बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

हर घर तिरंगा अभियान : जागरूकता के लिए निकली रैली : अलौकिक तिरंगा वाहन रैली ‘‘आध्या’’ संपन्न

हर घर तिरंगा अभियान : जागरूकता के लिए निकली रैली: अलौकिक तिरंगा वाहन रैली ‘‘आध्या’’ संपन्न


तीनबत्ती न्यूज : 14 अगस्त ,2023
सागर: मेरी माटी- मेरा देश अभियान के अंतर्गत सागर में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, इसी क्रम में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाते हुए घरों, कार्यालयों और संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु जागरूक बनाने के लिए सागर सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन ,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी , निगमायुक्त  श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, अधिकारी /कर्मचारियों और नागरिकों द्वारा  ष्हर-घर तिरंगा अभियानष् हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली का प्रारंभ काली तिगड्डा गोपालगंज स्थित सांसद कार्यालय से सांसद, विधायक, महापौर के नेतृत्व में अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों की उपस्थिति में हुआ और झंडा चौक होते हुए लाल स्कूल के सामने पहुंच कर भारत माता चौक पर समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों सहित सभी नागरिक गणो ने अपने हाथों में  तिरंगा झंडा थामा और भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे लगाए और देश भक्ति गीत गुनगुनाते हुए इस हर घर तिरंगा अभियान प्रेरणा रैली को जोश से भर दिया। सभी ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु एक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने घर, कार्यालय आदि पर लगाने की अपील की।

इस अवसर पर पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक, श्री राजकुमार पटेल, पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव, श्री अनूप उर्मिल, रूपेष यादव, श्री शैलेंद्र ठाकुर,, राजकुमार पटैल, श्री देवेंद्र अहिरवार ,श्रीमती संगीता शैलेश जैन, श्रीमती रानी अहिरवार सहित सोमेश जडिया, अमन चौरसिया, विशाल खटीक, हेमत यादव, अनीता रामू ठेकेदार, सोना कनई पटैल, सुमन रामराकेष साहू, सूरज घोषी, प्रहलाद पटैल, अषोक साहू चकिया,याकृति जड़िया, मनोज चौरसिया, वसीम खान, सहित निगम अधिकारी कर्मचारी और नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

अलौकिक तिरंगा रैली ‘‘आध्या’’ संपन्न : भारत की नारी हर क्षेत्र में शक्तिपूर्ण है - अनुश्री शैलेन्द्र जैन


सागर विधायक शैलेन्द्र जैन जी की पत्नी श्रीमति अनुश्री जैन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर नारी शक्तियों के साथ विशाल तिरंगा वाहन यात्रा ‘‘आध्या’’ का आयोजन किया गया। सागर नगर के प्रमुख मार्ग से निकली । सभी मार्ग वंदे मातरम और भारत माता की जय से गुंजायमान हुये, जब सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति वाहन रैली ‘‘आध्या’’ के माध्यम से दो पहिया एवं चार पहियां वाहनों पर निकली और इस ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, अलौकिक तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से नारी शक्ती सम्मिलित हुई। 
यात्रा का शुभारंभ सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया, जिसमें 500 से अधिक नारी शक्ति उपस्थित रही। यह यात्रा मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार से प्रारंभ होकर चमेली चौक, बड़ा बाजार, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा बाजार, जामा मस्जिद से नमक मंडी, कीर्ति स्तंभ से परकोटा, तीन मढ़िया, प्रायवेट बस स्टेण्ड से गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुये खेल परिसर पहुँची, जहाँ राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।
श्रीमति अनुश्री जैन ने बताया कि, आजादी की 77 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मेरे आव्हान पर विशाल संख्या में मेरी सखियां एवं बहिनें इस रैली में सम्मिलित हुई है। यह बहुत ही गौरव की बात है कि, नारी शक्ति हर कार्य क्षेत्र में पुरूष वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी ताकत से कार्य कर रही है। आज इसी संदेश के साथ हम सभी ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिये सम्मिलित सभी बहनों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर देश का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाने का कार्य करते रहेगे। इस अवसर पर श्रीमति जैन ने नगरवासियों से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक स्थल पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आव्हान किया। सागर विधायक  शैलेन्द्र जै ने इस तिरंगा यात्रा की प्रंशसा करते हुये सभी बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया कि, सागर के इतिहास में पहली बार महिला शक्ति के द्वारा भव्य वाहन श्रृखंला रैली का सफल आयोजन किया गया है। इस रैली से हमारे अंदर देश भक्ति का जूनून जाग उठा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इस ‘‘आध्या’’ रैली पर पुष्प बरसाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। 


ये हुए शामिल

रैली में मुख्य रूप से श्रीमति अनुश्री शैलेन्द्र जैन के साथ श्रीमति लता वानखेड़े, श्रीमति संध्या भार्गव, दीप्ति जैन, श्रीमति प्रतिभा चौबे, सुश्री मेघा दुबे, रोमा हसानी, श्रीमति रितू सिंह, श्रीमति प्रीति सिंह, श्रीमति कविता लारिया, सुश्री याकृति जड़िया, श्रीमति डॉली सोनी, श्रीमति पूजा सोनी, श्रीमति वैदेही पुरोहित, श्रीमति सविता साहू, श्रीमति रूबी पटैल, श्रीमति दीप्ति चंदेरिया, श्रीमति निकिता पिंपलापुरे, श्रीमति तनुश्री भाटिया, श्रीमति प्रीति शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारीशक्ति सम्मिलित रही।

पुलिस की निकली बाइक रैली,एसपी हुए शामिल



पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी  के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक पुलिस रैली पीटीसी ग्राउंड सागर से निकाली गई।  जो परकोटा तीन बत्ती कटरा राधा तिराहा डिंपल पैट्रोल पंप बीएसएनएल ऑफिस के सामने पोस्ट ऑफिस के सामने होते हुए सिविल लाइन कालीचरण तिराहा से होकर पुलिस लाइन ग्राउंड पर समाप्त हुई। रैली में पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 

देश भक्ति में सराबोर हुआ 
शहीदों को नमन रोड शो 

स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत आयोजक लायंस क्लब सागर डायमंड द्वारा शहीदों को नमन कार्यक्रम का  आगाज सांसद राजबहादुर सिंह  नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर   किया
  यह म्यूजिकल रोडशो कटरा नमक मंडी  कीर्ति स्तंभ से देश भक्ति  संगीतमय धुनों के साथ शुरू हुआ  देश भक्ति के रंग रंगे हुए  देशभक्त समाज सेवी समाजसेवी संस्थाओं के साथ महिलाशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी 
 नगर के लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखा अनेकों स्थान पुष्प वर्षा एवम तिलक लगाकर साथ चल रहे देश भक्तों का स्वागत किया
 विशेष रूप से महात्मा गांधी के आदर्शों पर स्वावलंबन आत्मनिर्भरता की पहचान हथकरघा की झांकी एवं एवं महात्मा गांधी की छवि में एक देशभक्त  एवं महिलाओ की तिरंगा साड़ी आकर्षक का केंद्र रही  महिला शक्ति श्रीमती निधि जैन के   साथ महिला संगठनों भागीदारी की प्रमुख रुप से गुरु सिंध सभा जिला वक्फ बोर्ड क्रिश्चन सोसाइटी विश्व हिंदू परिषद  वैश्य महासभा कैट संस्था श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा सर्राफा एसोसिएशन दिगंबर जैन महा समिति एकता समिति संजोग समिति विचार संस्था अंकुर स्कूल सागर जैन संस्था अधिवक्ता संघ अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद उद्योग संघ श्री राम सेवा समिति जिला औषधि विक्रेता संघ जैन सोशल ग्रुप टैक्स बार एसोसिएशन कपड़ा व्यापारी महासंघ जैन मिलन व्यापारी महासंघ सहित अनेको संगठनो ने  भागीदारी की तत्पश्चात गुजराती बाजार होकर राधा तिराहा पर राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ
कार्यक्रम काआभार व्यक्त करते हुए क्लब अध्यक्ष मनीष नायक ने सभी देशभक्तों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive