बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जब 400 का गैस सिलेंडर था, तब ये विनाश बताते थे, अब 1200 का सिलेंडर, इसे विकास बता रहे: कुणाल चौधरी ▪️जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा, वहां गुड्डू राजा अपना खून बहाने को तैयार रहेगा: कांग्रेस प्रत्याशी ▪️ प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री की सिरोंज में 30 अप्रैल को सभा

जब 400 का गैस सिलेंडर था, तब ये विनाश बताते थे, अब 1200 का सिलेंडर, इसे विकास बता रहे: कुणाल चौधरी

 ▪️जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा, वहां गुड्डू राजा अपना खून बहाने को तैयार रहेगा: कांग्रेस प्रत्याशी

▪️ प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री की सिरोंज में 30 अप्रैल को सभा

Sagar Loksabha Election

तीनबत्ती न्यूज : 29 अप्रैल ,2024

सागर /विदिशा: भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति करती है, वह कह रही है 400 सीटें आएंगी, अरे कैसे आएंगी, 400 सीटों पर तो उसने अपने प्रत्याशी तक खड़े नहीं किए हैं! दक्षिण भारत में देख लेना वहां भाजपा जीरो रहेगी। वे आपको यहां भी डराने—धमकाने आएंगे, लेकिन आप एक बात ध्यान रखना, हमारा कांग्रेस का प्रत्याशी गुड्डू राजा कोई हल्का—पतला आदमी नहीं है! आपके ऊपर कोई आंच आएगी, अगर आपको कोई आंख दिखाएगा तो उसको ठीक करने का काम पूरी ताकत से हम करेंगे। यह बात कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कही। वे सोमवार को शमशाबाद विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सागर लोकसभा क्षेत्र के शमशाबाद, वरदा और खुरई में जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व विधायक कुणाल चौधरी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी सहित कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जनता के बीच जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। 

शमशाबाद बूथ स्तरीय सम्मेलन में कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की हालत पूरे देश में खराब है। एमपी में भी हालत पतली है। कांग्रेस माताओं-बहनों को हर साल 1 लाख रुपए, युवाओं को एक लाख रुपए, बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करेगी। कांग्रेस ने 5 गारंटी दी हैं, जिसे सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। 

BJP संविधान को बदलना, लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है: कुणाल चौधरी

स्टार प्रचारक कुणाल चौधरी ने लोगों को बताया कि भाजपा 400 सीटें क्यों चाहती है, क्योंकि पूर्ण बहुमत के बाद वे संविधान को बदलना चाहते हैं, देश में लोकतंत्र समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है। देश में जो बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का संविधान है, जो संविधान महात्मा गांधी की सोच का संविधान है, जो पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम से लेकर शहीदों के सम्मान का संविधान है, उसे ये लोग खत्म करना चाहते हैं। कुणाल चौधरी ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र की गारंटियां और लोकतंत्र की रक्षा और गरीबों व आमजन के हित में कांग्रेस के वायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और गैस सिलेंडर 400 रुपए का था तो उसे भाजपा विनाश बताती थी, अब 1200 का सिलेंडर मिल रहा है, इसे ये विकास बताते हैं, इन्हें शर्म भी नहीं आती है। 

आखिरी सांस तक आप लोगों के साथ रहूंगा: गुड्डू राजा 

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि क्षेत्र की आमजनता, व्यापारियों, किसानों और माताओं-बहनों व युवाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनने और मेरे सांसद बनने के बाद आपकी सारी समस्याएं दूर की जाएंगी। मैं आखिरी सांस तक आप लोगों के साथ रहूंगा, यह मेरा वायदा है। जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा, वहां गुड्डू राजा अपना खून बहाने को तैयार रहेगा। जो डराने—धमकाने का काम कर रहे हैं, उन्हें बता दो बुंदेलों ने पहले मुगलों फिर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है, अब भाजपा के इन लोगों से लड़ाई लड़ेंगे। उनके डराने-धमकाने की चिंता मत करना, मैं आपके साथ खड़ा हूं। 


कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह मौजूद रहे

स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी, शमशाबाद विधानसभा प्रभारी विंधु विक्रम सिंह, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष धनराज धाकड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप रत्नाकर, सेवादल अध्यक्ष पप्पू धाकड़, मंडलम अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सेक्टर अध्यक्ष सूरज शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष नितेश जौनपुरी, नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह रघुवंशी, देव खजूर ब्लॉक अध्यक्ष राज नारायण शर्मा, खामखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मलखान सिंह मीणा, पीपलधार ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिंह यादव, जिला महामंत्री रमेश तिवारी, कृष्ण राजा छतरपुर, इंदर सिंह, धीरेंद्र द्विवेदी पन्ना सहित ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधीकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जीतू पटवारी तथा अरुण यादव 30 अप्रैल को सिरोंज में जनसभा 

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा अरुण यादव कल मंगलवार 30 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे सागर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला के समर्थन में सिरोंज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री से अरुण यादव मंगलवार को दोपहर में हेलीकॉप्टर द्वारा भिंड से रवाना होकर सिरोंज पहुंचेंगे। वे यहां सागर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील आम जनता से करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला, पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आमसभा के बाद शाम 6:00 बजे कांग्रेस कार्यालय कुरवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। वे सांय 07 बजे ग्राम भोरासा (कुरवाई ) असद उद्दीन की बहन के विवाह मे शामिल होंने के बाद रात्रि 08 बजे भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे।      

लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार बनना जरूरी है: राजकुमार पचौरी


 निरंकुश शासन और तानाशाही तरीके से भाजपा सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है। खरीद—फरोक्त, डरा—धमकाकर कैसे भी वह सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा के सत्ता में रहने से लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। इस कारण देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना आवश्यक है। यह तभी होगा जब एक—एक मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेगा। सागर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी और पदाधिकारियों ने शहर में जनसंपर्क के दौरान लोगों समझाया और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। 

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस सोमवार को शहर के चार वार्डो में में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा को भारी मतों से जिताने की अपील की है। 

कांग्रेस के जनसंपर्क में यह मौजूद रहे

शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजवीर सिंह, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, त्रिलोकी नाथ कटारे,लोकसभा क्षेत्र समन्वयक सुनील जैन, रेखा चौधरी,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, चक्रेश सिंघई, आशीष ज्योतिषी,अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, पार्षद शशि महेश जाटव, ताहिर खान,राकेश राय,दुष्यंत सिंह बुंदेला, नीरज मुखारया, गुरजीत सिंह अहलुवालिया, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे,सुरेंद्र सुहाने,महजवीन अली,विजय साहू,आशीष चौबे, पप्पू गुप्ता, हीरालाल चौधरी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, गोपाल प्रजापति, महेश अहिरवार, पवन पटेल, आनंद हेला, रजिया खान ,टीकाराम दिवान, शरद पुरोहित,कल्लू पटेल, नरेंद्र मिश्रा, पप्पू गोस्वामी, अशोक नागवानी, सुनीता जाटव,  वीरेंद्र राजे, कल्लू पटेल,देवका विश्वकर्मा, विजय छत्तानी, दीनदयाल तिवारी, विजय साहू, कुंदन विश्वकर्मा, रेखा सोनी, श्यामरानी, माधवी चौधरी, मानसिंह चौधरी,शाहिद राईन, गीता पटेल, विनोद कोरी, पवन जाटव, बाबू मछधर, सन्ना भाई जान,रोहित जाटव, गुलाब पटेल, महेश अहिरवार, कुंजी लड़िया साजिद राइन, काशीराम, देवेंद्र बाल्मीकि, सीनू बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता शामिल थे।


नरयावली में कांग्रेस के स्टार प्रचारक सुरेन्द्र चौधरी की नुक्कड़ सभा में उमड़ा जनसमूह

सागर लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला,गुड्डू राजा के समर्थन में कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की जनसभाओं में लगातार बड़ी संख्या में जन समूह उमड़ रहा हैं और नरयावली विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ- साथ क्षेत्र वासियों में भी खासा उत्साह दिख रहा है और सुरेन्द्र चौधरी की नुक्कड़ सभाओं में जन समूह उमड़ रहा हैं। इसी क्रम में स्टार प्रचारक चौधरी ने शुक्रवार,शनिवार और रविवार को सागर लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जन सभाएं करने के बाद नरयावली विधान सभा मुख्यालय पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। नुक्कड़ सभा में उमड़े जन समूह और क्षेत्र वासियों ने एक साथ हाँथ उठाकर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचण्ड मतों से विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए स्टार प्रचारक सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आर.एस.एस लोकतंत्र को खत्म करने की नापाक कोशिश कर रही है और संविधान नष्ट कर रही है कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचा रही है।उन्होंने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलो मीटर पैदल चले और मणिपुर से चलकर किसानों, युवाओं, महिलाओं व आम जनों से बात करके उन्हें सुनकर कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र बनाया है और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी है। 



बुंदेला हू ,बुंदेलखंडी हू

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि मैं बुंदेला हूं, बुंदेलखंड का ही रहने वाला हूं। आपके सुख-दुख में हमेशा,हरदम साथ रहूंगा।जैसा कहा जाता है, जो व्यक्ति सांसद बनते हैं अपनी जेब भरने के लिए बनते हैं, गुड्डू राजा अपनी जेब से पैसा खर्च करने के लिए सांसद बनेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेला बुंदेलखंड के लिए मर-मिटना भी जानता है, अपने लोगों के लिए काम करना भी जानता है। गुड्डु राजा ने सभा मे मौजूद जन समूह को कांग्रेस पार्टी की तरफ से गारंटी देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वचन दिया है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। 

 सभा में पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर,पवन घुवारा,पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव,श्रीमती रेखा चौधरी,राकेश राय, विजय साहू,आर.आर परासर,धर्मेंद्र यादव, अमर सिंह लोधी,शरद राजा सेन, मंगल पटेल, शिव चरण दुबे, कोमल सोनी, राजा बुन्देला, जयदीप तिवारी, महेन्द चौहान, संतोष यादव, नरेन्द्र साहू, शिवम साहू,राजू पाण्डेय, सिकंदर तिवारी,कृष्णा केशव सेन, संतोष सोनी, पीतम अहिरवार, देव सिंह राजपूत, अभय सिंह,आनंद सोनी,हर्ष वर्धन कुर्मी,अनिल जाटव,राकेश कुमार, शिव राम,तुलसीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी मौजूद थे।

____________

____________
___________
_____
_____


____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
ट्वीटर  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
__________________________




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive