बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वतंत्रता दिवस : महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने किया ध्वजारोहण▪️19अधिकारी/ कर्मचारी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस : महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने किया ध्वजारोहण

▪️19अधिकारी/ कर्मचारी हुए सम्मानित


सागर :  स्वतंत्रता दिवस की 77 वी वर्षगांठ के अवसर पर  नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, पार्षदों और अधिकारी /कर्मचारी की उपस्थिति में  निगम परिसर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
          इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने समस्त पार्षदों,अधिकारियों/ कर्मचारियों और नगर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  बलिदानियों ने अपने  प्राणों  को न्यौछावर करके देश को आजादी  दिलाई है, इसलिए हम सबको  देश के नव निर्माण और मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई गई पंचप्रण प्रतिज्ञा का पालन करते हुए देश की उन्नति के लिए काम करना है। 


       उन्होंने नगर विकास हेतु नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेयरी विस्थापन कार्य जो वर्षों से लंबित था उसे परिषद के आने के बाद शुरू किया गया है जो अंतिम चरण में है, इसी प्रकार नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से शहर विकसित शहर का रूप ले रहा है। आवागमन की सुविधा के लिए शहर में  सिटी बस का संचालन शुरू किया गया है, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया गया है तथा लोगों की समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु महापौर हेल्पलाइन शुरू की गई है इसके साथ ही बड़े शहरों के तर्ज पर नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 
         नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने भी स्वतंत्रता दिवस पर समस्त नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों और सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए  नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा  कोरोना काल में किए गए कार्य की सराहना की। 
     निगमायुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने देश की सबसे बड़ी ताकत देशवासियों की एकता को बताते हुए कहा कि पहले देश में 536 रियासते थी परंतु उनमें परस्पर एकता न होने के कारण विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर कब्जा कर लिया इसलिए हम सबको देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। 


   उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारा देश लगातार तरक्की की राह पर चल रहा है और पहले हम जहां विदेश से आयात करते थे, लेकिन वर्तमान समय में हमारा आयात बहुत कम हुआ है और हम दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं, इस प्रकार निर्यात बढ़ने से  हमारे देश का पैसा देश में ही है बल्कि विदेशों से भी निर्यात के रूप में पैसा आ रहा है ।डॉलर के मुकाबले हमारा रुपया मजबूत हुआ है यह सब हमारे देश की तरक्की का सूचक है  । 
      उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रारंभ  डेयरी  विस्थापन  कार्य लगभग अंतिम चरण में है , निगम की बकाया राजस्व राजस्व वसूली में भी अच्छा काम हुआ है , सफाई में  नगर को पूरे देश के स्वच्छ शहरों में सागर को  क्लीन सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है । इस प्रकार  नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में विकास कार्य किये जा रहे हैं।  
    महापौर प्रतिनिधि श्री  सुशील तिवारी ने भी स्वतंत्रता दिवस की समस्त कर्मचारियों /अधिकारियों सहित नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिषद के आने के बाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा  शहर  को विकसित करने के लिए अनेकों विकास कार्य कराए रहे हैं जिससे शहर की तस्वीर और तकदीर बदली है ,उन्होंने कर्मचारियों को भी आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी परिषद लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम को निगम के पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर  सभी पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर निगम के 19 अधिकारी/ कर्मचारी  सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत  19 अधिकारियों / कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर  पीटीसी ग्राउंड पर  आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में  पधारे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया। 
         सम्मानित होने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों में श्री राजेश सिंह राजपूत, श्री बृजेश तिवारी, श्री सुधीर मिश्रा, श्री संजय तिवारी, श्री गौरव  सिह राजपूत, श्री संयम चतुर्वेदी, सृष्टि चौबे ,आशिमा तिर्की, श्री रामाधार तिवारी ,श्री विक्रम जैन, श्री सईउद्दीन कुरेशी ,श्री अकील खान, श्री अनिरुद्ध, चाचोदिया, श्री शशांक रावत, श्री अविनाश रैकवार, श्री अजय रैकवार  श्री राकेश तिवारी एवं श्री देव कुमार चौबे शामिल है। 
          सम्मानित अधिकारियों/ कर्मचारियों को निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने शुभकामनाएं दी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive