Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर फसलें लहराते हुए जमकर किया प्रदर्शन◾भाजपा सरकार का किसान व जन विरोधी चेहरा उजागर : सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर फसलें लहराते हुए जमकर किया प्रदर्शन

◾भाजपा सरकार का किसान व जन विरोधी चेहरा उजागर : सुरेन्द्र चौधरी


सागर। भाजपा सरकार की अन्नदाता किसान व जनविरोधी नीतियों तथा नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के किसानों के साथ फसल क्षति की राहत राशि वितरण में किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ, छावनी केण्ट क्षेत्र में वर्षों से रह रहे सैकडों परिवारों को बेदखली के नोटिस दिए जाने के विरोध में सैकडों कांग्रेसियों ने म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सागर कलेक्ट्रेट पर फसले लहराते हुए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पूर्व बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण एवं मकरोनिया के तत्वाधान में स्थानीय पहलवान बब्बा मंदिर के समीप से एकत्रित होकर भाजपा सरकार की अन्नदाता किसान व छावनी केण्ट वासी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां महामहीम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

 प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार अन्नदाता किसानों को फसल क्षति की राहत राशि के वितरण में भेदभाव कर रही है। जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि विगत दिवस सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई फसल क्षति की राहत राशि के वितरण में नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के हजारों किसान राहत राशि से वंचित हुए है। श्री चौधरी ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के छावनी केण्ट क्षेत्र में पीढि दर पीढि वर्षों से रह रहे सैकडों परिवारों को छावनी प्रशासन द्वारा दोहरी नीति अपनाते हुए बेदखली के नोटिस दिए जा रहे है जिससे भाजपा सरकार का छावनी केण्ट वासी व अन्नदाता किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। श्री चौधरी ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के किसानों को पर्याप्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाकर उनकी बर्बाद हुई फसलों की फसल क्षति की राहत राशि का वितरण किया जावे तथा छावनी क्षेत्रवासियों को दिए गए बेदखली के नोटिस तत्काल निरस्त किए जाकर उन्हें नगर निगम व ग्राम पंचायतों की तरह आवासीय पट्टे दिए जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जावे अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी अन्नदाता किसान व छावनी केण्ट वासियों को उनका हक दिलाने उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। 


प्रदर्शन का संचालन एवं ज्ञापन का वाचन युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ खान ने किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह चावडा, देवेन्द्र कुर्मी, शरद पुरोहित, प्रहलाद पटैल, राकेश राय, मुकुल पुरोहित, शरद राजा सेन, बाबू सिंह यादव, सिन्टू कटारे, गोवर्धन रैकवार, विजय साहू, राहुल चौबे, राजा बुन्देला, पुष्पेन्द्र सिंह, ऋषभ जैन, आर.आर. पाराशर , रमाकांत यादव, अशपाक सैयद, मुकेश खटीक, दीपक दुबे, धनसिंह अहिरवार, बी.डी. पटैल, ब्रजेन्द्र नगरिया,सुरेन्द्र करोसिया, अभिनव मिश्रा, मनोज पवार, ठाकुरदास कोरी, रवि सोनी, अमोल सिंह, दीपक कुर्मी, संदीप चौधरी, अबरार सौदागर, एम.आई. खान, राजेश श्रीवास, कोमल सिंह, अजय अहिरवार, जैद खान, रोहित वर्मा, समीर खान, हर्षबर्धन कुर्मी, संदीप यादव, रामबाबू, सौरभ लोधी, मुकेश सूर्यवंशी, दीप्ति चौधरी, मुल्ले चौधरी, अक्षत कोठारी,मोहन अहिरवार, सरफराज पठान, कदम सिंह, सत्यभान सिंह, भूपेन्द्र कुर्मी, नंदकिशोर भाती, असलम मंसूरी, कमल जैन,राहुल जैन, नरेन्द्र सेठी राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत,राहुल खरे, सहिन्द्र राठौर, इदरीश खान, बाबू खान, बहादुर लोधी,खिलान सिंह, भैयाराम, रामअवतार सिंह, अच्छेलाल चौधरी, एड. वीरेन्द्र चौधरी, गुडडू रैकवार, अमोल सिंह, चंगे चौधरी, हरप्रसाद पटैल, फरीद खान, अब्बू ठाकुर, अभीजीत ठाकुर, जयकुमार अहिरवार, राजेन्द्र सिंह, अकबर राईन, बिहारी कुर्मी, संदीप कुमार, राकेश अहिरवार, संदीप यादव, सहित अनेकों कांग्रेसजन  मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive