Surya Gochar In Kumbh Rashi 2026 : 13 फरवरी 2026 को सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश : इन राशियों पर पड़ेगा असर
तीनबत्ती न्यूज: 01 फरवरी, 2026
वर्तमान में सूर्य मकर राशि में चल रहे हैं । मकर राशि में सूर्य का प्रवेश 14 जनवरी को प्रातः काल 3:06 पर हुआ था । यह दिन मकर संक्रांति कहलाता है । चिंता हरण जंत्री के अनुसार मकर राशि से सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश 13 फरवरी को प्रातः काल 4:08 पर होगा । लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार यह प्रवेश 13 फरवरी को 8:26 दिन से होगा । पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश 13 फरवरी को प्रातः 4:05 पर होगा । हम सभी जानते हैं कि विभिन्न पंचांगों में यह समय अलग-अलग होगा । उस समय कुंभ राशि में पहले से ही बुध , शुक्र और राहु विराजमान होंगें । इन सब का मिला-जुला असर आप पर और विश्व पर पड़ेगा ।
यह भी पढ़ें : Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 02 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय
कुंभ राशि का स्वामी शनि है जो की भगवान सूर्य के पुत्र हैं । परंतु उनसे शत्रु भाव रखते हैं । जिसके कारण कुंभ राशि में सूर्य काफी कमजोर होंगे । इसी राशि में राहु के भी होने के कारण सूर्य पर ग्रहण भी पड़ेगा तथा वे और कमजोर हो जाएंगे । सूर्य के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या असर पड़ेगा उसको मैं पंडित अनिल पांडे अब आपको बताने जा रहा हूं । इस वीडियो के अंत में सूर्य के कमजोर होने से होने वाले नुकसान से बचने के उपाय के बारे में चर्चा कीजाएगी ।
मेष राशि:-
धन आने का मामूली योग है । संतान को लाभ हो सकता है। संतान का आपके सहयोग मिल सकता है ।
वृष राशि:-
आपके माता जी को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है । पिताजी को कष्ट संभव है । कार्यालय में आप सावधान रहे।
मिथुन राशि:-
भाग्य से मिलने वाले लाभ के बारे में कमी आएगी आपके पराक्रम में और क्रोध में वृद्धि संभव है ।
कर्क राशि:-
धन आने का योग है । दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए ।
सिंह राशि:-
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है ।
कन्याराशि:-
कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करने से लाभ हो सकता है परंतु आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए । शत्रु बढ़ेंगे ।
तुला राशि:-
धन आने की उम्मीद है । आपके संतान को कष्ट हो सकता है । संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा ।
वृश्चिकराशि:-
कार्यालय में आपको लाभ हो सकता है। प्रतिष्ठा में कमी संभव है । माता जी को कष्ट हो सकता है ।
धनु राशि:-
भाग्य से मदद मिल सकती है। क्रोध में वृद्धि होगी । भाइयों से तनाव संभव है ।
मकर राशि:-
दुर्घटनाओं से आपका बचाव हो सकता है । धन आने की मात्रा में कमी होगी ।
कुंभ राशि:-
आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है । आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी । आपको मानसिक कष्ट के प्रति सावधान रहना चाहिए ।
मीन राशि:-
शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप विशेष प्रयास करेंगे तो पराजित भी कर सकते हैं । कचहरी के कार्यों में आपको रिस्क बिल्कुल नहीं लेना चाहिए ।
अब मैं आपसे सूर्य के कुंभ राशि में गोचर के कारण होने वाले कष्टों को समाप्त करने या कम करने के लिए उपाय बताता हूं । इसके लिए आपको आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए । इसके अलावा तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करना चाहिए । किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेकर आपको माणिक्य धारण करना चाहिए ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें