बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

निधि जैन सागर की बेटी और बहू दोनों के नाते शहर की परेशानियों को अच्छी तरह से जानती हैं : सुरेश पचौरी ▪️पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने किया जनसंपर्क

निधि जैन सागर की बेटी और बहू दोनों  के नाते शहर की परेशानियों को अच्छी तरह से जानती हैं : सुरेश पचौरी 

▪️पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने किया जनसंपर्क

तीनबत्ती न्यूज : 28 अक्टूबर,2023
सागर:  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी ने भी मैदानी स्तर पर पहुंचकर आम जनता से उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की ।पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के समर्थन में मोती नगर वार्ड में पहुंचे। स्थानीय माता मडिया से बाहुबली कॉलोनी रोड पर भारी हुजूम और गाजे बाजे के साथ  सुरेश पचौरी ने जन संपर्क किया। 

इस दौरान उन्होंने साथ पूर्व विधायक सुनील जैन , महासचिव रेखा चौधरी, प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक संभागीय प्रवक्ता वीरेंद्र गौर वरिष्ठ नेता प्रभात जैन अरुण मिश्रा , विजय साहू, पप्पू गुप्ता चैतन्य पांडे जितेंद्र रोहन ओमप्रकाश पंडा ताहिर खान आदिल राइन रोशनी खान रेखा सोनी रंजीता राणा सुधा रजक रजिया खान चमन अंसारी राहुल रजक आदि के साथ स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि निधि जैन इसी शहर की बेटी और बहू दोनों ही हैं। शहर के हर घर में उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और वे यहां के लोगों की परेशानियों को अच्छी तरह से जानती हैं।
श्री सुरेश पचौरी ने भाजपा और इसकी सरकार पर सीधा हमला करते हुए बोला कि चुनाव से पहले भाजपा ने महंगाई बेरोजगारी और कमजोर वर्गों की असुरक्षा को खत्म करने का जनता से वादा किया था। लेकिन अपने वादे से पूरी तरह विफल रहते हुए वे ना तो बेरोजगारी ना महंगाई और ना ही महिलाओं- बेटियों, कमजोर वर्गों व आम इंसान असुरक्षा को खत्म कर पाए। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान उनकी सरकार पर हमले बोलते हुए कहा कि प्रदेश पर लगातार कर्ज का भार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने एनसीआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में आज सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति जनजाति महिलाओं और कमजोर वर्गों पर अत्याचार व अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति बाद से बदतर हो चुकी है। युवा वर्ग रोजगार के लिए भटकते हुए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहा है। प्रदेश का संपूर्ण जनमानस भाजपा और इसकी सरकार से निराश होकर कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि सागर से तीन बार से विधायक रहे प्रतिनिधि से भी जनता को निराशा ही हाथ लगी है। सागर की जनता एक नए विकल्प के रूप में निधि जैन की ओर भी आशा भरी निगाहें से देखकर उनके साथ खड़ी हो रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी ने 15 महीने की कमलनाथ की सरकार के कार्यकाल को अद्वितीय ठहराते हुए कहा कि उसे समय वचन पत्र में दिए गए अधिकांश वादों को कांग्रेस की सरकार में पूरा किया है। कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी घोषणाएं नहीं बल्कि वचन देती है और उन्हें पूरा भी करके दिखाती है। उन्हें उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कमलनाथ जी ने प्रदेश की खुशहाली के लिए जो 11 वचन दिए हैं उन्हें पूरा करने के लिए प्रदेश में एक बार फिर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों नौजवानों और आम लोगों का उद्धार होगा।



        
Share:

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं के साथ पुड़िया तलते नजर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं के साथ पुड़िया तलते नजर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन 

तीनबत्ती न्यूज: 28 अक्तूबर ,2023
सागर : भारतीय जनता पार्टी के सागर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विट्ठल नगर एवं गुरुगोविंद सिंह वार्ड पहुंचकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान महापौर संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पार्षद देवेंद्र अहिरवार, वार्ड संयोजक सुनील गोस्वामी, प्रीतम पटेल, गरीबदास जाटव, कल्याण अहिरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जन संपर्क के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने घर घर पहुंचकर वार्ड वासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्ड वासियों ने बहुत उत्साह के साथ शैलेंद्र जैन संगीता सुशील तिवारी वृंदावन अहिरवार का साथियों सहित स्वागत सत्कार कर रिकॉर्ड मतों से वार्ड को जिताने के लिए आश्वश्त किया। 

प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन क्षेत्र में चल रहे एक जन्मदिवस के आयोजन में पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजन के भोजन तैयार कर रही महिलाओं के साथ बैठकर पूड़ियां तलते हुए उनसे संवाद किया। विधायक जैन की सहजता देखते हुए उपस्थित महिलाओं ने प्रसन्नता पूर्वक खूब आशीर्वाद प्रदान किया। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में   अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एंव उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। सदैव ही अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझकर उनका उपयोग किया है परंतु भाजपा ने सदा ही अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं सम्मान के लिए कार्य किया है भाजपा  अनुसूचित जाति के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मेरा आपसे आग्रह है आप पुनःरिकॉर्ड मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाइए हम विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। विधायक जैन ने कहा सागर जिले में ही संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर 100 करोड रुपए की लागत से बनना शुरू हो गया है। 


नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आयी है, उसने योजनाएं बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में ही कमलनाथ ने महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों को मिलने वाली आर्थिक मदद बंद कर दी थी। जिससे जनता को बहुत परेशानियां हुईं। यदि ये दोबारा आए तो फिर यही करेंगे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि 2022 में नगरीय निकाय चुनाव में आपने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण विश्वास के साथ अद्भुत,स्नेह,और आशीर्वाद प्रदान कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई थी जिसका परिणाम हैं कि आज सागर दुगनी गति से विकास की ओर बढ़ रहा हैं आप पुनःभाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र भैया को ऐतिहासिक मतों से जिताइए ताकि यह विकास की गती अनवरत रूप से चलती रहें। इस बार विधानसभा चुनाव में निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्ड के प्रत्येक बूथ से भाजपा को जताना है। यह संकल्प सभी पार्टी कार्यकर्ता लें और इसे पूरा करें।

बीडी कॉलोनीवासियों ने किया सम्मान

बीडी कॉलोनी बाघराज वार्ड के निवासियों ने  शुक्रवार को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का सम्मान किया, और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन का विश्वास दिलाया। गौरतलब है यहां के निवासियों को विधायक जैन के प्रयासों से ही मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल हितग्राहियों को मूल राशि के ब्याज को 75% माफ कर दिया गया था। इसके लिए कॉलोनी वासियों ने उनका सम्मान भी किया। पूर्व में भी विधायक जैन के द्वारा मूल राशि के ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट दिलाई गई थी। विधायक जैन ने कहा पूरे मध्य प्रदेश में सागर एक मात्र ऐसा शहर है जहां लोगों को लोन के ब्याज में 100% छूट प्रदान की गई थी। आपके हक की लड़ाई आगे भी जारी रखूंगा। इस अवसर पर लोकनाथ पटेल,अमोल सिंह राजपूत, इकबाल चाचा,संतोष नामदेव, अभिषेक जैन,सगीर भाई, मकबूल भाई,जगदीश तिवारी,अंशुल गुप्ता उपस्थित थे।



Share:

भाजपा की सरकार बनेगी और गोविंद सिंह फिर मंत्री बनेंगे: राजेंद्र सिंह मोकलपुर

भाजपा की सरकार बनेगी और गोविंद सिंह फिर मंत्री बनेंगे: राजेंद्र सिंह मोकलपुर

तीनबत्ती न्यूज : 28 अक्टूबर,2023
सागर : युवा वर्ग ही प्रदेश और देश की वास्तविक शक्ति है। यह वह ताकत है जो सुरखी विधानसभा की दिशा और दशा तय करेगी। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के युवा वर्ग और होनहार प्रतिभाशाली युवाओ की प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। हमने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले लगवा कर उन्हें रोजगार दिलवाया है। आगे भी विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कही। राजपूत शनिवार को क्षेत्र के ग्राम बिहारखेड़ा, बेरसिया, घाटमपुर, अर्जनाटोला, बरौदा रहली,  बंसिया, बेरसला तथा नारायणपुर में जनसंपर्क कर रहे थे। 

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर मोजूद रहे। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि युवा वर्ग देश और प्रदेश की ताकत के साथ ही भविष्य होता है। आप भाजपा का साथ दो आपको आगे बड़ाने की जिम्मेदारी मेरी है। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने कहा की प्रदेश की शिवराज सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीखो कमाओ जैसी महत्वपूर्ण योजना चलाई है । इस योजना में युवक युवतियों को प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को परिष्कृत कर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के काबिल बनाया जाता है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार और मैने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। सड़क, बिजली,पानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए हैं। गोविंद सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बन रही है। अब आपको अपने सुरखी विधानसभा क्षेत्र से ऐसे प्रतिनिधि को चुनना है जो आपके बारे में सोचे इसके लिए भाजपा एक मात्र पार्टी है। राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने कहा कि मैं आपसे निवेदन करने आया हूं कि भाजपा की सरकार ने आपको अनेक योजनाओं के माध्यम से सुविधा दी हैं । चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, लाड़ली बहना योजना हो या फिर राशन हो स भाजपा ने अपनी योजनाओं के माध्यम से हर जरूरतमंद की मदद की है। यह सुविधा मिलती रहे इसलिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए हैं, इसलिए उन्हें कमल के फूल का बटन दबाकर विजय  दिलाएं। मोकलपुर ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है ही ,प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और गोविंद सिंह राजपूत फिर से मंत्री बनेंगे  तब विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा। जनसंपर्क में  अनेक ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
Share:

ये चुनाव केवल हमारा नहीं, खुरई के विकास का चुनाव : भूपेंद्र सिंह▪️अहिरवार समाज के 300 लोग भाजपा में शामिल

ये चुनाव केवल हमारा नहींखुरई के विकास का चुनाव :  भूपेंद्र सिंह

▪️अहिरवार समाज के 300 लोग भाजपा में शामिल

तीनबत्ती न्यूज : 28 अक्टूबर,2023
खुरई :  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आज तक केवल विकास की बात हुई है। भाजपा का संकल्प है कि गरीबी दूर हो। "भाजपा इसको गरीब कल्याण अभियान" कहती है। पार्टी का दूसरा अभियान "महिला सशक्तिकरण" है। भाजपा विकास, गरीब कल्याण और महिला सम्मान व सशक्तिकरण के लिये काम कर रही है। भूपेंद्र भैया ने यह बात विधानसभा क्षेत्र के सागौनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में कही।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागौनी, बिजरी और रजवांस के भाजपा कार्यकर्ता क्लस्टर सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सम्मलेन का उद्देश्य यह है कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर आमजन को भाजपा सरकार ने जो जनकल्याण के काम किए हैं, उनकी जानकारी दें, सरकार की योजनाओं का प्रचार -प्रसार करें और यह प्रयास करें की उन योजनाओं का लाभ जनता को मिले। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की सरकार काम कर रही है। आधी आबादी माताओं, बहन, बेटियों की है।  इनके सशक्तिकरण व समाज में संतुलन के लिए हमने काम शुरू किया है। 

भूपेंद्र सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। मैं इस परिवार का मुखिया हूं। प्रत्येक घर और व्यक्ति की चिंता मैं करता हूं। हम राजनीति इसलिए करते हैं ताकि लोगों की मदद कर सकें, क्षेत्र का विकास कर सकें। जनता की सेवा के लिए राजनीतिे हैं। उन्होंने बताया की केवल मालथौन क्षेत्र में हजार लोगों को भूमि के पट्टे मुफ्त देकर जमीन का मालिक बनाया। खुरई क्षेत्र में 4 नगर पंचायतें बनाकर 100 गांवों को शहर बनाया है। अगले 5 साल में बाकी बचे 200 गांव का भी शहर जैसा विकास करेंगे। बांदरी, मालथौन, बरौदिया को देख लो, तस्वीर बदल गई, ऐसे हो बाकी गांव का विकास करेंगे। 
ये रहे मोजूद

कार्यक्रम में सरपंच शिवानी अभिषेक चौबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लोधी,  स्वाति पाठक, कल्पना चौबे, अनीता नामदेव, रामदेवी लोधी, सीमा लोधी, सरोज कुशवाहा, चंदा यादव, लक्ष्मी अहिरवार, अर्चना रजक, लीलाबाई अहिरवार, गिल्लो आदिवासी, केशरानी रजक, रोशन लंबरदार, महेश पाराशर, पप्पू मुकद्दम, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, राधेश्याम सोनी, गोविंद सिंह लोधी, अमोल यादव, राकेश चौबे, रामप्रसाद यादव, राजकुमार रिछारिया, संतोष पुजारी, राम विशाल वाजपेयी, संदीप वैद्य, सतीष विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह लोधी, चित्तर सिंह लोधी, अमोल प्रजापत, जगभान सिंह लोधी, जयदीप मिश्रा, पर्वत पटेल, लवकुश यादव, चंद्रभान सिंह यादव, रामचरण यादव, शिवप्रकाश पाठक, रामचरण यादव, लक्ष्मण पटेल, बंटी पिठौरिया, राजाराम हडुआ, पप्पू सैयद, अनिल तिवारी, शिवानी अभिषेक चौबे, राकेश यादव, संगीता प्रदीप दुबे, उदयभान सिंह, अरविंद लोधी, राजकुमार अहिरवार, भगवानदास पटेल, रणवीर सिंह, राधेश्याम सोनी, वीरेंद्र सिंह, शिवराज यादव आदि उपस्थित रहे।


अहिरवार समाज के 300 लोग भाजपा में शामिल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित क्लस्टर सम्मलेन में सागौनी, बिजरी और रजवांस क्षेत्र के अहिरवार समाज के करीब 300 लोगों ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की है। मंत्री सिंह ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।अनुसूचित समाज के लोग परिवार सहित भाजपा ज्वाइन करने आए। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उनका फूलमाला  पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने आखिरी सांस तक भाजपा के साथ रहने का संकल्प लिया।

 भाजपा में काशीराम अहिरवार, संतोष अहिरवार, राजू अहिरवार, मुकेश अहिरवार, रामबाबू अहिरवार, रामचरण अहिरवार, मुन्ना अहिरवार, सहोदरे अहिरवार, लच्छू अहिरवार, बारेलाल अहिरवार, उमराव अहिरवार, कंछेदी अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, सूरज अहिरवार, जगत अहिरवार, विजय अहिरवार, धनीराम अहिरवार, किशोरी अहिरवार, आशाराम अहिरवार, लच्छू अहिरवार, सरमन अहिरवार, बलराम अहिरवार, पप्पू अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, शिब्बू अहिरवार, चंद्रभान अहिरवार, अक्षय बंसल, संजू बंसल, तुलसीराम, इमारत, शोभाराम, जगदीश, गिरधारी, प्रकाश, रामबाबू, दुर्जन, फूल सिंह, सचिन, भैयान, सुनील, लघु, देवी, चंदू, सुरेश, दिनेश, गणेश, महेंद्र, गुबंदे, कड़ोरी, इंद्रराज, पुनू, संतोष, जगन, काशीराम आदि शामिल हुए।

Share:

SAGAR : विदेश में बनी साढ़े तीन करोड़ की शराब जब्त : एमपी- यूपी बार्डर पर

SAGAR : विदेश में बनी  साढ़े तीन करोड़ की शराब जब्त : एमपी- यूपी बार्डर पर 

तीनबत्ती न्यूज : 28 अक्टूबर ,2023
सागर:  एमपी-यूपी की बॉडर पर स्थित सागर जिले के मालथौन टोल नाके के समीप अटा चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेश में बनी शराब जब्त की गई। जिसकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए आंकी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान चलाई जा रही चेकिंग में शराब के परिवहन के कागजात सही नही मिलने पर यह कार्यवाई की गई। विदेशो में बनी शराब मिलने से प्रशासन पड़ताल में लगा है। इसमें आठ महंगे  विदेशों में निर्मित ब्रांडो की 641 पेटियां कुल  3325 लीटर  विदेशी शराब जब्त की गई है। कलेक्टर दीपक आर्य के मुताबिक साढ़े तीन करोड़ रुपए की  विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब विदेश से ही बनकर आती है।
_____________

देखे: विदेशों में बनी शराब पकड़ी गई



__________________

चेक पोस्ट पर जांच दल ने पकड़ी 3.50 करोड़ की शराब

सागर जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा निर्वाचन को संपन्न करवाने के लिए आदर्श आचरण संहिता  का सख्ती से पालन  करवाया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए अंतर्राज्यीय सीमा पर निर्वाचन उड़नदस्ता टीम ,  स्थैतिक सर्विलांस टीम , पुलिस एवं आबकारी अमले द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है । इसी तारतम्य में उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश अंतर्राज्यीय सीमा पर मालथौन टोल नाके के समीप अटा चेकपोस्ट पर अमले द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन ट्रक क्रमांक HR 38 Z 3908 , मॉडल आयशर द्वारा 641 पेटी में 08 विदेशी ब्रांड की विदेशी मदिरा स्पिरिट ( BIO Brand ) परिवहित होती पाईं । वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का अमले द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत परीक्षण किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया । जप्त मदिरा की मात्रा 3325.2 BL है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3.50 करोड़ है । प्रकरण में  आगामी विवेचना आबकारी द्वारा की जा रही है।
विदेशी शराब को खुरई आबकारी कार्यालय में लाया गया है।

विदेशी महंगी शराब थी ट्रक में

आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी शराब विदेशों में बनने वाली महंगी शराब है: विदेशों में निर्मित आठ विदेशी ब्रांड की विदेशी मदिरा स्पिरिट ( BIO Brand ) का परिवहन होना पाया गया । इसमें से एक-एक बोतल की कीमत 22 हजार से लेकर 25 हजार या इससे अधिक बताई जा रही है। इसमें यूएसए, आस्ट्रेलिया, इटली, स्कॉटलैंड जैसे विदेशों में बनी शराब पकड़ी गई है। 

ट्रांसपोर्ट से लोड किया था ट्रक
आबकारी विभाग के मुताबिक ड्राइवर द्वारा बताए दस्तावेजों में पारिव्हन्न की तारीख और उसके रूट के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए मामला संदिग्ध है। उधर  ट्रक ड्राइवर रामबाबू सकवार निवासी दिल्ली ने बताया कि ट्रक का मालिक वह स्वयं ही ह।  ट्रांसपोर्ट कंपनी के कॉल पर ट्रक ने शराब की पेटीयो को लोड किया था। ट्रक में कितना माल है उसे इसकी जानकारी नहीं है। वह तो केवल ट्रांसपोर्ट कंपनी के कहने पर शराब लोड करके जा रहा था। आबकारी विभाग के मुताबिक ड्राइवर द्वारा बताए दस्तावेजों में पारिव्हन्न की तारीख और उसके रूट के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए मामला संदिग्ध है। मामले की जांच जारी है। 


कार्यवाई में ये रहे शामिल

जिलानिर्वाचा अधिकारी और कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन में हुई पूरी कारवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी , सागर  राघवेन्द्र बुंदेला , जिला उड़नदस्ता प्रभारी मंजूषा सोनी , वृत्त प्रभारी, बीना श्री शैलेन्द्र मार्को ,वृत्त प्रभारी , खुरई श्री सियाराम चौधरी , उड़नदस्ता टीम , निर्वाचन टीम के  सब इंजीनियर पीडब्ल्यूडी पीटर  तिर्की , नायब तहसीलदार  रमेश कोष्ठी , एवं श्री प्रेमजीत सिंह आदि शामिल रहे।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

राजनेता,चिकित्सक से बड़े साहित्यकार थे डॉ लक्ष्मी नारायण सिलाकारी : सुखदेव तिवारी

राजनेता,चिकित्सक से बड़े साहित्यकार थे डॉlअक्ष्मी नारायण सिलाकारी :  सुखदेव तिवारी

सागर । डॉ लक्ष्मीनारायण सिलाकारी ना केवल मजदूरों के नेता, आदर्श चिकित्सक बल्कि श्रेष्ठ साहित्यकार भी थे । ये बात वरिष्ठ साहित्यकार सुखदेव तिवारी ने संस्कृत विद्यालय में डॉ सिलाकरी के जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजित कार्यक्रम में कहीं। 
श्री तिवारी ने बताया कि जब वह सागर में स्कूल में नौकरी ज्वाइन करने आये तो तत्कालीन नपा अध्यक्ष डॉ सिलाकारी ने उनका इंटरव्यू लिया जिसमें जयशंकर प्रसाद की कामायनी से लेकर कालिदास की अभिज्ञान शांकुतम को लेकर प्रश्न पूछे । कार्यक्रम में मौजूद टीकाराम त्रिपाठी रुद्र ने उनके द्वारा शहर में पहली नाल जल योजना सहित नपाध्यक्ष रहते हुए उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । 

संस्कृत विद्यालय के अध्यक्ष केके सिलाकारी, वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण चौरसिया, महेश चौबे आदि ने भी डॉ सिलाकारी पर अपने विचार रखे । इस अवसर पर प्रमुख रूप से टी आर त्रिपाठी, रज्जन अग्रवाल, श्रीमती आशा सिलाकारी, ज्वाला राजौरिया, भगवान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन पत्रकार डॉ रवींद्र सिलाकारी ने किया, आभार अरुण सिलाकारी ने माना ।
Share:

कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक अपने पार्षद बेटे के साथ बीजेपी में शामिल▪️सीएम के समक्ष ली सदस्यता

कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक अपने पार्षद बेटे के साथ बीजेपी में शामिल

▪️सीएम के समक्ष ली सदस्यता

तीनबत्ती न्यूज : 28 अक्टूबर,2023
सागर :  सागर  जिले की  नरयावली विधानसभा सीट  पर कांग्रेस में असंतोष थम नही रहा है। नरयावली से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नाराज दावेदारों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेत्री व जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने शनिवार को भोपाल पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही उनके पार्षद बेटे जित्तू खटीक ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। जीत्तू खटीक मकरोनिया नगर पालिका में कांग्रेस के पार्षद है :  नरयावली सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रदीप लारिया ने इनको बीजेपी में शामिल कराया। 

जिंप सदस्य शारदा खटीक ने कल शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। नरयावली विधानसभा में  कांग्रेस के बगावत के सुर लगातार बने है। कुछ दिन पहले कांग्रेसियों ने सुरेंद्र चौधरी और दिग्विजय सिंह के पुतले जलाए थे। इस दौरान दोनो के समर्थको के बीच मारपीट तक हुई थी।पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके पहले आधा दर्जन दावेदारी ने जिला ग्रामीण कार्नग्रेस कार्यालय पर धरना दिया था ।
निकला स्वागत जुलूस

विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में 
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक पार्षद जित्तू खटीक के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके मकरोनिया आगमन पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकरोनिया चौराहे पर किया जोरदार स्वागत और जुलूस निकाला। 



बीजेपी में भी हुआ है विरोध

नरयावली विधानसभा में असंतोष से बीजेपी भी नही बची है। विधायक प्रदीप लारिया को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरविंद तोमर ने बीजेपी छोड़ आप का दामन थाम लिया। अरविंद नरयावली से आप के टिकट पर चुनाव मैदान में है। दो महीने पहले प्रदीप लारिया के चचेरे भाई हेमंत लारिया ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 
Share:

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होगा राम मंदिर का लोकार्पण : सागरवासियों को आमंत्रित करने आया हूं: पूर्व मंत्री आनंद शुक्ल

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होगा राम मंदिर का लोकार्पण :  सागरवासियों को आमंत्रित करने आया हूं: पूर्व मंत्री आनंद शुक्ल
 
तीनबत्ती न्यूज : 28 अक्तूबर ,2023
सागर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने बीते सालों में अनेक ऐसे काम किए हैं, जो इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं। अनेक काम दर्ज होने वाले हैं। हमारी सरकारों के इन कामों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यकर्ता इन कामों को लेकर जनता के बीच जाएं और  पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के लिए आशीर्वाद मांगें। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने हरिसिंह गौर मंडल के बूथ प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रवासी प्रभारी अभिनव पांडे, विधानसभा संयोजक रामकुमार साहू, सह संयोजक नितिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे भी उपस्थित रहे। बैठक के पूर्व अतिथियों द्वारा बूथ प्रभारियों को करणीय कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने ऐसे काम किए हैं, जिन्हें कुछ समय पहले तक असंभव माना जाता था। शुक्ल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ किया। जिसका भव्य लोकार्पण 22 जनवरी 2024 को होगा। जिसमें मैं संपूर्ण सागरवासियों  को आमंत्रित करता हूं। आप सभी सपरिवार इस आयोजन में पधारें। इसी प्रकार कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई। ये ऐसे काम हैं, जो कांग्रेस की सरकारों के शासन में असंभव लगते थे। वहीं, मध्यप्रदेश में 2003 से पहले दिन में तीन-चार घंटे ही बिजली आती थी, जो आज 24 घंटे मिल रही है। तब प्रदेश की सड़कों पर चलना मुश्किल था, लेकिन आज प्रदेश में अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों का जाल बिछा हुआ है। शुक्ल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के इन कामों को लेकर जनता के बीच जाएं और चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगें। 
जनता के दुख दर्द को समझती है हमारी सरकारः–मनीष चौबे

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, तीर्थदर्शन, संबल जैसी अनेकों जनहित की योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार जनता की परेशानियों और दुख-दर्द को महसूस करती  और उन्हें दूर करने के लिए प्रयास भी किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डबल इंजन वाली सरकार के कामों को लेकर मैदान में उतरें और पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को जिताने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं। बैठक में डॉ.हरिसिंह गौर मंडल के सभी बूथ प्रभारी उपस्थित रहें।


Share:

कांग्रेस ने देश के साथ घर तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया हैं सागर पुनः इसका जवाब देने को तैयार : शैलेंद्र जैन

कांग्रेस ने देश के साथ घर तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया हैं सागर पुनः इसका जवाब देने को तैयार : शैलेंद्र जैन

तीनबत्ती न्यूज : 28 अक्टूबर, 2023
सागर: श्रीमती अनु श्री जैन द्वारा महिला स्व सहायता समूह का सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन विभिन्न  
स्व सहायता समूह की बहिनें बड़ी संख्या में शामिल हुईं।कार्यक्रम में सागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं नगर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन  मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जैन ने अपनी बहनों से विजय श्री हेतु आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि नारी शक्ति की बहनों ने परिवार को चलाने का कार्य किया है। मै 365 दिन सागर की जनता के लिए उपलब्ध रहता हूं जहां मेरी आवश्यकता होती है वहां पहुंचता हूं, कोरोना काल के समय जब मेरा बेटा बहुत छोटा था,मेरी पत्नी गर्भवती थी हम आपस में मिलते नहीं थे,पर उस समय भी मैने अपने सेवाकार्य को नही छोड़ा अब आपका समय है आपको अपने भाई और बेटे का सहयोग करना है। हमारी बहनों का सम्मान बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है, लाडली बहना के माध्यम से बहनों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया है।कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सारी योजनाओं को बंद कर दिया था,संबल योजना,तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया गया,कन्यादान की राशि बढ़ा दी परंतु किसी भी बहन को आज तक वह राशि नहीं मिली। यह षडयंत्र कारी लोग पुनःभ्रम का फैलाकर आपको लूटनेआए हैं। हमे इसका ध्यान रखना होगा। अब तीर्थ दर्शन योजना में सिर्फ ट्रेन के माध्यम से ही दर्शन नहीं कराए जा रहे हैं बल्कि हवाई जहाज से दर्शन कराए जा रहे हैं। कांग्रेस द्वारा अभी तक देश को तोड़ने का कार्य किया जाता रहा है पर अब वह परिवारों को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं कमलनाथ ने परिवार को परिवार से लड़ाने का कार्य किया है,इन्हे सबक सिखाने का कार्य आप सभी को करना हैं।

संबोधित करते हुए आयोजक अनु श्री जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओ को धरातल पर उतारा है।जिनमें लाडली बहना,उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रमुख रूप से शामिल हैं, बीजेपी का पूरा प्रयास महिलाओं को सशक्त व आत्म निर्भर बनाने का है। लगातार प्रदेश सरकार ने महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है महिलाओं के लिए समर्पित भाजपा सरकार पुनः सरकार में वापसी कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य जारी रखे इस पुण्य कार्य हेतु हम सभी को सागर से फिर एक बार शैलेंद्र भैया को चुनाव जिताकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी हैं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न स्व सहायता समूह से जुड़ी बहिनें उपस्थित रहीं।
Share:

नल जल योजनाओं से मिट रही पानी की समस्या: गोविंद सिंह राजपूत

नल जल योजनाओं से मिट रही पानी की समस्या: गोविंद सिंह राजपूत

सागर , 27 अक्टूबर 2023: नगरों और बड़े कस्बों से नजदीकि गावों में सघन जनसंपर्क के बाद अब सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में पहुंच बनाकर जनसंपर्क अभियान में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। शुक्रवार को गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के ग्राम उमरिया सेमरा, लालबाग, नया खेड़ा,  हुरा, परासरीकलां, चंदनहारी तथा हिनोतियाकलां में जनसम्पर्क कर महिलाओं, बुजुर्गाे से आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता में उमंग और उत्साह था। इस अवसर पर लोगों ने गोविंद सिंह का फूलमालाओ से स्वागत किया। 
इस दौरान भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि 25 साल पुरानी और अब सुरखी विधानसभा में जमीन आसमान का फर्क है। पहले ग्रामीणों को नगरों में आने जाने के लिए कच्ची और कीचड़, पानी से सड़को से होकर गुजरना पड़ता था लेकिन अब गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। सड़क बन जाने से आवागमन सुलभ हो गया है। 

जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा में आने के बाद मुझे आपका आशीर्वाद पहले से ज्यादा मिला। आपके आर्शीवाद से मंत्री बना और सरकार के भरपूर सहयोग से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में विकास के अनेक कार्य  पूर्ण हुए और शेष कार्य चल रहे हैं। इस इलाके के छोटे छोटे गावों में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की रही है। इस समस्या को हल करने के लिए भाजपा सरकार और मैने नल जल योजनाओं को स्वीकृत कराया है, आने वाली गर्मियों तक आपके घर घर में पानी पहुंचने लगेगा।  भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना देकर क्षेत्र की महिलाओं को  लाभ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सम्मान दिया है। 


उन्होंने कहा कि इस वार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बहुमत से बन रही है, इसलिए आप अपना अमूल्य मत सोच समझ कर देना। जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह ग्रामीणों के घरों, दहलान में बैठकर परिवारजनों के साथ चर्चा कर आशीर्वाद ले रहे हैं। सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम उमरिया सेमरा, लालबाग, नया खेड़ा,  हुरा, परासरीकलां, चंदनहारी तथा हिनोतियाकलां में लोगों के घर घर पहुंच कर संपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अवसर पर इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय ,भाजपा वरिष्ठ नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव ,नगर परिषद राहतगढ़ के उपाध्यक्ष जहीर कुरैशी, प्रवीण गोस्वामी, अनिल श्रीवास्तव, हरिराम पटेल, वृंदावन अहिरवार, कोमल पटेल ,हरगोविंद आठिया सहित सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share:

मालथौन ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन दुबे ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

मालथौन ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन दुबे ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर, 2023
बरोदिया कलां । मालथौन के पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन दुबे ने रिछा में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने 56 साथियों के साथ मंत्री व भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मदन दुबे कांग्रेस में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। 
भाजपा में शामिल होने के तत्काल बाद उन्होंने मंच से रिछा ग्राम के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यक्रमों और उनके विनम्र स्वभाव के चलते भाजपा में आया हूं। श्री दुबे ने कहा कि राजनीति और चुनाव इसीलिए होते हैं कि क्षेत्र, समाज का विकास हो। क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बने, यह काम भाजपा सरकार और मंत्री भूपेंद्र भैया बखूबी कर रहे हैं। श्री दुबे ने कहा कि मैं अपने सभी साथियों से आह्वान करता हूं कि वे पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को जिताने, भाजपा की नीति और कार्यक्रमों को सफल बनाने जी जान से जुट जाएं। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने वरिष्ठ नेता मदन दुबे और उनके सभी साथियों को भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी नवागत सदस्यों की भावनाओं का ख्याल रखेगी।  

भाजपा में श्री मदन दुबे के साथ शामिल होने वालों में प्रशांत दुबे, राहुल दुबे, महेंद्र सिंह लोधी, राहुल लोधी, आदित्य लोधी, अजय सिंह लोधी, संजू सिंह लोधी, आकाश दुबे, विकास दुबे, आदर्श दुबे, अभय दुबे, अभिषेक दुबे, आशु दुबे, नसीम खान, रानू खान, अन्नू खान, नारायण अहिरवार, नंदू अहिरवार, जयपाल अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, नेतराम अहिरवार, मुन्ना अहिरवार, कमलेश अहिरवार, राजा मिश्रा, उमेश मिश्रा, जवार अहिरवार, लालसिंह अहिरवार, उम्मेद अहिरवार, सुरेश अहिरवार, हरिराम अहिरवार, आशीष चढ़ार, नंदू अहिरवार, दिनेश प्रजापति, मुरली प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, रामलाल प्रजापति, रविंद्र चढ़ार, खुशीराम चढ़ार, अजय चढ़ार, राहुल प्रजापति, पप्पू चढ़ार, अमोल चढ़ार, कुंदन चढ़ार, उस्ताद खां, मुन्ना खां, जुबेर खान, श्यामलाल अहिरवार, पप्पू अहिरवार, परमानंद अहिरवार, आमिन खान, अकबर खान जीतू अहिरवार, बालकिशन सेन, बसंत चढ़ार, शिब्बू चढ़ार शामिल हैं।
Share:

Sagar: इंजी. मुकेश जैन ढाना ने आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा

Sagar: इंजी. मुकेश जैन ढाना ने आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा

तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर,2023
सागर:  सागर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजी मुकेश जैन ढाना ने आज  समर्थकों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन जमा किया तीनबत्ती कटरा से नामांकन रैली मस्जिद, कीर्ति स्तंभ, शुक्रवारी, शनिचरी, बस स्टैंड होती हुई गोपालगंज से जिला कलेक्ट्रेट पहुंची इस अवसर पर हजारों महिला पुरुष और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे .41 सागर विधानसभा क्षेत्र के आरओ को उन्होंने अपना नामांकन सौंपा ।

इस अवसर पर पार्टी के नेता धरणेंन्द्र जैन, रामदास राज अधिवक्ता, महापौर प्रत्याशी रही गायत्री राजेश पटेल और अमित जैन थे इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए मुकेश जैन ढाना ने सभी से अपील की सागर में अब बदलाव की स्थिति बन गई है 2009 में महापौर के चुनाव में जब मतदाता दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों से नाराज थे और कमला बुआ को जिताया था ठीक उसी तरह वर्तमान स्थिति में भी लोग बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा समय कम मिला है इसलिए सीधे मतदाताओं तक झाड़ू निशान पहुंचाएं और अधिकतम मतदान के लिए लोगों से निवेदन करें रैली में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे उसके पश्चात उम्मीदवार मुकेश जैन ढाना ने जिला न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया और आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की।
Share:

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने सादगी से भरा नामांकन पत्र▪️भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के साथ मांगा भय भ्रष्टाचार और आतंक की सरकार को समाप्त करने का वरदान

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने सादगी से भरा नामांकन पत्र

▪️भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के साथ मांगा भय भ्रष्टाचार और आतंक की सरकार को समाप्त करने का वरदान

तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर,2023
सागर:  कांग्रेस पार्टी से सागर विधानसभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने आज शुक्रवार को दोपहर में बहुत ही सादगी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके पति पूर्व विधायक सुनील जैन तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी भी खास तौर पर उपस्थित रहे। 

भगवान भोलेनाथ और गौरा पार्वती के अभिषेक के साथ कांग्रेस प्रत्याशी
निधि जैन ने मांगा भय भ्रष्टाचार और आतंक की सरकार को समाप्त करने का वरदान

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने शुक्रवार को कटरा भीतर बाजार स्थित देव गौरी शंकर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का विधि पूर्वक अभिषेक कर  जवाहरगंज परकोटा और कटरा वार्ड में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से  समर्थन और आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने  पूर्व विधायक पारुल साहू के साथ शुक्रवार को प्रचार अभियान की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और गौरा पार्वती के पूजा अर्चन के साथ की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाली भय भ्रष्टाचार और आतंक की सरकार को समाप्त करने की प्रार्थना की। 


पूजा अर्चन के बाद उन्हों जिला शहर अध्यक्ष  राजकुमार पचोरी,संतोष पांडे,अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक पारुल साहू जगदीश यादव, सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू, नीरज  केसरवानी, रमाकांत यादव, मुकुल पुरोहित,आशीष ज्योतिषी,पार्षद ताहिर खान,रिचा सिंह, सुरेखा राकेश राय अरुण गोटू मिश्रा, कैलाश सिंघई,पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, चक्रेश सिंघई,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे के साथ घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर अपने लिए समर्थन मांगा। 
इस दौरान रहवासियों और दुकानदारों ने स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर तालाब और मुख्य बाजार की सड़कों, गलियों व नालियों की बदहाली तथा इन्हें बनाने के नाम पर हुए भ्रष्टाचार पर स्थानीय विधायक, महापौर व प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस नेताओं ने रहवासियों और दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि  कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें भ्रष्टाचार, शोषण और अत्याचार से छुटकारा मिलेगा।

 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि शहर के हृदय क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान अनेक लोगों ने कोरोना महामारी  में लॉकडाउन से हुए व्यापारिक नुकसान तथा सैकड़ों लोगों की मृत्यु पर भाजपा सरकार द्वारा किसी तरह का मुआवजा या रियायत देने के बजाय आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। जवाहरगंज कटरा तथा परकोटा वार्ड में किए गए जनसंपर्क के दौरान पं राम शर्मा, जीतेन्द्र रोहण,चैतन्य पांडे, रजिया खान, रश्मि रितु जैन, सीमा चौधरी,चमन अंसारी अभिनव मिश्रा, रूपकुमार साहू, भरत साहू, शरद राजा सेन,अज्जू केसरवानी, मिन्टू केसरवानी, संतोष शर्मा, राजकुमार केसरवानी, मुकेश खटीक, जाहिद ठेकेदार, सागर साहू,अंकित केसरवानी,ज्योति बाल्मिकी,सद्दाम राईन,अकबर पठान, गब्बर पठान, कुन्दन जाट,सुल्तान कुरेशी,विनीत जैन ताले वाले, अंकित जैन, अनिल जैन प्रिन्टर्स,केदारनाथ केसरवानी, आदिल राईन,रसीद खान,साजिद खान, राहुल रजक,प्रशांत समैया,प्रियंका समैया,मोना समैया,श्रीमती कविता विजय साहू,कल्पना साहू,गोपाल तिवारी, राकेश छावड़ा,श्रीकिशन केसरवानी,हरिराम साहू, ज़ैद खान,सौरव खटीक,राजा केसरवानी,रविशंकर केसरवानी, शरद पुरोहित,हेमराज रजक, ब्लॉक अध्यक्ष समीर खान, योगराज कोरी,प्रेम नारायण विश्वकर्मा आदि ने जनसम्पर्क में शामिल होकर कांग्रेस को विजय बनाने की अपील की।

 युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचारों से आहत बड़ी संख्या में युवा वर्ग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को बाघराज वार्ड के युवाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली।
       पूर्व विधायक सुनील जैन , कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी तथा वरिष्ठ नेता गुड्डू राजा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली युवाओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भाजपा ने धोखा देने का काम किया है और सरकारी पदों को बेचकर योग्य लोगों को नौकरी से वंचित किया है। 

बाघराज वार्ड के कबीर सिंह सौरभ विश्वकर्मा समीर विश्वकर्मा अंशु कोरी मोहित रजक राजा विश्वकर्मा वैभव रावत सूरज सेन जयदीप महाराज विक्की अहिरवार आदि के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर सागर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को बाहरी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया ।



        
Share:

SAGAR: भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन का महापौर के साथ जनसंपर्क▪️ महिला सम्मेलन मे विधायक शैलेंद्र जैन के कोविड काल के कामों पर मिला आशीर्वाद

महिला सम्मेलन में विधायक शैलेंद्र जैन के कोविड काल के कामों पर मिला आशीर्वाद

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने आज संत कबीर वार्ड एवं राजीवनगर वार्ड में सघन जन संपर्क किया। जनसंपर्क में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, संत कबीर वार्ड पार्षद धर्मेंद्र खटीक, राजीवनगर वार्ड पार्षद प्रहलाद पटेल, वार्ड संयोजक रिंकू राज, जुगल प्रजापति के साथ बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन को राजीवनगर वार्ड एवं संत कबीर वार्ड में भरपूर प्यार स्नेह और आशीर्वाद मिला जहां-जहां से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन साथियों सहित जनसंपर्क करते हुए गुजर रहे थे, वहां से फूलों की वर्षा और सागर में फिर कमल खिलेगा की गूंज ही सुनाई दे रही थी और माताएं बहने पलक पावड़े बिछाएं शैलेन्द्र जैन का स्वागत-सत्कार कर रही थी, वहीं बुजुर्ग नौजवान गले लगाकर स्नेह प्रकट कर रहे थे। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सागर निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है यह केवल आपके विश्वाश के कारण ही संभव हुआ है यह यह चुनाव भी आपका हैं।विश्वास पर निरंतर बनाएं रहें ताकि सागर में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे। 



इस दौरान विधायक एवं प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर सच्चे मन से मैंने आपकी सेवा की है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। अगर मैंने आपका मान-सम्मान बढ़ाया है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। अगर हमने बहनों मालवीय आदि उपस्थित रहें। का जीवन बदला है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए अगर मैं आपके दुख- दर्द में काम आया हूं, तो मुझे आपका एकतरफा आशीर्वाद चाहिए क्योंकि आप ही मेरा परिवार है आप ही शैलेंद्र हैं और

कार्यक्रम में नेवी जैन, मनीष जड़ियां, विनोद तिवारी, नरेश यादव, राजेश केसरवानी, निर्भय सिंह घोषी, नीरज करोसिया, लालजू पटेल, राजेश पटेल, संतु पटेल, बैजनाथ ठेकेदार, अच्छेलाल, केशव सिलावट, सोनू उपाध्याय, जित्तू विथरिया, भूरे विल्थरिय, राजुल, राहुल वैद्य, विकास केसरवानी, डॉ दशरथ

हर कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री की तरह दिन-रात एक करना होगा आनंद

स्वरूप शुक्ल पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश

विधानसभा चुनाव स्वाभिमान का चुनाव है। यह लड़ाई किसी दल को लड़ाई नहीं बल्कि प्रदेश की 9.5 करोड़ जनता के स्वाभिमान को लड़ाई है। कांग्रेस के काल में मध्य प्रदेश की जनता ने बहुत बुरा काल देखा है भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के अलावा कांग्रेस ने जनता को और कुछ नहीं दिया। इसीलिए जरूरत है कि भाजपा का कमल हर बूथ पर खिलाएं। आपको मेनहत से मध्य प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने शुक्रवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर मंडल के बूथ प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान शुक्ल ने पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। बैठक में प्रवासी प्रभारी दिव्यांश प्रताप सिंह, रविंद्र तिवारी, श्री मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा, विधानसभा संयोजक रामकुमार साहू, श्री अनूप उर्मिल, अमित वैशाखिया उपस्थित रहे । बैठक को विधायक शैलेंद्र जैन ने भी संबोधित किया।

बूथ पर मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बूथ प्रभारियों सेएक-एक कर संवाद किया और उन्हें बूथ पर मजबूती से काम
करने का मंत्र दिया। शुक्ल ने कहा कि बूथ को मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आपकी मेहनत से ही पार्टी की प्रचंड मतों से जीत होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकताओं के लिए जीत के लिए 9 सूत्र बताए, जिसमे सोशल मीडिया के इस्तेमाल से लेकर, भाजपा की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जन-जन से आपसी संबंध बनाने जैसे विषय शामिल है।

पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने कहा कि विधानसभा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर मुझे पूरा भरोसा है कि वे जिस जोश और उत्साह के साथ प्रचार कार्य में जुटे हुए है उससे यह बिल्कुल साफ है कि सागर विधानसभा में बंपर जीत के साथ पूरी तरह से कमल खिलेगा। मगर हमें यह जानकर घर नहीं बैठना है, बल्कि दोगुना उत्साह और जोश के साथ मतदाताओं के बीच में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जाना है एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करना है ताकि सागर की जीत की गूंज भोपाल सहित दिल्ली में बैठे कांग्रेसी नेताओं तक पहुंचे जिससे सागर में पिछले 2 बार से हो रहे राजनैतिक षडयंत्रों को पुनरावृत्ति ना हो। बैठक में सभी बूथ प्रभारी गण उपस्थित रहें।
Share:

नरयावली : प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के समक्ष युवा हुए कांग्रेस में शामिल▪️प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने किया जनसंपर्क

नरयावली : प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के समक्ष युवा हुए कांग्रेस में शामिल
▪️प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने किया जनसंपर्क

तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर,2023
सागर : नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को मकरोनिया क्षेत्र के अजमानी कॉम्प्लेक्स सहित ग्राम अर्जुनी, आमेट, रजौआ,कछवारा,बदोना,लहदरा,रतौना आदि ग्रामों में सघन जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा और विजय श्री दिलाने की अपील की।

इस दौरान मकरोनिया व अन्य ग्रामों में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नरयावली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने  चुनाव अभियान का किया आगाज 

 प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेखा चौधरी ने अपने कई समर्थकों के साथ शुक्रवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर प्रदेश में अन्याय और अत्याचार खत्म करने के लिए माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान पूरे क्षेत्र की जनता से किया।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए समर्थन मांगने पहुंची पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ अवधेश सिंह ठाकुर ओंकार सिंह पूर्व सरपंच मुन्नालाल तिवारी पप्पू गुप्ता बलराम सिंह नरेंद्र सिंह राजेश यादव भारत शुक्ला कदम सिंह ठाकुर सरफराज पठान पार्षद मोहन अहिरवार निकलंक जैन सौरव सिंह विक्रम सिंह शुभम चौधरी रणबीर सिंह अनिल सोनी धर्मेंद्र सिंह आल राय सत्यवान सिंह विमल राजपूत दीपेंद्र सिंह बालू सिंह शिवराज सिंह आदि ने नरयावली विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बारछा और ग्राम चटई में जनसंपर्क किया।  प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने ग्राम वासियों से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ ने संत रविदास जी के नाम पर यहां विश्वविद्यालय खोलने का वचन दिया है। इससे इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को भारी बहुमत से जिताने की अपील क्षेत्रवासियों से की।


       

Share:

जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस छोड़ी: नरयावली से थी दावेदार

जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस छोड़ी:  नरयावली से थी दावेदार

तीनबत्ती न्यूज: 27 अक्टूबर,2023
सागर :  जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेत्री श्रीमती शारदा खटीक ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। शारदा खटीक  नरयावली विधानसभा से  कांग्रेस की दावेदारी कर रही थी। नरयावली से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को टिकिट  मिलने के बाद क्षेत्र में कांग्रेस में जमकर असंतोष बना हुआ है। 

कांग्रेस और कमलनाथ चुनावी हिन्दु : केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल▪️कांग्रेस की नरयावली में विकास की जगह विनाश की नीति :प्रदीप लारिया▪️प्रदीप लारिया के मंत्री बनने के लगे नारे

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेजा इस्तीफा

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेजे इस्तीफा में शारदा खटीक ने लिखा कि. मैं नरयावली विधानसभा क्रमांक 40 से आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन प्रकिया में पार्टी के अन्नाय पूर्ण निर्णय से आहत हूँ । टिकिट चयन को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस की सी.ई.सी. कमेटी, स्कीनिंग कमेटी व प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में तय किए मापदण्डों जिनमें 3 बार के हारे हुए व्यक्ति को टिकिट ना देने, अपना वार्ड एवं बूथ हारने वाले व्यक्ति को टिकिट ना देने व सर्वे के आधार पर टिकिट देने का फैसला किया गया था किंतु विधानसभा क्रमांक 40 नरयावली विधानसभा के टिकिट चयन में इन मापदंडों का पालन नहीं कर लगातार 3 बार से नरयावली विधानसभा से हारने वाले सुरेंद्र चौधरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।


गौरतलब है कि सुरेंद्र चौधरी विधानसभा सागर अंर्तगत भगवानगंज वार्ड में रहते है वहाँ भी गत नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का पार्षद हारा है पूर्व के विधानसभा लोकसभा चुनावों में भी वार्ड में कांग्रेस बुरी तरह हारी है। जबकि इनके विपरीत मैं विगत चार बार से और वर्तमान में जिला पंचायत का चुनाव नरयावली विधानसभा के पंचायत क्षेत्रों से जीत चुकी हूँ मेरे पुत्र श्री जितेन्द्र खटीक भी मकरोनिया नगरपालिका से पार्षद है व अध्यक्ष • पद का चुनाव मात्र 1 वोट से पीछे रह गए थे मैं व मेरा परिवार गत 40 वर्षो से पार्टी की सेवा
कर रहा है । वहीं जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है उनके द्वारा नारी सम्म योजना का एक भी फार्म नहीं भरवाया गया किंतु पार्टी ने अन्नाय पूर्ण निर्णय लेकर निष्क्रिय व अयोग्य व्यक्ति को नरयावली से उम्मीदवार बनाया है।अतः इस अन्नाय से आहत होकर मैं शारदा खटीक कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूँ ।





Share:

Sagar : कांग्रेस प्रत्याशी निधि ने कन्या भोजन के लिए पूडियां बेली ▪️ समर्थन में उतरे कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता

Sagar : कांग्रेस प्रत्याशी निधि ने कन्या भोजन के लिए पूडियां बेली 

▪️ समर्थन में उतरे कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता 
 
तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर,2023
सागर :  विधानसभा चुनाव में निधि सुनील जैन को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शहर की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।  उनके जनसंपर्क में जहां महिलाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है वहीं वार्ड मोहल्ले में पहुंचने पर महिला वर्ग द्वारा घरों से निकलकर उनका आत्मीय स्वागत कर समर्थन का भरोसा दिया जा रहा है। इस दौरान निधि जैन द्वारा उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें सम्मान और सुरक्षा दिलाने की बात भी कही जा रही है। 

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने अपने जनसंपर्क के दौरान बीजासेन देवी मंदिर पहुंचकर भोजशाला में कन्या भोजन के लिए पूडियां बेलकर धर्म के प्रति अपनी आस्था और सेवा का भी परिचय दिया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी ताराचंद जैन से भी सेवा संकल्प का आशीर्वाद मांगा।

 कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के समर्थन में वरिष्ठ नेता गुड्डू राजा बुंदेला ने भी काकागंज और पंतनगर की तंग गलियों में जाकर घरों में दस्तक दी और निधि जैन को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने भी स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर के विनाश के लिए जिम्मेदार भाजपा को सबक सिखा कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।

           
Share:

SAGAR : बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के ने किया सांसद महापौर के साथ जनसंपर्क

SAGAR : बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के  ने किया सांसद महापौर के साथ जनसंपर्क
तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्तूबर,2023
सागर।भारतीय जनता पार्टी के सागर विधानसभा के प्रत्याशी एवं नगर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सांसद राज बहादुर सिंह एवं महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ गुरुवार को कृष्णगंज शुक्रवारी एवं शनिचरी वार्ड में जनसंपर्क किया।
सांसद विधायक एवं महापौर ने  मां बीजासेन मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर डमरू दल के साथ डमरू बजाया। जनसंपर्क के दौरान अतिथियों का घर घर में बड़े उत्साह के साथ पुष्प माला से स्वागत किया गया, बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने सहभागिता कर जनसंपर्क में हिस्सा लेकर विधायक जैन के प्रति अपना समर्थन जताया। जनसंपर्क में सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि जनसंपर्क में मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और सागर में शैलेंद्र जैन जी चौथी बार विधायक बनने जा रहे हैं ।महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि सागर में हुए चहुंमुखी विकास के चलते हम सागर में फिर से आने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आप सभी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, आप सभी का इसने और प्रेम देखकर मुझे यह विश्वास हो गया है कि काम करने वाले की कद्र होती है और उसका मूल्यांकन होता है।
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व निगम अध्यक्ष प्रदीप पाठक,श्याम तिवारी,मनीष चौबे,रीतेश मिश्रा,अनूप उर्मिल,प्रशांत जैन,बबलू कमानी, सविता साहू,राम स्वरूप यादव,डब्बू साहू,अनूप बुधवानी, प्रदुम्न सोनी,राघवेंद्र भदौरिया,अमोल सिंह,राजेश अग्रवाल,विमल जैन, अमित तिवारी,राकेश लारिया,कृष्ण कुमार पटेल,डा राहुल जैन,अजय यादव,हरनाम सिंह,प्रेम यादव,राजू घोसी,साबिया खान,दीपेश जैन,प्रकाश पटेल,सीताराम ओझा,दीपक जैन,राहुल पड़ेले,मयंक राज,सुनील कोरी,गौरव नामदेव,कमलेश ठाकुर,अरमान सिद्दीकी,धर्मेंद्र ठाकुर विकास केसरवानी,गगन साहू,रामू नामदेव,उषा कुशवाहा,प्रह्लाद प्यासी,अमित नामदेव,दशरथ तिवारी,प्रभु गुप्ता,शैलेंद्र जैन पिंटू,रोहित दुबे,मेघा मिश्रा,प्रशांत जैन सोनू उपाध्याय,कासिम रायन,अभिषेक जैन,अनिल वाल्मीकि,अनुपम बोहरे,रीतेश तिवारी,विनय मिश्रा,शुभम बाला गोस्वामी,हैदर अली,पलाश चौबे ,इम्तियाज खान,कैलाश साहू ,उमेश सराफ उपस्थित थे

तिली वार्ड स्थित सनराइज टाउन कालोनी में समर्थन मांगा


। सागर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं नगर विधायक शैलेंद्र जैन तिली वार्ड स्थित सनराइज टाउन कालोनी पहुंचकर वहां के निवासियों से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगा, कॉलोनी वासियों ने जैन का सम्मान किया और उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल की दौरान विधायक जैन द्वारा जो अभूतपूर्व और अतुल्य नीय योगदान समाज को दिया गया है उसके लिए पूरा समाज आपका आभारी है और आप के इस योगदान को हम सभी कभी नहीं भूल सकते। कॉलोनी वासियों ने विधायक जैन को आश्वस्त किया कि ना सिर्फ अपना मत आपको देंगे बल्कि हमारे सभी संबंधियों रिश्तेदारों के साथ ही कर्मचारियों और जुड़े हुए लोगों से भी अपील करेंगे। विधायक जैन ने कॉलोनी वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे ईश्वर ने यह अवसर दिया है कि मैं आप सभी के कुछ काम आ सकूं और सागर नगर को विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकूं इसके लिए मे प्रतिदिन कार्य करता हूं मैने विधायक के तौर पर यथा संभव कार्य स्वीकृत कराए है अब आपके आशीर्वाद से यदि आगामी सरकार में मुझे कैबिनेट में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा तो सागर को प्रदेश के नक्शे पर उकेरने का कार्य करूंगा और विकास का नया मॉडल बनाऊंगा। इस अवसर पर अशोक मिश्रा,प्रकाश चौबे,आलोक अग्रवाल,मनोज चौरसिया,डा संजय खरे,संदीप सोनी,विवेक श्रीवास्तव,अरुण पालनितकर,अभिषेक जैन,पुरषोंतम चौरसिया,भगत सिंह सहित सभी कॉलोनी वासी उपस्थित थे।
Share:

सुरखी : डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से जनता को मिला लाभ : केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार▪️भाजपा को मिल रहे जन समर्थन से बौखलाई कांग्रेस लगा रही झूठे आरोप : गोविंद राजपूत

सुरखी : डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से जनता को मिला लाभ : केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार

▪️भाजपा को मिल रहे जन समर्थन से बौखलाई कांग्रेस लगा रही झूठे आरोप : गोविंद राजपूत

सागर दिनांक 26 अक्टूबर 2023: विधानसभा चुनाव में प्रचार अब परवान चढ़ने लगा है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत लगातार गांव-गांव घूमकर लोगों से जनसम्पर्क कर रहे हैं वहीं गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सुरखी, बिलहरा व जैसीनगर में सघन जनसंपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की। आज वीरेन्द्र कुमार सुरखी पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम बिदवास, हीरापुर, खमकुआ में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिलाओं बुजुर्ग और युवाओं में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बन रही है। 

भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने किया सघन जनसंपर्क

 भाजपा सरकार और मैने सुरखी विधानसभा को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमने हर समस्या को दूर करने में पूरी ताकत झोंक कर कार्य किया। हमारा पूरा परिवार यहां के लोगों की सेवा में अब से नही 25 साल से कर रहा हैं। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए से विकास के कार्य कराए हैं। इन कार्यों से सुरखी कि तस्वीर बदल रही है। आने वाले समय में और अधिक कार्य कराए जाएंगे। मध्यप्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बन रही है। सुरखी विधानसभा का आने वाला कल और स्वर्णिम होगा। यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कही। गोविंद सिंह ने आज क्षेत्र के चादोनी, घानामाफी, साजी, बिछुआ,खमरिया, करैया गांव में घर घर पहुंच कर लोगों से संपर्क कर  आशीर्वाद लिया। 

भाजपा को मिल रहे जन समर्थन से बौखलाई कांग्रेस लगा रही झूठे आरोप :गोविंद सिंह राजपूत

 पिछले दिनो सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिस पर कांग्रेस नेता प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं। इन आरोपों पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को मिल रहे अपार जन समर्थन से कांग्रेस बौखला गई है इसलिए झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगाकर आयोग तथा जनता को भ्रमित कर रही है, क्योंकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है।
कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसलिए वे मेरे खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैंने एक वीडियो कल देखी थी जिसमें कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा जी प्रेस कांफ्रेंस कर रहीं हैं। वहीं एक वीडियों आज देखी जो सुरजेवाला जी की, दोनों झूठ बोल रहें है। दोनों की आरोप में सत्यता कहीं भी नहीं है। मैंने चुनाव आचार संहिता लगने के पहले किसी गांव में कहा था कि जो गांव अच्छा काम करेगा, जो पोलिंग बूथ फर्स्ट आएगी उसे 25 लाख रुपए की राशि अपनी विधायक विकास निधि से विकास कार्य निर्माण कार्य के लिए दी जाएगी। चाहे वो निर्माण कार्य सामुदायिक भवन हों, मंगल भवन हों। चाहे अन्य विकास कार्य हों। यह बात मैने चुनाव आचार संहिता लगने के पहले कही थी। मैं चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करता हूं। मैं छठवां चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे अच्छी तरह याद है कि चुनाव आचार संहिता का कैसे सम्मान करना चाहिए। ये सुरजेवाला जी मध्यप्रदेश में आकर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। शोभा ओझा जी कभी आप पार्षद का चुनाव तो जीती नहीं, आपको आरोप लगाना बड़ा आसान लगता है। शोभा ओझा जी कह रही है कि पोलिंग बूथ प्रभारियों को बांटने के लिए रुपए का प्रलोभन दे रहे हैं। अरे पूरा वीडियो देखो शोभा जी सच्चाई क्या है? सुरजेवाला जी  आप भी पूरा वीडियो देखों। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। जहां तक जांच की बात है, मैं जवाब दूंगा, इसके लिए में तैयार हूं। 
हार के डर से कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर हैं। तीन तारीख के बाद इनको सच्चाई का पता लग जाएगी। जब मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।तब पता चलेगा कि झूठ बोलने का मतलब क्या है।

Share:

Archive