Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: अवैध मुरम उत्खनन पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ का जुर्माना ▪️समय पर न चुकाने पर दो करोड़ का होगा जुर्माना : कलेक्टर की कार्यवाही

Sagar News: अवैध मुरम उत्खनन पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ का जुर्माना

▪️समय पर न चुकाने पर दो करोड़ का होगा जुर्माना : कलेक्टर की कार्यवाही



तीनबत्ती न्यूज: 30 दिसंबर, 2025
सागर
 : कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया। साथ ही अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन (रॉयल पैलेस के पास, तहसील व जिला-सागर) को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया कि प्रकरण में नियत सुनवाई पर समक्ष में उपस्थित होकर खनिज के अवैध उत्खनन के संबंध में समाधानकारक उत्तर दस्तावेजी साक्ष्य सहित पेश करें तथा म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 18 (4) के तहत् उक्त तालिका में दर्शित कुल शास्ति राशि का  विधिवत भुगतान कर प्रकरण का प्रशमन करावें अन्यथा की स्थिति में म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 18 (6) के तहत उप-नियम (2) में विहित कुल शास्ति की दोगुनी रकम अधिरोपित की जावेगी।


जैसीनगर का मामला

अनुविभागीय अधिकारी जैसीनगर जिला सागर ने प्रतिवेदन के माध्यम से अवगत कराया कि मौजा बांसा तहसील जैसीनगर स्थित भूमि ख.नं. 693 (शासकीय छोटा घास भूमि) रकबा 1.07 है, से अजय बिल्डकॉन के द्वारा बांसा-सरखड़ी रोड़ निर्माण हेतु खनिज मुरम मात्रा 9775 घ.मी. बिना सक्षम अनुमति के उत्खनन की गयी है। वादग्रस्त भूमि शासकीय चरागाह दर्ज है तथा वादग्रस्त भूमि ख.नं. 693 में पूर्व से तालाब नुमा आकृति थी उसी में से मुरम का उत्खनन किया गया है।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यार्थियों के साथ खेला कैरम : किया स्कूल का निरीक्षण

विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यार्थियों के साथ खेला कैरम : किया स्कूल का निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर। एस.आई.आर. अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन शासकीय माध्यमिक शाला, मोहन नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बी.एल.ओ. से चर्चा कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं शैक्षणिक वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। गेम्स पीरियड के समय कैरम खेल रही छात्राओं के साथ उन्होंने कुछ समय कैरम खेला और खेल के नियमों के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता एवं टीम भावना जैसे गुणों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


विधायक श्री जैन ने शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं से चर्चा कर विद्यालय की दर्ज संख्या एवं उपस्थित संख्या की जानकारी ली तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक, श्री नितिन सोनी, श्री जुगल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष श्री अमित बैसाखिया, श्री अंशुल हर्षे, श्री बालकिशन सोनी, श्री चक्रेश चौधरी सहित शाला के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:

एलीवेटेड कॉरिडोर पर दोनों ओर जाली लगाने का कार्य शुरू: मेयर ने किया निरीक्षण : समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने तथा घाटों की सफाई कराने के निर्देश

एलीवेटेड कॉरिडोर पर दोनों ओर जाली लगाने का कार्य शुरू: मेयर ने किया निरीक्षण : समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने तथा घाटों की सफाई कराने के निर्देश 


तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर :   महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की पहल पर नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक सागर झील पर बने एलीवेटेड कॉरिडोर पर जाली लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य लंबे समय से एलिवेटेड कारीडोर पर हो रही दुर्घटनाओं एवं नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही चिंताओं को ध्यान में रखकर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहा है।  

सोमवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एलिवेटेड कारीडोर पहुंचकर जाली लगाने के कार्य का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता से किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसका ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने तालाब  का निरीक्षण कर घाटों की सफाई कराने के निर्देश दिए।


महापौर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, एलीवेटेड कॉरिडोर पर जाली लगने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि लोग अधिक सुरक्षित एवं निश्चिंत होकर इस मार्ग का उपयोग कर पैदल भी चल सकेंगे। नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह  महत्वपूर्ण कार्य नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे आने वाले समय में सागर के नागरिकों को एक सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि विगत कई माह से एलीवेटेड कॉरिडोर पर दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल था। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि कॉरिडोर के दोनों ओर जाली लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों की इस जनहितकारी मांग को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने बजट में प्रावधान करवाकर एम.आई.सी. की बैठक में विषय को रखा तथा उसे नगर निगम परिषद की बैठक में स्वीकृति हेतु भेजा। 

नगर निगम परिषद की बैठक में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से एलीवेटेड कॉरिडोर पर जाली लगाने के प्रस्ताव को पारित किया और परिषद की स्वीकृति के उपरांत नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए जाली लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जाली एलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर लगाई जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना या  तालाब में व्यक्ति के नीचे गिरने की आशंका को तक रोका जा सकेगा।इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी भी उपस्थित थे।

Share:

नगर निगम सागर के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं : गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू, हनुमानजी सरकार को सौंपा ज्ञापन

नगर निगम सागर के  कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं : गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू, हनुमानजी सरकार को सौंपा ज्ञापन 


तीनबत्ती न्यूज:   29 दिसंबर 2025

सागर: नगर निगम कर्मचारियों को विगत तीन माह से वेतन न मिलने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे शहर की स्वच्छता एवं विकास कार्यों में निरंतर ईमानदारी से सेवाएं देने के बावजूद वेतन से वंचित हैं, जो कि कर्मचारियों के साथ अन्याय है। ऐसी गंभीर स्थिति नगर निगम में पिछले 23 वर्षों में पहली बार उत्पन्न हुई है।

बैठक के उपरांत कर्मचारियों ने गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया और इसकी शुरुआत सोमवार शाम 5 बजे तीनबत्ती स्थित हनुमानजी सरकार को ज्ञापन सौंपकर की गई।

कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष श्री हरेंद्र खटीक ने बताया कि आंदोलन के अंतर्गत कर्मचारी प्रतिदिन शाम को विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियां करेंगे। इनमें नागरिकों से भीख मांगना, रामधुन, शंख-झालर के साथ सड़कों पर निकलना तथा जनप्रतिनिधियों को फूल भेंट कर अपनी पीड़ा से अवगत कराना शामिल रहेगा।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार है ।तीन माह का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए। नगर निगम कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए। नपीएस एवं जीपीएफ की राशि समय पर संबंधित खातों में जमा की जाए।प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।कर्मचारियों का नियमितीकरण शीघ्र किया जाए।लंबित एरियर्स का भुगतान किया जाए।बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने आंदोलन में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं होतीं, तब तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से गांधीवादी तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

Share:

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की बीना रिफाइनरी परियोजनाओं की समीक्षा

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की बीना रिफाइनरी परियोजनाओं की समीक्षा


तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर: सागर सांसद एवं भारत सरकार की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की Consultative Committee की सदस्य डॉ. लता वानखेड़े ने बीपीसीएल बीना रिफाइनरी पहुँचकर विस्तार परियोजनाओं, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स निवेश, पर्यावरणीय अनुपालन, रोजगार सृजन और स्थानीय जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा बैठक का नेतृत्व किया।  डॉ. वानखेड़े ने बताया की बीना रिफाइनरी के विस्तार से देश की ईंधन मांग पूर्ति और आयात निर्भरता में कमी आएगी।  उन्होंने परियोजना की गति को लेकर टाइमलाइन, कार्य प्रगति, ठेका-प्रक्रिया, व्यय स्थिति, और प्रमुख माइलस्टोन पर क्रमवार चर्चा की।

प्रदूषण नियंत्रण अनिवार्य

पर्यावरणीय अनुपालन पर सांसद की महत्वपूर्ण सुझाव दिए बैठक में सबसे संवेदनशील मुद्दों में ZLD (Zero Liquid Discharge), वायु उत्सर्जन नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट निपटान, भू-जल प्रदूषण, कृषि भूमि पर प्रभाव और ग्रामीणों की शिकायतें शामिल रही। सांसद ने स्पष्ट कहा प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन एक विकल्प नहीं अनिवार्यता है। उन्होंने अधिकारियों से ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों, खराब पानी निकासी, पास के जलस्रोतों के रासायनिक परीक्षण, और कृषि भूमि की उत्पादकता से संबंधित सभी गंभीर विषयों पर चर्चा की। विस्तार परियोजनाओं के चलते बढ़े भारी वाहनों के दबाव से कई ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। सांसद ने निर्देश दिया जहाँ सड़कें टूटी हैं वहाँ मरम्मत की समयबद्ध योजना बनाकर प्रस्तुत की जाए। विकास स्थानीय जीवन के लिए समस्या न बने, यह ध्यान रखा जाए।

सांसद ने कहा कि रिफाइनरी स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का स्तंभ है प्राथमिकता क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलना चाहिए, इसके लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए। ”बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, अतिक्रमण, शिकायतों का जवाब, नोटिस कार्रवाई, और ग्रामीण जनप्रतिक्रिया जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सांसद ने प्रमुखता से अपनी बात रखी और कहा “किसान और ग्रामीण सिर्फ लाभार्थी नहीं — वे विकास की रीढ़ हैं। उनकी शिकायतो को प्राथमिकता से लिया जाए” उन्होंने कहा विकास की रफ्तार, पारदर्शिता की कठोरता और जनता के प्रति जवाबदेही — तीनों एक साथ चलेंगी तभी यह निवेश क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा।” सांसद ने समापन में जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा “यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि विकास के हर कदम की जानकारी और जवाबदेही जनता तक पहुँचे। बीना रिफाइनरी का विस्तार सिर्फ परियोजना नहीं  यह मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।”

 

Share:

Sagar News : अब सीधे कलेक्टर से साझा करें अपनी समस्या : कलेक्टर संदीप जीआर ने और सुलभ किया प्रशासन ▪️ अधिकृत नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट जारी हुए

Sagar News : अब सीधे कलेक्टर से साझा करें अपनी समस्या : कलेक्टर संदीप जीआर ने और सुलभ किया प्रशासन 

▪️ अधिकृत नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट जारी हुए


तीनबत्ती न्यूज:  29 दिसंबर 2025 
सागर: जिले के नागरिकों और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने के लिए सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने नई पहल की है। जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने हमेशा से ही स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

संपर्क के आधिकारिक तरीके

सागर के नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से कलेक्टर कार्यालय तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं:
आधिकारिक लैंडलाइन/CUG नंबर: जिला प्रशासन के आधिकारिक नंबर मोबाइल 6269110133,
 07582-221900 (कार्यालय) पर संपर्क किया जा सकता है। नागरिक अपनी सुझाव , शिकायतें लिखित में 
dm-sagar@mp.gov.in पर भेज सकते हैं।

सोशल मीडिया 

सागर जिला प्रशासन के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल 

और फेसबुक पेज :  https://www.facebook.com/collectorsagar?mibextid=ZbWKwL 
के माध्यम से भी अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।

जनसुनवाई
हर मंगलवार कलेक्ट्रेट कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में नागरिक कलेक्टर से प्रत्यक्ष संवाद कर सकते हैं।कलेक्टर कार्यालय द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक तौर पर जारी किए गए नंबरों पर ही भरोसा करें।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

Sagar News: मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण :कमियां मिली, होंगे नोटिस जारी : औषधि प्रशासन की कार्रवाई

Sagar News: मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण :कमियां मिली,  होंगे नोटिस जारी : औषधि प्रशासन की कार्रवाई



तीनबत्ती न्यूज:  29 दिसंबर 2025 
सागर: कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशन में औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

इनका हुआ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान गढ़ाकोटा स्थित तनवीर मेडिकल में बिल बुक उपलब्ध पाई गई, परंतु नियमानुसार संधारित नहीं पाई गई। इसी प्रकार दवाई दोस्त मेडिकल स्टोर में भी बिल बुक पाई गई, किंतु नियमों के अनुरूप संधारित नहीं की गई, साथ ही शेड्यूल-H1 रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं पाया गया। गढ़ाकोटा के ग्राम परासिया में स्थित दुर्गा मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में शेड्यूल-H1 रजिस्टर एवं केस मेमो संधारित नहीं पाए गए। वहीं ग्राम परासिया के ही अशोक मेडिकल स्टोर से PHENSYDYL DX कफ सिरप के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

मेडिकल स्टोर्स मिले बंद

निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स मौके पर बंद पाए गए, जिनमें कटारे मेडिकल स्टोर, पलक मेडिकल स्टोर, श्री हरदेव मेडिकल स्टोर, श्री राम मेडिकल एवं नायक मेडिकल शामिल हैं। उक्त प्रतिष्ठानों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त समस्त मेडिकल स्टोर्स संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना बिल के कोई भी शेड्यूल दवाओ का क्रय विक्रय न करें, एक्सपायरी दवाइयाँ काउंटर पर न रखें, फिजिशियन सैंपल काउंटर पर न रखें, 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी कफ सिरप विक्रय न करें। उक्त समस्त कार्यवाही का प्रतिवेदन बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। औषधि प्रशासन द्वारा जनहित में इस प्रकार की निरीक्षण कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 

Share:

सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव 29 जनवरी को

सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव 29 जनवरी को

तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर : डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के संगठन "सागर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ" की विगत दिवस साधारण सभा जीबीएम की बैठक संघ की अध्यक्ष डॉ. रूपाली सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

इतिहास विभाग में संपन्न संघ की इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा जनवरी में होने वाले संघ के चुनावों हेतु नियुक्त चुनाव अधिकारी प्रो. अस्मिता गजभिये ने साधारण सभा को बताया कि संघ के चुनाव 29 जनवरी 2026 को होंगे। जिसका समस्त सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया ।

15 जनवरी तक संघ की सदस्यता होगी

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक संघ की सदस्यता खुली रहेगी।  16 जनवरी को चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा। चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद सदस्यता नहीं होगी, चुनाव गुप्त मतदान एवं बेलेट पद्धति से होंगे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए आदर्श आचार संहिता जारी की जाएगी।

संघ की सचिव अभिलाषा दुर्गवंशी ने साधारण सभा के समक्ष अन्य विचार बिन्दु प्रस्तुत कर सहमति/अनुमोदन प्राप्त किया जिसमें प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय में कार्यरत कुछ शिक्षक साथियों द्वारा संघ के नाम, पता के परिवर्तन करने के विचार को सदस्यों के सम्मुख रखा जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय दिया कि अब जो भी परिवर्तन किये जायें वह चुनावों के पश्चात् निर्वाचित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों द्वारा ही करना उचित होगा अभी करने से सारी चुनावी प्रक्रिया पटरी से उतर जायेगी। 

संघ के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मटसेनिया ने पिछले चार वर्षों में विश्वविद्यालय में नियुक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के स्वागत में होने वाले समारोह की चर्चा की।  उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को हमारे वरिष्ठ प्रो. अशोक अहिरवार देख रहे हैं । जनवरी के दूसरे सप्ताह में यह आयोजन संपन्न होगा। सूटा की इस साधारण सभा को विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं निदेशक शैक्षणिक गतिविधियां प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत, प्रोफेसर उत्सव आनंद, प्रोफेसर केशव टेकाम, डॉ. अनिल तिवारी विभागाध्यक्ष दर्शन विभाग, डॉ. अलीम अहमद खान ने सराहा एवं इसी तरह लोकतांत्रिकता के दायरे में अपने आयोजनों / अभियानों को रखें रहने की प्रशंसा की। 

ये हुए शामिल 

साधारण सभा की इस बैठक मे पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विभिन विभागों के शिक्षकगण जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. कल्पतरू दास, डॉ एम एस कर्णा, डॉ. सुप्रभा दास, डॉ. लोकेश उइके, डॉ. अरविंद गौतम, डॉ. रामहेत गौतम, डॉ. आर.बी. अनुराग, डॉ. वंदना विनायक, डॉ. संजय बरोलिया, डॉ. आफरीन खान, डॉ. पुष्पिता रावत, डॉ. अवधेश तोमर, डॉ. राहुल स्वर्णकार, डॉ. अभिषेक कुमार प्रजापति, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. धनंजय वी. सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सराफ, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. के.बी. जोशी, डॉ. चिट्टी बाबू, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. प्रवीण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive