Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत का पलटवार, बोले- भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास

चुनाव आयोग पर भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत



तीनबत्ती न्यूज: 28 सितंबर 2026

सागर। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हीरा सिंह राजपूत ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। सागर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है।

राजपूत ने कहा कि राजनीतिक असफलता का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस को अपने राजनीतिक प्रदर्शन का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग की किसी प्रक्रिया या निर्णय को लेकर कांग्रेस को आपत्ति है तो उसके लिए संवैधानिक और न्यायिक रास्ते खुले हैं।

ये रहे शामिल

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र पाठक मौजूद रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने किया तथा आभार जिला मीडिया सह प्रभारी आलोक केशरवानी ने व्यक्त किया।

एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप

हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग ने 26 सितंबर को हुई बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने दावा किया कि तीनों चुनाव आयुक्तों ने बैठक में अपनी बात रखी और आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा इस विषय पर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को आयोग के किसी निर्णय पर आपत्ति है तो वह सुप्रीम कोर्ट सहित संबंधित संवैधानिक मंचों पर अपना पक्ष रख सकती है। उनके अनुसार, जनता के बीच आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखी जानी चाहिए।

फॉर्म-6 के जरिए पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने की व्यवस्था


राजपूत ने कहा कि एसआईआर के संबंध में चर्चा करते समय मतदाता सूची में पात्र नागरिकों को शामिल कराने की व्यवस्था को भी समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का दायित्व पात्र नागरिकों का मताधिकार सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखना है।


ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना


भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से अलग-अलग चुनावों के बाद ईवीएम तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2024 के चुनावों के संदर्भ में भी कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि आरोपों को ठोस प्रमाणों के साथ सामने रखा जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब वर्ष 2014 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी निर्वाचन आयोग वही संवैधानिक संस्था थी। उनके अनुसार, लोकतंत्र में जनता अपने मत के माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है और जनता का निर्णय ही अंतिम होता है।


राहुल गांधी से बयानों पर माफी की मांग

हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र में महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला पद है। उन्होंने कहा कि इस पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह तथ्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप अपनी बात रखे।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार लगाए जा रहे आरोप जनता के बीच भ्रम पैदा करते हैं। राजपूत ने राहुल गांधी और कांग्रेस से अपने बयानों पर देश से माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस को राजनीतिक स्थिति का आत्ममंथन करना चाहिए : राजपूत


राजपूत ने कहा कि कांग्रेस को चुनावों में अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिलने के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता अपने मत के माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक कमियों के लिए निर्वाचन आयोग या ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच अपने प्रदर्शन और संगठन की स्थिति पर विचार करना चाहिए।

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना जरूरी

राजपूत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकता है और उसकी आलोचना कर सकता है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते समय ठोस तथ्य सामने रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के पास कोई तथ्य या शिकायत है तो उसे संबंधित संवैधानिक मंच पर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग, सुप्रीम कोर्ट और संसद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं और उनकी गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Share:

पीएम आवास की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना, 15 दिन में नगर निगम घेराव की चेतावनी

पीएम आवास की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम में धरना देकर सौंपा ज्ञापन

तीनबत्ती न्यूज: 23 सितम्बर, 2026

सागर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कनेरा देव कॉलोनी में बने मकानों की बदहाल स्थिति और कथित निर्माण अनियमितताओं को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर हितग्राहियों के साथ नगर निगम का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस यहां राजनीति के लिए नहीं, बल्कि गरीब हितग्राहियों के हक की लड़ाई के लिए धरना दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों की स्थिति बेहद खराब है। कई मकानों में प्लास्टर उखड़ने, छतों से पानी टपकने और दीवारों में दरारें आने की शिकायतें हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि निर्माण की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई और भुगतान किस आधार पर किया गया। जाटव ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने आरोप लगाया कि कनेरा देव कॉलोनी में निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में नालियों के जाम होने, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और पूरी कॉलोनी का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की मांग की।

बाबू सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल इस मुद्दे को नगर निगम परिषद से लेकर सड़क तक उठाता रहेगा।


पार्षद शिव शंकर गुड्डू यादव ने कहा कि कनेरा देव कॉलोनी की स्थिति को लेकर हितग्राहियों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आवासों की खराब स्थिति के कारण किसी हितग्राही को नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने कहा कि महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के नाम पर यदि उन्हें जर्जर मकानों में रहना पड़े तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है।

धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर आवासों की गुणवत्ता की जांच, निर्माण संबंधी शिकायतों की जांच, कॉलोनी की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पवन पटेल ने किया, जबकि आभार आनंद हेला ने माना।

इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रदीप गुप्ता, चेतन कृष्णा पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, पार्षद ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ऋचा सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष नीलेश अहिरवार सहित पवन जाटव, बंटी कोरी, दीपक कुर्मी, दीनदयाल तिवारी, गोपाल प्रजापति, अजय लहरिया, राहुल रजक, नारायण विश्वकर्मा, ज्योति मालिया, रेखा अहिरवार, रेखा सोनी, गीता कुशवाहा, अमित चौरसिया, रोहित लारिया, पवन नामदेव, परख शुक्ला, ललित बाजपेई, बाबू मछंदर, लक्ष्मी सेन, रुचि सोनी, गोरी ठाकुर, पूजा विश्वकर्मा, साक्षी बौद्ध, मीराबाई ठाकुर, रजनी लोधी, अर्चना लोधी सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share:

कांग्रेस ने अवैध शराब को लेकर दिया धरना : राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन

कांग्रेस ने अवैध शराब को लेकर दिया धरना : राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन



तीनबत्ती न्यूज: 16 सितंबर, 2026

सागर: बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतो एवं मुआवजे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वाधान में सागर बड़ा बस स्टैंड पर धरना आयोजित किया गया। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम नगर दंडाधिकारी सागर को ज्ञापन दिया गया।

धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा की अवैध शराब जिले में बंद हो और पीड़ितों को मुआवजा  मिले। एक और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास करने की बात करती है, लेकिन वास्तव में अवैध शराब से हुई मौतो से ऐसा प्रतीत होता है कि शराब माफिया सरकार और प्रशासन पर हावी है और प्रशासन मौतो का वास्तविक आंकडा छुपा रहा है।जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की पूर्व में प्रशासन को कई बार ज्ञापन के माध्यम से चेताया गया था कि जिले में और शहर में अवैध शराब बिक रही है। लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं थी अगर प्रशासन चेता होता तो बंडा की घटना नहीं होती।

प्रदेश कांग्रेस सचिव सागर प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि सागर जिले ही नहीं  बल्कि पूरे प्रदेश में अब शराब का कारोबार पूरी तरह प्रदेश की भाजपा सरकार की संरक्षण में फल फूल रहा है इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए।बंडा के पूर्व विधायक तरवर लोधी ने इस अवसर पर 45 मृतक लोगों के नाम लेते हुए बताया कि प्रशासन और मंत्री महोदय अभी तक सिर्फ 20 लोगों तक स्वीकार कर पा रहे हैं बाकी बचे लोगों का क्या होगा तो मालूम होगा कि वास्तव में कितने लोगों की मृत्यु घरेलू शराब पीने से हुई है।

इन्होंने भी किया संबोधित

धरना को प्रमुख रूप से  पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार,प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी,,नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक सुनील जैन ,नीरज शर्मा,सुरेंद्र सुहाने, महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रिचा सिँह, डॉ किरणलता सोनी,जगदीश यादव,रमाकांत यादव सेवादल अध्यक्ष द्वय सिंटू कटारे बी डी पटेल संजय मोंटी यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार खुरई ब्लॉक अध्यक्ष हरविंदर सिंह चावला ने व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी, शहर संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी, कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरबानी, प्रमिला सिंह राजपूत, अशरफ खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,एन.एस.यू. आई अध्यक्ष  अक्षत कोठारी डॉ संदीप सबलोक,ब्लॉक अध्यक्षों में श्रीमती जानकी लोधी, इंदर सिंह यादव भूपेंद्र सिंह राजपूत शंकर सिंह लोधी श्री राम यादव संजय पटेरिया नरेंद्र मिश्रा, हरविंदर सिंह चावला शाकिर खान, गजेंद्र लोधी पप्पू यादव, पुष्पेंद्र सिंह प्रदीप सोनी राजू बटयावदा, यासीन खान जितेंद्र रोहण, कार्तिक, अवधेश सिमरिया, मनोज राय, राकेश राय,नीलोफर चमन अंसारी ताहिर खान रोशनी वसीम खान सीमा चौधरी पार्षद,मुन्ना चौधरी बाबू सिंह लोधी विजय साहू,पार्षद गीता कुशवाहा विमल अहिरवार रईस खान, नंदकिशोर भारती , भागचंद आठया इदरीश खान, सुल्तान कुरेशी हीरालाल चौधरी, नीलोफर चमन अंसारी पार्षद, बृजेंद्र मिश्रा,  संदीप यादव मोनू अहिरवार  सृजन सुहाने, राजा सेन प्रभात जैन पूर्व पार्षद,अजय बमदेले,  कपिल अहिरवार, अशोक कुशवाहा पुरुषोत्तम शिल्पी पाराशर देवेंद्र पटेल कर बना हरदयाल कुर्मी रोहित कुर्मी कोमल सिंह लोधी मनोज राय प्रेम नारायण विश्वकर्मा शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर, आनंद तोमर तोमर आनंद तोमर पवन जाटव गोविंद मिश्रा अजय अहिरवार महेंद्र यादव रेखा सोनी, कार्तिक रोहन सौरभ खटीक, भाव सिंह इसाक खान संजय रैकवार जय पाराशर कमल चौधरी प्रदोष कुरेशी नौशाद अब्बासी सहवाग कुरेशी गंगाराम चौधरी, सुनील बेध,प्रीतम लोधी, राजेश जैन वीरेंद्र महावते आदिल राईन रोहित, मणिकर्णिका चौधरी, नरेंद्र मिश्रा , मोनू अहिरवार , रमाशंकर सेन , दीनदयाल तिवारी , कुंजी लडिया , बिल्ली रजक , गीता यादव , राजू पटेल  , राजाराम पाराशर , जितेंद्र रोहन , नौसाद अब्बासी , अरविंद मिश्रा, डी डी नायर, डॉ. हेमंत लारिया, मनोज राय , जय पारासर,  डॉ. संदीप सवलोक, बाबू सिंह लोधी, मुन्ना चौधरी, गिरीश विश्वकर्मा, श्याम करवरिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, हरि सींग चकेरी , संजय पटेरिया , बिहारी कुशवाहा, भोले अहिरवार , रोहित कुर्मी , मनोज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, पुष्पेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, आनंद सोलंकी, लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चंद सोनवार , मिथुन खटीक, भाव सिंह यादव ,अनुराग सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह ठाकुर , बलराम अहिरवार , प्रमोद राय, संजय सराफ , नितिन बाजपेयी , सुरेश पंजवानी, प्रशांत सोनी , जानकी लोधी , प्रभु दयाल मिश्रा , शंकर सिंह लोधी, संतोष मिश्रा , जितेंद्र मिश्रा छापरी, भूपेंद्र सिंह राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष, ब्रजेश मिश्रा , सगीर खान , परम सिंह लोधी , गब्बर सिंह लोधी, शंकर सिंह लोधी, मोनू अहिरवार, बिमला अहिरवार , चंद्रभान सिंह , चंद्रभान लोधी , मूलचंद पटेल , संतोष मिश्रा , महेंद्र सिंह दांगी , राजू मिश्रा , अभिलाषा चौधरी , कमल चौधरी , विवेक भरोटे, राजा सेन, निखिल चौकसे, भूपेंद्र कुशवाहा, उमेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

धरना में ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांगे रखी गई जिसमे 

1. मृतकों एवं प्रभावित मरीजों के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं - मृत व्यक्तियों, उपचाररत मरीजों की संख्या का अस्पताल रिकॉर्ड, मृत्यु प्रमाण-पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन कराया जाए और अधिकृत आंकड़ा जारी किया जाए।

2. घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए - शराब के नमूनों की वैज्ञानिक/फॉरेंसिक जांच, आपूर्ति के स्रोत तथा घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की समयबद्ध जांच हो और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

3. घटना से पहले मिली शिकायतों की जांच एवं जवाबदेही तय हो - बंडा-शाहगढ़ में पूर्व में मिली शिकायतों का रिकॉर्ड खंगाला जाए, किस अधिकारी को शिकायत मिली और क्या कार्रवाई हुई, यह स्पष्ट किया जाए।

4. अवैध शराब के पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जाए - कार्रवाई केवल बेचने वाले तक सीमित न रहे, बल्कि निर्माण, भंडारण, परिवहन, आपूर्ति और आर्थिक लेन-देन की पूरी श्रृंखला की जांच कर वास्तविक संचालकों पर कार्रवाई हो।

5. जब्त शराब की वैज्ञानिक जांच एवं सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित हो - जब्त सामग्री का निस्तारण केवल जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार किया जाए।

6. प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की पारदर्शी निगरानी हो - 100 से अधिक गांवों में चल रहे सर्वे में कितने घरों का सर्वे हुआ, कितनी शिकायतें मिलीं, इसका ग्रामवार विवरण सार्वजनिक किया जाए।

7. पुलिस एवं आबकारी विभाग की प्रभावी जवाबदेही तय हो - जिन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब की शिकायतें हैं, वहां के संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हो।

8. पीड़ित परिवारों का व्यापक सर्वे एवं दीर्घकालीन पुनर्वास हो  मृतकों के आश्रितों को सहायता के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के लिए दीर्घकालीन व्यवस्था हो।

9. पूरे सागर जिले के लिए स्थायी रोकथाम व्यवस्था बने - हॉटस्पॉट चिन्हित कर संयुक्त निगरानी हो और गोपनीय शिकायत हेल्पलाइन बनाई जाए।

10. नियमित सार्वजनिक रिपोर्ट एवं जिला स्तरीय समीक्षा हो - जब्ती, FIR, गिरफ्तारी और जांच की नियमित रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

11. जिले के थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल्स की जाँच कराई जाए।

12. जिला आबकारी विभाग के वेयर हाउस में लंबे समय से पदस्थ मंजू शाह की भूमिका की जाँच कराई जाए।

13. सागर गोल्ड ब्रांड की शराब डिस्टलरी की जाँच कराई जाए।

14. जिले के सभी थानों के अंतर्गत चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर कठोर कार्यवाही की जाए।

हमारा स्पष्ट आग्रह है कि हमारी मांग किसी आंकड़े को बढ़ाने या घटाने की नहीं है, बल्कि प्रत्येक मृत्यु का सत्य सामने आए। न किसी मृतक का आंकड़ा अस्पष्ट रहे, न किसी पीड़ित परिवार को सहायता से वंचित किया जाए और न ही किसी जिम्मेदार व्यक्ति को पद के कारण संरक्षण मिले।उपरोक्त मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए स्वतंत्र होगी। उक्तसय की जानकारी मिडिया विभाग के प्रभारी अभिषेक गौर ने दी।

Share:

बंडा जहरीली शराब कांड: कांग्रेस ने सरकार को घेरा: उमंग सिंघार बोले- अवैध शराब के कारोबार से मौतें, प्रशासनिक लापरवाही गंभीर मामला • प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी 07 सितंबर को सागर दौरे पर

बंडा जहरीली शराब कांड: कांग्रेस ने सरकार को घेरा: उमंग सिंघार बोले- अवैध शराब के कारोबार से मौतें, प्रशासनिक लापरवाही गंभीर मामला

• प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी 07 सितंबर को सागर दौरे par

तीनबत्ती न्यूज : 6 सितंबर 2026

सागर। सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। रविवार को कांग्रेस नेताओं ने सागर मेडिकल कॉलेज और बंडा पहुंचकर पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही और कथित अवैध शराब कारोबार का परिणाम बताते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: बंडा-शाहगढ़ शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, एक दर्जन मौतों के बाद 3 आबकारी अधिकारी और दो पुलिस अधिकारी निलंबित; 7 शराब दुकानें सील • विधायक शैलेंद्र जैन ने किया मटकी फोड़ कार्यक्रम स्थगित • भाजपा जिला अध्यक्ष,सांसद और विधायक पहुंचे बीएमसी • कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जहरीली शराब के सेवन के बाद उपचार करा रहे मरीजों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे बंडा के लिए रवाना हुए। सिंघार ने कहा कि मरीजों ने उन्हें बताया कि शराब किसी ने दुकान से, किसी ने ढाबे से तो किसी ने किराने की दुकान से खरीदी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में अवैध शराब का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय था।

उन्होंने सवाल उठाया कि इस कथित शराब माफिया रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसमें सरकार से जुड़े मंत्री या विधायक भी शामिल हैं? सरकार ने अवैध शराब की बिक्री पर समय रहते रोक क्यों नहीं लगाई।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं और इससे शासन-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई करने में विफल रही है।सिंघार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता और रोजगार की मांग करते हुए कहा कि केवल कुछ लाख रुपये की सहायता से किसी परिवार की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने मृतकों के परिजनों को कम से कम 25 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही।

भूपेंद्र सिंह मुहासा ने मांगे एक-एक करोड़ रुपये

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मांग की।मुहासा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी और शैलेंद्र तोमर सहित कांग्रेस नेताओं के साथ बंडा पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों और उपचाररत लोगों से मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं ने बरा चौराहे पर मृतक के शव के साथ न्याय की मांग को लेकर सड़क पर धरना भी दिया। इसके बाद वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। मुहासा ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती तो इतनी बड़ी त्रासदी को टाला जा सकता था। उन्होंने घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

तरवर सिंह लोधी ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की

पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यापारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।



शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

इधर, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ितों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने मेडिकल कॉलेज में उपचार व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि अस्पताल में मरीजों के लिए पलंग की कमी सहित अन्य अव्यवस्थाएं दिखाई दीं।

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद लता वानखेड़े का रास्ता रोककर अपनी नाराजगी जताई। बाद में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर: मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 6 शराब दुकानें सील •सीएम डॉ मोहन यादव ने जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर-एसपी और जिम्मेदार अमले को हटाने की मांग

महेश जाटव ने कहा कि घटना अवैध शराब कारोबार के साथ शासन-प्रशासन की कथित लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बंडा क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर पहले भी शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने जिम्मेदार पुलिस और आबकारी अमले के साथ कलेक्टर एवं एसपी को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग भी रखी। कांग्रेस ने बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा सहित संबंधित क्षेत्रों की शराब दुकानों की सीलिंग और शराब के सैंपल की जांच कराने की मांग की है।


मृतकों के परिजनों को एक करोड़ और बीमारों को आर्थिक सहायता की मांग

संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने मांग की कि सभी पीड़ितों को निःशुल्क और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के साथ बीमार लोगों के परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी जाए।

पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ने घटना की निंदा करते हुए अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की।

प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

बंडा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया।

बंडा में ये रहे शामिल 

धरना और ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र राजपूत, सतीश यादव, रणवीर सिंह डिलाखेड़ी, संतोष सराफ, श्रीकांत सराफ, संदीप यादव, प्रदीप सोनी, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, साहिल खटीक, जितेंद्र मिश्रा, सुनील जैन मगरधा, बृजेंद्र मिश्रा, शंकर सिंह लोधी, अनिल यादव, नितिन वाजपेई, प्रभांशु करोसिया, आसिफ खान, दीपक प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर में ये रहे शामिल

वहीं जिला शहर कांग्रेस के ज्ञापन कार्यक्रम में रामकुमार पचौरी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने, डॉ. आनंद हेला, डॉ. संदीप सबलोक, रमाकांत यादव, अभिषेक गौर, नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, किरण सोनी, ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, चमन अंसारी, सागर साहू, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, पीयूष अवस्थी, निलेश अहिरवार, हीरालाल चौधरी, दीपक कुर्मी, जितेंद्र चौधरी, नौशाद अब्बासी, चक्रेश अहिरवार, आनंद अहिरवार, अजय लारिया, अजय राजपूत, अरविंद सिंह ठाकुर, हरिओम गौड़, विनोद रैकवार, संजय रैकवार और सुरेश रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



अध्यक्ष जीतू पटवारी 07 सितंबर को सागर में 

बंडा ने  जहरीली शराब पीने से 11 से अधिक लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की घटना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान लिया है। म.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष मलाल जीतू पटवारी 07 सितंबर 2026 को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे।  वे प्रातः 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे से बंडा क्षेत्र के उक्त गांवों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों एवं बीमार लोगों से मुलाकात करेंगे। अपरान्ह 4 बजे बंडा (सिविल अस्पताल) में भी मुलाकात करेंगे।

Share:

सागर में कांग्रेस सेवादल का 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस शहर सेवादल परिवार का 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम चकराघाट कॉरिडोर पर सम्पन्न

तीनबत्ती न्यूज:30 अगस्त, 2026

सागर। कांग्रेस शहर सेवादल परिवार का हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम रविवार को चकराघाट कॉरिडोर पर सम्पन्न हुआ। शहर सेवादल परिवार द्वारा आयोजित यह 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रशांत समैया ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर प्रशांत समैया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भूल गई है कि प्रजातंत्र में प्रजा ही असली राजा होती है। देश के युवाओं ने सरकार के एक मंत्री का इस्तीफा कराकर एक नई अलख जगाई है।


समैया ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा कथित शुद्धिकरण किए जाने की भी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के विपरीत बताया।

कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा किया गया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर अमित दुबे रामजी, जितेंद्र रोहण, राकेश राय, सागर साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरणलता सोनी, जमनाप्रसाद सोनी, जिनेन्द्र जैन, राजा सेन, चमन अंसारी, वसीम खान, हरिश्चन्द सोनवार, नरेंद्र सोनी, नितिन पचौरी, रजिया खान, कल्लू पटेल, लल्ला यादव, अमर श्रीवास्तव, अंकुर यादव, परख शुक्ला, चंद्रभान अहिरवार, महेश यादव, कमल प्रसाद, अरविंद मछंदर, महेश सोनी, अन्नू घोसी, पंकज सोनी, प्रशांत सोनी, नरेश सनकत, अजय लारिया, नंद किशोर, शैलेश अकेला सहित रानी, ऊषा, आरती, परी, पीहू, मोहित, कमला, लक्ष्य, रूपचंद आदि उपस्थित रहे।

Share:

महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा, कांग्रेस हक दिलाने संकल्पित : रीना बोरासी,प्रदेश अध्यक्ष • सागर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह ने किया पदभार ग्रहण

महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा, कांग्रेस हक दिलाने संकल्पित : रीना बोरासी,प्रदेश अध्यक्ष

• सागर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह ने किया पदभार ग्रहण


तीनबत्ती न्यूज, 23 अगस्त 2026

सागर। जिला महिला कांग्रेस सागर ग्रामीण की नवनियुक्त अध्यक्ष रिचा सिंह गोंड ने रविवार को भव्य रैली के साथ पदभार ग्रहण किया। मकरोनिया स्थित स्टेट पैराडाइज होटल से निकली रैली कांग्रेस जिंदाबाद और महिला कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के बीच पद्माकर नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची, जहां रैली विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया प्रमुख रूप से शामिल हुईं। जिला कांग्रेस सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने नवनियुक्त जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह गोंड को पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष का तीर-कमान भेंट कर अभिनंदन भी किया गया।

यह भी पढ़ें : पिकनिक मनाने गये 9 युवक - युवतियां आबचंद गुफा के पास गदेरी नदी में फंसे : पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू • पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे बचाव कार्य का लिया जायजा

महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा : रीना बोरासी

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि आधी आबादी को पूरा हक और सम्मान दिलाना कांग्रेस का संकल्प है। मध्य प्रदेश में महिलाओं को अब अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा और अपनी आवाज को मजबूती से बुलंद करना होगा।उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता के नाम पर कुछ राशि देकर उनकी वास्तविक समस्याओं और अधिकारों से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। आज महंगाई ने हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। महिलाओं को केवल सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और निर्णय लेने का अधिकार चाहिए।


