Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar : शहर कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी घोषित : 08 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री, 21 सचिव बनाए गए

Sagar : शहर कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी घोषित : 08 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री, 21 सचिव बनाए गए


तीनबत्ती न्यूज: 30 जनवरी, 2026

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की स्वीकृति उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर की जिला कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। इसमें  एक कोषाध्यक्ष 08 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री, 21 सचिव और कार्यकारिणी सदस्य आदि बनाए गए है। 

कार्यकारिणी इस प्रकार है
अध्यक्ष : महेश जाटव
जिला संगठन महासचिव : राम कुमार पचौरी
कोषाध्यक्ष :  प्रिंस जैन, 
उपाध्यक्ष : शरद पुरोहित,आनंद हैला, सुल्तान कुरैशी ,समीर खांन
बब्बू यादव,जितेन्द्र रोहण , इम्तियाज (चमन) अंसारी , राहुल चौबे
महामंत्री : 
चेतन्य कृश्ण पांडे ,वसीम खॉन, रिशभ जैन, हरिशचंद सोनवार, प्रीतम यादव, वीरेन्द्र महावते, साजिद राईन,श्रीमति सुधा रजक, संजय कटारे, उमर खॉन, गंगाराम अहिरवार,भोर खान, शाहबाज कुरैशी,जितेन्द्र चौधरी, एड. अकील सिददीकी,कल्लु गुप्ता, नदीम कुरैशी, रवीकांत अग्रवाल ,नौशाद अब्बासी अरविन्द्र सिंह ठाकुर ,सुनील ठाकुर,अशोक साहू, श्री फिरदोश कुरैशी
सचिव :
रोहित मॉडले,आदिल राईन,नीरज रैकवार,अलीम खॉन (तज्जू)
रसीद राईन, मुबीन खान,पवन जाटव, मीरा अहिरवार, जाहिद ठेकेदार, प्रियंक जैन बहेरिया ,तारिक कुरैशी, देवेन्द्र बाल्मीकि
कुंदन विश्वकर्मा, समीर चौरसिया
सोमेश चौरसिया,नरेश संनकत
स्वप्नल गुप्ता, बादशाह खान, अजय सिंह राजपूत,अरूण साहू
श्रीमती रंजीता राणा

कार्यकारिणी सदस्य
सुनील पाबा,कुंजीलाल लड़िया
पप्पू गोस्वामी,नरेन्द्र अहिरवार अशोक नागवानी,अरविन्द मंछदर मनोज सोनी, निखिल जैन
संरक्षण सदस्य
श्री अरविन्द भाई पटैल ,श्री प्रेमनारायण मिश्रा, श्री स्वदेश जैन
श्री कैलाश सिंघई,श्री सतीश चंद रावत एड.,श्री चुतुर्भज सिंह राजपूत,श्री अवध बिहारी बिल्थरे
श्री भोलेश्वर तिवारी,श्री शुकदेव तिवारी,श्री के.के. सिलाकारी
श्री भूपेन्द्र गुप्ता

विशेष आमंत्रित सदस्य
श्री बुन्देल सिंह बुंदेला,श्री सिद्धगोपाल तिवारी,श्री विमल जैन,श्रीमति निधि सुनील जैन
श्री गुरजीत सिंह अहलूवालिया
श्री अरूण मिश्रा,श्री राम शर्मा
श्री रामनाथ यादव,श्री अब्दुल रफीक गनी,श्रीमति रेखा चौधरी
श्री अवधेश तोमर,श्री राजकुमार पचौरी,राजू राठौर,श्री गोविन्द प्रसाद बक्सी (राजू),श्री शेलेन्द्र तोमर,श्री अनिल कोठारी,श्री लखन राठौर,श्री प्रभात जैन,श्री जमना प्रसाद सोनी,श्री रिंकू 
केशरवानी,श्री रूप नारायण यादव,श्री शालू खान,श्री बलराम साहू,श्री राजू ठाकुर,श्री गोपाल तिवारी ,श्री राकेश छावड़ा
श्री भारद मिश्रा,श्रीमति रंजीता राणा,श्री मनोज पांडे,श्री मुरलीधर अहिरवार,राजेश उपाध्याय, श्रीमति चंद्रप्रभा दुबे,श्री दुलीचंद सकवार,श्री आनंद अहिरवार,श्री डॉ. संदीप सबलोक,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,राजेश यादव,अभिलाश जैन,कल्लू गुप्ता,सुरेन्द्र चौबे,डॉ अंकलेश्बर दुबे,राजकुमार कोरी

स्थायी आमंत्रित सदस्य
श्री संतोश पांडे,श्री त्रिलोकीनाथ कटारे,श्री अशोक श्रीवास्तव
श्री सुनील जैन पूर्व विधायक,श्री अमित राम जी दुबे,श्री मुकुल पुरोहित,श्री सुरेन्द्र सुहाने,श्री निधी सुनील जैन,श्री पुरूशोत्तम मुन्ना चौबे,श्री जगदीश यादव,श्री प्रशांत समैया,गुड्डू राजा बुंदेला,रेखा चौधरी,राजकुमार पचौरी,जितेन्द्र सिंह चाबला,रामकुमार पचौरी
मुन्नालाल चौरसिया (पालक)
अखिलेश मोनी केशरवानी,नरेन्द्र सोनी,मदन सोनी,राजकुमार कोरी
राकेश राय,पप्पू गुप्ता
स्थायी कार्यालय मंत्री
श्री दीनदयाल तिवारी
प्रवक्ता
श्री कमलेश तिवारी
श्री लक्ष्मीनारायण सोनकिया
सोशल मीडिया अध्यक्ष
श्री नीलेश अहिरवार
निर्वाचन प्रभारी
श्री चक्रेश सिंघई







Share:

शासकीय चिकित्सा अधिकारी को सजा: फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर लिया था एडमिशन ▪️ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की थी STF में शिकायत व्यापम घोटाले की

शासकीय चिकित्सा अधिकारी को सजा: फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर लिया था एडमिशन 

▪️ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की थी STF में शिकायत व्यापम घोटाले की


तीनबत्ती न्यूज: 30 जनवरी, 2026

भोपाल: भोपाल की एक अदालत ने फर्जी मूल निवासी का प्रमाणपत्र लगाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले डाक्टर को सजा सुनाई है। वर्तमान में वह शासकीय चिकित्सा अधिकारी है। इसकी STF में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। 

एडीपीओ, भोपाल अकील खान ने बताया कि आज 30 जनवरी को  माननीय न्‍यायालय श्री अतुल सक्‍सेना 23वे अपर सत्र न्‍यायाधीश, द्वारा कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले आरोपी डॉक्‍टर सीताराम शर्मा पिता श्री नत्‍थीलाल शर्मा को दोषसिद्ध  पाते हुये धारा 420 भादवि मे  03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड एवं धारा 467 भादवि मे  03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड धारा 468 भादवि मे  03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड एवं धारा 471 भादवि मे  02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड से दण्डित किये जाने का निर्णय पारित किया है । उक्‍त प्रकरण में शासन द्वारा की ओर से विशेष लोक अभियोजक एसटीएफ भोपाल आकिल खान एवं श्रीमती सुधाविजय सिंह भदौरिया द्वारा पैरवी की गई है। 

यह भी पढ़ेंBhopal News : फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले डॉक्‍टर को सजा


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की थी शिकायत

घटना का विवरण इस प्रकार है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री  दिग्‍विजय सिंह तत्‍कालीन राज्‍य सभा सासंद द्वारा एसटीएफ भोपाल को शिकायत की गई थी कि व्‍यापम वर्ष 2006 के बाद जो परीक्षाएं आयोजित हुई है और जो घोटाला हो रहा है उसमे उत्‍तर प्रदेश के मूल निवासी मध्‍यप्रदेश मे मेडिकल सीट प्राप्‍त करने के लिये मध्‍यप्रदेश का कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाकर कर मध्‍यप्रदेश कोटे की मेडिकल सीट पर प्रवेश ले रहे है।  पुलिस थाना एसटीएफ भोपाल को वर्ष 2009 मे प्राप्‍त शिकायत व्‍यावसायिक परीक्षा मण्‍डल भोपाल द्वारा आयोजित पीएमटी परीक्षा मे आरोपी सीताराम शर्मा द्वारा वर्ष 2009 मे उत्‍तीर्ण होने पर म.प्र. राज्‍य कोटा का लाभ प्राप्‍त करने के लिये कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर सदोष लाभ प्राप्‍त करने से उक्‍त कृत्‍य का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  उक्‍त सूचना के आधार पर पुलिस थाना एसटीएफ के अपराध 35/2019 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

यह भी पढ़ेंSagar News: सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित : पशु बंधे थे : कलेक्टर के निर्देश पर खाली कराया गया भवन

आरोपी यूपी का मूल निवासी 

विवेचना मे पाया गया है कि आरोपी सीताराम शर्मा द्वारा मध्‍यप्रदेश की अम्‍बाह तहसील से निर्मित कथित मूल निवासी बना होना दर्शाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लिया जबकि आरोपी मूल रूप से उत्‍तरप्रदेश को रहने वाला है और उसने माध्यिमक शिक्षा परिषद उत्‍तरप्रदेश से 1984 हाईस्‍कूल की परीक्षा एवं 2001 मे इंटरमीडियेट की परीक्षा उत्‍तीर्ण की थी। अभियुक्‍त वर्तमान मे जिला भिण्‍ड मे शासकीय चिकित्‍यालय मे चिकित्‍सा अधिकारी के शासकीय पद पर पदस्‍थ है। जब उसके कथित मूल निवासी प्रमाण पत्र की जॉच की गई तो उक्‍त प्रमाण पत्र तहसील अम्‍बाह जिला मुरैना से जारी होना नही पाया गया। उपरान्‍त अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया माननीय न्‍यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत तर्क, साक्ष्‍य, दस्‍तावेजों एवं न्‍यायाद़ष्‍टात से सहमत होते हुए आरोपी सीताराम शर्मा को उक्‍त धाराओं मे दोषसिद्ध का निर्णय पारित किया गया है। 

यह भी पढ़ेंनगर परिषद बक्सवाहा की महिला CMO व उपयंत्री को EOW सागर ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा ▪️आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने के एवज में रिश्वत ली

न्‍यायालय के निर्णय के पैरा 143 मे लेख किया गया है विद्वान विशेष लोक अभियोजक ने मामले की पृष्‍ठ भूमि पर प्रकाश डालकर यह प्रकट किया कि अभियुक्‍त द्वारा किया गया अपराध इसलिए गंभीर प्रकृति का है क्‍योकि मध्‍यप्रदेश का मूल निवासी ना होकर एक प्रतियोगी परीक्षा मे अवास्‍तविक कूटरचित दस्‍तावेज का उपयोग कर बेईमानीपूर्वक आशय से स्‍थान सुनिश्चित किया गया जिसके आधार पर वास्‍तविक प्रतियोगी परीक्षार्थी का अधिकार प्रभावित हुआ है और वर्तमान मे अभियुक्‍त एक शासकीय चिकित्‍सालय मे एक चिकित्‍सीय अधिकारी है। इसलिए अभियुक्‍त का अपराध गंभीर प्रकृति को होकर अभियुक्‍त को कठोर दण्‍ड से दण्डित किये जाने की प्रार्थना की गई ।

Share:

नगर परिषद बक्सवाहा की महिला CMO व उपयंत्री को EOW सागर ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा ▪️आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने के एवज में रिश्वत ली

नगर परिषद बक्सवाहा की महिला CMO व उपयंत्री को EOW सागर ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

▪️आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने के एवज में रिश्वत ली


तीनबत्ती न्यूज: 31 जनवरी ,2026

सागर: EOW सागर ने छत्तरपुर जिले के बक्सवाहा नगर परिषद की CMO नेहा शर्मा तथा उपयंत्री शोभित मिश्रा को आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने हेतु रिश्वत लेने के आरोप में  30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मच गया। 

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई०ओ०डब्ल्यू०) इकाई-सागर में आवेदक  हरिओम पिता बहोरा अहिरवार निवासी बक्सवाहा, जिला-छतरपुर ने बक्सवाहा नगर परिषद सीएमओ सुश्री नेहा शर्मा द्वारा आवेदक को आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति के लिए चालीस हजार की रिश्वत मांगे जाने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आवेदन का सत्यापन करने पर नगर परिषद सीएमओ द्वारा 30000 रूपये रिश्वत की मांग करने की पुष्टि होने पर आरोपी नगर परिषद सीएमओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत ई०ओ०डब्ल्यू० में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



आवेदक की सूचना पर ई०ओ०डब्ल्यू० सागर की टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपिया नेहा शर्मा द्वारा रिश्वत की रकम आवेदक से स्वयं ना लेते हुए रिश्वत की रकम उपयंत्री शोभित मिश्रा को दिलवाई गई। जैसे ही उपयंत्री द्वारा रिश्वत की रकम ली गई ई०ओ०डब्ल्यू० की टीम द्वारा उपयंत्री को रंगे हाथ पकड़ा गया। पंचसाक्षी के समक्ष विधिवत उपयंत्री के हाथ केमिकल से धुलवाने पर गुलाबी रंग के हो गए। आवेदक के आवासीय पट्टे एवं प्रधानमंत्री आवास का आवेदन नगर परिषद में लंबित है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

ये रही ट्रैप टीम

ट्रैप टीम में ई०ओ०डब्ल्यू० सागर से उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उमा नवल आर्य, निरीक्षक  प्रशांत मिश्रा,  आदेश जैन, उप निरीक्षक श्रीमती सोनल पाण्डेय, उनि (अ)  अतुल पंथी, प्रधान आरक्षक  आसिफ खान,  रामसजीवन यादव, राकेश बेन, प्रधान आरक्षक (चालक) श्री अफसर अली, आरक्षक  गोविन्द अवस्थी, श्री अंकित मिश्रा, श्री आकाश दीक्षित, महिला आरक्षक श्रीमती स्वाति दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Sagar News ' महापौर परिषद की बैठक मैनेक निर्णय : एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ होगा

Sagar News ' महापौर परिषद की बैठक में अनेक निर्णय : एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ होगा


तीनबत्ती न्यूज: 30 जनवरी, 2026

सागर: महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में एम आई सी सदस्यों एवं नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री की उपस्थिति में आयोजित की गई । जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के साथ ही निगम की आय बढ़ाने के महत्वपूर्ण विषयों पर सभी सदस्यों द्वारा चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए हैं।

एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ करने की स्वीकृति

बैठक में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने सुझाव दिया कि एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर अटल पथ किया जाये जिसपर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

हाकर्स जोन के लिए स्थानों का चयन


म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र अनुसार हाथ ठेला/फेरी वाले रेहड़ी वालों की पंचायत में मान मुख्यमंत्री जी की घोषणा के दिशा निर्देश अनुसार शहर में हाकर्स जोन प्रस्तावित किये गये। इस हेतु विभिन्न स्थानों पर हाकर्स जोन एवं दर प्रतिमाह प्रस्तावित की गई। बाजार विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर हाकर्स जोन स्थापित किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस संबंध में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी एवं निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहे जैसे शीतला माता मंदिर, वंदे मातरम् चौक, संविधान चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर अगर जगह है तो ऐसे स्थानों को भी हाकर्स जोन बनाने के लिये जगह चिन्हित करने हेतु एक सप्ताह में कार्यवाही की जाये तथा चिन्हित किये गये सभी स्थानों की वीडियोग्राफी भी करायी जाये। हाकर्स जोन के लिये न्यूनतम दर रू. 1000/- निर्धारित करने की अनुशंसा सहित विषय को परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने भी सुझाव दिए।

प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.यू.डी.सी. सागर का पत्र


प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.यू.डी.सी. सागर का पत्र के पत्रानुसार पैकेज 6-बी अंतर्गत नगर निगम सागर, नगर पालिक मकरोनियाँ जलप्रदाय उन्नयन योजना के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शनों के संयोजन के लिये टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा की गई गणना पत्रक अनुसार विभिन्न पाईप लाईनों की साइज अनुसार नल कनेक्शन के संयोजन की राशि लिये जाने के संबंध में दरों के निर्धारण करने हेतु निर्णय लिया गया कि टाटा प्रोजेक्ट द्वारा प्रस्तावित दरें अधिक होने के कारण एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया जो एक सप्ताह में जलप्रदाय विभाग एवं टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर दरों का निर्धारण करेगी।

निर्माणाधीन डी.डी. काम्पलेक्स कटरा बाजार सागर


निर्माणाधीन डी.डी. काम्पलेक्स कटरा बाजार सागर की शेष दुकानों के आवंटन हेतु ई-निविदा जारी की गई। जिसमें दुकान क्रमांक 10 प्रथम तल आफसेट श्री वीरेन्द्र जैन एवं दुकान कमांक 18 भू-तल पर श्रीमती कमलाबाई जैन के उच्चतम आफर को अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु निगम परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी.घटक मेनपानी

प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी.घटक मेनपानी आवास निर्माण एंजेसी मोन्टो कार्लाे लिमिटेड अहमदाबाद के आवेदन अनुसार मेनपानी प्रोजेक्ट के क्षतिग्रस्त भवनों का आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु महापौर परिषद प्र.क. 18 दिनांक 18.03.2025 में आंशिक संशोधन करते हुए कनेरादेव भवनों एवं महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में जमा राशि मेनपानी के भवनों, में मरम्मत कार्य आवश्यक हाने के कारण आश्रय शुल्क की जमा राशि से रू. 2 करोड़ बिना ब्याज के ऋण के रूप में लेकर मेनपानी आवास योजना का भी नियमानुसार भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी, विषय की पुष्टि की गई।

महापौर परिषद प्र.कं. 14 दिनांक 18.11.2025


महापौर परिषद प्र.कं. 14 दिनांक 18.11.2025 द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मेनपानी में निर्मित आवासों की मरम्मत आदि कार्य हेतु निविदा बुलाकर कार्य कराने की स्वीकृति दी गई थी। निर्माण एंजेसी मोन्टोकार्लाे लिमिटेड अहमदाबाद द्वारा मेनपानी में मरम्मत एवं सुधार कार्य करने हेतु निविदा बुलायी जाना आवश्यक न होने से विभागीय टीप अनुसार महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में स्वीकृति दी गई , महापौर परिषद द्वारा पुष्टि की गई।

कार्यालय कलेक्टर जिला सागर का आदेश

कार्यालय कलेक्टर जिला सागर का आदेशानुसार दै.वे.भो. कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक वेतन की दरों में वृध्दि की गई। अतः निगम में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी / मस्टर कर्मचारियों को आदेशानुसार बढी हुई दरों से वेतन दिये जाने की महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान गई महापौर परिषद द्वारा पुष्टि प्रदान की गई।

अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास  के निर्देश

अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र.भोपाल के निर्देश अनुसार किसी भी नगरीय निकाय में ठोस अपशिष्ट परियोजना अंतर्गत लीगेसी बेस्ट एवं अन्य कचरा दिनांक 30.06. 2026 के पूर्व निष्पादन कराया जाये। लगभग 70 हजार से 80 हजार मीट्रिक टन कचरा निष्पादन हेतु अल्पकालीन निविदा बुलायी जाना है। कार्य आवश्यक होने से महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में अल्पकालीन निविदा जारी करने की स्वीकृति दी गई एम आई सी द्वारा विषय की पुष्टि की गई।

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल का पत्र


संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल का पत्र अनुसार मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत नगर निगम सागर में पार्क एवं खेल मैदान का निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 5.98 करोड़ की सैध्दांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में सक्षम स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। एम आई सी द्वारा पुष्टि की गई।

संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र.भोपाल के पत्र अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त मॉनिट ए$ संबंधी मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत न.नि. सागर में 07 मंगल भवन निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 9 करोड़ की सैध्दातिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिस आधार पर कार्य की डी.पी.आर. तैयार की गई। महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में सक्षम स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई एम आई सी द्वारा पुष्टि की गई।

मुख्यमंत्री मछुआ समृध्दि योजना


मुख्यमंत्री मछुआ समृध्दि योजना अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण हेतु महापौर परिषद प्रस्ताव कमांक 1 दिनांक18.11.2025 द्वारा काकागंज श्मशान घाट एवं एम.आर.एफ सेंटर के बाजू में फिश पार्लर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें 9 स्मार्ट फिश एक ही स्थान पर निर्माण किये जाने हेतु प्रस्ताव में संशोधन कर स्वीकृति प्रदान की गई। एम आई सी द्वारा पुष्टि की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी. घटक 2.0 योजना अंतर्गत पात्र 80 हितग्राहियों की सूची एवं 178 हितग्राहियों की राशि महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई। विषय की पुष्टि की गई तथा इस संबंध में एम.आई.सी.सदस्य श्री शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि पी.एम.ए.वाय बी.एल.सी.घटक के जिन हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाता है उनकी जानकारी संबंधित वार्ड के सभी पार्षदों की दी जावे। सागर झील बड़ा तालाब का संचालन / संधारण के संबंध में निगम आय की दृष्टि से चर्चा की गई इस संबंध में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी सागर को पत्र भेजा जाये। इसके अलावा आय-व्यय पत्र माह जून 2025 से माह अक्टूबर 2025 तक सूचनार्थ प्रस्तुत किया गया।

बैठक में एम आई सी सदस्य पं.विनोद तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल,श्रीमती रेखा नरेश यादव, रुपेश यादव,श्रीमती संगीता शैलेष जैन, धमेंद्र खटीक,मेघा दुबे, श्रीमती कंचन सोमेश जडिया, राजकुमार पटेल, उपायुक्त एस एस बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत, आनंद मंगल गुरु, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री रामाधार तिवारी,आयुष शुक्ला,संयम चतुर्वेदी, आसिमा तिर्की, महादेव सोनी,लेखापाल अभिषेक तिवारी, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल, कृष्ण कुमार चौरसिया सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Sagar News : गणतंत्र दिवस पर पत्तल पर मिला बच्चों को भोजन और स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में दो प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड

Sagar News : गणतंत्र दिवस पर पत्तल पर मिला बच्चों को भोजन और स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में दो प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज 29 जनवरी 2026 

सागर : कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सागर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द विकासखंड सागर की प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा गुप्ता एवं शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा विकासखंड सागर के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा मूल पद सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागररुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________

स्कूल की छत का गिरा प्लास्टर

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द के कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से कक्षा में अध्ययनरत छात्र को चोट आई। उक्त घटना पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर एवं उनकी टीम द्वारा जांच की गई। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर के जांच प्रतिवेदन दिनांक 29.01.2026 के अनुसार कृष्णा गुप्ता प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई।

यह भी पढ़ेंSagar News: सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित : पशु बंधे थे : कलेक्टर के निर्देश पर खाली कराया गया भवन

पत्तल पर बाटा भोजन

इसी प्रकार दिनांक 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा विकासखंड सागर में विशेष भोज के आयोजन में संस्था के बच्चों को पत्तल पर भोजन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुए जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 29 जनवरी .2026 को संस्था में उपस्थित होकर जांच की गई। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार शिकायत की पुष्टि करते हुए संस्था प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा मूल पद सहायक शिक्षक की गंभीर लापरवाही पाई गई।

यह भी पढ़ेंSagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस

दोनों को किया सस्पेंड

उक्त प्रकरणों के मद्देनजर दोनों शिक्षकों के लापरवाहीपूर्ण व्यवहार एवं प्रथमदृष्टा दोषी पाए जाने पर दोनों शिक्षकों कृष्णा गुप्ता एवं रामप्रसाद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Share:

Sagar : चौपाल लगाकर कांग्रेस ने किया पंचायत समिति का गठन, मनरेगा बचाओ अभियान किया

Sagar : चौपाल लगाकर कांग्रेस ने किया पंचायत समिति का गठन, मनरेगा बचाओ अभियान किया


तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी, 2026

खुरई । सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई ब्लॉक के ग्राम तोड़ाकाछी में पंचायत समिति का गठन किया गया। साथ ही महात्मा गांधी रोजगार योजना को समाप्त किए जाने के विरोध में लोगों में जागरूकता लाने, मनरेगा से रोजगार प्राप्त करने के कानूनी अधिकार समाप्त किए जाने के विरोध में मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया जिसमे ग्रामवासियों नें बड़चड़कर  हिस्सा लिया एवं मनरेगा बचाओ के पम्पलेट्स वितरित किए गए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहास ने इस अवसर  पर कहा कि इन पंचायत समितियां के माध्यम से कांग्रेस जनता से सीधा संवाद करेंगी पंचायत समितियां का काम लोगों की समस्याओं को जानना एवं उनके सहयोग के लिए आगे आना है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मनरेगा को समाप्त कर लोगों से उनके रोजगार प्राप्त करने के कानूनी अधिकार को छीन लिया है इसके लिए आप सभी को कांग्रेस के साथ आकर आवाज को बुलंद करना है।

सागर लोकसभा के प्रत्याशी रहे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम चल रहा है इसके तहत यह पंचायत समिति गठित की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की इस देश के लिए बड़ी देन थी लेकिन भाजपा ने इसे समाप्त कर दिया है लोगों से रोजगार प्राप्त करने के अवसर छीन लिए हैं।

विधानसभा के प्रभारी मुकुल पुरोहित ने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम खुरई विधानसभा के हरेक ग्राम पंचायत एवं वार्डों में समितियां का गठन कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरविंदर सिँह चावला नें ग्राम पंचायत गठन की प्रक्रिया पूर्ण  कराई एवं प्रदीप पटेल को पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाकिर खान नें किया आभार एड चंद्रशेखर मेषन नें किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विजय सिंह नथन, मालथोन ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र लोधी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन लोधी,नवल सेन अमित लोधी देवेंद्र रघुवंशी बादल ठाकुर, प्रानसिंह शेर सिंह प्रतिपाल सिँह,अरविन्द राजपूत संतोष दुबे प्रदीप पटेल तोड़ाकाछी, राजेंद्र दुबे रामनिवास लोधी मझले राजा शैलेन्द्र बुंदेला सोनू तिवारी सुरेंद्र रैकवार,घनश्याम साहू,रामचरण अहिरवार, चंद्रशेखर मेषन, डी पी रैदास, जीतेन्द्र राजपूत,शशिकांत शर्मा,साकिर राइन,बंशी चढ़ार सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

Share:

Sagar: श्रीमद् भागवत कथा शुरू: 03 फरवरी तक चलेगी कथा

Sagar: श्रीमद् भागवत कथा शुरू: 03 फरवरी तक चलेगी कथा  


तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी , 2026

सागर: कथा वाचक पं. श्री कृष्णा शास्त्री जी (वृन्दावन धाम) के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 28 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक देवी जी मंदिर के पास भीतर बाजार, कटरा सागर में आयोजित की गई है। साहू परिवार ,किशन होटल सागर इस कथा के मुख्य यजमान है। इस अवसर पर 28 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई।कथा समयः दोप. 02 बजे से हरि इच्छा तक रहेगा ।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागररुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________



सोने में कलयुग का वास

कथा व्यास पं. श्री कृष्णा शास्त्री जी (वृन्दावन धाम) ने  आज जया एकादशी पर कथा में भगवान  नारायण के प्रसंगों को सुनाते हुए कहा कि सोने में कलयुग का वास होता है। इसके दोष भी लगते है। हमें बेईमानी से कमाए गए  धन से सोना खरीदकर नहीं पहनना चाहिए। यह धर्मसंगत नहीं है।  हमें अधर्म से नहीं अच्छे कर्मों से जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने सोने के दोष के लिए राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। 


मुख्य यजमान साहू परिवार के सदस्य मुकेश साहू ने बताया कि कथा 03 फरवरी तक आयोजित की गई है। इस दौरान श्री कृष्ण जनोत्सवः 31 जनवरी ,गोवर्धन पूजाः 01 फरवरी ,श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाहः 02 फरवरी ,श्री सुदामा चरित्र एवं कथा समापनः 03 फरवरी को होगा।  पूर्णाहुति एवं भंडाराः 03 फरवरी 2026 को होगा।

Share:

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां ▪️15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल, 14 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां 

▪️15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल, 14 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं


तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी, 2026

सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर में 31 जनवरी से 6 फरवरी,2026 तक आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा एवं श्री दक्षिणमुखी श्री हनुमानजी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल के लिए 15 एकड़ भूमि का उपयोग हो रहा है। श्री राम कथा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धी प्राप्त पं प्रेमभूषण जी महाराज के समक्ष प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु सुविधा जनक रूप से बैठ सकें इसके लिए  रुद्राक्ष धाम के सामने स्थित स्टेडियम में वाटरप्रूफ आधुनिक डोम में कथा पंडाल बनाया गया है। कथा पंडाल में 14 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनसे पीछे तक किसी भी स्थान पर बैठे दर्शकों को एक समान कथा का आनंद आएगा।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________


15 एकड़ में व्यवस्था, एक लाख भक्तजनों के लिए पंडाल

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 एकड़ के मैदान में प्रतिदिन 1 लाख भक्तजन आएंगे। इस दृष्टि से पार्किंग, पेयजल , अस्थायी हॉस्पिटल आयोजन स्थल पर स्थापित किए गए हैं। हरे माधव सेवा समिति सागर एवं खुरई द्वारा निशुल्क जूता चप्पल सुरक्षा सेवा 300 सदस्यों द्वारा की जाएगी।पूरे कैंपस में एल ई दी स्क्रीन लगाई गई हैं। लेडीज जेंट्स के अलग-अलग 100-100 टायलेट्स बनाए गए हैं। प्रशाद वितरण हेतु अलग से पंडाल व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं में संलग्न सभी वालिंटियर्स ने अपनी व्यवस्था संभाल ली है। सातों दिन 24 घंटे अखंड कीर्तन हेतु पृथक पंडाल बनाया गया है।यज्ञ शाला बनाई गई है जिसमें हवन अनुष्ठान चल रहे हैं।

2 बजे से 5 बजे तक व्यासपीठ से श्रीराम कथा 

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक व्यासपीठ से श्रीराम कथा का वाचन होगा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के व्यवस्थित, सुविधा जनक आवागमन के लिए सभी दिशाओं में कुल 50 एकड़ भूमि पर आठ से ज्यादा पार्किंग बनाई गई हैं जिनमें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया है। कथा पंडाल में समुचित बैठक व्यवस्था है जिसमें आगंतुक श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए बड़ी संख्या में सेवादार तथा सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहेंगे। पूरा केंपस सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में रहेगा। चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल , स्वच्छता सहित प्रत्येक आवश्यकता का ध्यान रखा गया है। बाहर से आने वाले संत महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों के लिए दो वीआईपी कक्ष बनाए गए हैं। पूरे आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।


प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आनुष्ठानिक संस्कार जारी

तैयारियों के बीच श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान प्रांगण में बनाई गई यज्ञशाला में प्रतिष्ठाचार्य श्री महाकालेश्वर मंदिर से पं संजय पुजारी, रावतपुरा सरकार से पं सुनील जी महाराज सहित 31 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की सपरिवार उपस्थिति में प्रतिदिन संपन्न कराए जा रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा आचार्य पं संजय पुजारी ने बताया कि 26 जनवरी से प्रारंभ हुए प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठानों में क्रमशः कलशयात्रा, हेमादी, प्रायश्चित संकल्प, दशविधि स्नान, विष्णु पूजन, नूतन यज्ञोपवीत धारण, गौरी-गणेश पूजन, वरुण पूजन, पुष्यादिवाचन, षोडष मातृका वसोईधारा स्थापन पूजन,नान्दीमुख श्राद्ध, ब्राह्मण वरण,मंडप प्रवेश, दिग्रक्षण, वास्तु मंडल देवता स्थापन, वास्तु पूजन, योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, सर्वतोभद्र मंडल देवता पूजन, मुख्य देवता पूजन, प्रतिष्ठा पूजन, अग्नि स्थापनपूजन, कुशिकंडिका, गृह शक्ति आदि याज्ञनिक कर्म तथा मूर्ति संस्कार विधि के अनुष्ठान तीन दिवसों में संपन्न हुए।


चौथे दिन 29 जनवरी को पाषाण मूर्ति अधिवास के अंतर्गत श्री हनुमानजी की मूर्ति को जलधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, पत्राधिवास कराया गया। 30 व 31जनवरी को मूर्ति का घृताधिवास, शय्याधिवास, स्नापन विधि महास्नान, प्रतिमानयास प्रयोग, प्राण-प्रतिष्ठा न्यास, प्राण-प्रतिष्ठा गृहप्रवेश के संस्कार संपन्न होंगे। तत्पश्चात मुख्य देवता भवन सहित 21 प्रकार से हवन, विभिन्न मंत्रोच्चार, पुराणवाचन, सहित महाआरती आदि के साथ प्राण-प्रतिष्ठा विधि संपन्न होगी।


18.16 एकड़ भूमि दान दी 

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण हेतु उनके पिता स्व श्री अमोल सिंह जी द्वारा 18.16 एकड़ भूमि दान दी थी जिस पर वर्ष 2014 में श्री राधा कृष्ण जी के भव्य मंदिर के निर्माण के पश्चात अब श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों की स्थापना, मंदिर की दैनिक व्यवस्थाओं सहित किसी भी धार्मिक आयोजन में किसी से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया गया, सभी व्यवस्थाएं स्वयं के द्वारा संचालित होती हैं। 31 जनवरी से श्रीराम कथा आयोजन आरंभ होने के बाद 1 फरवरी, रविवार को प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का आगमन होगा। आयोजन के सातों दिवस देश प्रदेश के विभिन्न साधु महात्माओं, मंत्रियों, नेताओं और विशिष्ट जनों का आगमन होगा।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive