Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Jain News : जैन सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में आचार्य श्री समय सागर महाराज ने दी 22 एलक व क्षुल्लको को मुनिदीक्षा

Jain News : जैन सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में आचार्य श्री समय सागर महाराज ने दी 22 एलक व क्षुल्लको को मुनिदीक्षा


तीनबत्ती न्यूज : 19 फरवरी ,2026

सागरजैनेश्वरी दीक्षा जैन सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी मैं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि के बाद आचार्य श्री समय सागर महाराज के द्वारा पहली बार मुनि दीक्षा 19 फरवरी को 22 एलक और क्षुल्लको को दीक्षा दी गई।लाखों रुपए का पैकेज छोड़ा और वैराग्य के मार्ग पर चलने के लिए आतुर 22 मुनिराजो की मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र मुक्तागिरी जिला बैतूल में दीक्षा है। इन दीक्षाथियों में से चार दीक्षार्थी सागर जिले के निवासी हैं।

यह भी पढ़ेंJain News : जैन सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में मुनि दीक्षा 19 फरवरी को : मोक्ष मार्ग के लिए लाखों के पैकेज छोड़ें इंजीनियर व सीए ने ▪️दीक्षा ले रहे मुनिराजो में 04 सागर जिले के


दोपहर में शुरू हुआ कार्यक्रम

आज गुरुवार को पौने दो बजे दीक्षा संस्कार शुरू हुए । सबसे पहले सभी 22 ऐलक और छुल्लक महाराजो ने लगभग 1 घंटे में आचार्य भगवान से दीक्षा लेने का निवेदन किया और सभी से क्षमा मांगी और सबको क्षमा किया। इस भाव के साथ सभी दीक्षार्थियों ने आचार्य श्री समय सागर जी के चरणों में पहुंचकर दीक्षा का निवेदन किया। इसके पश्चात दीक्षा विधि संस्कार में दीक्षाथियों के सिर पर आचार्य श्री ने गंदोदक  छिडका । उसके पश्चात सिर पर अक्षत और केसर का क्षेपण किया।फिर आचार्य श्री ने सभी नव दीक्षित हो रहे दीक्षार्थियों के केश लोंच किए। सिर का प्रछालन‌ किया। आचार्य श्री के आशीर्वाद के बाद सभी दीक्षार्थियों ने अपने वस्त्रो का त्याग शरीर से कर दिया और निर्गंथ मुद्रा धारण की। 

13 ऐलक और 9 छुल्लक महाराजो को मुनि दीक्षा 

मुकेश जैन ढाना ने बताया कि 13 ऐलक और 9 छुल्लक महाराजो को मुनि दीक्षा दी गई है। आचार्य संघ का कुछ दिनों का प्रवास अभी सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में ही रहने की संभावना है। कार्यक्रम का संचालन मुनि श्री प्रशस्त सागर महाराज और ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा ने किया। आचार्य श्री समय सागर महाराज के द्वारा भक्ति पढ़ने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई प्रतिभास्थली की दीदियों ने मंगलाचरण किया। आचार्य श्री का पादप्रच्छलान सलिल बड़जात्या इंदौर ने किया। ध्वजारोहण प्रशांत जी मुम्बई संजय जैन ने किया। शास्त्र भेंट अशोक पाटनी, प्रदीप जैन, चक्रेश जैन पीएनसी आगरा, विनोद बड़जात्या, संजना जैन रायपुर ने किया। मंडप उद्घाटन अजय दनगसिया अजमेर ने किया।




दीक्षा के बाद भी कर्म उदय परेशान कर सकते हैं

प्रथम जैनेश्वरी दीक्षा जैन सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी मैं संपन्न हुई इस अवसर पर आचार्य श्री समय सागर महाराज ने गुरुदेव के उपदेशों को दोहराया कि दीक्षा के बाद भी कर्म उदय परेशान कर सकते हैं। आचार्य श्री ने कहा कि आज सभी को मोक्ष मार्ग देखने का स्वरूप मिल रहा है। किसी से भी नहीं डरो, सिर्फ पाप से डरना चाहिए। मोह की अंत्येष्टि करने का नाम मोक्ष है।मुक्तागिर पवित्र स्थान पर आते समय लगता है कि हमे मोक्ष मिल रहा है हमें दूसरो के साथ युद्ध नहीं करना है। कुंद कुंद को आप ने नहीं देखा है। लेकिन गुरुदेव ने उनका नाम चरित्रार्थ किया है। गुरुदेव ने सब कुछ आगम के अनूरूप किया है। आगम के विरूद्ध कभी नहीं वोले। आगम से हटकर नहीं बोलना चाहिए। मात्र बोलने से प्रभावना नहीं होती वचनों में कठोरता है तो सत्यता उद्घाटित नहीं होगी। गुरु देव के बताये मार्ग पर ही प्रभावना हो रही है मोक्ष मार्ग जटिल है लेकिन कुटिल नहीं गुरुदेव ने अद्भुत साधना की है उन्होंने कहा कि मार्ग कभी कलंकित नहीं करना श्रमण और श्रावक का मार्ग अलग है गुरुदेव सबके हृदय में विराजमान हैं गुरु का वचन प्रथम उपकरण है। गुरु का आदेश पालने वाला सौभाग्यशाली हैं गुरुदेव के वचनों का उल्लघंन करता है कभी कुछ कभी कुछ बोलता उससे प्रभावना नहीं होती हैं। विरोध वचनों से अहिंसा धर्म का पालन नहीं होता है शत्रु के प्रति भी कल्याण की भावना होनी चाहिए। सागर नगर और जिले  से लगभग 2000 लोग 25 वसो और सैकड़ो फोर व्हीलर से पहुंचे

Share:

मंत्री गोविंद राजपूत के प्रयासों से सुरखी में 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत के पहुंच मार्ग स्वीकृत

मंत्री गोविंद राजपूत के प्रयासों से सुरखी में 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत के पहुंच मार्ग स्वीकृत


तीनबत्ती न्यूज : 19 फरवरी 2026:

सागर: मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से सुरखी क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न पहुंच मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी।

प्रमुख स्वीकृत मार्ग

स्वीकृत कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मार्ग राहतगढ़ से जरूआखेड़ा–जलंधर राहतगढ़ मार्ग है, जिसकी लंबाई 25 किलोमीटर एवं लागत 48 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त ग्राम सिहोरा खेड़ापति से भटुआ मार्ग – 3.20 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये, ग्राम महुआखेड़ा कलां से सिंगारचोरी मार्ग – 1.05 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये,ग्राम तोड़ातरफदार से बड़े देव महादेव बाबा पहुंच मार्ग – 2.50 किमी, लागत 2.50 करोड़ रुपये,ग्राम टीलाबुजुर्ग से हरिवंशपुरा मार्ग – 2 किमी, लागत 2.10 करोड़ रुपये, ग्राम बडेरा-बदबदी पहुंच मार्ग – 3 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये,ग्राम सूखा से सागोनीपुरैना-खारमऊ मार्ग – 4.40 किमी, लागत 4.40 करोड़ रुपये,ग्राम महुआखेड़ा गौड़ी से हिनोतिया भजपता मार्ग – 1 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये, है। 

इन मार्गों के निर्माण से अनेक गांवों के नागरिकों को मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी तथा कृषि, व्यापार और शिक्षा गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पूर्व में भी मिली बड़ी स्वीकृतियाँ

हाल ही में मसुरहाई–तोडा से जैसीनगर मार्ग (25 किमी) के निर्माण हेतु 55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है। इसके अतिरिक् ग्राम अगरा से निटर्री मार्ग – 3 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये,सागोनीखुर्द से उमरिया सेमरा मार्ग – 4 किमी, लागत 5.20 करोड़ रुपये, बटयावदा से खेरोदा मार्ग – 2.50 किमी, लागत 1.95 करोड़ रुपये,सुमरेड़ी से सेमाढाना मार्ग – 3.50 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये, गौरतलब है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 40 मजरा टोला के लिए पहुंच मार्ग की स्वीकृत  मिल चुकी है 30 करोड़ की लागत से यह मार्ग बनने का कार्य जल्द ही शुरू होगा।

इन सभी मार्गों की स्वीकृति से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल एवं विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ होने से निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना है।

आभार एवं संकल्प

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति पर मंडल पदाधिकारी, जिला एवं जनपद प्रतिनिधि, सरपंचगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि “सुरखी क्षेत्र के समग्र विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह गति और तेज की जाएगी।”

Share:

मकरोनिया नगर पालिका में भारी अनियमितताएं : भूपेंद्र मोहासा ▪️प्रशासन को दिया ज्ञापन

मकरोनिया नगर पालिका में भारी अनियमितताएं :  भूपेंद्र मोहासा 

▪️प्रशासन को दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज : 19 फरवरी, 2026

सागर: जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा ने कहा कि मकरोनिया नगर पालिका में भारी अनियमिताएं हैं । उक्त बात मकरोनिया के वार्ड नंबर 16 संत रविदास वार्ड में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन जन चौपाल में कहीं । उन्होंने कहा कि इंदौर की घटना से मकरोनिया नगर पालिका को सबक लेना चाहिए स्वच्छ जल,रोड,स्टील लाईट एवं मूलभूत समस्याओं को हल करने में मकरोनिया नगर पालिका विफल रही है । 16 नंबर वार्ड में एक कुआं खुला पड़ा है जिसमें लोगों को दुर्घटना होने की आशंका रहती है।  उक्त में जाली लगाई जाए।  मकरोनिया नगर पालिका में कांग्रेस की दो पार्षद है । 18 नंबर वार्ड एवं 16 नंबर वार्ड दोनों ही महिला पार्षद उनके वार्ड में विकास कार्य को लेकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 


कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन चौपाल की माध्यम से वार्ड कमेटियों का गठन किया जा रहा है । इस श्रृंखला में 16 नंबर वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। जिसमें कमलेश अहिरवार को अध्यक्ष बनाया है एवं युवक कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष देवेंद्र अहिरवार को सर्व सहमति से बनाया गया । कार्यक्रम के उपरांत सभी कांग्रेस जन एवं वार्ड वासी मकरोनिया नगर पालिका पहुंच कर समस्याओं को लेकर सीएमओ के नाम ज्ञापन दिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश की भाजपा शासन में लोग आशाए महसूस कर रहे हैं युवा बेरोजगार है महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहा है और सरकार मोन है कार्यक्रम का संचालन मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी एवं आभार कार्यक्रम के आयोजक संगीता अजय अहिरवार ने माना।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता संदीप सबलोक संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, एड धन सिंह अहिरवार, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, आ.जा. प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत लारिया आदी ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर.आर. पाराशर,दीपक दुबे, सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमहिया,धर्मेंद्र तोमर,यंग ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास, रोहित वर्मा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, राजा बुंदेला, मनोज गुप्ता,कमल चौधरी पार्षद प्रतिनिधि,अनिल अहिरवार, सत्यम चौधरी, नाथूराम, प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार, कंछेदी अहिरवार,महेंद्र अहिरवार, यशवंत अहिरवार, अजय बमनेले, सुनील अहिरवार, बिरजू अहिरवार,भदई अहिरवार, गोरेलाल अहिरवार, बबलू साहू, उमाशंकर अहिरवार, धर्मेंद्र चौधरी, बलराम अहिरवार, धन सिंह अहिरवार,पुना बाई अहिरवार,सुकून,लक्ष्मी,श्याम भाई, लक्ष्मी बाई, शीला, सरोज रानी,काशीबाई,गेदाबाई, रति, क्रांति बाई अहिरवार आदि वार्ड नंबर 16 के समस्त वार्ड वासी एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


Share:

नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक: विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम सीमा विस्तार व अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया ▪️09 स्मार्ट फिश पार्लर बनेंगे

नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक: विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम सीमा विस्तार व अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया

▪️09 स्मार्ट फिश पार्लर बनेंगे


तीनबत्ती न्यूज : 19 फरवरी, 2026

भोपाल।मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगरीय विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं परामर्श प्रस्तुत किए।

बैठक में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम सागर के सीमा विस्तार का विषय प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि शहर के निरंतर विस्तार को देखते हुए प्रशासनिक सीमा का पुनर्निर्धारण आवश्यक है, उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विकास हेतु स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, सीमा विस्तार जरूरी है जिससे नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


रेरा की स्वीकृतियों में अत्यधिक समय लगने की समस्या

विधायक जैन ने शासकीय एवं अशासकीय परियोजनाओं में नगर तथा ग्राम निवेश एवं रेरा की स्वीकृतियों में अत्यधिक समय लगने की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि लंबी प्रक्रियाओं के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं तथा निवेशकों और आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बढ़ती अवैध कालोनियां

उन्होंने नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कम कीमत पर प्लॉट खरीदने के बाद नागरिक मूलभूत सुविधाओं सड़क, नाली, बिजली एवं पेयजल की मांग जनप्रतिनिधियों और शासन से करते हैं। जिससे नगर निकायों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव उत्पन्न होता है। इस विषय पर प्रभावी नीति बनाकर अवैध कॉलोनियों पर नियंत्रण आवश्यक बताया गया। बैठक में मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश देने की बात कही।

इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक इंदु तिवारी, सुरेश राजे, राकेश गोलू शुक्ला, सोहनलाल वाल्मीकि, नगरीय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे, संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


बजट सत्र में उठाया फिश पार्लर संचालन का मुद्दा

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने प्रश्नकाल के अंतर्गत मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग से संबंधित फिश पार्लर/स्मार्ट फिश पार्लर संचालन विषय पर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। विधायक जैन ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ तथा सागर नगर में फिश पार्लर स्थापना की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने विधानसभा में उत्तर देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर सृजित करना तथा आधुनिक मत्स्य विक्रय केंद्रों की स्थापना करना है।

मंत्री श्री पंवार ने जानकारी दी कि सागर नगर में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में फिश पार्लर स्थापना हेतु कोई राशि स्वीकृत नहीं की गई थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9 फिश पार्लर स्थापना के लिए कुल 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत फिश पार्लर संचालकों को मत्स्य संरक्षण, स्वच्छता, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रावधान है। सागर नगर में जिला स्तर पर 45 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

राज्य मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि नगर निगम सागर को वर्ष 2024-25 में 9 स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण हेतु 45 लाख रुपये की राशि पत्र क्रमांक 337 दिनांक 26 मार्च 2025 के माध्यम से नगर निगम के बैंक खाते में जमा कराई गई है तथा वर्तमान में स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा उठाए गए इस प्रश्न से सागर नगर में मत्स्य व्यवसाय को संगठित एवं आधुनिक स्वरूप मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

राजघाट बांध क्षेत्र के पर्यटन विकास का मुद्दा

बजट सत्र के दौरान सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने प्रश्नकाल के अंतर्गत राजघाट बांध के समीप पर्यटन स्थल की स्थापना से जुड़े विषय को प्रमुखता से उठाया। प्रश्न क्रमांक 573 के माध्यम से उन्होंने पर्यटन विभाग से पूर्व में दी गई जानकारी एवं वर्तमान स्थिति में अंतर को स्पष्ट करने की मांग की।

पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने विधानसभा में उत्तर देते हुए बताया कि  भूमि ग्राम सलैयागांजी, जिला सागर स्थित खसरा क्रमांक 11/4 रकबा 4.46 हेक्टेयर निजी निवेशक ज्ञानोदय सागर ग्रुप को 10 करोड़ रुपए की लागत से रिसोर्ट स्थापना हेतु लीज पर प्रदान की गई है।

मंत्री श्री लोधी ने यह भी स्पष्ट किया कि राजघाट बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने संबंधी अभी कोई शासकीय कार्यवाही वर्तमान में प्रचलन में नहीं है। विधानसभा में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा उठाए गए इस विषय से राजघाट बांध क्षेत्र में पर्यटन विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई है तथा क्षेत्र के पर्यटन संभावनाओं को लेकर भविष्य में ठोस नीति निर्माण की आवश्यकता भी सामने आई है।

Share:

विधानसभा में जिला अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में मर्ज करने का सुझाव दिया विधायक प्रदीप लारिया ने

विधानसभा में जिला अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में मर्ज करने का सुझाव दिया विधायक प्रदीप लारिया ने



तीनबत्ती न्यूज: 19 फरवरी, 2026

भोपाल:  मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चतुर्थ दिवस नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सदन में पैरवी की। स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित उनके प्रश्नों ने न केवल सरकार का ध्यान आकृष्ट किया, बल्कि क्षेत्र की दशकों पुरानी मांगों को भी नया बल दिया।

