जय श्री राम
मैं पंडित अनिल पांडे, आज आपको 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।
परंतु साप्ताहिक राशिफल के पहले मैं श्री हनुमान जी की जय का नारा लगाना चाहूंगा और आपको यह बताना चाहूंगा कि श्री हनुमान जी अपने भक्तों के रक्षक हैं। उनसे प्रार्थना है कि एक गुरु की तरह वे मुझ पर ज्ञान की वर्षा करें। श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि आप मुझ पर श्री गुरु जी के समान कृपा कीजिए। इस संबंध में हनुमान चालीसा की चौपाई है:
जय जय जय हनुमान गोसाईं ।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥
यह भी पढ़ें: बंडा कांड के बाद सागर में तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की सख्त कार्रवाई
इन चौपाइयों के संपुट पाठ करने से ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
"नाशै रोग हरै सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
आइए, अब मैं आपको 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक के सप्ताह के राशिफल के बारे में बताऊंगा। परंतु राशिफल के पहले मैं आपको इस सप्ताह में ग्रहों के गोचर के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।
यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप • युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल
ग्रह गोचर (14 से 20 सितंबर 2026)
- गुरु: कर्क राशि
- शुक्र: तुला राशि
- बुध: कन्या राशि
- वक्री शनि: मीन राशि
- राहु: कुंभ राशि
- सूर्य: प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा तथा 17 तारीख की रात 11:37 से कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
- मंगल: प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे तथा 18 तारीख को दिन के 3:03 से कर्क राशि में गोचर करेंगे।
राशिवार राशिफल
♈ मेष राशि (Aries)
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के सुंदर-सुंदर प्रस्ताव आएंगे। विंशोत्तरी दशा ठीक होने पर विवाह तय भी हो सकता है। संतान से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं, परंतु सफल नहीं होंगे। भाग्य से मामूली लाभ मिल सकता है। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा।
- शुभ तारीखें: 14 और 15 तारीख विभिन्न कार्यों के लिए उपयोगी हैं। बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
- उपाय: प्रतिदिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ दिन: मंगलवार।
♉ वृष राशि (Taurus)
इस सप्ताह भाई-बहनों से संबंध ठीक रहेगा। संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य के कारण सफलता मिल सकती है। दुर्घटनाओं से नुकसान नहीं होगा, परंतु शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें।
- उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ दिन: शनिवार।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
यह सप्ताह संतान के लिए उत्तम रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। छात्रों को सफलताएं प्राप्त होंगी। भाई-बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे तथा धन आने की संभावना है। कर्मचारी और अधिकारियों को थोड़ा सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करें।
- शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख सफलता के लिए मददगार हैं। 16, 17 और 18 तारीख को कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है।
- उपाय: प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
- शुभ दिन: रविवार।
♋ कर्क राशि (Cancer)
इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क न लें। भाग्य के स्थान पर अपने कर्मों पर विश्वास रखें। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाई-बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।
- शुभ तारीखें: 14, 15 और 16 तारीख लाभदायक हैं। 19 और 20 तारीख को कार्यों के प्रति सचेत रहें।
- उपाय: प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।
- शुभ दिन: सोमवार।
♌ सिंह राशि (Leo)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में कोई अच्छा कार्य होगा, जिसमें काफी धन व्यय हो सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है, प्रयास जारी रखें। व्यापारियों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थोड़ा सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए, सफलताएं मिलेंगी। भाग्य से विशेष आशा न रखें, कर्म पर विश्वास करें। शत्रुओं को थोड़े ही प्रयास से पराजित कर सकते हैं।
- शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख उपयोगी हैं। 16, 17 और 18 तारीख को थोड़ा सतर्क रहें।
- उपाय: प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें।
- शुभ दिन: रविवार।
♍ कन्या राशि (Virgo)
यह सप्ताह सामान्यतः आपके लिए अच्छा रह सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा फल देने वाला होगा—धन की प्राप्ति होगी और व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। संतान से थोड़ी मदद मिल सकती है और कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
- शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख फलदायक हैं। 16, 17 और 18 तारीख को भाइयों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।
- उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें।
- शुभ दिन: रविवार।
♎ तुला राशि (Libra)
यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में सावधानीपूर्वक धन व्यय करने पर सफलता मिल सकती है। भाग्य के स्थान पर कर्म पर विश्वास करें।
- शुभ तारीखें: 14 और 15 तारीख की दोपहर तक का समय अनुकूल है। 16 तारीख की दोपहर से 17 और 18 तारीख तक धन के मामले में सतर्क रहें।
- उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं मंगलवार को मंदिर में जाकर विशेष रूप से 3 बार वाचन करें।
- शुभ दिन: शनिवार।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस सप्ताह धन आने का अच्छा योग है। प्रयास करने पर व्यापार में बहुत अच्छा लाभ होगा। सामान्य तौर पर व्यापारियों को लाभ मिलेगा और भाग्य से भी मदद मिलेगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।
- शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख कार्यों के लिए परिणामदायक हैं। बाकी दिनों में सावधानी बरतें।
- उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टकम का पाठ करें।
- शुभ दिन: रविवार।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
यह सप्ताह अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बहुत उत्तम है। कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और धन लाभ भी होगा। व्यापारियों के लिए भी सप्ताह ठीक है। भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। लंबी यात्रा का योग बन सकता है।
- शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख शुभ व लाभप्रद हैं। 16, 17 और 18 को कचहरी के कार्यों में अधिक प्रयास के बाद सफलता मिल सकती है।
- उपाय: प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
- शुभ दिन: रविवार।
♑ मकर राशि (Capricorn)
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मकर राशि के जातकों को भाग्य से काफी मदद मिल सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाई-बहनों के साथ संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं। अविवाहित जातकों को विवाह के नए संबंध प्राप्त हो सकते हैं।
- शुभ तारीखें: 14, 15 और 16 की दोपहर तक का समय लाभप्रद है। 16 की दोपहर से 17 और 18 तारीख को धन के प्रति सावधान रहें। 19 और 20 तारीख को सतर्कता बरतें।
- उपाय: प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ दिन: शुक्रवार।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
इस सप्ताह भाग्य अद्भुत रूप से आपकी मदद करेगा। धन आने का योग बन सकता है। दुर्घटनाओं से बचाव होगा। पेट से संबंधित कोई रोग है तो उसमें लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा और धन लाभ में कमी रह सकती है।
- शुभ तारीखें: 14, 15, 19 और 20 तारीख ठीक-ठाक हैं। 16, 17 और 18 तारीख को कार्यालय के कार्यों में बहुत सतर्कता बरतें।
- उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।
- शुभ दिन: शनिवार।
_________
देखे वीडियो
सीएम डॉ मोहन यादव बोले : आरोपी का शार्ट इनकाउंटर किया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
_________
♓ मीन राशि (Pisces)
इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम गति से चलेगा और काफी लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य से भी मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से सतर्क रहें। संतान से अच्छी मदद मिल सकती है। व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक है, परंतु अधिकारियों को नुकसान हो सकता है; अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें।
- शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख प्रभावशाली हैं। 14 और 15 तारीख को सचेत रहें। 16, 17 और 18 तारीख को भाग्य के स्थान पर कर्म पर विश्वास रखें।
- उपाय: प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
- शुभ दिन: रविवार।
ध्यान दें: यह सामान्य भविष्यवाणी है। यदि आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्यवाणी जानना चाहते हैं, तो मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवा सकते हैं।
मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:
पंडित अनिल कुमार पांडेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर (मध्य प्रदेश)
पिन कोड: 470004
मोबाइल नंबर: 8959594400