Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सान्निध्य में हुआ सेवादल का मासिक ध्वजारोहण

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सान्निध्य में हुआ सेवादल का मासिक ध्वजारोहण 


तीनबत्ती न्यूज: 26 अप्रैल, 2036

सागर। हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले जिला कांग्रेस शहर सेवादल परिवार के राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की श्रृंखला में इस बार अप्रैल माह का आयोजन अटल पार्क में संपन्न हुआ। यह शहर सेवादल परिवार का 82 वां ध्वजारोहण कार्यक्रम रहा, जो भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ेंभीषण गर्मी का असर: सागर में कक्षा 8 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी : 9वीं-12वीं की कक्षाएं सुबह संचालित

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजा सेन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जो केवल नेता नहीं बल्कि परिवर्तन के प्रतीक बन जाते हैं। कर्पूरी ठाकुर ऐसे ही जननायक थे, जिन्हें ‘आम आदमी का नेता’ कहा जाता है और जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में भाजपा की विचारधारा देश के बहुलवादी स्वरूप के लिए चुनौती बन रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी और भाजपा को अपने मंसूबों में सफल नहीं होने देगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा किया गया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस परिवार के मदन सोनी, विठ्ठल पांडे, श्रीमती शिवरानी कोरी एवं सुधीर सोनी के निधन पर सभी सेवादल सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 27 अप्रैल से 03 मई 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय


ये हुए शामिल

इस अवसर पर राजाराम सरवैया, राकेश राय, हरिश्चंद्र सोनवार, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, शरद पुरोहित, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, महेश अहिरवार, प्रवीण यादव, लल्ला यादव, अंकुर यादव, अमर श्रीवास्तव, कृष्णकांत अहिरवार, हरप्रसाद अहिरवार, उमेश यादव, गोपी यादव, राजू सेन, राजकुमार, रामशंकर सेन, मदनलाल सेन, अभिनव पाटकर, आराध्या पाटकर, विराज यादव, अमन सौदागर, जैनुल सौदागर, जाहिद सौदागर, दुर्गेश सेन, अनन्या सेन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive