बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756
प्रशासन / Administration लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रशासन / Administration लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आर्थिक गणना शुरू,कलेक्टर ने अपनी जानकारी भरी

आर्थिक गणना शुरू,कलेक्टर ने अपनी जानकारी भरी

सागर ।  कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा सागर जिला में 7वीं आर्थिक गणना का शुभारंभ मोबाईल एप्प पर स्वयं की जानकारी अंकित कर किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती नायक ने गणना में प्रगणक व पर्यवेक्षकों को गणना कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा में करने के निर्देष देते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के नागरिकों व उद्योग संघों से उक्त कार्य में सहयोग करने की अपील की। 
इस अवसर पर  वीरेन्द्र निषाद वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, दिलीप कुमार साहू, सहायक सांख्यिकी अधिकारी,  अमित ठाकुर, जिला प्रबंधक सीएससी जिला सागर व सीएससी के प्रगणक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। आर्थिक गणना एप्प  जो की एक एंड्राईड एप्प है। जिसका उपयोग सीएससी वीएलई एवं उनके द्वारा नियुक्त किए गए प्रगणकों द्वारा सर्वे के दौरान परिवारों की आर्थिक गतिविधियों के आनलाईन संकलन में किया जाएगा। इस एप्प के माध्यम से समस्त आर्थिक गतिविधिओं को आनलाईन फीड किया जाएगा।                                              
Share:

Archive