बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महंगाई ,बेरोजगारी व जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ 5 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई ,बेरोजगारी व जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ  5 अगस्त को कांग्रेस का  प्रदर्शन

★ 9 से 15 अगस्त तक शहर भर में निकाली जाएंगी भारत जोड़ो पदयात्राएं



सागर। देश में बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी अग्निपथ योजना में युवाओं से खिलवाड़ तथा जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ आगामी 5 अगस्त शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तीन मढिया पर जंगी प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही 9 15 अगस्त तक शहर भर में भारत जोड़ो पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
                   यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। इसके अंतर्गत दोपहर 2 बजे तीन मढिया से वरिष्ठ नेताओं की अगुआई में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा आजादी के 75 वें वर्ष में 9 से 15 अगस्त तक शहर के अलग अलग हिस्सों में भारत जोड़ो पदयात्राएं निकाल कर राष्ट्रीय एकता व आजादी के मूल्यों का प्रसार किया जाएगा। प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने केंद्र सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेश की सभी इकाइयों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उक्त जंगी प्रदर्शन कर तीखा विरोध दर्ज़ कराने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक का संचालन डॉ दिनेश पटेरिया तथा आभार प्रदर्शन दीनदयाल तिवारी ने किया।
                       इस बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद रिचा सिंह सुलेखा राय बब्बू यादव ताहिर खान नीलोफर चमन अंसारी सुरेंद्र सुहाने विजय साहू सुरेंद्र चौबे गोवर्धन रैकवार महेश जाटव राकेश राय जितेंद्र सिंह चावला सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पप्पू गुप्ता महेश अहिरवार मीना पवन पटेल नरेश वाल्मीकि कल्लू पटेल गोपाल तिवारी शैलेंद्र तोमर शौकत अली जितेंद्र रोहन भैयन पटेल मुकेश खटीक लक्ष्मीनारायण सोनकिया अवधेश तोमर वीरेंद्र वाल्मीकि नाथूराम चौधरी मनसींग चौधरी गंगाराम मेम्बर हरिश्चंद्र सोनवार ज़मीर गब्बर पठान अभिषेक पाठक फिरदोष कुरैशी शैलेश अकेला बिल्ली रजक नरेंद्र मिश्र सुधा रजक प्रदीप जैन कुल्फी रोहित मांडले अभिषेक तिवारी इम्तियाज हुसैन दुलीचंद सकवार अलीम खान तज्जू अमोलसिंह राजपूत रमाकांत यादव समेत वरिष्ठ नेताओं पीसीसी के स्थानीय पदाधिकारियों पार्षद दल जिला ब्लॉक मंडलम व सेक्टर पदाधिकारियों सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई समस्त विभाग प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारियों सभी पार्षद प्रत्याशियों समेत कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर सफल बनाने का संकल्प लिया।                              
                             
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive