Editor: Vinod Arya | 94244 37885
BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और आशीष अग्रवाल से मिले मीडिया पैनलिस्टरिशांक तिवारी, जनसेवा पर हुई चर्चा

शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन जनसेवा को नई दिशा देता है : रिशांक तिवारी

▪️भोपाल प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से की आत्मीय भेंट

तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई, 2026


तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई 2026

सागर/भोपाल। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री Rajendra Shukla तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी Ashish Usha Agrawal से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात के दौरान रिशांक तिवारी ने सागर जिले के विकास, शहर की आवश्यकताओं और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और जन अपेक्षाओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सागर में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की जरूरतों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके बाद रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठन, मीडिया और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर भी संवाद किया गया।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि "शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन जनसेवा के दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की दिशा देता है। वरिष्ठजनों का अनुभव सार्वजनिक जीवन में आमजन की अपेक्षाओं को समझने और उनके बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा देता है।"

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव और उनके मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना सार्वजनिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। शीर्ष नेतृत्व के अनुभव और मार्गदर्शन से इस जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी तरीके से निभाने की दिशा मिलती है।

रिशांक तिवारी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से हुई आत्मीय भेंट और प्राप्त मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Share:

भाजपा जिला बैठक: डिजिटल लर्निंग अभियान में सागर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग अभियान में सागर ने बनाया प्रदेश में अलग स्थान


तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म केवल परीक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि वैचारिक, तकनीकी और संगठनात्मक रूप से सशक्त कार्यकर्ता निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कार्यकर्ताओं को स्वयं को निरंतर अपडेट रखना होगा और वर्ष 2047 के विकसित भारत के निर्माण में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में पार्टी का राजदूत है। उसे पार्टी के इतिहास, विचारधारा, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, आपातकाल, राम मंदिर आंदोलन और कश्मीर सहित विभिन्न विषयों की तथ्यात्मक जानकारी होनी चाहिए, ताकि समाज में उठने वाले हर प्रश्न का आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि जिले के 1,334 बूथों में से 1,275 बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया।


उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान में सागर जिले ने प्रदेशभर में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिले ने लगातार कई दिनों तक प्रथम स्थान हासिल किया और वर्तमान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस अभियान में 9,500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किए हैं। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने निर्धारित लक्ष्य से पहले 500 महिलाओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर प्रदेश में विशेष उपलब्धि हासिल की है।

जिलाध्यक्ष ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और पदाधिकारियों से बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक नियमित प्रवास, संगठन एप पर गतिविधियों का समयबद्ध अद्यतन और संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार ने व्यक्त किया। बैठक के बाद प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर और जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधानसभावार मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और स्थानीय पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और उन्हें 20 जुलाई तक निर्धारित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित रहे  

बैठक में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, संतोष ठाकुर, यश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र परिहार, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, संध्या भार्गव, सविता साहू, जयंती मौर्य, अर्जुन पटैल, हरिशंकर कुशवाहा, आफीसर यादव, राहुल वैद्य, आसमा जैन, विकास सांधेलिया (जैन), सुषमा यादव, सुनीता इन्द्रकुमार राय, भूपेन्द्र नामदेव, सपना कमल कुर्मी, श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा, साहबराज यादव, अंशुल सिंह परिहार, जय सोनी, श्री काँट जैनतृप्ति बाबू सिंह लोधी, बालकिशन सोनी एवं सोनू उपाध्याय, मंडल अध्यक्षगण — अमित वैसाखिया, नीरज यादव, नीलम अहिरवार, सुश्री मेघा दुबे, सौरभ केशरवानी, अंकित तिवारी सापट, अशोक सिंह पड़रिया, सोहन सिंह, अरविंद घोषी, राजेन्द्र उपाध्याय, संजय सिंह ठाकुर, चित्तर सिंह राजपूत, विशाल कुर्मी, पवन यादव, चौधरी राहुल जैन, रविन्द्र सिंह राजपूत, अनिल पाराशर, अरविंद सिंह लोधी, राजपाल सिंह राजपूत, नीतेश यादव, बुंदेल सिंह ठाकुर, संतोष पटैल, धर्मेन्द्र पटैल, लोकमान्य लोधी, सुरेन्द्र रघुवंशी एवं प्रियंक तिवारी,मंडल प्रभारीगण — बंटी राठौर, बलराम राय, मूरत सिंह राजपूत, प्रवीण जैन गढ़ौला एवं बलवीर सिंह राजपूत,मोर्चा अध्यक्षगण — महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश गौड़ तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव प्रकोष्ठ जिला संयोजकगण — शिवदयाल बड़ोनिया, मुकेश साहू, मुकेश जैन सैतपुर, डॉ. दशरथ मालवीय, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, इन्द्रदत्त अवस्थी, आदित्य उपाध्याय, मनोज रैकवार, विश्वेन्द्र मिश्रा, देवी पटैल, विवेक सोदिया एवं कैलाश चौरसिया सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 



Share:

सागर में कांग्रेस की साइकिल रैली, भाजपा सरकार से राम मंदिर चढ़ावा, उज्जैन जमीन और NEET परीक्षा पर मांगा हिसाब

Sagar Congress Cycle Rally: राम मंदिर चढ़ावा, उज्जैन जमीन और NEET पर भाजपा से मांगा हिसाब


तीनबत्ती न्यूज|4 जुलाई, 2026

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहर में साइकिल रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे, उज्जैन में जमीन खरीद, NEET परीक्षा, किसानों की समस्याओं और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई रैली तीनबत्ती स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनजागरण अभियान के तहत शहर के विभिन्न मार्गों से साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र राजे और हेमराज रजक ने किया।

भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और विभिन्न राज्यों में जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में विकास परियोजनाओं और मास्टर प्लान का लाभ मुख्यमंत्री और उनके परिवार को पहुंचाने के उद्देश्य से जमीनों की खरीद की गई है। उन्होंने इस मामले में सरकार से जवाब देने की मांग की।



पूर्व विधायक सुनील जैन ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मामलों में जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

NEET, किसानों और महंगाई के मुद्दे उठाए

कांग्रेस नेता मुकुल पुरोहित ने वीआईपी दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। बाबू सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। रामकुमार पचौरी ने कहा कि प्रदेश में खाद संकट, महंगे कृषि यंत्र, डीजल की बढ़ती कीमतें, बिजली की समस्या और मनरेगा के लाभ में कमी से किसान परेशान हैं। जितेंद्र रोहन ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने NEET सहित भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।रैली के समापन पर आनंद हेला ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

साइकिल रैली में प्रमुख रूप से पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, सागर साहू, नरेंद्र मिश्रा,सिंटू कटारे,शरद पुरोहित,रिषभ जैन, आनंद हैला, किरण लता सोनी, नीलेश अहिरवार, गीता कुशवाहा, रेखा सोनी, दीनदयाल तिवारी, समीर खान, नौशाद अब्बासी, मयंक ठक्कर,असमत खान विनीत जैन ताले वाले, साजिद राइन, रोहित मांडले, चमन अंसारी,डालचंद प्रजापति, अरविंद पंथी, महेश अहिरवार, कल्लू पटेल, तज्जु भाईजान, सुनील पाहवा, अनिल दक्ष, कुंजीलाल लड़ियां, तरुण कोरी, फिरदौस कुरैशी, अकील सिद्दीकी, जाहिद ठेकेदार, संजय रैकवार,भैयन पटैल,अजय लारिया, दीपक कुर्मी, सुरेश पंजवानी मानसींग चौधरी सुनील ठाकुर, निखिल जैन,अजय राजपूत, अरविंद मछंदर, गोपाल प्रजापति, देशराज यादव, सोहेब कुरैशी सहित अनेक कांग्रेसजन साइकिल पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे ।  


Share:

बुन्देलखण्ड का अपमान कर रहे है नेता,जो यह कहते है कि भाजपा शासन काल मे विकास नही हुआ:नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव

बुन्देलखण्ड का अपमान कर रहे है नेता,जो यह कहते है कि भाजपा शासन काल मे विकास नही हुआ:नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव

सागर । कमलनाथ सरकार  के मंत्रियो द्वारा बुन्देलखण्ड अंचल के विकास को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का कहना है कि ऐसे लोग स्वार्थ के लिए बुन्देलखण्ड अंचल का अपमान कर रहे है । पिछले 15 सालों में इस अंचल में आये बदलाव को लेकर किसी भी मंच से चर्चा करने तैयार हूँ।इस अंचल में  सिंचाई,सड़को,बिजली और स्वास्थ्य को लेकर वह काम भी हुए जो कांग्रेस में 55 सालों की सरकारों में नही हो पाया ।
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने  
      पिछले कुछ महीनों से  मंत्रियो के बयानबाजी मीडिया पर चल रही है कि कोई काम भाजपा सरकार ने नही किये है ।   इस पर आज सागर में तीनबत्ती पर आये नेता प्रतिपक्ष ने बातचीत  में  कहा कि जो लोग सोए है उनको जगाया जा सकता है ।लेकिन जो नाटक कर रहे हो उनको कोई नही जगा सकता है ।
        उन्होंने काँग्रेस मंत्रियो के बोलो पर कहा कि कांग्रेस के 55 सालों का 15 साल की भाजपा सरकार का आकलन कर ले । कांग्रेस के कामो से दस गुना ज्यादा विकास हर क्षेत्र में बुन्देलखण्ड अंचल का हुआ  है । इसके जिले पन्ना,छत्तरपुर,टीकमगढ़ ,दमोह सहित  सागर  देख ले तस्वीर सामने आ जायेगी । यहां सड़को से लेकर हर चीज में बदलाव  है । मेडीकल कालेज हो या स्मार्ट सिटी का काम हो । स्कूलो की संख्या  देख ले सभी जगह भाजपा सरकार का काम दिख जाएगा।
नकारात्मक बातों से बुन्देलखण्ड का अपमान
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसी नकारात्मक बातों से पूरे देश मे बुन्देलखण्ड की तस्वीर भूखे  नंगो जैसी बन जाती है । जैसे कुछ हुआ ही नही हो। जबकि हमे अपनी सँस्कृति,परम्पराओं पर नाज है ।सभी को होना चाहिए। ऐसी नकारामात्मक बातों से लोगो के राजनीतिक स्वार्थों का  भला हो या न हो लेकिन बुन्देलखण्ड अंचल का नुकसान होता है।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive