Editor: Vinod Arya | 94244 37885

NCC : ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

NCC : ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया  निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 25 अप्रैल 2026

सागर: 11 म०प्र० बटालियन एनसीसी सागर के संयुक्त वार्षिक प्रश्क्षिण शिविर 162 आर्मी केंट ढाना में दिनांक 17 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमे 488 एनसीसी कैडेट्स एवं 04 एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे है। शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों को एनसीसी गतिविधियों के अलावा खेलकूद के बाद व्यक्तिगत साफ-सफाई और नैतिक एवं प्रेरणादायक विषयों के बारे में व्याख्यान दिया जा रहा है।एनसीसी सागर ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा द्वारा  इस शिविर का निरीक्षण किया गया।  एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया एवं कैम्प के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियां जैसे ड्रिल, शूटिंग, फायरिंग, मेप रीडिंग, ओब्सटीकल ट्रेनिंग, ड्रोन ट्रेनिंग, व्यक्तित्व विकास आदि के संबंध में जानकारी ली: इस दौरान एनसीसी कैडिटों को एकता और अनुशासन का महत्व समझाया एवं इस लक्ष्य में अग्रसित होने की प्रेरणा दी।निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने स्पोर्टस शूटिंग, टीएससी कैम्प और आरडीसी कैम्प में भाग लेने हेतु एनसीसी कैडिटों को प्रेरित किया इसके साथ शिविर में भाग ले रहे एनसीसी अधिकारियों एवं कैडिटों को संबोधित किया।

निरीक्षण के दौरान कैम्प कमांडेंट कर्नल दुष्यंत शर्मा द्वारा ग्रुप कमाण्डर का शिविर निरीक्षण पर आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय सागर के ट्रेनिंग ऑफिसर ले० कर्नल अकिंत जादौन भी मौजूद रहे। समस्त पी आई स्टाफ एवं एनसीसी अधिकारियों का इस शिविर के संचालन में सहयोग रहा।

Share:

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों के कृत्य पर फूटा आक्रोश : निकली जनाक्रोश रैली ▪️सांसद, जिला अध्यक्ष, विधायक,महापौर, पूर्व विधायक आदि शामिल , विपक्ष का पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों के कृत्य पर फूटा आक्रोश : निकली जनाक्रोश रैली 

▪️सांसद, जिला अध्यक्ष, विधायक,महापौर, पूर्व विधायक आदि शामिल , विपक्ष का पुतला दहन


तीनबत्ती न्यूज:25 अप्रैल, 2026

सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा पारित नहीं होने देने से महिलाएं आक्रोशित हैं। शनिवार को सागर के चकराघाट से तीन बत्ती तक महिलाओं द्वारा काले वस्त्र पहनकर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई।सैंकड़ो की संख्या में नारी शक्ति व आमजन आक्रोश पदयात्रा में शामिल हुए। जन आक्रोश महिला पदयात्रा में महिलाएं कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को सबक सिखाने के लिए लगाए गए नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। महिलाओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन का पुतला दहन किया। इसके पूर्व एक सभा आयोजित की गई। 

इस मौके सांसद डॉ लता वानखेड़े ने कहा कि देश की नारी शक्ति अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी। लोकसभा में हुई हालिया चर्चा के दौरान विपक्षी दलों द्वारा नारी सम्मान के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे देशभर की महिलाओं में आक्रोश है। इसी के परिणामस्वरूप आज गली-गली और मोहल्लों तक नारी शक्ति जागृत होकर सड़कों पर उतर आई है। 

कार्यक्रम को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन महापौर संगीता तिवारी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन एवं पूर्व विधायक सुधा जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी पटेल नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार कार्यक्रम सह संयोजक नेहा जैन मंचासीन रहीं।कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव एवं आभार कार्यक्रम संचालन टोली सहसंयोजक मेघा दुबे ने व्यक्त किया। 


सांसद ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे आएं और समाज में जागरूकता फैलाएं। यह स्थिति हार नहीं, बल्कि एक चुनौती है, जिसे स्वीकार कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नारी शक्ति के संगठित प्रयासों से भविष्य में यह उद्देश्य अवश्य पूरा होगा।


आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि आज की यह आक्रोश रैली नारी सम्मान, नारी अधिकार और नारियों के स्वाभिमान के समर्थन में निकली जन-जन की आवाज है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को अधिकार देने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसका देशभर की महिलाओं ने स्वागत किया है। आप सभी जानते हैं कि दशकों तक महिला आरक्षण का मुद्दा केवल फाइलों में दबाकर रखा गया, लेकिन इसे कानून बनाने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ।जो लोग वर्षों तक महिलाओं के अधिकारों को टालते रहे, आज वही इस ऐतिहासिक कदम पर भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि नारी सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और स्पष्ट नीयत की आवश्यकता है—जैसा कि वर्तमान सरकार ने दिखाया है। यह अधिनियम केवल सीटों का आरक्षण नहीं है, बल्कि महिलाओं को नीति-निर्माण और नेतृत्व में सशक्त भागीदारी देने का संकल्प है।मैं आज दृढ़ता से कहना चाहती हूं—जो नारी शक्ति का सम्मान करेगा, वही देश का नेतृत्व करेगा और जो इसका विरोध करेगा, उसे जनता स्वयं जवाब देगी।


विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि देशभर की नारी शक्ति अब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूक होकर सड़कों पर उतर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की, जिसके विरोध में यह आंदोलन हो रहा है। महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन आवश्यक है, जिसके लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और लोकतंत्र में अपनी भूमिका को समझते हुए सही निर्णय लें। 


भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की आधी आबादी को उनका संवैधानिक अधिकार देने का ऐतिहासिक प्रयास किया था, लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने इस ऐतिहासिक अवसर को विफल करने के लिए घिनौना प्रयास किया। कांग्रेस का इतिहास हमेशा महिलाओं के खिलाफ रहा है। कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के अपमान से भरा पड़ा है। कांगेस पार्टी और उसके नेताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। अब महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो चुकी हैं और किसी भी विरोधी ताकत को अपने रास्ते में रुकावट डालने की अनुमति नहीं देंगी। 


लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन ने लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान के प्रत्यक्ष अनुभव को साझा करते हुए कहा कि ज़ब लोकसभा  में चर्चा हो रही थी वह मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण था। वहाँ मैंने महिलाओं की एक अद्भुत शक्ति देखी । मानो देवी स्वरूप में वे देश के भविष्य का निर्माण कर रही हों। आज मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूँ कि यह कोई विफलता नहीं है, बल्कि यह एक नए मार्ग की शुरुआत है। हम सब जो आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं, वह परिवर्तन की दिशा में एक आवश्यक कदम है। 

पूर्व विधायक सुधा जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से देश की आधी आबादी को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देने का कार्य कर रहे थे। विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकार देने से रोका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों का कृत्य संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिला विरोधी रहा है।



पुतला दहन किया गया

वहीं पदयात्रा के समापन के पूर्व उपस्तिथ मातृ शक्ति ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में रितु सिंह,दीपा तिवारी,शिवा ठाकुर गुंजा,तृप्ति सिंह, प्रतिभा चौबे सुनीता रैकवॉर, मीरा चौबे,संगीता सिंह, स्वाति तिवारी,डॉली सोनी, रूबी पटेल,शारदा कोरी,सोनिया तिवारी,जयंती मौर्य जी,आयुषी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रहीं।

Share:

ताम्रकार सत्संग भवन का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया भूमिपूजन : अतिरिक्त 5 लाख देने की घोषणा

ताम्रकार सत्संग भवन का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया भूमिपूजन :अतिरिक्त 5 लाख देने  की घोषणा


​तीनबत्ती न्यूज: 25 अप्रैल 2026

सागर: शहर के चकराघाट वार्ड  विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने विधिवत पूजन-अर्चन कर ताम्रकार समाज के  "ताम्रकार सत्संग भवन" का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने समाज हित में एक और बड़ी घोषणा करते हुए भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया। विधायक निधि से 05 लाख की राशि से यह भवन बनेगा। 

 5 लाख के साथ 5 लाख और मिलेंगे

​विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपए की लागत से इस भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा, "सागर का समग्र विकास ही मेरा संकल्प है। यह भवन समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।" निर्माण कार्य में राशि की कमी न आए, इसके लिए उन्होंने मौके पर ही अतिरिक्त 5 लाख रुपए और देने की घोषणा की, जिसका समाज के लोगों ने हर्षध्वनि के साथ स्वागत किया।


​नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि विधायक जैन का विधानसभा के हर परिवार से आत्मीय रिश्ता है। उन्होंने जो भी वादे विभिन्न समाजों से किए थे, उन्हें मंगल भवनों के निर्माण के जरिए पूरी प्रतिबद्धता से निभाया जा रहा है।

समाज ने जताया आभार

​भूमिपूजन के इस अवसर पर ताम्रकार समाज के पदाधिकारियों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल, निकेश गुप्ता, पार्षद डाली सोनी, डब्बू साहु सहित ताम्रकार समाज के वरिष्ठ सदस्य धन्नालाल,सुनीत ताम्रकार, लखनलाल, उमाशंकर, रज्जू ताम्रकार सुनील, शिवराम, संतोष ताम्रकार, विजय ताम्रकार, सुबोध ताम्रकार एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Share:

Sagar: नवजात शिशु की मृत्यु का मामला: तीन सदस्यीय जांच दल गठित : प्रसव के दौरान डॉक्टर ने नहीं किया उचित इलाज

Sagar: नवजात शिशु की मृत्यु का मामला: तीन सदस्यीय जांच दल गठित : प्रसव के दौरान डॉक्टर ने नहीं किया उचित इलाज



तीनबत्ती न्यूज| 25 अप्रैल 2026

सागर
: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार डॉ. प्रतिभा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ,सागर 
 के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच हेतु समिति गठित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जौरा नरयावली निवासी श्रीमती रीना राजपूत के प्रसव के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा समय पर उचित उपचार नहीं दिए जाने के कारण गंभीर लापरवाही सामने आई, जिससे नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। 

ये करेंगे जांच

समिति में डॉ. सचिन मलैया, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग, डॉ. ब्रजेश यादव, जिला चिकित्सालय सागर तथा श्री प्रवीण दुबे, नायब तहसीलदार सागर ग्रामीण को शामिल किया गया है।
गठित दल को निर्देशित किया गया है कि वह मौके पर पहुंचकर दल प्रभारी के मार्गदर्शन में शिकायत के बिंदुओं के अनुसार विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करें।
Share:

Sagar Crime: अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा: शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटने वाला पति गिरफ्तार

Sagar Crime: अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा: शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटने वाला पति गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 25 अप्रैल,

2026

​सागर: सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम बोमा खजूरा में हुए जघन्य हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर फरार हुए क्रूर आरोपी मोहन गौड़ को रहली पुलिस ने घेराबंदी कर विजयपुरा के जंगलों से दबोच लिया है।

नींद में ही उतार दिया मौत के घाट

​घटना 23 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोपी मोहन गौड़ (31 वर्ष) अपनी पत्नी देवकी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। वारदात के दिन जब पत्नी सो रही थी, तब शराब के नशे में धुत मोहन ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के परिजन बलराम गौड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया था।

जंगलों में पुलिस ने बिछाया जाल, 'ऑपरेशन विजयपुरा' सफल

​वारदात को अंजाम देकर आरोपी घने जंगलों में छिप गया था। वह पुलिस को छकाने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल और SDOP प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने मोर्चा संभाला। पुलिस की टीम ने दुर्गम पहाड़ियों और जंगलों में घंटों सर्चिंग की। सटीक मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विजयपुरा के पास आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म, खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद

​पकड़े जाने के बाद पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी मोहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

​इनकी रही मुख्य भूमिका:इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने में रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा, बलेह चौकी प्रभारी हरिसिंह तोमर, प्रआर. अमित चौबे, आरक्षक सतीश, विनय पथरोल और चालक सुनील दुबे की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।

____________________

सच्ची खबर सबसे पहले

www.teenbattinews.com



____________________________________

Share:

वित्तीय स्वावलंबन से आत्मनिर्भर होंगे स्थानीय निकाय : वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ▪️बैठक में सांसद, विधायक व महापौर से लिया फीडबैक

वित्तीय स्वावलंबन से आत्मनिर्भर होंगे स्थानीय निकाय : वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया

▪️बैठक में सांसद, विधायक व महापौर से लिया फीडबैक



तीनबत्ती न्यूज| 25अप्रैल, 2026

सागर: जिले के नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज सागर में छठवें राज्य वित्त आयोग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोग के अध्यक्ष  जयभान सिंह पवैया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से विकास और वित्त के नए समीकरणों पर विस्तृत मंथन हुआ।

------------

पूरा वीडियो देखने क्लिक करे

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बोले चार बच्चे पैदा करे और एक RSS को समर्पित कर दे

--------------

बता दें कि राज्य वित्त आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-l और 243-Y के तहत गठित एक संवैधानिक निकाय है, जो हर 5 साल में पंचायतों और नगरपालिकाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करता है। यह राज्य सरकार को स्थानीय निकायों (पंचायतों/नगर निगम) के बीच करों के बंटवारे, अनुदान सहायता और उनकी वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए सिफारिशें करता है।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

खरगोन में BEO को #रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने

-----------------

अध्यक्ष श्री पवैया और सदस्य  के. के. सिंह,  वीरेंद्र कुमार ने सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा की। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि बिना किसी संकोच के जमीनी वित्तीय बाधाओं, राजस्व संग्रहण की समस्याओं और जनता की वास्तविक जरूरतों को आयोग के समक्ष रख सकें।


आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित रहे बैठक के मुख्य बिंदु: ग्रांट से 'रेवेन्यू जनरेशन' की ओर 

बैठक को संबोधित करते हुए श्री पवैया ने कहा कि स्थानीय निकायों को अब सरकारी अनुदान के बजाय आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने निकायों को स्वयं के आय के स्रोत विकसित करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे छोटे-छोटे कार्यों के लिए शासन के भरोसे न रहें।

अध्यक्ष ने कहा कि 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियमों का मूल उद्देश्य सत्ता और वित्त का विकेंद्रीकरण था। पंचायतों और निकायों को आर्थिक रूप से इतना सक्षम होना चाहिए कि वे अपने क्षेत्र के विकास का रोडमैप खुद तय कर सकें।

बैठक में जनप्रतिनिधियों से लिया गया सीधा फीडबैक

बैठक में क्षेत्र के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी सेवाओं, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सीवेज निकासी की स्थिति, विकास कार्यों के लिए प्राप्त राशि और स्थापना व्यय (वेतन-भत्ते) के अनुपात का संतुलन आदि विषयों पर चर्चा की गई।

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने ग्रामीण क्षेत्रों के वित्तीय सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने नगरीय विकास और राजस्व वृद्धि की चुनौतियों को रेखांकित किया। विधायक शैलेंद्र जैन ने अमृत योजना के क्रियान्वयन, पाइपलाइन के कारण क्षतिग्रस्त हुई रोड के रेस्टोरेशन, वाटर सप्लाई, नगर निगम के रेवेन्यू कलेक्शन के लिए जिस सर्वे के माध्यम से छूटे हुए घरों को जोड़ने, संपत्ति कर के भुगतान हेतु प्रोत्साहन स्कीम जैसे मुद्दों को लेकर अपने सुझाव रखे। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने नरयावली विधानसभा में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, कॉलोनी निर्माण की बात रखते हुए सुझाव रखा कि कॉलोनाइजर्स, कमर्शियल एस्टैब्लिशमेंट, दुकानों आदि के माध्यम से पंचायत के आय के स्रोत में वृद्धि हो। उन्होंने सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली में आत्मनिर्भरता की बात भी रखी। देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी और जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत ने पंचायती राज संस्थाओं को सीधे फंड हस्तांतरण और आवंटन प्रक्रिया के सरलीकरण के सुझाव दिए।


बैठक के दौरान आयोग ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं, प्राप्त राशि का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने, राजस्व का अधिक हिस्सा ऐसी संपत्तियों के निर्माण में लगाया जाने जो भविष्य में निकाय के लिए आय का जरिया बन सकें। राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए टैक्स वसूली और संपत्ति कर जैसे स्रोतों के संग्रहण में तकनीक का उपयोग कर पारदर्शिता और दक्षता लाने का भी सुझाव दिया गया।

बैठक में श्री पवैया ने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को आयोग की आगामी रिपोर्ट में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक स्थानीय सरकारें वित्तीय रूप से सशक्त और स्वायत्त नहीं होंगी, तब तक अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना सुगम नहीं होगा।


Share:

सागर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हाथ ठेलो को कराया शिफ्ट : अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

सागर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हाथ ठेलो को कराया शिफ्ट : अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई 


तीनबत्ती न्यूज|25 अप्रैल 2026

सागर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम सागर ने राहतगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे संचालित हो रहे 13 हाथठेलों को हटाकर ब्रिज के नीचे निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराया है।

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क किनारे लगे हाथठेलों को कराया शिफ्ट

---------------

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर अतिक्रमण टीम ने राहतगढ़ बस स्टैंड से तीन मढ़िया तक अभियान चलाया। यहां सड़क किनारे फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा हाथठेले लगाए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक शैलेन्द्र जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए


------------

कार्रवाई के दौरान टीम ने संबंधित हाथठेला संचालकों को समझाइश देते हुए वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित किया। साथ ही अन्य व्यापारियों को भी चेतावनी दी गई कि वे मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

------------

पूरा वीडियो देखने क्लिक करे

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बोले चार बच्चे पैदा करे और एक RSS को समर्पित कर दे

--------------

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के प्रमुख बाजारों का नियमित निरीक्षण किया जाए और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सामग्री जब्ती एवं चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात सुगम बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share:

BEO को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लोकायुक्त ने: अतिथि शिक्षक का वेतन जारी करने के एवज में मांगी रिश्वत

BEO को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लोकायुक्त ने: अतिथि शिक्षक का वेतन जारी करने के एवज में मांगी रिश्वत


तीनबत्ती न्यूज:  25 अप्रैल 2026

खरगोन : खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए झिरन्या ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके ज्योति नगर स्थित निवास से ट्रैप किया गया।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

खरगोन में BEO को #रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने

-----------------

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता सुभाष बर्डे (निवासी अनकवाड़ी, तहसील भगवानपुरा) ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी सेवंती बर्डे, जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक हैं, उनका नवंबर 2025 का वेतन अनुमोदन लंबित था।आरोप है कि BEO प्रभात परमार्थी ने वेतन स्वीकृत कराने के बदले 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

------------

पूरा वीडियो देखने क्लिक करे

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बोले चार बच्चे पैदा करे और एक RSS को समर्पित कर दे

--------------


ऐसे हुआ ट्रैप

शिकायत का सत्यापन होने के बाद 25 अप्रैल को लोकायुक्त इंदौर ने ट्रैप टीम गठित की। जैसे ही आरोपी ने अपने घर पर रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई मेंउप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान,आरक्षक आशीष शुक्ला,रामेश्वर निगवाल, चंद्रमोहन बिष्ट,अनिल परमार आशीष आर्य शामिल रहे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive