधानसभा क्षेत्र के समस्त नगरवासियों से नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह किया हैं।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________



Share:

BJP सुरखी विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध :मंत्री गोविंद राजपूत

BJP सुरखी विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध :मंत्री  गोविंद राजपूत
 
तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर,2023
सागर : सुरखी विधानसभा में जैसे-जैसे चुनाव प्रचार की रफ्तार बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष में समर्थकों का सैलाब भी बढ़ता जा रहा है। हर तरफ से एक ही आवाज गूंज रही है, जय भाजपा विजय गोविंद।
शुक्रवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने अपने प्रचार का सिलसिला ग्राम चंद्रापुर से शुरू किया। गाजे बाजे के साथ गांव की सड़कों और गलियों में घूम कर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने माता-बहनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से आपके गांव में सड़क, पानी जैसे विकास कार्य हुए हैं उनसे आपको सुविधा मिली है। भारतीय जनता पार्टी और मैं इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए तत्पर हैं। जनसंपर्क के दौरान साथ चल रही युवाओं की टोली में भारी उत्साह था


गांव गांव सिंचाई का रकबा बढ़ा
भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पूरी सुरखी विधानसभा में भाजपा सरकार ने सिंचाई को लेकर कई परियोजनाओं दी है। इन परियोजनाओं से सिंचाई का रकबा 11000 हेक्टेयर बढ़ गया है। इससे किसानों की उपज दोगुनी हो गई है। वहीं जिन परियोजनाओं का काम चल रहा है। उनके पूरे होने के बाद सिंचाई का रकबा 12 हजार हेक्टेयर और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि बीना नदी पर 55 करोड़ की लागत से बने चकरपुर बांध चंद्रापुर समेत आसपास के कई गांव के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। 

इन गांवों में किया जनसंपर्क 
भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत द्वारा किए जा रहे हैं जनसंपर्क के दौरान जनता ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं गोविंद सिंह राजपूत ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर वोट देने की अपील की।


 इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ के चंद्रापुर, सेमराझिला, पिपरिया, चकरपुर, बरखेरा, करैया, रजौली, रजवांस ,परसोरा, और खिरिया गांव में जनसंपर्क करते हुए जनता से आशीर्वाद लिया। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय, भाजपा नेता विनोद ओसवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भगवान सिंह, विनोद कपूर, राहतगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष जहीर कुरैशी, अनुराग पाठक, हनुमंत कुशवाहा, प्रताप यादव, नारायण सिंह, संतोष राजपूत, छतर सिंह सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share:

सागर : जेठ-बहू के बीच मुकाबला : BJP प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के खिलाफ बहु निधि जैन ▪️राजधर्म का पालन करूंगा: विधायक शैलेंद्र जैन ▪️ सिद्धांतो की लड़ाई है ; कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन

सागर : जेठ-बहू के बीच मुकाबला : BJP प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के खिलाफ बहु निधि जैन 
▪️राजधर्म का पालन करूंगा: विधायक शैलेंद्र जैन 
▪️ सिद्धांतो की लड़ाई है ; कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन

▪️विनोद आर्य
MP Election 2023
तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर ,2023
सागर।मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में रोचक तस्वीर सागर विधानसभा सीट सामने आई है। सागर सीट पर कांग्रेस ने निधि सुनील जैन को उम्मीदवार बनाया है. निधि जैन बीजेपी प्रत्याशी और तीन दफा से विधायक शैलेंद्र जैन के छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी है. सुनील जैन कांग्रेस के विधायक रह चुके है। सागर में जेठ बहू की चुनावी लड़ाई चर्चा का विषय बनी है। 
     देखे :वीडियो :क्या कहा जेठ बहू ने



मेयर का चुनाव लड़ चुकी है निधि

दूसरी सूची में घोषित कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने पिछले साल हुए नगर निगम चुनाव में महापौर का चुनाव लडा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. करीब 12 हजार वोटो से चुनाव हारी थी। दूसरी तरफ शैलेंद्र जैन सागर से तीन बार विधायक हैं. पार्टी ने उन्हें चौथी बार अपना उम्मीदवार बनाया है. 


राजधर्म करूंगा पालन : शैलेंद्र जैन

जेठ बहू के मामले में विधायक शैलेंद्र जैन का कहना है कि बीजेपी मेरी मां है। में राजधर्म का पालन करूंगा।  नगर निगम चुनाव में यह हालत बनी थी। तब मेने बीजेपी का कार्य किया था। जबकि मेरे परिवार की सदस्य निधि चुनाव लडे थी। मेरे लिए भाजपा ही सर्वोपरि है।पिछले 15 सालो मे सागर शहर का विकास ही मेरी जीत का आधार बनेगा। 


सिद्धांत की लड़ाई है: निधि जैन

कांग्रेस प्रत्याशी और बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन की बहू निधि जैन का कहना है कि देखिए परिवार और राजनीति अलग अलग है। मेरे जेठ बीजेपी में है। में कांग्रेस में हू .मेरे पति सुनील जैन 1993 में कांग्रेस से देवरी से चुनाव जीते . हम लोग कांग्रेस की रितिनिति में विश्वास रखते है। कांग्रेस की गांधी वादी विचारधारा से जुड़ी हू।  दोनो के अपने अपने सिद्धांत है। मैं अपनी कांग्रेस की नीति पर कार्य कर रही हू.मेरे जेठ बीजेपी की नीतियों पर कार्य कर रहे है। पारिवारिक मतभेद नही है। वैचारिक मतभेद है। 
अपने जेठ यानी और निकटतम प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के कार्यकाल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि  पिछले पंद्रह साल से जैसा विकास  नहीं हुआ है।मेरे चुनाव के मुद्दे  सागर का विकास करना है। कमलनाथ जी के वाचनपत्र ही जीत का आधार है।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

SAGAR : जेठ-बहू के बीच मुकाबला; कांग्रेस से निधि और BJP से शैलेंद्र मैदान में▪️मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ महिला चेहरे

SAGAR : जेठ-बहू के बीच मुकाबला; कांग्रेस से निधि और BJP से शैलेंद्र मैदान में

▪️मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ महिला चेहरे 


MP Election 2023
तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर ,2023
सागर। कांग्रेस की दूसरी सूची घोषित होने के बाद सागर जिले की सभी आठों विधानसभा प्रत्याशी  घोषित किए जा चुके है। दूसरी सूची में घोषित चारो उम्मीदवार महिला है। इनमे तीन पहली दफा चुनावी मैदान में होंगी। जिनमें से सागर (Sagar) की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. जिले की सागर, बीना, खुरई, रहली, सीटों पर महिला प्रत्याशियों को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है. 


सागर : जेठ-बहू के बीच मुकाबला

अब तक सबसे रोचक मुकाबला सागर विधानसभा सीट पर होने जा रहा है। सागर सीट पर कांग्रेस ने निधि सुनील जैन (Nidhi Sunil Jain) को टिकट दिया है. निधि जैन सागर से बीजेपी प्रत्याशी और तीन बार के विधायक शैलेंद्र जैन (Shailendra Jain) की बहू हैं ।कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी है.कांग्रेस ने पिछले साल हुए नगर निगम चुनाव में निधि सुनील जैन को महापौर का टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. करीब 12 हजार वोटो से चुनाव हारी थी। उनकी महिलाओ में छवि अच्छी होने का लाभ मिलेगा। शैलेंद्र जैन सागर से तीन बार विधायक हैं. पार्टी ने उन्हें चौथी बार अपना उम्मीदवार बनाया है. 


रहली : मंत्री गोपाल भार्गव के मुकाबले महिला चेहरा

सागर जिले की सबसे चर्चित सीट रहली
में नौवी दफा चुनाव लडने जा रहे कद्दावर नेता और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के सामने रहली दो बार की जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर ज्योति पटेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है. ज्योति पटेल पहली दफा चुनाव मैदान में उतरेंगी। हालांकि पिछले दो चुनावों से टिकिट की दावेदारी कर रही है। रहली क्षेत्र में कुर्मी समुदाय की  प्रभावी वोट है। ज्योति पटेल इसी समाज से आती है। 
इसके पहले भी कांग्रेस पार्टी ने जातिगत समीकरण देखते हुए कुर्मी समाज से तीन बार जीवन पटेल को टिकट दिया था ,लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार फिर से कांग्रेस ने जातिगत समीकरण को देखते हुए इंजीनियर ज्योति पटेल को मैदान में उतारा है.


मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुकाबले रक्षा राजपूत

प्रदेश  के कद्दावर नेता और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुकाबले में 
वहीं खुरई से रक्षा राजपूत को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. खुरई सीट पर पहले चर्चा थी कि कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे को क ललितपुर के गुड्डू राजा बुंदेला की खुरई क्षेत्र में सक्रियता के चलते इनमे से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थीं। लेकिन कांग्रेस ने रक्षा राजपूत को प्रत्याशी बनाया है।  मालथौन नगर परिषद के पार्षद का चुना चुनाव हार गई थी।  कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाए थे। उन पर मामला भी दर्ज हुआ था। 


बीना : निर्मला सप्रे को दुबारा मिला टिकिट

सागर जिले की बीना सीट से निर्मला सप्रे को कांग्रेस ने टिकट दिया है. निर्मला सप्रे जिला ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. 2013 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, उन्हें बीजेपी के महेश राय ने शिकस्त दी थी. हालांकि बीना सीट पर अभी बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.बीना सीट पर खटीक समाज की वोट अच्छे खासे है। निर्मला इसी समाज से आती है। 




____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

Archive