रीना बोरासी ने महिलाओं से सामाजिक और राजनीतिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा समाज बनाना होगा, जहां महिला सुरक्षित हो, युवाओं को रोजगार मिले, किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और हर नागरिक सम्मान के साथ जीवन जी सके। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला शक्ति को गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026: इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानें शुभ तारीख और उपाय • पंडित अनिल पाण्डेय

जिला कांग्रेस सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि गांवों में महिलाएं अनेक सामाजिक समस्याओं का सामना कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि ग्रामीण कांग्रेस कमेटी महिलाओं की इस लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस का लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि गांव के हर परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष करना है।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आम आदमी के लिए परिवार चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। खाद्य सामग्री, पेट्रोल, गैस, शक्कर सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है।


प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण समय की आवश्यकता है। जनता को अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक ताकत का एहसास कराते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से सामने लाना होगा।

रिचा सिंह ने जताया आभार

नवनियुक्त जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा कि प्रदेश और जिले की कांग्रेस संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगी। उन्होंने महिला कांग्रेस को गांव-गांव तक मजबूत करने और महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम को जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण लता सोनी और प्रदेश महिला सचिव रेखा सोनी ने भी संबोधित किया।सभा का संचालन पूर्व जनपद अध्यक्ष देवरी एवं जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की महामंत्री आंचल अथिया ने किया। आभार प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव एवं पार्षद सीमा चौधरी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस की परंपरा के अनुसार वंदे मातरम गान से हुई, जिसे सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे एवं विजय साहू ने संपन्न कराया।

नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ रैली और सभा में मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव, अमित रामजी दुबे, राजकुमार धनोरा, मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर, आरआर पाराशर, अशोक कुशवाहा, चक्रेश सिंघई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, कर्रापुर देवेंद्र कुर्मी, गजेंद्र लोधी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, आनंद तोमर, प्रवक्ता सूर्य शुक्ला, हेमकुमारी कुर्मी, मनोज पवार, जय पाराशर, अक्षय दुबे, संजना कुर्मी, कमल चौधरी सहित जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

प्रदेश स्तरीय कांग्रेस सेवादल बैठक : सागर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने बताई सात साल की उपलब्धि

भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने दर्ज कराई सहभागिता



तीनबत्ती न्यूज: 22 अगस्त, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संगठनों की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे सेवादल पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, कार्यशैली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपनी बात प्रदेश संगठन के समक्ष रखी।

बैठक में जिला शहर कांग्रेस सेवादल  सागर  की ओर से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने सहभागिता की। उन्होंने अपने सात वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए संगठनात्मक कार्यों, उपलब्धियों और कार्यशैली की विस्तृत जानकारी प्रदेश संगठन के सामने रखी।

सिंटू कटारे के साथ प्रदेश महासचिव विजय साहू, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, पार्षद श्रीमती सीमा कमल चौधरी, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी, लल्ला यादव, जयदीप उपाध्याय, मनोज पवार, हरिनाम पटेल एवं हरिनाथ पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भोपाल पहुंचकर बैठक में अपनी सहभागिता निभाई।

प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। शहर सेवादल परिवार की सहभागिता को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Share:

संविधान-सम्मान बचाओ मार्च, हल्द्वानी की घटना के विरोध में सागर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने जताया आक्रोश

Sagar : संविधान-सम्मान बचाओ मार्च, हल्द्वानी की घटना के विरोध में सागर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने जताया आक्रोश


तीनबत्ती न्यूज, 14 अगस्त 2026

सागर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में सागर में कांग्रेस ने दो अलग-अलग मार्च निकालकर विरोध जताया। जिला शहर कांग्रेस और जिला ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं ने इसे संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सम्मान के विरुद्ध बताते हुए भाजपा समर्थित संगठनों की आलोचना की।

शहर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च एवं सत्याग्रह

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल से सुभाष नगर स्थित अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च एवं सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और संविधान की पुस्तक लेकर मार्च में शामिल हुए तथा भारत माता की जय के नारे लगाए।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे के संबोधन के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र तथा दलित, पीड़ित और शोषित वर्गों का अपमान है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने संबंधित संगठनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने भी भाजपा पर संविधान विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम को जनहित और जवाबदेही से जोड़कर अपनी बात रखी।कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया। यात्रा के दौरान हीरालाल चौधरी के निवास पर मार्च का स्वागत किया गया। 

ये रहे शामिल

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, मुकुल पुरोहित, प्रदीप पप्पू गुप्ता, सागर साहू, कमलेश तिवारी, शिव शंकर गुड्डू यादव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ताहिर खान, राहुल चौबे, आनंद हैला, विजय साहू, जितेंद्र चौधरी, द्वारका चौधरी, हीरालाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



ग्रामीण कांग्रेस ने निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में मकरोनिया स्थित डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक संविधान-सम्मान बचाओ मार्च निकाला गया।

मार्च को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह मुहासा ने हल्द्वानी की घटना को भाजपा समर्थित संगठनों की मानसिकता का परिचायक बताते हुए इसे घृणित और असंवैधानिक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता समय-समय पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के प्रति विरोधी मानसिकता प्रदर्शित करते रहे हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा और आरएसएस पर दलित एवं संविधान विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, बंडा के पूर्व विधायक तरवर लोधी, रहली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, सौरभ हजारी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

मार्च के आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी सहित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में आरआर पाराशर, जतिन चौकसे, मनोज पवार, सीमा कमल चौधरी, डॉ. संदीप सबलोक, प्रियंका पांडे, रत्नेश पटेल, दीपक जैन, प्रमोद नायक, प्रेमी शिल्पी, अवधेश सिंह सिमरिया, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, संजय रोहिदास, डॉ. हेमंत लारिया, जय पाराशर, संतोष पाराशर, मनोज राय, अजय बमनेले, सचिन अहिरवार, अखिलेश गौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share:

डॉ. किरण लता सोनी बनीं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष, सागर में निकली आभार रैली

डॉ. किरण लता सोनी के महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों ने निकाली आभार रैली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत



सागर, 12 अगस्त 2026। कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय और संघर्षरत डॉ. किरण लता सोनी को महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बुधवार को भव्य आभार रैली निकाली। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया।

आभार रैली बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर से प्रारंभ हुई। रैली बड़ा बाजार, सराफा और कोतवाली होते हुए डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा एवं तीन बत्ती पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस जिंदाबाद तथा “संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए।


समापन अवसर पर नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के साथ डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैली में शामिल कांग्रेसजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

महिला कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. किरण लता सोनी लंबे समय से कांग्रेस के लिए संघर्ष करती रही हैं। उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनी ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ा है। साथ ही वे सर्व स्वर्णकार समाज में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं और उच्च शिक्षित हैं।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सद्भावना और त्याग को आधार बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी।

कांग्रेस में उपयुक्त नेतृत्व का चयन हो रहा : सुनील जैन

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस में उपयुक्त एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. किरण लता सोनी भी उन्हीं में से एक हैं और उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि यह संघर्ष का दौर है। राहुल गांधी देश की मजबूत उम्मीद बनकर उभरे हैं और नवनियुक्त महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरेंगी।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

आभार रैली में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, मुकुल पुरोहित, अमित राम जी दुबे, रामकुमार पचौरी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, सुरेंद्र सुहाने, पप्पू गुप्ता, सागर साहू, कमलेश तिवारी, ऋचा गौंड, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, पार्षद शशि महेश जाटव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, आनंद हैला, अरविंद ठाकुर, मीना पवन पटेल, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी, सुधा रजक, हरिश्चंद्र सोनवार, महेंद्र दुबे, गंगाराम अहिरवार, चक्रेश रोहित, नीलेश अहिरवार, फिरदौस कुरैशी तज्जू भाईजान, अर्चना कनौजिया, रेखा अहिरवार, मीरा रैकवार, मीरा अहिरवार, ज्योति मलैया, रजिया खान, बाबू मछंदर, जमना सोनी, कुंजी लाल लड़ियां, रवि सोनी, संजय रैकवार, श्री दास रैकवार, आनंद अहिरवार, सुनील पाहवा, संजय अहिरवार, राहुल खटीक, जय कुमार सोनी, ऋषभ जैन, दीनदयाल तिवारी, साजिद खान, शिवनारायण सोनी, मयंक टक्कर, प्रशांत सोनी, श्रीकांत शराफ बंडा, नरेंद्र सोनी, जितेन्द्र सोनी, गोलू सोनी, संजय श्राफ, हीरेश सोनी, अभिषेक श्राफ, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Share:

सागर में कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर


तीनबत्ती न्यूज: 12 अगस्त 2026

सागर। जिला शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सेवादल को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आमजन से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव और यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने की। आयोजन जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया, जबकि संचालन सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने किया।

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सेवादल के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रियता हर बूथ तक बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है।उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे सेवादल की पाठशाला से निकलकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं।

निष्ठा और समर्पण के साथ काम करें कार्यकर्ता

सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ काम करना होगा। मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का माध्यम बनता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। मिश्रा ने शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे की कार्यशैली की भी सराहना की।



आमजन के सुख-दुख में भागीदार बनने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आमजन के सुख-दुख में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।भार्गव ने कहा कि सेवादल की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की बैठकों में सागर शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे की कार्यशैली की चर्चा होती है।

पुराने सशक्त स्वरूप में सेवादल को लाने पर जोर

यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कांग्रेस सेवादल को पार्टी का महत्वपूर्ण अग्रिम संगठन बताते हुए इसे पुराने और सशक्त स्वरूप में वापस लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के कार्य करने का तरीका युवाओं को ऊर्जा प्रदान करता है।बैठक को सागर जिला प्रभारी शिवकुमार नीखरा ने भी संबोधित किया।

अनुशासन को संगठन की मजबूती का आधार बताया

शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान है। अनुशासन व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसी तरह संगठन की प्रगति भी तभी संभव है, जब प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत एवं लगन से काम करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

कांग्रेस नेताओं ने भी रखे विचार

बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव, त्रिलोकी नाथ कटारे, जितेंद्र रोहण, पंकज सिंघई, चक्रेश सिंघई, सुरेंद्र सुहाने, रजिया खान और संजय जैन सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ. संदीप सबलोक ने आभार व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचौरी, अमित दुबे रामजी, जगदीश यादव, चैतन्य पांडे, पप्पू गुप्ता, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, पार्षद नीलोफर अंसारी, सीमा कमल चौधरी, ताहिर खान, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चन्द सोनवार, द्वारका चौधरी, अक्षय कोठारी, फिरदौस कुरैशी, समीर खान, योगराज कोरी, वसीम खान, राजा सेन, गुरमीत सिंह अहलूवालिया, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, दीपक कुर्मी, आनंद हेला, ब्रजेंद्र नगरिया, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश पंडा, लल्ला यादव, राहुल व्यास, रवींद्र खटीक, बाबू मछंदर, प्राणसिंह लोधी, हरवेंद्र सिंह बुन्देला, मज़हर हाशमी, हरिनारायण कोरी, राजपाल सिंह, नरोत्तम विठ्ठल, कमलेश सिंघई, राजपाल लोधी, ऋषभ जैन, अनीश वाल्मीकि, अंकित अग्रवाल, लखन लोधी, रोहित, सत्तू अहिरवार, आलोक जैन, सचिन पटेल, सलमान, बंटी कोरी, अभिषेक पाठक, विजय सोलंकी, संतोष यादव, रामसिंह, गीता अहिरवार, मीरा अहिरवार, रेखा अहिरवार, आरती अहिरवार, रीना, मीरा, आकाश उरया, शेखर, अनिल चौरसिया, रोहित, अमन अहिरवार, धर्मेंद्र, अन्नू चौरसिया, विशाल जाटव, सुरेंद्र सिंह यादव, कमलेश पटेल, पवन पटेल, राजू सौर, राजू अहिरवार, शुभम, शिशुपाल पंचवानी, संजय सराफ, कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share:

खेल परिसर में वाक शुल्क और पेंशन में देरी के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खेल परिसर में वाक शुल्क वसूली और वृद्धावस्था पेंशन में विलंब के विरोध मे कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



तीनबत्ती न्यूज: 11 अगस्त, 2026

सागर: खेल परिसर में पैदल टहलने वालो से शुल्क वसूले जाने का विवाद थम नहीं रहा है। खेल प्रेमियों और मार्निंग वाक वालों के विरोध के बाद एक अगस्त से इसका लागू होना रुका है। दूसरी तरफ विधायक शैलेंद्र जैन ने इसको घटाने का सुझाव भी जिला खेल अधिकारी को दिया। अब इसके खिलाफ कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। 

कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जनसमस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शहर का खेल परिसर मैदान वर्षों से आम नागरिकों के लिए सुबह-शाम व्यायाम, भ्रमण और योग के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहा है। अब प्रशासन द्वारा वहां आने वाले लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपये और प्रतिमाह 300 रुपये शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क

गरीबो पर अत्याचार

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि यह आदेश ब्रिटिश शासन के फरमान जैसा और गुंडा टैक्स के समान है। शासन किस भुखमरी की कगार पर आ गया है जो जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी इस सुविधा पर भी टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने खेल परिसर को यथावत निःशुल्क रखने की मांग की। जिला खेल अधिकारी को बर्खास्त कर देना चाहिए ऐसे आदेश देने पर साथ ही सागर की जनता ने जिनको विधानसभा भेजा वो इस शुल्क के पक्षधर बन बैठे हैं।ये खेलप्रेमियों के साथ अन्याय है । इसके अलावा अध्यक्ष महेश जाटव ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं कल्याणी पेंशन की 6 माह से लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें: खेल परिसर में मार्निग वाक का शुल्क 200 रुपए महीने का सुझाव दिया विधायक शैलेंद्र जैन ने : वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क से मुक्त रखने पर होगा विचार

तुगलकी फरमान है मार्निंग वाक शुल्क

नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं। न तो उन्हें खेल परिसर के तुगलकी फरमान की आवाज सुनाई दे रही है, न ही पिछले 6 महीने से पेंशन से वंचित गरीब, वृद्ध और दिव्यांगजनों की पीड़ा दिखाई दे रही है। रक्षाबंधन जैसा त्यौहार नजदीक है और लोग परेशान हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि एक-दूसरे से बड़ा दिखने की होड़ में लगे हैं।

सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गरीबों को पेंशन योजना का लाभ लेने में भारी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर निगम को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आदेशित करे।

ये रहे शामिल 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, आनंद हैला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, खट्टू शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।



Share:

मूंग-उड़द खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाएं, जिम्मेदार अमला नदारद: पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने उठाए सवाल

मूंग-उड़द खरीदी केंद्र की कांग्रेसजनों ने जानी हकीकत, जिम्मेदार अमला मिला नदारद


तीनबत्ती न्यूज:08 अगस्त, 2026

सागर। कृषि उपज मंडी समिति परिसर में रबी सीजन वर्ष 2026-27 के लिए मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु बनाए गए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के खरीदी केंद्र का शनिवार तड़के मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान खरीदी केंद्र पर कई अव्यवस्थाएं सामने आईं।

यह भी पढ़ें : रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रभाव पर संसद में सरकार का जवाब: जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया • राज्यसभा में सांसद रजनीश अग्रवाल के प्रश्न पर आया जवाब: 18.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जैविक खेती के दायरे में

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर सर्वेयर के अलावा प्रबंधक सहित अन्य जिम्मेदार अमला मौजूद नहीं मिला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र का संचालन शासन के नियमों और निर्देशों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।

भवन में जगह-जगह टपक रहा था पानी

निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र के भवन में जगह-जगह से पानी टपकता मिला। भवन में रखा सामान भी पानी से भीग रहा था। इसके अलावा खरीदी से संबंधित रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रूप से संधारित नहीं मिला।



मौके पर मिली अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी सागर रोहित वर्मा सहित नागरिक आपूर्ति निगम और कृषि विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी केंद्र के संचालन में सामने आई अनियमितताओं और किसानों को हो रही संभावित परेशानियों से अवगत कराया।

चौधरी ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर खरीदी केंद्र का संचालन नियमानुसार कराने तथा किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

---------

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त और 26 जनवरी पर स्कूलों में बंटेगा सांची पेड़ा, फूड पॉइजनिंग के बाद कमिश्नर ने दिए निर्देश

----------

'शासन-प्रशासन के दावों की खुली पोल'

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि मूंग-उड़द खरीदी केंद्रों के नियमों के अनुसार संचालन को लेकर प्रशासनिक अमला गंभीर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि विपणन संघ के खरीदी केंद्र पर जिम्मेदार अमले की गैरमौजूदगी और सामने आई अव्यवस्थाओं ने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।



उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर अन्नदाता किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन-प्रशासन को सभी खरीदी केंद्रों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित करना चाहिए। केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं, जिम्मेदार अमले की मौजूदगी और किसानों की उपज की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि खरीदी केंद्रों पर लापरवाही जारी रही और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

--------

यह भी पढ़ें: एससी प्रमाण पत्र पर नियुक्ति के आरोप में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के डीन निलंबित

---------

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, पूर्व सरपंच हरप्रसाद अहिरवार, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष अरविन्द पंथी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह बुंदेला, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, इंजीनियर सत्यम सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share:

गांधी ग्रामअनंतपुरा को विशेष ग्राम का दर्जा दिलाने सीएम से चर्चा करेगी कांग्रेस जिला गामीण और शहर कमेटी के कार्यक्रमो का समापन

गांधी ग्रामअनंतपुरा  को विशेष ग्राम का दर्जा दिलाने सीएम से चर्चा करेगी कांग्रेस
जिला गामीण और शहर कमेटी के कार्यक्रमो का समापन

सागर । महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर सागर की जिला ग्रामीण और शहर के कार्यक्रमो का आज समापन हो गया ।जिला ग्रमीण कांग्रेस ने गांधी ग्राम अनंतपुर में  समापन पर इसको विशेष ग्राम का दर्जा देने मंत्री हर्ष यादव के साथ करेंगे मुख्यमंत्री से मांग करेंगे। वही शहर कमेटी ने साप्ताहिक समापन कर चर्चा का आयोजन किया।
अनंतपुरा में ग्रामीण कांग्रेस
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत की अध्यक्षता एवं बंडा विधायक तरवर सिंह के मुख्य आतिथ्य में  आयोजित सभा में  सर्वसम्मति से ग्राम  अनंतपुरा को विशेष ग्राम का दर्जा देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से  पारित किया गया। कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर ग्राम अनंतपुरा को विशेष गांव का दर्जा देने की मांग करेंगे । इस संबंध में कमिश्नर एवं कलेक्टर से भी चर्चा करेंगे ।
    यहां पर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का जिला कांग्रेस की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा सीँग राजपूत ने कहा कि गांधीजी भारत दर्शन करने को निकले और उसी दौरान इस छोटे से गांव आनंतपुरा मैं आकर  गांव-गांव जगाने के साथ भारत को जगाने का अभियान मैं गांधीजी का संकल्प अनुकरणीय था ।बंडा विधायक तरवार सिंह ने कहा है कि गांधी जी हमेशा सत्य अहिंसा के पथ प्रदर्शक रहे हैं. उन्होंने गांधी जी की विचारधारा को कोई मार नहीं सकता है ।कमलेश बघेल ने कहा है कि गांधी जी की हत्या हुई है मगर गांधी की विचारधारा आज भी जिंदा है .कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि गांधी जी ने सभी को साथ लेकर चलते रहे मगर आज छदमवेशी जातिवाद का जहर घोलने वाले गांधी जी की विचारधारा के नहीं हो सकते हैं. आशीष ज्योतिषी ने अनंतपुरा से घर घर से लौगो ने स्वतंत्रता आंदोलन में निकले थे. सुरेंद्र सुहाने कहा कि  गांधी की विचारधारा पर चलकर ही  हम सच्चे गांधी के विचारधारा के बन सकते हैं । प्रदेश सचिव अमित राम जी दुबे ने कहा कि अनंतपुरा से स्वंतत्रता आंदोलन की रुपरेखा तैयार हुई थी. सभा को प्रवक्ता वीरेंद्र गौर ,सौरभ हजारी अनूप ददरया जितेन्द्र रोहण देवेन्द्र फुसकेले बृजेन्द्र मिश्रा राकेश राय ने संबोधित किया।
 .सभा के प्रारंभ में देवरी व्लाक अध्यक्ष विजय गुरू  ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन  संजय बृजपुरिया ने किया।आभार बलराम साहू ने जताया।  समापन पर वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघई द्वारा रघुपति राघव राजाराम एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
     इस अवसर जिला पंचायत सदस्य बुन्देल.सिंह बुंदेला. सौरव हजारी चैतन्य पांडे.अमित दुबे राजू वैध सुरेन्द्र सिंह ठाकुर गौरव सांडिल्य. संतोष सराफ.अशोक छापरी. बी डी पटैल. राकेश विश्वकर्मा शिव शंकर यादव हेमेश गौर रामजी सिंह सगीर भाई जान सहित बडी संख्या में कांग्रसजनों एवं गांव वालों की उपस्थिति रही।
शहर जिला कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती सप्ताह  का समापन
सागर।  जिला शहर  कांग्रेस कमेटी सागरद्वारा  आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन बड़ा बाजार क्षेत्र के पंतनगर चौराहे पर किया गया। बड़ा बाजार ब्लॉक क्रमांक 3 द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र चौबे तथा पूर्व पार्षद रामनाथ यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार साहू ने की।
                        कार्यक्रम के प्रारंभ में आमंत्रित अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजली समर्पित की।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित फिरदोष कुरैशी गुरमीत सिंह इल्ले सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ खटीक की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।
                     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा की महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा आज गांधीवाद का मुखौटा लगाकर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही ।पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों और दर्शन को आज हर व्यक्ति के लिए समझने की जरूरत है। ।  प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही देश की एकता अखंडता और विकास को सुरक्षित किया जा सकता है।प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र चौबे ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों को जानने से पहले गांधीजी को जानना होगा। उन्होंने किन कठिनाइयों के साथ अंग्रेजों से लड़ाई लड़ कर इस देश को आजाद कराया आज हमें उनके मूल्यों को जिंदा रखने की आवश्यकता है। पूर्व पार्षद रामनाथ यादव ने कहा कि गांधी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि स्वयं अपने आप में एक विचार हैं जिन्हें कभी खत्म नहीं किया जा सकता।
     ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार साहू ने कहा कि महात्मा गांधी ने दलितों पिछड़ों गरीबों और समाज के कमजोर लोगों को ताकतवर बनाने का संकल्प और विचार हमारे देश को दिया है जिन्हें हम सभी को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम को सेवादल के प्रदेश सचिव राजाराम सरवैया पूर्व अध्यक्ष अतुल नेमा मछुआ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन रैकवार डॉ सीबी तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पं लक्ष्मी नारायण सोनाकिया  ने किया।
    समापन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकर तिवारी डॉ दिनेश पटेरिया साबिर कुरेशी पम्मा दीनदयाल तिवारी प्रदीप भट्ट जमना प्रसाद सोनी द्वारका चौधरी हनीफ ठेकेदार प्रदीप जैन कुल्फी हेमराज रजक राजेश कोरी सचिन घोशी मुन्ना विश्वकर्मा दुलीचंद सकवार राकेश सरवैया आदिल राईन शुभम उपाध्याय साजिद राइन पुष्पा रैकवार गीता अहिरवार नरेंद्र मिश्रा चंद्रकुमार ताम्रकार लीलाधर सूर्यवंशी रूपचंद पटेल प्रहलाद साहू शोभालाल साहू नीलेश पटेल रमेश साहू मुकेश जैन सुनील नामदेव जगदीश गुरु मन्नूलाल कोरी दुर्गाप्रसाद पटेल अभिषेक साहू नीलेश अहिरवार कुंजीलाल लड़िया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive