बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बेटिबचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम,छात्राओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

बेटिबचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम,छात्राओं के स्वास्थ्य की हुई जांच 
सागर ।  महिला एवं बाल विकास परियोजना सागर शहरी क्रं.1 द्वारा मोराजी स्कूल के पास महिला विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। लालिमा योजना अंतर्गत स्वास्थ्य षिविर एवं पास्को एक्ट कार्यषाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला विद्यालय की 200 छात्राये सम्मिलित हुई।
उक्त कार्यक्रम में छात्राओं की स्वास्थ्य जॉच, हीमोग्लोबिन जॉच, कर मास्टर हेल्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बालिकाओ को पुरूस्कार भी वितरण किये गये। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत, परियोजना अधिकारी सोनम नामदेव, परियोजना अधिकारी विजय जैन, पर्यवेक्षक रजनी बारोलिया, वीणा स्थापक, शषि साहू, सुधीरा श्रीवास्तव, एवं महिला विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति नीरजा दुबे उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive