बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भारत जोड़ो यात्रा : म.प्र.में प्रवेश की पूर्व संध्या पर कांग्रेसजनों ने की प्रार्थना सभा

भारत जोड़ो यात्रा : म.प्र.में प्रवेश की पूर्व संध्या पर कांग्रेसजनों ने की प्रार्थना सभा 


सागर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश की पूर्व संध्या पर कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश  सह समन्वयक एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय शनिदेव मन्दिर में भजन कीर्तन करते हुये संकट मोचन श्री हनुमान जी से प्रार्थना कर अन्य प्रदेशों की भांति मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा के सफ़लतम सम्पन्न होने की कामना की। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह चावला, मुन्ना विश्वकर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, राम मनोहर रावत, रूपम उमाहिया, कमल जैन,मुकेश खटीक, जयदीप तिवारी, मदन सेन,मोनू राजपूत, नाथूराम चौधरी, एड. वीरेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र करोसिया, राजेश श्रीवास, गंगाराम केमले, रोहित वर्मा,पवन केशरवानी,दीपक कुर्मी, कल्याण सिंह,पवन जाटव, नेता पटेल आदि मौजूद थे साथ ही भारत जोड़ो यात्रा शोसल मीडिया के जिला समन्वयक अशरफ खान,जिला कांग्रेस के महामंत्री इम्तियाज हुसैन, एम.आई खान, अंसार खान, नियाज अहमद, अफजल खान आदि ने भी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कामना की।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive