डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भाजपा कार्यालय में किया संवाद
▪️निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
तीनबत्ती न्यूज: 13 दिसंबर, 2025
सागर। उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर प्रवास के दौरान संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे जहाँ जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ पार्टी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बुंदेली परम्परा से उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता व पधारे हुए आम जनों से भेंट कर उनसे संवाद किया।इस मौके पर मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल का जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रुप से अभिनन्दन किया। उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
सभी मिलकर कार्य करे
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास भी,विरासत भी और सबका साथ-सबका विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कृत-संकल्पित हैं। राज्य सरकार मध्यप्रदेश को विकास की श्रेणी में अग्रणी बनाने के लिए प्राण-प्रण से काम कर रही है। सभी क्षेत्रों में विकास के अभूतपूर्व काम हुए हैं।दो वर्ष का हमारा कार्यकाल अनेकानेक उपलब्धियों से भरा हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिधि और कार्यकर्ता योजना बनाकर घर-घर संपर्क कर जन-जन को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं।
बैठक को जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने संचालित किया एवं आभार संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव,चैन सिंह ठाकुर, नवीन भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, सुषमा यादव,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक अंशुल परिहार, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या भार्गव, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, शारदा खटीक,सर्वजीत सिंह, श्री कांत जैन ,मंडल अध्यक्ष नीरज यादव,अमित बैशाखीया,नीलम अहिरवार,,मनीष चौबे,अर्पित पांडे,उर्मिला सहारे सुनीता रैकवार,रिंकू नामदेव,नितिन साहू गुड्डू सोनी,शुर्यांश तिवारी, सुप्रीयो राय,गोपी पंथी, राहुल नामदेव,नितिन सोनी,नितिन साहू, अनिल बाल्मीकि,संजय जैन,पंकज भट्ट,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
तिली तिराहे पर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, प्रभारी कलेक्टर श्री विवेक के. वी., नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस भव्य ऑडिटोरियम का शिलान्यास भी उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला के करकमलों से ही संपन्न हुआ था।
निरीक्षण के समय यह पाया गया कि परिसर में पीएचई विभाग की सामग्री, मशीनरी एवं बड़ी संख्या में पेड़ लगे होने के कारण निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। इस पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि जहां संभव हो, पेड़ों की शिफ्टिंग की जाए तथा जो पेड़ कार्य में बाधक हैं, उन्हें नियमानुसार हटाया जाए। साथ ही उपमुख्यमंत्री ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अभिलंब अपनी सामग्री एवं मशीनरी परिसर से हटाएं, ताकि निर्माण कार्य में कोई अवरोध न रहे और परियोजना को तीव्र गति से पूर्ण किया जा सके।
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि यह ऑडिटोरियम सागर शहर के सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा। शासन की मंशा है कि निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण हो और जनता को शीघ्र ही इसकी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
नरयावली विधानसभा में जन हितैषी विकास कार्यों को स्वीकृत कराने विधायक प्रदीप लारिया ने किया अनुरोध
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी का सागर आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक लारिया ने उपमुख्यमंत्री से नरयावली विधानसभा के जनहितार्थ विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराने के लिए मांग-पत्र प्रस्तुत कर अनुरोध किया। विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें जिला चिकित्सालय सागर को मर्ज न करते हुए शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) मकरोनिया या सागर के समीपस्थ स्थापित कराने, जनपद पंचायत कार्यालय सागर के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन जिला कार्यालय सागर के समीपस्थ आरक्षित कराने,अनु.जाति/अनु.जाति बस्ती विकास योजना के अंतर्गत कार्यों के अनुमोदन के संबंध में, नगर परिषद् कर्रापुर में स्थाई पेयजल स्रोत स्थापित कराने,नपा परिषद मकरोनिया में गौशाला एवं गीता भवन हेतु एवं नगर परिषद् कर्रापुर में गीता भवन हेतु भूमि आरक्षित कराने का अनुरोध किया।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधायक इंजी.प्रदीप लारिया को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द से जल्द संभव कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विधायक लारिया की मांगों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
______________


















