बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की युवक ने

SAGAR: कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की युवक ने

तीनबत्ती न्यूज :16 अगस्त ,2023
सागर : सागर जिले के खुरई शहर  में एक  32 वर्षीय युवक ने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुरई शहरी थाना क्षेत्र के जगजीवन राम वार्ड में रहने वाले मनोज पिता जूजू पटेल (32) ने अपने बंद कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


मृतक के भाई बसंत पटेल ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह जागा तो भाई के कमरे के अंदर से टीवी की आवाज आ रही थी। दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह अपनी दुकान में चला गया। रोजाना उसका भाई मनोज भी सुबह डोसा की दुकान पर आ जाता है। जब परिजनों ने खिड़की से देखा कि मनोज शव पंखे पर लगे फांसी के फंदे पर लटका था। इसके बाद घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई ने फांसी क्यों लगाई है, इसका कारण  पता नही है। उधर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

-: 
Share:

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले बोली :बीजेपी में 75 साल का फार्मूला खत्म, टिकिट का भरोसा ,चुनाव लड़ूंगी

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले बोली :बीजेपी में 75 साल का फार्मूला खत्म, टिकिट का भरोसा ,चुनाव लड़ूंगी 



तीनबत्ती न्यूज : 16 अगस्त ,2023
पन्ना : बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुसुम महदेले 78 साल की उम्र में चुनाव लडने तैयार है। अपने जन्मदिन पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान  एक बार फिर पन्ना विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब 75 साल का फार्मूला समाप्त कर दिया है। ऐसे में वह पार्टी से टिकट मांगने की तैयारी कर रही हैं। टिकट मिलने के पूर्ण भरोसे के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हूं, इसलिए एक बार फिर जनता की सेवा करना चाहती हूं।


2018 के विधानसभा चुनाव में 75 साल के फार्मूले के फेर में आने पर पन्ना विधायक व सरकार में मंत्री रही कुसुम सिंह महदेले की टिकट अंतिम समय में काट दिया था। पवई विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह को पन्ना से टिकट दिया था। इस कारण कुसुम महदेले चुनाव नहीं लड़ पाई थी।
इसके बाद उनके कई मुद्दों पर तीखे तेवर भी सामने आए और अपनी ही सरकार को लेकर कटघरे में खड़ा किया। अब महदेले ने  विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट मिलने का  पूरा भरोसा जताया है।

सरकार बनेगी बीजेपी की, पार्टी नही छोडूंगी 

पूर्व मंत्री के मुताबिक एमपी में भाजपा सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और एक बार फिर शिवराज सरकार मध्यप्रदेश में बनाएगी । साढ़े चार सालों तक पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जबाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से पूछना चाहिए ।


कांग्रेस नेता मुकेश नायक से मुलाकात व कांग्रेस में जाकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुकेश नायक वह मेरे भाई जैसे हैं। हमारे व उनके परिवारिक संबंध है। उनसे केवल एक सौजन्य भेंट थी । न ही मेरा कांग्रेस में जाने की कोई इरादा है, मैं भाजपा में ही रहूंगी। पार्टी टिकट देगी तो चुनाव जरूर लडूंगी। उन्होंने बताया कि मेरी उम्र अभी 78 वर्ष है। मैं शारीरिक व मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हू। 



Share:

स्वतंत्रता दिवस : महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने किया ध्वजारोहण▪️19अधिकारी/ कर्मचारी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस : महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने किया ध्वजारोहण

▪️19अधिकारी/ कर्मचारी हुए सम्मानित


सागर :  स्वतंत्रता दिवस की 77 वी वर्षगांठ के अवसर पर  नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, पार्षदों और अधिकारी /कर्मचारी की उपस्थिति में  निगम परिसर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
          इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने समस्त पार्षदों,अधिकारियों/ कर्मचारियों और नगर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  बलिदानियों ने अपने  प्राणों  को न्यौछावर करके देश को आजादी  दिलाई है, इसलिए हम सबको  देश के नव निर्माण और मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई गई पंचप्रण प्रतिज्ञा का पालन करते हुए देश की उन्नति के लिए काम करना है। 


       उन्होंने नगर विकास हेतु नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेयरी विस्थापन कार्य जो वर्षों से लंबित था उसे परिषद के आने के बाद शुरू किया गया है जो अंतिम चरण में है, इसी प्रकार नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से शहर विकसित शहर का रूप ले रहा है। आवागमन की सुविधा के लिए शहर में  सिटी बस का संचालन शुरू किया गया है, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया गया है तथा लोगों की समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु महापौर हेल्पलाइन शुरू की गई है इसके साथ ही बड़े शहरों के तर्ज पर नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 
         नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने भी स्वतंत्रता दिवस पर समस्त नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों और सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए  नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा  कोरोना काल में किए गए कार्य की सराहना की। 
     निगमायुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने देश की सबसे बड़ी ताकत देशवासियों की एकता को बताते हुए कहा कि पहले देश में 536 रियासते थी परंतु उनमें परस्पर एकता न होने के कारण विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर कब्जा कर लिया इसलिए हम सबको देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। 


   उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारा देश लगातार तरक्की की राह पर चल रहा है और पहले हम जहां विदेश से आयात करते थे, लेकिन वर्तमान समय में हमारा आयात बहुत कम हुआ है और हम दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं, इस प्रकार निर्यात बढ़ने से  हमारे देश का पैसा देश में ही है बल्कि विदेशों से भी निर्यात के रूप में पैसा आ रहा है ।डॉलर के मुकाबले हमारा रुपया मजबूत हुआ है यह सब हमारे देश की तरक्की का सूचक है  । 
      उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रारंभ  डेयरी  विस्थापन  कार्य लगभग अंतिम चरण में है , निगम की बकाया राजस्व राजस्व वसूली में भी अच्छा काम हुआ है , सफाई में  नगर को पूरे देश के स्वच्छ शहरों में सागर को  क्लीन सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है । इस प्रकार  नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में विकास कार्य किये जा रहे हैं।  
    महापौर प्रतिनिधि श्री  सुशील तिवारी ने भी स्वतंत्रता दिवस की समस्त कर्मचारियों /अधिकारियों सहित नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिषद के आने के बाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा  शहर  को विकसित करने के लिए अनेकों विकास कार्य कराए रहे हैं जिससे शहर की तस्वीर और तकदीर बदली है ,उन्होंने कर्मचारियों को भी आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी परिषद लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम को निगम के पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर  सभी पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर निगम के 19 अधिकारी/ कर्मचारी  सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत  19 अधिकारियों / कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर  पीटीसी ग्राउंड पर  आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में  पधारे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया। 
         सम्मानित होने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों में श्री राजेश सिंह राजपूत, श्री बृजेश तिवारी, श्री सुधीर मिश्रा, श्री संजय तिवारी, श्री गौरव  सिह राजपूत, श्री संयम चतुर्वेदी, सृष्टि चौबे ,आशिमा तिर्की, श्री रामाधार तिवारी ,श्री विक्रम जैन, श्री सईउद्दीन कुरेशी ,श्री अकील खान, श्री अनिरुद्ध, चाचोदिया, श्री शशांक रावत, श्री अविनाश रैकवार, श्री अजय रैकवार  श्री राकेश तिवारी एवं श्री देव कुमार चौबे शामिल है। 
          सम्मानित अधिकारियों/ कर्मचारियों को निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने शुभकामनाएं दी।

Share:

स्वतंत्रता दिवस समारोह :पूरे धूमधाम, हर्षोल्लास से मना :मंत्री गोपाल भार्गव ने किया झंडावंदन

स्वतंत्रता दिवस समारोह :पूरे धूमधाम, हर्षोल्लास से मना :मंत्री गोपाल भार्गव ने किया झंडावंदन




तीनबत्ती न्यूज : 15अगस्त ,2023
सागर
।  सागर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सेनानियों का सम्मानित किया। कार्यक्रम में शासकीय उ.मा.वि. वात्सलय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, आर्य कन्या उ.मा.वि. सागर, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कतियां प्रस्तुतियां दी गई। जबकि खेल युवा कल्याण विभाग की खिलाड़ियों द्वारा मलखम के अदभुत प्रदर्शन किया गया।


    कार्यक्रम में जेएनपीए, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण बल मकरोनिया, होम गार्ड सागर, जिला पुलिस बल महिला सागर, 11 एमपी बटालियन एनसीसी बालक, 7 एमपी बटालियन बालिका, शौर्य दल सागर एवं पुलिस बैंड प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री भार्गव ने उत्कष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया।  


      इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन ,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, खनिज निगम के उपाध्यक्ष  श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन,नगर निगम  अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, सुधीर यादव ,सागर संभाग  के कमिश्नर श्री वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी सी शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, भव्या त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविंद जैन एवं रचना तिवारी ने किया।

परांग शुक्ला हुए सम्मानित


सागर शहर और आसपास बेसहारा पशुओं की तीमारदारी में उल्लेखनीय काम करने को लेकर स्वतंत्रता दिवस  पर पशु सेवा समिति के युवा साथियों को मंत्री गोपाल भार्गव,विधायक शैलेंद्र जैन ने सम्मानित किया। समिति के वासु चौबे,पारँग शुक्ला,अंशुल तिवारी और प्रमोद भारद्वाज अभी तक लगभग 18 हजार से ज्यादा घायल पशुओं का उपचार कर चुके है। 

अक्षत चोकसे हुए सम्मानित


युवा श्री अक्षत चौकसे को टूरिज्म एवं समाज में उत्कर्ष कार्य करने पर  स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री  गोपाल भार्गव , सांसद  राजबहादुर सिंह , विधायक  शैलेंद्र जैन एवं ज़िला कलेक्टर द्वारा प्रमाणपत्र देकर  सम्मानित किया गया ।

कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया



सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों - कर्मचारियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी। डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने सागर संभाग के समस्त नागरिकों को भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। कमिश्नर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया गया।


इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री पवन जैन, उपायुक्त राजस्व श्री श्यामेंद्र जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास श्री अनिल द्विवेदी और संभागायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी - कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर दीपक आर्य ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया




       कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों - कर्मचारियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री आर्य ने सागर जिले के समस्त नागरिकों को भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। कलेक्टर श्री आर्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद अधिकारियों- कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया गया।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भव्या त्रिपाठी, एसडीएम श्री विजय डेहरिया, कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी - कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया


 स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव और अन्य अतिथियों ने शासकीय हाई स्कूल मकरोनिया एकीकृत शाला में छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। छात्राओं ने पूरे विधि विधान के साथ भोजन मंत्र का उच्चारण करते हुए विशेष मध्यान भोजन किया । लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने मध्यान्ह भोजन की प्रशंसा की।
     मध्यान्ह भोजन में विधायक श्री प्रदीप लारिया मकरोनिया नगर पालिका के अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार, डॉ अनिल तिवारी,  कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी सी शर्मा, अपर कलेक्टर  श्रीमती सपना त्रिपाठी, डॉ आशुतोष गोस्वामी, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश मिश्रा, सहायक संचालक श्री अरविंद जैन, श्री अभय श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं शामिल हुई।


समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोपाल भार्गव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और
लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान किया




        स्वतंत्रता दिवस समारोह पी टी सी मैदान में मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव  ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानियों एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर सहित अन्य को सम्मानित किया। समारोह में उन्होंने शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सेनानियों का सम्मान किया।
       इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, श्री हीरा सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, श्री वृंदावन अहिरवार, कमिश्नर श्री वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी सी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।




     

Share:

Video: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह: स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी परेड की सलामी के दौरान गश खाकर गिरे: विधानसभा अध्यक्ष को चक्कर आए

Video: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह: स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी परेड की सलामी के दौरान  गश खाकर गिरे: विधानसभा अध्यक्ष को चक्कर आए


तीनबत्ती न्यूज : 15 अगस्त ,2023
भोपाल : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में स्वास्थ मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी पर की सलामी लेते वक्त अचानक गश खाकर गिर गए। उनके गिरते ही अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनको इलाज के लिए भोपाल में भर्ती कराया गया। उधर दूसरी ओर नवगठित मऊगंज जिले में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को मंच पर चक्कर आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। डॉक्टर ने बीपी और दूसरी जांच की। कार्यक्रम के बाद उन्हें रीवा ले जाया गया। गौतम यहां ध्वजारोहण करने पहुंचे थे।

                देखे :वीडियो



रायसेन जिले में होमगार्ड मैदान  में  स्वतंत्रता दिवस के  मुख्य समारोह डॉ प्रभुराम चौधरी परेड की सलामी के लिए खड़े हुए थे। उसी दौरान अचानक गश खाकर गिर गए, उनके गिरते ही वहां मौजदू अफसरों ने तुरंत उन्हें उठाया और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई, हर कोई उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़ा।

 देखे : वीडियो : मंत्री प्रभुराम चौधरी



बताया जा रहा है कि वे शुगर के पेशेंट है, इलाज के दौरान जांच की तो पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बड़ा हुआ था, फिलहाल उनका इलाज जारी है। उन्हें इलाज के लिए तुरंत भोपाल रेफर किया है, वे झंडा वंदन कर चुके थे। परेड की सलामी लेते वक्त उनकी तबियत बिगड़ी।


स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्वास्थ मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी अचानक गश खाकर गिर गए, उनके गिरते ही अफरा तफरी मच गई, आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Share:

लोकायुक्त एसपी ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव को राष्ट्रपति पदक पुरस्कार

लोकायुक्त एसपी ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव को राष्ट्रपति पदक पुरस्कार 


तीनबत्ती न्यूज : 14 अगस्त ,2023
ग्वालियर 14 अगस्त 2023।इस वर्ष राष्ट्रपति पदक पुरस्कारों की घोषणा हो गई है इसमें मध्य प्रदेश पुलिस में लोकायुक्त एसपी ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव को राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत किया जा रहा है। श्री यादव को यह राष्ट्रपति पदक मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 20 वर्षों की सराहनीय सेवा के लिए दिया जा रहा है। श्री रामेश्वर यादव का लम्बा कार्यकाल सागर में गुजरा है। वे सागर लोकायुक्त के एसपी रहे और इसके पहले एएसपी सागर भी रहे। 

गौरतलब है कि रामेश्वर यादव ग्वालियर में बतौर डीएसपी भी अपनी सेवाएं पूर्व में दे चुके हैं दस्यु उन्मूलन की दिशा में भी रामेश्वर यादव ने बेहतरीन काम किया है वर्तमान में लोकायुक्त एसपी के तौर पर भी उनकी कार्यशैली काफी सराही जा रही है।

रामेश्वर यादव वर्ष 2002 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें वर्ष 2009 और 2010 में गैलंट्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। रामेश्वर यादव वर्ष 2016 का रुस्तम जी अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2004 और 2016 का सिंहस्थ अवार्ड भी रामेश्वर यादव के नाम  है। उनका सागर,जबलपुर ,इंदौर ,कटनी ग्वालियर सहित अनेक जिलों में सराहनीय कार्यकाल रहा है। 
Share:

पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा सुरेंद्र कुमार जैन को राष्ट्रपति पदक : सागर से है नाता

पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा सुरेंद्र कुमार जैन को राष्ट्रपति पदक : सागर से है नाता


तीनबत्ती न्यूज :14 अगस्त ,2023
सागर : उत्कृष्ट सेवाओं ,सराहनीय सेवाओं (मेरिटोरियस सर्विसेज) के लिए राष्ट्रपति पदक द्वारा श्री सुरेंद्र कुमार जैन पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा को भारतीय पुलिस मेडल से सम्मानित होंगे।
15 अगस्त 2024 को यह सम्मान श्री सुरेंद्र कुमार जैन को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री द्वारा परेड ग्राउंड में प्रदाय किया जाएगा।

श्री सुरेंद्र कुमार जैन सागर जिले के राहतगढ़ के रहने वाले हैं और डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है , उन्होंने ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से एमएससी किया है और एमएससी  में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया था।

 राज्य पुलिस सेवा की सूची में प्रथम स्थान करने वाले  सुरेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बतौर डीएसपी एडिशनल एसपी और एसपी सेवाएं प्रदान की है। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा के पद पर पदस्थ हैं।
Share:

हर घर तिरंगा अभियान : जागरूकता के लिए निकली रैली : अलौकिक तिरंगा वाहन रैली ‘‘आध्या’’ संपन्न

हर घर तिरंगा अभियान : जागरूकता के लिए निकली रैली: अलौकिक तिरंगा वाहन रैली ‘‘आध्या’’ संपन्न


तीनबत्ती न्यूज : 14 अगस्त ,2023
सागर: मेरी माटी- मेरा देश अभियान के अंतर्गत सागर में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, इसी क्रम में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाते हुए घरों, कार्यालयों और संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु जागरूक बनाने के लिए सागर सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन ,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी , निगमायुक्त  श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, अधिकारी /कर्मचारियों और नागरिकों द्वारा  ष्हर-घर तिरंगा अभियानष् हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली का प्रारंभ काली तिगड्डा गोपालगंज स्थित सांसद कार्यालय से सांसद, विधायक, महापौर के नेतृत्व में अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों की उपस्थिति में हुआ और झंडा चौक होते हुए लाल स्कूल के सामने पहुंच कर भारत माता चौक पर समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों सहित सभी नागरिक गणो ने अपने हाथों में  तिरंगा झंडा थामा और भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे लगाए और देश भक्ति गीत गुनगुनाते हुए इस हर घर तिरंगा अभियान प्रेरणा रैली को जोश से भर दिया। सभी ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु एक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने घर, कार्यालय आदि पर लगाने की अपील की।

इस अवसर पर पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक, श्री राजकुमार पटेल, पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव, श्री अनूप उर्मिल, रूपेष यादव, श्री शैलेंद्र ठाकुर,, राजकुमार पटैल, श्री देवेंद्र अहिरवार ,श्रीमती संगीता शैलेश जैन, श्रीमती रानी अहिरवार सहित सोमेश जडिया, अमन चौरसिया, विशाल खटीक, हेमत यादव, अनीता रामू ठेकेदार, सोना कनई पटैल, सुमन रामराकेष साहू, सूरज घोषी, प्रहलाद पटैल, अषोक साहू चकिया,याकृति जड़िया, मनोज चौरसिया, वसीम खान, सहित निगम अधिकारी कर्मचारी और नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

अलौकिक तिरंगा रैली ‘‘आध्या’’ संपन्न : भारत की नारी हर क्षेत्र में शक्तिपूर्ण है - अनुश्री शैलेन्द्र जैन


सागर विधायक शैलेन्द्र जैन जी की पत्नी श्रीमति अनुश्री जैन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर नारी शक्तियों के साथ विशाल तिरंगा वाहन यात्रा ‘‘आध्या’’ का आयोजन किया गया। सागर नगर के प्रमुख मार्ग से निकली । सभी मार्ग वंदे मातरम और भारत माता की जय से गुंजायमान हुये, जब सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति वाहन रैली ‘‘आध्या’’ के माध्यम से दो पहिया एवं चार पहियां वाहनों पर निकली और इस ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, अलौकिक तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से नारी शक्ती सम्मिलित हुई। 
यात्रा का शुभारंभ सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया, जिसमें 500 से अधिक नारी शक्ति उपस्थित रही। यह यात्रा मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार से प्रारंभ होकर चमेली चौक, बड़ा बाजार, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा बाजार, जामा मस्जिद से नमक मंडी, कीर्ति स्तंभ से परकोटा, तीन मढ़िया, प्रायवेट बस स्टेण्ड से गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुये खेल परिसर पहुँची, जहाँ राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।
श्रीमति अनुश्री जैन ने बताया कि, आजादी की 77 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मेरे आव्हान पर विशाल संख्या में मेरी सखियां एवं बहिनें इस रैली में सम्मिलित हुई है। यह बहुत ही गौरव की बात है कि, नारी शक्ति हर कार्य क्षेत्र में पुरूष वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी ताकत से कार्य कर रही है। आज इसी संदेश के साथ हम सभी ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिये सम्मिलित सभी बहनों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर देश का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाने का कार्य करते रहेगे। इस अवसर पर श्रीमति जैन ने नगरवासियों से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक स्थल पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आव्हान किया। सागर विधायक  शैलेन्द्र जै ने इस तिरंगा यात्रा की प्रंशसा करते हुये सभी बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया कि, सागर के इतिहास में पहली बार महिला शक्ति के द्वारा भव्य वाहन श्रृखंला रैली का सफल आयोजन किया गया है। इस रैली से हमारे अंदर देश भक्ति का जूनून जाग उठा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इस ‘‘आध्या’’ रैली पर पुष्प बरसाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। 


ये हुए शामिल

रैली में मुख्य रूप से श्रीमति अनुश्री शैलेन्द्र जैन के साथ श्रीमति लता वानखेड़े, श्रीमति संध्या भार्गव, दीप्ति जैन, श्रीमति प्रतिभा चौबे, सुश्री मेघा दुबे, रोमा हसानी, श्रीमति रितू सिंह, श्रीमति प्रीति सिंह, श्रीमति कविता लारिया, सुश्री याकृति जड़िया, श्रीमति डॉली सोनी, श्रीमति पूजा सोनी, श्रीमति वैदेही पुरोहित, श्रीमति सविता साहू, श्रीमति रूबी पटैल, श्रीमति दीप्ति चंदेरिया, श्रीमति निकिता पिंपलापुरे, श्रीमति तनुश्री भाटिया, श्रीमति प्रीति शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारीशक्ति सम्मिलित रही।

पुलिस की निकली बाइक रैली,एसपी हुए शामिल



पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी  के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक पुलिस रैली पीटीसी ग्राउंड सागर से निकाली गई।  जो परकोटा तीन बत्ती कटरा राधा तिराहा डिंपल पैट्रोल पंप बीएसएनएल ऑफिस के सामने पोस्ट ऑफिस के सामने होते हुए सिविल लाइन कालीचरण तिराहा से होकर पुलिस लाइन ग्राउंड पर समाप्त हुई। रैली में पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 

देश भक्ति में सराबोर हुआ 
शहीदों को नमन रोड शो 

स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत आयोजक लायंस क्लब सागर डायमंड द्वारा शहीदों को नमन कार्यक्रम का  आगाज सांसद राजबहादुर सिंह  नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर   किया
  यह म्यूजिकल रोडशो कटरा नमक मंडी  कीर्ति स्तंभ से देश भक्ति  संगीतमय धुनों के साथ शुरू हुआ  देश भक्ति के रंग रंगे हुए  देशभक्त समाज सेवी समाजसेवी संस्थाओं के साथ महिलाशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी 
 नगर के लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखा अनेकों स्थान पुष्प वर्षा एवम तिलक लगाकर साथ चल रहे देश भक्तों का स्वागत किया
 विशेष रूप से महात्मा गांधी के आदर्शों पर स्वावलंबन आत्मनिर्भरता की पहचान हथकरघा की झांकी एवं एवं महात्मा गांधी की छवि में एक देशभक्त  एवं महिलाओ की तिरंगा साड़ी आकर्षक का केंद्र रही  महिला शक्ति श्रीमती निधि जैन के   साथ महिला संगठनों भागीदारी की प्रमुख रुप से गुरु सिंध सभा जिला वक्फ बोर्ड क्रिश्चन सोसाइटी विश्व हिंदू परिषद  वैश्य महासभा कैट संस्था श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा सर्राफा एसोसिएशन दिगंबर जैन महा समिति एकता समिति संजोग समिति विचार संस्था अंकुर स्कूल सागर जैन संस्था अधिवक्ता संघ अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद उद्योग संघ श्री राम सेवा समिति जिला औषधि विक्रेता संघ जैन सोशल ग्रुप टैक्स बार एसोसिएशन कपड़ा व्यापारी महासंघ जैन मिलन व्यापारी महासंघ सहित अनेको संगठनो ने  भागीदारी की तत्पश्चात गुजराती बाजार होकर राधा तिराहा पर राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ
कार्यक्रम काआभार व्यक्त करते हुए क्लब अध्यक्ष मनीष नायक ने सभी देशभक्तों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया





Share:

Archive