बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर लोकसभा चुनाव की रणनीति पर कांग्रेस ने की चर्चा : गुड्डू राजा बुंदेला का सिरोंज में जनसंपर्क

सागर लोकसभा चुनाव की रणनीति पर कांग्रेस ने की चर्चा : गुड्डू राजा बुंदेला का सिरोंज में जनसंपर्क


तीनबत्ती न्यूज : 05 अप्रैल, 2024
सागर : सागर लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। इसके पहले प्रत्याशियों के क्षेत्र में जनसंपर्क और कार्यालय  खोलने की कवायद चल रही है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने आज सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोले और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली । गुड्डू राजा बुंदेला कल शनिवार को सागर जिले के बीना में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सागर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर महामाई मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर एवं हनुमान मंदिर में दर्शनकर सभी की ख़ुशहाली हेतु कामना की। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, नेताओं व वरिष्ठ नेताओ कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ने किया कार्यालय का शुभारंभ
पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ने आज कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला के साथ सिरोंज और लटेरी में कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान सिरोंज विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी गग्नेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी , प्रभारी  अमित शर्मा, देवी सिंह , सुरेन्द उपाध्याय , एड लेखराज सिंह जी सहित सभी ब्लॉक/मण्डलम के नेतागण उपस्थित रहे।


सिरोंज में  अब्दुल मजीद केसर खा जी, श्रीमति राजकुमारी रघुवंशी , श्रीमति राम दुलारी पाठक , श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत जी,  अशोक त्यागी,  देवी सिंह बेगल,  इरफ़ान गोरी, श्री सुरेश यादव,  सुरेन्द रघुवंशी, श्रीमति विद्या यादव  सहित सभी ब्लॉक/मण्डलम के नेतागण उपस्थित रहे।
भाजपा का झूठ और छल इस लोकसभा चुनाव में नहीं चलेगा-राजकुमार पचौरी


 उधर सागर लोकसभा की तैयारी के संबंध में जिला शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में बैठक कर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की।इस अवसर पर राजकुमार पचौरी ने कहा कि वर्तमान में जनता भाजपा के जुमले से ऊब चुकी है।भाजपा का झूठ और छल इस लोकसभा चुनाव में नहीं चलेगा।
कांग्रेस ने गुड्डू राजा के रूप में बहुत अच्छा प्रत्याशी दिया हैँ।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा लोगों को लालच और भय दिखाकर कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कर कांग्रेसीकरण कर रही है।  पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है इस चुनाव में कांग्रेस जीतेगी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ,आशीष ज्योतिषी, चरण तोमर,पार्षद ताहिर खान, प्रवक्ता अवधेश तोमर,दुष्यंत सिंह बुंदेला, पवन परमार,ब्लॉक अध्यक्ष गण प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, योगराज कोरी,महेश अहिरवार, भरे खटीक  आदि उपस्थित थे।

विजय साहू बने सेवादल के सागर लोकसभा प्रभारी

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, राष्ट्रीय महासचिव संगठन निर्माण प्रभारी सतेन्द्र यादव की सहमति से प्रदेश सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव  ने प्रदेश महासचिव विजय साहू को सागर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। साहू की नियुक्ति पर सेवादल के साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी
Share:

Archive