विधायक श्री लारिया ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री से जिला चिकित्सालय सागर के बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज (BMC) में विलय के संबंध में विस्तृत जानकारी चाही। उन्होंने विकल्प सुझाते हुए कहा कि यदि तकनीकी कारणों से यह संभव न हो, तो जिला चिकित्सालय को शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मकरोनिया में मर्ज कर उसे सिविल अस्पताल का दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि मकरोनिया क्षेत्र के सघन आबादी सहित जिले के नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना

किसानों के हित में विधायक लारिया ने जल संसाधन मंत्री से कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन को साधिकार समिति की माह दिसम्बर 2024 की बैठक में सम्मिलित किया गया के संबंध में जानकारी मांगी। इसके अतिरिक्त विधायक श्री लारिया ने पिपरिया जसराज जलाशय योजना की स्वीकृति की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया। गढ़ौली सेवरा, हनोता पारीक्षित और सेवरा जलाशय योजनाओं की साध्यता एवं लंबित स्वीकृतियों पर अतारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा। क्षेत्रीय स्कूलों पर प्रश्न करते हुए श्री लारिया ने स्कूल शिक्षा मंत्री से राहतगढ़ एवं सागर विकासखंड के अंतर्गत स्वयं के भवनों में संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की जानकारी ली। उन्होंने छात्र संख्या के मान से स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि पठन-पाठन का सुचारू वातावरण सुनिश्चित हो सके।

जरूवाखेड़ा में नवीन पुलिस थाना

विधायक लारिया ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम जरूवाखेड़ा में नवीन पुलिस थाना स्थापित करने की मांग दोहराई। साथ ही, उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के ग्राम भापेल मेला को 'म.प्र. मेला प्राधिकरण' में सम्मिलित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे इस पारंपरिक आयोजन को सरकारी संरक्षण प्राप्त हो सके।

नगर परिषद कर्रापुर के लिए उन्होंने पशु कल्याण की दृष्टि से गौशाला एवं डॉग हाउस के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई। विधायक लारिया के इन जनसरोकारी प्रश्नों पर संबंधित मंत्रियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share:

पूर्वी, उत्तर-पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन 20 फरवरी को

पूर्वी, उत्तर-पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन 20 फरवरी को


तीनबत्ती न्यूज : 19 फरवरी। 2026

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग द्वारा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन 20 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन हपानिया स्थित अंतर्राष्ट्रीय इंडोर प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगा।

सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न मंत्रालयों तथा संस्थानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का आदान-प्रदान करना है।


कार्यक्रम के अंतर्गत राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, जो सम्मेलन को और अधिक आकर्षक एवं सार्थक बनाएगी।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की महत्वपूर्ण सहभागिता

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी। संस्थान के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति के नेतृत्व में दिल्ली से आई वरिष्ठ आयुष चिकित्सकों की टीम देशभर से आए प्रतिभागियों एवं आगंतुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेगी।


साथ ही, केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान  परिषद (सीसीआरएएस ), आयुष मंत्रालय के क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान केन्द्र, अगरतला द्वारा दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसमें  अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान तकनीकी एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान कर रहा है ।


कार्यक्रम से पूर्व देशभर से आए प्रतिभागियों को “नित्यसेवी आयुर किट” का वितरण भी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा किया गया, जिससे दैनिक स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।


सम्मेलन स्थल पर प्रकृति परीक्षण एवं नाड़ी परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति एवं आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से शरीर-प्रकृति की जानकारी प्राप्त हो सके।

इसी अवसर पर प्रो. (वैद्य) राजाराम महतो द्वारा लिखित एवं संपादित मधुमेह विषयक पुस्तक “प्रमेह योग संग्रह” का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के करकमलों द्वारा किया जाएगा। यह पुस्तक आयुर्वेद के माध्यम से मधुमेह प्रबंधन के पारंपरिक एवं व्यावहारिक आयामों पर आधारित है।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से डीन प्रो. (डा.) महेश व्यास, एम.एस. योगेश बड़वे, डा. रमाकांत यादव सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहकर आयुर्वेद आधारित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। संस्थान के विशेषज्ञ कार्यक्रम स्थल पर आयोजित हिंदी प्रदर्शनी तथा स्वास्थ्य परिचर्चा आधारित वाद-विवाद कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।

राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमती अंशुली आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ पहल से प्रेरित होकर राजभाषा विभाग ने आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयुष शिविर एवं योग सत्र का आयोजन किया है, जिससे आमजन को भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और इतिहास से जोड़ते हुए उनके स्वास्थ्य का संवर्धन किया जा सके।

निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा, “राजभाषा सम्मेलन जैसे राष्ट्रीय मंच पर आयुर्वेद की सहभागिता हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जनसामान्य में स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना भी है। अगरतला में आयोजित इस सम्मेलन के माध्यम से हम राजभाषा संवर्धन के साथ-साथ ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक योगदान दे रहे हैं। आयुर्वेद की वैज्ञानिकता, प्रामाणिकता और व्यवहारिकता को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”

यह सम्मेलन राजभाषा संवर्धन एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता के समन्वित प्रयास का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा, जिसमें प्रशासनिक उत्कृष्टता और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का प्रभावी समागम देखने को मिलेगा।

Share:

आंगनवाड़ी केन्द्रों में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं : मुख्य सचिव अनुराग जैन ▪️बालिका शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं : क्षतिग्रस्त शाला भवनों की मरम्मत सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराएं

आंगनवाड़ी केन्द्रों में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं : मुख्य सचिव अनुराग जैन

▪️बालिका शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं : क्षतिग्रस्त शाला भवनों की मरम्मत सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराएं


तीनबत्ती न्यूज:  19 फरवरी 2026

सागर: मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री अनुराग जैन ने प्रदेश की आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बच्चों को प्राथमिक स्तर की शिक्षा मुहैया कराना आवश्यक है। इसके लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से चालू होने वाले नवीन शिक्षा सत्र में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं की संख्या नगण्य हो। इसके सतत प्रयास किए जाएं तथा शैक्षणिक कैलेंडर का पालन सुनिश्चित किया जाए। उक्त निर्देश प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं प्रमुख अधिकारियों को दिए।

शौचालयों के निर्माण की प्रगति

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने स्कूलों में बालिकाओं के लिए बनाए जा रहे बालिका शौचालयों के निर्माण की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि बालिका शौचालयों का निर्माण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए तथा यह कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण हो जाना चाहिए।

क्षतिग्रस्त भवनों की सर्वाेच्च प्राथमिकता

मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे क्षतिग्रस्त भवनों की सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ मरम्मत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, यह सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिलेवार समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोगों को कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों को प्रेषित कराएं तथा हितग्राहियों को बैंकों के माध्यम से ऋण मुहैया कराकर कुटीर उद्योग स्थापित कराने के लिए सतत रूप से प्रोत्साहित करें।


मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टर्स शासन द्वारा संचालित स्वारोजगार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं और लोगों की आमदनी बढ़ाने के सतत प्रयास करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं तथा इस योजना के संबंध में किसानों को समुचित जानकारी मुहैया कराएं तथा किसानों को इस योजना से लाभ उठाने के लिए सतत रूप से प्रोत्साहित करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने रूफटॉप सौर योजना की भी जिलेवार समीक्षा की तथा इस योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा योजना का लाभ लोगों को दिलाने के भी निर्देश प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने प्रदेश के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि लोक सेवा प्राधिकरण के तहत लोगों को सहजता से सेवाएं मुहैया कराएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव द्वारा अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Sagar Police : फर्जी डीएसपी और दो आरक्षक गिरफ्तार : नौकरी का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह का पर्दाफाश : होमगार्ड में नौकरी दिलाने मांगे एक लाख

Sagar Police : फर्जी डीएसपी और दो आरक्षक गिरफ्तार : नौकरी का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह का पर्दाफाश : होमगार्ड में नौकरी दिलाने मांगे एक लाख


तीनबत्ती न्यूज: 18 फरवरी, 2026

सागर : सागर पुलिस ने फर्जी डीएसपी  बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के नेतृत्व में थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवम चतुर्वेदी, राजकुमार ठाकुर और सतीश सिंह ठाकुर शामिल हैं। ये तीनों आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर ठगी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फरियादी से होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 01 लाख रुपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ेंJain News : मुक्तागिरी में मुनि दीक्षा 19 फरवरी को : मोक्ष मार्ग के लिए लाखों के पैकेज छोड़ें इंजीनियर व सीए ने ▪️दीक्षा ले रहे मुनिराजो में 04 सागर जिले के


यह था मामला

फरियादी द्वारा  पुलिस को सूचना दी गई कि शिवम चतुर्वेदी, जो स्वयं को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताता था  ने होमगार्ड में नौकरी लगवाने के एवज में एक लाख रुपए की मांग की है।  आज बुधवार को को शिवम चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ पुलिस वर्दी में एक बिना नंबर की नई बोलेरो वाहन से ‘चायगढ़ कैफे’ शाहगढ़ पहुंचा।

फरियादी को तीनों के फर्जी होने का संदेह होने पर तत्काल थाना शाहगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पाया गया कि वे वास्तविक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि सुनियोजित तरीके से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंSagar News: डायल 112 ने बचाया कुएं में गिरे हिरण के शावक को

गिरफ्तार आरोपी जबलपुर के

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी शिवम चतुर्वेदी,फर्जी DSP, दो फर्जी आरक्षक राज कुमार ठाकुर औरसतीश सिंह ठाकुर निवासी बरही, जबलपुर के है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप खरे, सउनि लोकविजय सिंह, प्रधान आरक्षक हरिराम, संतोष कुमार, खूबसिंह यादव, आरक्षक दिनेश साहू, सुरेन्द्र लोधी, लखन पटैल, दुर्गेश, बॉबी, उमाशंकर, अभिषेक एवं महिला आरक्षक सुष्मा का विशेष एवं प्रशंसनीय योगदान रहा।


सतर्क रहने की अपील

पुलिस  ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा मांगी गई राशि या प्रलोभन के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें।



Share:

Sagar News: डायल 112 ने बचाया कुएं में गिरे हिरण के शावक को

Sagar News: डायल 112 ने बचाया कुएं में गिरे हिरण के शावक को 


तीनबत्ती न्यूज : 18 फरवरी 2026

सागर: डायल 112 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि जैसीनगर क्षेत्र के  देवलचौरी, सेमरा घाट रोड, खेरई  में एक कुएं में हिरण का शावक गिर गया है। सूचना के अनुसार शावक जीवित था तथा कुएं में पानी भरा होने से उसकी जान को गंभीर खतरा था। सूचना मिलते ही सागर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र की क्पंस 112 एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : डायल 112 ने बचाया कुएं में गिरे हिरण के शावक को

____________


112 का पायलट उतरा कुएं में

 जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पायलट साजिद खान स्वयं कुएं में उतरे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हिरण के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना देकर शावक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत शावक पूर्णतः स्वस्थ पाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी 112 आर.के.एस. चौहान, आरक्षक महेंद्र, आरक्षक पवन दीपक एवं पायलट साजिद खान का विशेष योगदान रहा। 

Share:

Jain News : जैन सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में मुनि दीक्षा 19 फरवरी को : मोक्ष मार्ग के लिए लाखों के पैकेज छोड़ें इंजीनियर व सीए ने ▪️दीक्षा ले रहे मुनिराजो में 04 सागर जिले के

Jain News: जैन सिद्ध क्षेत्र मुक्तागिरी में मुनि दीक्षा 19 फरवरी को : मोक्ष मार्ग के लिए लाखों के पैकेज छोड़ें इंजीनियर व सीए ने

▪️दीक्षा ले रहे मुनिराजो में 4 सागर जिले के 



तीनबत्ती न्यूज : 18 फरवरी, 2026

सागरआचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि के बाद आचार्य श्री समय सागर महाराज के द्वारा पहली बार मुनि दीक्षा 19 फरवरी को दी जा रही है। लाखों रुपए का पैकेज छोड़ा और वैराग्य के मार्ग पर चलने के लिए आतुर 22 मुनिराजो की मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र मुक्तागिरी जिला बैतूल में दीक्षा हो रही है। इन दीक्षाथियों में से पांच दीक्षार्थी सागर जिले के निवासी हैं।

ये है दीक्षार्थी

मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि वर्तमान में आचार्य संघ में ऐलक और छुल्लक महाराज के रूप में दीक्षित 22 साधु मुक्तागिरी में दीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। इनमें उच्च शिक्षित 2 सीए, 8 सॉफ्टवेयर इंजीनियर,1 प्रोफेसर, 1 कंपनी सेक्रेट्री, 2 एमबीए के अलावा लगभग सभी दीक्षार्थी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट है। सागर के एक दीक्षार्थी ने बीएसएनएल की सरकारी इंजीनियर की नौकरी छोड़ी, तो 8 सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, दो सीए, एक कंपनी सेक्रेट्री, 2 एमबीए शिक्षित वैराग्य के मार्ग पर चलने के लिए लाखों रुपए के पैकेज का वेतन और घर द्वार छोड़कर के मुनि दीक्षा लेने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र मुक्तागिरी जिला बैतूल पहुंच चुके हैं।

मुक्तागिरी में आचार्य श्री ने दी दीक्षा 

मुक्तागिरी की यह पावन भूमि 11 फरवरी 1998 को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के कर कमलों से 10 मुनि दीक्षाओं के साथ पवित्र हुई थी । अब 27 साल बाद पुनः आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समय सागर महाराज के कर कमलो से लगभग 24 मुनि दीक्षाएं होने जा रही हैं। इन 20 से अधिक दीक्षा में चार  दीक्षार्थी सागर के रहने वाले हैं इनके अलावा इंदौर, गुना, जबलपुर, भोपाल, सतना,विदिशा, कटंगी, दमोह, गोटेगांव, गंजबासौदा, के अलावा फिरोजपुर पंजाब, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश, वर्धा महाराष्ट्र, अमरावती महाराष्ट्र, सहारनपुर, पटना बिहार, आदि स्थानों के है। सभी दीक्षार्थियो के परिवारजन और रिश्तेदार सहित देशभर से लोग मुक्तागिरी पहुंच रहे हैं। बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया बंडा भी इन दीक्षार्थियों को विधि विधान से दीक्षित करने में सहयोगी बनेंगे।

सागर जिले के ये है दीक्षार्थी


ऐलक श्री औचित्य सागर महाराज 


घर का नाम: राहुल जैन 

जन्म:  9 सितंबर ,1988

शिक्षा : बीई

नौकरी : इंजीनियर कॉग्निजेंट कंपनी पुणे

ब्रह्मचर्य व्रत 2011 में , छुल्लक दीक्षा 2022 में कुंडलपुर महोत्सव आचार्य श्री विद्या सागर महाराज द्वारा

ऐलक दीक्षा आचार्य समय सागर जी द्वारा कुंडलपुर में 2025 में 

ग्रहस्थ अवस्था के भाई वसंत जैन सीहोरा ने बताया कि ग्रहस्थ अवस्था के बड़े भाई मनीष जैन आचार्य श्री विद्या सागर महाराज से 16 अक्टूबर 2014 को दीक्षित हुए मुनि श्री श्रमण सागर महाराज की प्रेरणा से वैराग्य की ओर उनका मन बढ़ता गया।

छुल्लक श्री गहन सागर महाराज 



इंजी राजेश जैन‌ , एसडीओ बीएसएनएल सागर 

जन्मतिथि 28 मई 1980

शिक्षा : एम टैक

आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत 10/5/2009

घर त्याग 12/8/20

छुल्लक दीक्षा: 20/2/22

ऐलक दीक्षा :30/3/25

उनके ग्रहस्थ अवस्था के बड़े भाई शासकीय शिक्षक महेंद्र जैन ने बताया कि 28 मई 1980 को हमारे घर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पडगाहन हुआ था और शाम 7:10 पर  राजेश जी का जन्म हुआ था। युवावस्था से ही वैराग्य का मन था और आचार्य श्री के आशीर्वाद से उन्हें निर्यापक मुनि श्री समय सागर महाराज जी के संघ में ब्रह्मचारी भैया के रूप में शामिल किया गया। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का उपकार पूरे परिवार पर रहा है।

छुल्लक श्री स्वरूप सागर महाराज 


इंजी पुनीत जैन‌ , सॉफ्टवेयर इंजीनियर 24 लाख का पैकेज छोड़ा 

जन्मतिथि 18 नवंबर 1989 शाहगढ 

शिक्षा : बीई 

आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत : 30 मई 2018

घर त्याग :27/9/2022

छुल्लक दीक्षा : 21/12/22

उनके ग्रहस्थ अवस्था के के पिता स्टेट बैंक से रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर हरिश्चंद्र जैन ने बताया कि युवावस्था से ही वैराग्य का मन था और आचार्य श्री के आशीर्वाद से उन्हें ब्रह्मचारी भैया के रूप संघ में शामिल किया गया। छुल्लक दीक्षा के बाद मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के साथ कुछ समय पूर्व तक संघस्थ रहे हैं।

ऐलक श्री उचित सागर महाराज 

नाम : मयूर जैन

जन्म: 25 जून 1993 सुरखी (सागर) 

शिक्षा:  बी काम 

आजीवन: ब्रह्मचर्य व्रत

19 फरवरी 2019

घर त्याग और संघ में प्रवेश 14/10/2020

छुल्लक दीक्षा 20/2/22

ऐलक दीक्षा

30/3/25

वैराग्य का कारण : युवावस्था से ही धर्म के प्रति रुचि थी सुरखी ग्राम से मुनि संघ और आर्यिका संघो के विहार के दौरान सुरखी में प्रवासरत रहते थे सभी संघो की सेवा करने में मयूर भैया बहुत आगे रहते थे। वर्तमान में उनका परिवार बाहुबली कॉलोनी सागर में निवास रहे थे।



Share:

Sagar Police : कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस-सीआरपीएफ का संयुक्त फ्लैग मार्च

Sagar Police : कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस-सीआरपीएफ का संयुक्त फ्लैग मार्च


तीनबत्ती न्यूज : 17 फरवरी, 2026

सागर। शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च/पैदल गश्त का आयोजन किया गया।

_____________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

Sagar : कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस-सीआरपीएफ का संयुक्त फ्लैग मार्च

_____________


30 अधिकारियों कर्मचारियों की टुकड़ी का मार्च

इस संयुक्त कार्रवाई में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री दीपक कुमार अपने लगभग 30 अधिकारी/कर्मचारियों की सुसज्जित टुकड़ी के साथ उपस्थित रहे। थाना प्रभारी कैंट एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सदर बाजार, 12 मोहन, कजली वन, झांसी बस स्टैंड, भगवानगंज, स्टेशन टपरिया, कछियाना सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया गया।

संयुक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बढ़ाना।असामाजिक एवं शरारती तत्वों में कानून का सख्त संदेश देना।आमजन एवं व्यापारियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना।संभावित आपात परिस्थितियों में त्वरित संयुक्त प्रतिक्रिया हेतु समन्वय स्थापित करना। सीआरपीएफ बल को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील पॉकेट की रणनीतिक जानकारी प्रदान करना

भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों को थाना कैंट क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गों, संभावित संवेदनशील बिंदुओं, भीड़ प्रबंधन स्थलों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्वाइंट्स से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आमजन से किया संवाद

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिला पुलिस सागर हर परिस्थिति में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संयुक्त पुलिस-सीआरपीएफ की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया तथा आमजन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।


Share:

Sagar News : बोर्ड परीक्षा : उड़नदस्ता के निरीक्षण में सांदीपनी विद्यालय में तीन छात्र मिले संदिग्ध : पुलिस को दी सूचना : दो नकलची पकड़े

Sagar News : बोर्ड परीक्षा : उड़नदस्ता के निरीक्षण में सांदीपनी विद्यालय में तीन छात्र मिले संदिग्ध : पुलिस को दी सूचना : दो नकलची पकड़े


तीनबत्ती न्यूज :  17 फरवरी 2026

सागर: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 हाईस्कूल परीक्षा विषय अंग्रेजी का केन्द्र कमांक 241018 शास. सांदीपनि उ.मा.वि. जैसीनगर का आज 17 फरवरी 2026 को संयुक्त संचालक  एस.पी. सिंह बिसेन, सहायक संचालक श्रीमती मनीषा अलेक्जेण्डर, संभागीय व्यव. समन्वयक  शिबेन्द्र बंसल  एवं  संभागीय समन्वयक आईटी सेल  शुभम तिवारी के दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मिले तीन संदिग्ध छात्र

निरीक्षण में अशासकीय संस्था महाराणा प्रताप उ.मा.वि. जैसीनगर के तीन परीक्षार्थी संदिग्ध पाए गए। जिसकी सूचना केन्द्राध्यक्ष द्वारा थाना प्रभारी थाना जैसीनगर को दी गई। स्कूल प्रबंधन ने उड़नदस्ता दल को बताया था कि तीन परीक्षार्थियों के फोटो का मिलान सही नहीं पाया गया है । इस दौरान निरीक्षण दल द्वारा दो नकल प्रकरण भी दर्ज किये गए।


Share:

Sagar News: सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की ने तलाशा 60 हजार रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में

Sagar News: सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की ने तलाशा 60 हजार रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में 


तीनबत्ती न्यूज: 17 फरवरी, 2026

सागर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक फरियादी का नगद ₹60,000 से भरा बैग कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लौटाया गया।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

Sagar News: सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की ने तलाशा 60 हजार रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में

___________

क्या है पूरा मामला?

राजेंद्र जैन, निवासी सुभाष वार्ड गढ़ाकोटा, अपने बच्चों की परीक्षा दिलाने हेतु सागर आए थे। बच्चे को St. Mary's School में छोड़ने के पश्चात वे निजी कार्य से कटरा गए। कार्य पूर्ण कर वे कटरा से ऑटो द्वारा होटल पैराडाइस के सामने उतरे, किंतु जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ₹60,000 नगद राशि रखी हुई थी, जो उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को देना थी।

पुलिस की तत्परता

बैग गुम होने से वे अत्यंत चिंतित एवं व्याकुल हो गए। काफी तलाश के बाद ऑटो का पता नहीं चलने पर वे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को पूरी घटना से अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा को अवगत कराया गया तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो की पहचान हेतु टीम सक्रिय की गई।

बैग बरामद हुआ

महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक द्वारा कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच करते हुए संभावित ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर चिन्हित किया गया। तत्पश्चात वाहन पंजीयन विवरण से ऑटो चालक का मोबाइल नंबर एवं पता प्राप्त कर पुलिस टीम को रवाना किया गया। ऑटो चालक को कंट्रोल रूम बुलाकर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें पूरा सामान एवं ₹60,000 नगद सुरक्षित प्राप्त हुए। पुलिस द्वारा सत्यापन उपरांत सम्पूर्ण राशि एवं सामग्री फरियादी को सौंप दी गई। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, महिला आरक्षक रक्षा राजपूत एवं आरक्षक गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Sagar News : श्मशान घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण : ठेकेदार को नोटिस व सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sagar News : श्मशान घाट  के निर्माण कार्यों का निरीक्षण :  ठेकेदार को नोटिस  व सख्त कार्रवाई के निर्देश 


तीनबत्ती न्यूज : 17 फरवरी, 2026

सागर  : सागर शहर के विट्ठल नगर वार्ड स्थित श्मशान घाट के जीर्णोद्धार कार्यों में लापरवाही तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पीयूष जैन पारस बिल्डकॉन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश मंगलवार को निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए। यह निरीक्षण नगर निगम सागर द्वारा श्मशान घाट के उन्नयन एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने निर्माण कार्यों के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना अनिवार्य है। यदि किसी भी कार्य में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने इंजीनियरिंग अमले को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा नियमित रूप से गुणवत्ता परीक्षण किया जाए। यदि कहीं भी त्रुटि या अनियमितता दिखाई दे तो उसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए, जिससे समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि सार्वजनिक उपयोग से जुड़े स्थलों के निर्माण में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निरीक्षण के समय पार्षद देवेंद्र अहिरवार, वार्ड पार्षद कन्हई पटेल, उपायुक्त एस एस बघेल, इंजीनियर दिनकर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Sagar News: कुत्तों की नसबंदी हेतु एजेंसी दिया प्रजेंटेशन : मधुकर शाह वार्ड से कुत्तों के बधिया करण की शुरुआत

Sagar News:  कुत्तों की नसबंदी हेतु एजेंसी दिया प्रजेंटेशन :  मधुकर शाह वार्ड से कुत्तों के बधिया करण की शुरुआत


तीनबत्ती न्यूज: 17 फरवरी ,2026

सागर :  नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की रोकथाम हेतु बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए अधिकृत एजेंसी पुणे की यारा फाउंडेशन एनजीओ द्वारा नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। आरा फाउंडेशन के डाक्टर  पुष्पेंद्र  प्रजापति एवं उनकी टीम के सदस्यों ने बताया कि कुत्तों का बधियाकरण एवं उनका उपचार वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा,जिन स्थानों से मेल एवं फीमेल कुत्तों को पकड़ेंगे उनकी नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण के पश्चात उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जिससे उनकी संख्या सीमित रहेगी। कुत्तों को पकड़ने में लोहे के जाल का उपयोग नहीं किया जाएगा जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की हानि न हो।

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है एनजीओ 

कैनाइन एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) एवं एंटी रैबीज़ यारा फाउंडेशन मई 2022 में पंजीकृत एनजीओ भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है जो वर्ष 2023 से सागर में अनेक एनिमल बर्थ कंट्रोल एवं मेडिकल कैंप आयोजित कर एंटी रैबीज़ टीकाकरण अभियान में 500 से ज्यादा सर्जरी कर चुका है तथा डॉ. पुष्पेंद्र प्रजापति को 2 हजार से ज्यादा सर्जरी का अनुभव है।सागर नगर निगम क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम सीएनवीआर प्रक्रिया के अनुसार संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम एनिमल बर्थ कंट्रोल नियम 2023 के अनुसार किया जाएगा और एक स्थानीय एनिमल बर्थ कंट्रोल मॉनिटरिंग समिति गठित की जाएगी, जो कार्यक्रम की निगरानी के लिए उत्तरदायी होगी। कुत्तों को किसी क्षेत्र से पकड़ने से पहले नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों एवं स्वयंसेवकों की सहायता से घोषणा/परामर्श किया जाएगा तथा किसी क्षेत्र में कम से कम 70 प्रतिशत कुत्तों की नसबंदी करने के बाद ही अगले क्षेत्र में बधिया करण की कार्रवाई की जावेगी। कुल नसबंदी किए गए कुत्तों में से कम से कम 60 प्रतिशत मादा  होंगी ।

प्रशिक्षितों की होगी नियुक्ति

रैबीज़ मुक्त शहर के साथ ही कुत्ता पकड़ने की प्रक्रिया के तहत मानवीय एवं सौम्य तरीके से पकड़ने हेतु  प्रशिक्षित डॉग कैचर्स की नियुक्ति की जाएगी। सभी डॉग कैचिंग स्टाफ को रैबीज़ का टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। 6 माह से अधिक आयु के कुत्तों को पकड़ा जाएगा ,2 माह से कम आयु के बच्चों को दूध पिलाने वाली मादा को नहीं पकड़ा जाएगा ।

नसबंदी टीकाकरण

-मादा कुत्तियों की ओवरी एवं गर्भाशय निकालने की शल्यक्रिया (स्पे सर्जरी) जिससे हीट साइकिल एवं गर्भधारण रुकता है की जाएगी।सभी ऑपरेशन किए गए कुत्तों को एंटी-रैबीज़ टीका लगाया जाएगा।ऑपरेशन के बाद नसबंदी कुत्तों की पहचान हेतु कान पर V-आकार का निशान (ईयर-नॉच) होगा। सर्जरी के बाद न्यूनतम 3 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। कुत्तों के लिए बनाए गए ।ऑपरेशन थिएटर एवं केनल क्षेत्र में सीसीटीवी से निरंतर  निगरानी होगी,जहाँ से उन्हें पकड़ा गया था। पर्याप्त रूप से स्वस्थ न होने पर कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा। कुत्तों को पकड़ने एवं छोड़ने की तिथि वार्ड-वार मासिक डाटा रखा जाएगा 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने यारा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुति के बाद कहा कि सबसे पहले मधुकर शाह वार्ड से कुत्तों के बधिया करण का कार्य शुरू करें क्योंकि वहां पर आवारा कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला कर दिया था।

Share:

Sagar News: खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी व गैरहाजिर शिक्षक को वेतन देने वाले सीएम राईज स्कूल का प्राचार्य सस्पेंड

Sagar News: खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी व गैरहाजिर शिक्षक को वेतन देने वाले सीएम राईज स्कूल का प्राचार्य सस्पेंड



तीनबत्ती न्यूज : 17 फरवरी 2026

सागर : संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने क्रय की जाने वाली सामग्री के संबंध में म०प्र० भंडार क्रय नियम तथा सेवा उपार्जन नियम 2015 (यथा संशोधित 2022) के नियम 09 एवं प्रपत्र में वर्णित प्रावधान अनुसार प्रक्रिया का नियमानुसार पालन नही करने एवं सहायक शिक्षक द्वारा विद्यालय में लगातार अनुपस्थित पाये जाने पर भी वेतन देने पर प्रभारी प्राचार्य सी०एम० राईज (संदीपनी विद्यालय) बांदरी श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया।

कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार प्रभारी प्राचार्य सी०एम० राईज (संदीपनी विद्यालय) बांदरी श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के अनुसार देवेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा विद्यालय हेतु क्रय की जाने वाली सामग्री के संबंध में म०प्र० भंडार क्रय नियम तथा सेवा उपार्जन नियम 2015 (यथा संशोधित 2022) के नियम 09 एवं प्रपत्र में वर्णित प्रावधान अनुसार प्रक्रिया का नियमानुसार पालन नही किया गया।

गैरहाजिर शिक्षक को मिला वेतन

वर्ग 03 सहायक शिक्षक विज्ञान, दिव्यांश मिश्रा के विद्यालय में लगातार अनुपस्थित पाये जाने के पश्चात् भी प्रभारी प्राचार्य सी०एम० राईज (संदीपनी विद्यालय) बांदरी जिला सागर द्वारा श्री दिव्यांश मिश्रा को वेतन भुगतान किया गया है। जांच समिति से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर से प्राप्त अभिमत के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा प्रभारी प्राचार्य सी०एम० राईज (संदीपनी विद्यालय) बांदरी जिला सागर प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Share:

Sagar Crime: मंदिरों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार: सब्जी बेचने की आड़ में करता था रेकी : तीन मंदिरों की चोरी का खुलासा

Sagar Crime: मंदिरों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार: सब्जी बेचने की आड़ में करता था रेकी : तीन मंदिरों की चोरी का खुलासा


तीनबत्ती न्यूज : 16 फरवरी 2026

सागर। सागर के थाना गोपालगंज क्षेत्र में मंदिरों में लगातार हो रही दानपेटी चोरी की घटनाओं का थाना गोपालगंज पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी विगत कई वर्षों से योजनाबद्ध तरीके से मंदिरों को निशाना बना रहा था।

क्या है पूरा मामला : मेडिकल कालेज के शिवमन्दिर में की चोरी

बीएमसी परिसर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में 22 जनवरी 2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी दान राशि चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में डॉ. उमेश पटेल की रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

चोरी का अनोखा तरीका – सब्जी बेचने की आड़ में करता था रेकी

गिरफ्तार आरोपी समीर अली पिता शाहिद अली, उम्र 43 वर्ष, निवासी बाघराज प्रधानमंत्री आवास, थाना मोतीनगर, जिला सागर है। आरोपी पेशे से ठेले पर सब्जी बेचने का कार्य करता है। दिनभर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए वह सुनसान, कम निगरानी वाले मंदिरों को चिन्हित करता था। हर दो-तीन दिन में जब सब्जी समाप्त हो जाती थी तो आरोपी प्रातः लगभग 03:00 बजे स्कूटी से सब्जी मंडी जाने के लिए निकलता था।


वारदात के समय वह अपना चेहरा मास्क एवं गमछे से पूरी तरह ढंक लेता

वारदात के समय वह अपना चेहरा मास्क एवं गमछे से पूरी तरह ढंक लेता था। मंडी जाने से पहले चिन्हित मंदिर में प्रवेश कर लोहे की रॉड से दानपेटी का ताला तोड़ता और नगदी व अन्य सामान चोरी कर लेता था। चोरी के तुरंत बाद सीधे सब्जी मंडी जाकर सब्जी खरीदता और दिनभर सामान्य रूप से ठेले पर सब्जी बेचता था, जिससे किसी को उस पर संदेह न हो।

पुलिस ने कैसे पकड़ा शातिर चोर?

थाना प्रभारी गोपालगंज  घनश्याम शर्मा द्वारा विशेष टीम गठित की गई, जिसमें आरक्षक दशरथ मालवीय एवं आरक्षक नेकराम कौशल और आरक्षक अंकित तिवारी को शामिल किया गया। घटनास्थल एवं कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज का हफ्तों तक बारीकी से विश्लेषण किया गया। संदिग्ध के मूवमेंट का रूट चार्ट तैयार किया गया। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी सब्जी मंडी की ओर जाता है। सब्जी मंडी एवं आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई। रणनीतिक योजना के तहत पुलिस टीम ने सब्जी मंडी में खरीदार बनकर कई दिनों तक प्रातः 03:00 बजे से 06:00 बजे तक निगरानी की। सतत निगरानी के दौरान सीसीटीवी फुटेज से मेल खाते हुलिए का व्यक्ति चिन्हित किया गया। गोपनीय रूप से पीछा कर उसके निवास स्थान की पुष्टि की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को थाना प्रभारी गोपालगंज द्वारा पुलिस टीम गठित कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

बरामदगी


पुलिस ने आरोपी के पास से दानपेटी का ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड,वारदात के समय उपयोग किया गया मास्क,घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। 

इन मंदिरों की चोरी स्वीकारी

आरोपी ने हनुमानगढ़ी मंदिर चोरी स्थान: स्नेह नगर कालोनी, गोपालगंज, जिला सागर घटना दिनांक: 06.10.2025 से 07.10.2025 की दरम्यानी रात्रि चोरी गया माल: लगभग ₹800/- नगद एवं “हनुमानगढ़ी” लिखी पीतल की घंटी चुराई। इसी तरह सिद्ध बाबा मंदिर, बालक कॉम्प्लेक्स से 05 व 06 दिसंबर . की दरम्यानी रात्रि में दो दान पेटियों से लगभग ₹2500/- से ₹3000/- नगद राशि चुराना स्वीकारा।

इनका कार्य रहा सराहनीय

इस पूरी कार्रवाई में एस आई राजेश चौबे ,प्रधान आरक्षक दीपक व्यास  अनिल प्रभाकर , अयूब खान ,कैलाश सेन महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक , आरक्षक नेकराम कौशल दशरथ मालवीय, अंकित तिवारी , थिरबम आरक्षक चालक देवेंद्र पांडे का कार्य सराहनीय रहा।



Share:

विधायक शैलेन्द्र जैन ने आंगनवाड़ी भवन का किया लोकार्मण : एक करोड़ की सड़क निर्माण की दी स्वीकृति

विधायक शैलेन्द्र जैन ने आंगनवाड़ी भवन का किया लोकार्मण : एक करोड़ की सड़क निर्माण की दी स्वीकृति


तीनबत्ती न्यूज : 16 फरवरी 2026 

सागर: शहर के दयानंद वार्ड में नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक श्री जैन का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

पार्षद प्रतिनिधि जिनेश साहू ने कहा कि आंगनवाड़ी निर्माण कार्य सुनने में भले छोटा लगे, लेकिन उनका वार्ड घाटियों पर बसा है, जहां निर्माण सामग्री पहुंचाना अत्यंत दुर्गम कार्य था। ठेकेदार भी कार्य करने को तैयार नहीं था, किंतु विधायक श्री जैन के निरंतर प्रयास और संवाद के परिणामस्वरूप यह कार्य संभव हो सका। विधायक शैलेंद्र जैन ने  कहा कि आंगनवाड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्था है, जहां बच्चों के टीकाकरण, जन्मोत्सव, गोद भराई और पोषक आहार जैसे कार्यक्रम संचालित होते हैं। यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की आधारशिला है। 

एक करोड़ की सड़क की मंजूर

विधायक जैन ने बताया कि दयानंद वार्ड के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। झूला तिराहा से लच्छू तिराहा तक लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में सागर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने नगर निगम की ओर से क्षेत्र के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सेन ने किया एवं आभार प्रदर्शन दमयंती शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर धनबाई रैकवार, अजित जैन, पप्पू रैकवार, अफसर राइन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share:

ग्रामीण विकास में रेडियो की भूमिका अग्रणी: दीपक निषाद

ग्रामीण विकास में रेडियो की भूमिका अग्रणी: दीपक निषाद 



तीनबत्ती न्यूज: 16 फरवरी, 2026

सागर: आकाशवाणी सागर द्वारा ग्राम कनेरा मनक्याई में रेडियो किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के अनेक किसान और जिले के विभिन्न स्थानों से पधारे किसान भाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत सत्र में आमंत्रित कृषि विशेषज्ञों यथा डॉ.के.एस.यादव, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ.बी के शर्मा ,आर. डी.चौबे, जितेंद्र सिंह राजपूत, विपिन कुमार जैन का स्वागत आकाशवाणी सागर के कार्यक्रम प्रमुख दीपक निषाद के द्वारा शाल, श्रीफल और पुष्पहार पहनाकर किया गया और रेडियो माइक का प्रतीक चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किया गया। इसके उपरांत ग्राम के प्रगतिशील कृषकों का सम्मान भी आकाशवाणी सागर की तरफ से पुष्पहार पहनाकर किया गया।

खेती पर दिए सुझाव

मनक्याई और आसपास के गांवों में खासतौर से फूलों और विभिन्न सब्जियों की खेती होती है इनकी उन्नत कृषि हेतु कृषि विशेषज्ञों ने अपने वैज्ञानिक सुझाव किसानों को कार्यक्रम में दिए। कार्यक्रम का आरंभ आकाशवाणी सागर के प्रोग्राम हेड दीपक निषाद के द्वारा स्वागत उद्बोधन और कार्यक्रम की रूपरेखा और भूमिका बताकर किया गया । श्री निषाद ने कहा कि रेडियो और किसानों का संबंध बहुत गहरा है और रेडियो किसानों के लिए एक सतत् मार्गदर्शक का कार्य कर रहा है और इससे बहुतेरे किसान भाई बहनों की खेती में आय बढ़ रही है और वे प्रगतिशील कृषक बनने की ओर अग्रसर हैं । कृषि योजनाओं के प्रसार व ग्रामीण विकास में आकाशवाणी की महती भूमिका है। स्वागत - सम्मान सत्र के बाद तकनीकी सत्र में वरिष्ठ उद्यानिकी विशेषज्ञ  आर.डी.चौबे ने कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के किसान लंबे समय से संरक्षित खेती से जुड़े हुए हैं और यही इस गांव की प्रगति का राज़ है। उन्होनें बताया कि यहां ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, प्याज़ स्टोरेज़, फूलों की खेती का अच्छा प्रयोग पानी की ज़्यादा उपलब्धता न होने के बावजूद हो रहा है जो दूसरे किसानों के लिए प्रेरक है।इसके बाद कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी. के. शर्मा ने पशुपालन के महत्व और पशुपालन विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की और आशा व्यक्त की कि जैसे यहां उद्यानिकी की फसलें लहलहा रहीं हैं वैसे ही यहां दूध की धारा भी बहे।


इसके बाद कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह राजपूत ने कृषकों को खेती में रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद के प्रयोग के लाभ बताएं और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ये भी बताया कि सागर ज़िले के पीटीसी मैदान में प्रति रविवार को संचालित जैविक/ प्राकृतिक कृषि हाट बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है और जैविक- प्राकृतिक कृषि करने वाले किसान इसमें भाग ले के अपने उपज का वाजिब दाम पा सकतें हैं।कृषि विज्ञान केंद्र क्रमांक 2  देवरी से आए प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.आशीष त्रिपाठी ने कृषकों को प्रभावी कीट नियंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक खरपतवार नाशकों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करने की सलाह  किसान भाइयों को दी। कृषि विज्ञान केंद्र क्रमांक 1 सागर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. के.एस. यादव ने किसानों को सब्जी फसलों के उत्पादन और स्थानीय बाजार की मांग के मुताबिक समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई। फूलों की उन्नत कृषि के बारें में भी आपने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

जिज्ञासाओं का भी हुआ समाधान 

रेडियो किसान दिवस के इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा किसानों के कृषि संबंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया और कुछ किसानों ने अपने रोगग्रस्त पौधे भी दिखाकर विशेषज्ञों से आवश्यक परामर्श लिए। रेडियो किसान दिवस के इस गरिमामय कार्यक्रम में मनक्याई के जनपद सदस्य मानकलाल कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई  । इस कार्यक्रम के आयोजन  में गांव के ही प्रगतिशील कृषक नेमीचंद कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का संचालन सतीश साहू और रामकुमारी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में आकाशवाणी सागर की ओर से वरिष्ठ उद्घोषक जयशेखर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाशवाणी सागर के शैलेंद्र सिंह, सुमित दुबे, मासूम आलम, अमजद खान, नीरज सोनी, राजेन्द्र नारायण तिवारी (रज्जू भैया), संतोष पाठक, सुनील राय, परेश जैन, अन्नू ठाकुर और अनूप अहिरवार का भी विशेष सहयोग रहा। इन सभी को रेडियो किसान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भेंट कर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में हाईटेक हॉर्टिकल्चर के लिए मध्यप्रदेश के 15 किसानों के दल के साथ उद्यानिकी विभाग की तरफ से इजरायल और नीदरलैंड का दौरा कर चुके मनक्याई गांव के शोभाराम पटेल और मेहीलाल पटेल का पुष्पहार पहना के विशेष अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रेम नारायण कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, रजौआ, अजय सिंह ठाकुर, बरौदिया वल्लभ, नरेंद्र सिंह नेगी, मेहर, गंधर्व सिंह राजपूत, हिन्नौद, अंबिका प्रसाद उपाध्याय,रतौना, गुड्डू चौबे, बम्हौरी ढूंढ़़र, प्रदीप सूबेदार, मुकुंद देसाई, शोधार्थी श्याम सिंह ,आगर मालवा, भैरवलाल पटैल, बलीचंद पटैल, धन सिंह पटैल, बंसीलाल पटैल, राजेन्द्र पटैल, राजा पटैल, अमित पटैल, नौनेलाल पटेल सहित लगभग 100 कृषक उपस्थित रहें । सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर फलाहारी स्वल्पाहार कराया गया और अन्य लोगों ने बुंदेली व्यंजन दाल-बाटी, भर्ता का आनंद उठाया।

Share:

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: कान्हा टाईगर रिजर्व से हुआ था शिफ्ट : सागर में दो माह में दो बाघों की मौत

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत:  कान्हा टाईगर रिजर्व से हुआ था शिफ्ट : सागर में दो माह में दो बाघों की मौत


तीनबत्ती न्यूज : 16 फरवरी ,2026

सागर:  टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में बाघ और चीतों की मौत का सिलसिला जारी है। सागर जिले में वीरांगना दुर्गावती टाइगर  रिजर्व के कोर क्षेत्र में एक करीब 35 माह के बाघ का शव मिला है। बाघ की मौत से हड़कंप मचा है। इसको कान्हा टाईगर रिजर्व से पिछले महीने जनवरी में शिफ्ट किया गया था। पिछले साल दिसंबर में सागर के दक्षिण वन मंडल रेंज में एक बाघ का शव मिला था । दो महीनों में दो बाघों के शव मिलने से कई सवाल व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे है ?

यह भी पढ़ेंऐरण और उदयपुर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग : केंद्रीय मंत्री से मिलीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े


टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में एक महीने पहले लाए गए करीब 35 माह उम्र के बाघ की मौत हो गई। रविवार को मोहली क्षेत्र के  मानेगांव बीट के के कक्ष क्रमांक 159 में उसका शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण विस्तृत सर्चिग नहीं हो सकी, जिसके बाद सोमवार सुबह डॉग स्क्वॉड के साथ जांच तेज की गई। डॉक्टरों की पैनल पोस्टमार्टम कर रही है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा। शुरुआती तौर पर टेरिटरी फाइट की आशंका जताई जा रही है। इस बाघ को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से  वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए लाया गया था। वनमंडल अधिकारी के मुताबिक बाघ को 18-19 जनवरी 2026 को रेडियो कॉलर लगाकर रिजर्व के कोर वन क्षेत्र में मुक्त किया गया था। तब से ही मॉनिटरिंग दल उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

वनाधिकारी के अनुसार विगत दो दिवसों से बाघ की लोकेशन एक जगह ही आ रही थी। मॉनिटरिंग दल ने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें बाघ मृत अवस्था में मिला। अंधेरा हो जाने के कारण डॉग स्क्वायड से सर्च, अन्य अन्वेषण एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ( NTCA )के प्रोटोकॉल अनुरूप पोस्टमार्टम किया जाएगा।

रेडियो कॉलर से मिली जानकारी

वनमंडल अधिकारी ने बताया कि रेडियो कॉलर से मिली जानकारी के अनुसार, बाघ की मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाघ की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सांसों के लिए दो माह के अयांश का जीवन संघर्ष: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की पहल से मुंबई में होगा मासूम के हार्ट का आपरेशन

पीएम के बाद अंतिम संस्कार हुआ

डॉग स्क्वॉड के ‌द्वारा मृत बाघ के आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च की गई साथ ही उक्त मृत बाघ के शव के करीब के जल स्रोत एवं आसपास के अन्य जल स्रोतों का भी लिटमस पेपर द्वारा पीएच वैल्यू आदि की जांच भी की गई। दोनों ही जांच में कोई परिणाम नहीं मिले इसके उपरांत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रोटोकॉल अनुरूप पन्ना टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ वन्य प्राणी चिकित्सक डॉक्टर संजीव गुप्ता एवं रहली में पदस्थ स्थानीय पशु चिकित्सक श्री नीरज ठाकुर के द्वारा एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि डॉक्टर प्रशांत देशमुख एवं वन संरक्षक सागर श्री रिपुदमन सिंह भदोरिया के समक्ष शव का पोस्टमार्टम किया गया। बाघ की खोपड़ी बुरी तरह से छतिग्रस्त थी एवं ह‌ड्डियां टूटी हुई थी। 


तथा उन पर केनाईल के गहरे निशान भी थे। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशांत देशमुख एवं वरिष्ठ वन्य प्राणी चिकित्सक संजीव गुप्ता का अभीमत है, कि बाधों की लड़ाई में उक्त बाघ को अन्य बाघ ‌द्वारा मार डाला गया है। पोस्टमार्टम के पश्चात विशेषज्ञों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में उक्त बाघ के शव को शवदाह किया गया।


    



सागर जिले में दो महीने पहले भी मिला था नर बाघ का शव

बाघों की मौत का सिलसिला  जारी है। इसी रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व से दो किलो मीटर दूर सागर के दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ढाना परिक्षेत्र के ग्राम हिलगन के जंगल में रविवार 28 दिसंबर 2025 को एक नर बाघ मृत अवस्था में मिला था. जिसकी करंट लगने से मौत बताई गई थी। इसकी जांच के लिए वायल्ड लाइफ़ जबलपुर और पन्ना टाईगर रिजर्व का जांचदल आया था। दो महीने में बाघों के शव मिलने से वन विभाग और टाईगर रिजर्व में हड़कंप मचा है।



Share:

ऐरण और उदयपुर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग : केंद्रीय मंत्री से मिलीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े

ऐरण और उदयपुर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग : केंद्रीय मंत्री से मिलीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े

तीनबत्ती न्यूज :  16 फरवरी 2026

सागर: पिछले दिनों सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उन्हें सागर लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों के विकास का आग्रह करते हुए बताया कि बीना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक स्थल ऐरण तथा विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम उदयपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को विशेष रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का निवेदन किया।

सांसद ने बताया कि ऐरण गुप्तकालीन स्थापत्य कला के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां के स्तंभ, शिलालेख और प्राचीन अवशेष भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं, वहीं कुरवाई विधानसभा का ग्राम उदयपुर में बने 11वीं सदी का परमार कालीन शिव मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और धार्मिक आस्था के कारण हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है।

उन्होंने मंत्री  को अवगत कराया कि इन स्थलों पर पर्यटक स्थलों की भांति  सुविधाऐ क्षेत्र में विकसित की जाए ताकि पर्यटन को नई गति मिले, और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ें । केंद्रीय मंत्री ने सांसद के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive