बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बी.टी.आई.आर.टी. का राज्य एवं नोडल स्तरीय खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

बी.टी.आई.आर.टी. का राज्य एवं नोडल स्तरीय खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

तीनबत्ती न्यूज: 25 नवंबर,2023
सागर : आर.जी.पी.व्ही. भोपाल द्वारा वर्तमान में विभिन्न खेलों की राज्य एवं नोडल स्तरीय स्पर्धाऐं आयोजित की जा रही है। इन स्पार्धाओ में बी.टी. आई.आर.टी. के विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन कर अपना व संस्था का नाम रोशन कर रहे है। हाल ही में एस.आई.आर.टी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिग स्पर्धा में संस्था के खिलाड़ियो ने एक स्वर्ण, एक रजत व दो कास्य पदक हासिल किये। 

शिवम विश्वकर्मा ने स्वर्ण, रामअवतार साहू ने एक रजत व सुखदेव तिवारी एवं रितिक रजक ने कॉस्य पदक हासिल कर अपना व संस्था का गौरव बढ़ाया। शुभम विश्वकर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए हुआ।

सागर नोडल की नोडल स्तरीय क्रिकेट एवं बास्केटबाल स्पर्धाओं में बी.टी. आई.आर.टी. की टीम चैंपियन बनी दोनो स्पर्धाओं के फायनल में बी.टी.आई. आर.टी. में आई.जी.ई.सी. को पराजित किया। संस्था के खिलाड़ियो के शानदार प्रदर्शन के लिये संस्था की ओर से आर.जी.पी.व्ही. के सागर नोडल अधिकारी श्री समर्थ जैन एवं संस्था के खेल अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुर्मी का विशेष योगदान रहा है। 
इन उपलब्ध्यिों पर संस्था के रजिस्ट्रार तरूण कुमार सिंह, डिप्लोमा विंग के प्राचार्य डॉ. सुजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले एवं सचिव इंजी. सत्येन्द्र जैन ने हार्दिक बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँदी।


"एक भारत श्रेष्ठ भारत" अभियान के अंतर्गत एक्सचेंज प्रोग्राम हेतु बी.टी.आई.आर.टी. के छात्र त्रिवेन्द्र सेन का चयन

 आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा "एक भारत श्रेष्ठ भारत" अभियान के अंतर्गत म.प्र. एवं पश्चिम बंगाल के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम "युवा संगम फेज तीन" में संस्था के विद्यार्थी त्रिवेन्द्र सेन (ई.सी.ई., पांचवा सेमेस्टर) का चयन हुआ है। वे आई.आई.आई.टी. डी.एम. जबलपुर से मध्यप्रदेश के दल में सम्मिलत होकर आई.आई.टी. खड़गपुर पश्चिम बंगाल प्रस्थान करेगा। इस कार्य हेतु म.प्र. से 2331 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिसमें से मात्र 47 विद्यार्थी विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों से चयनित है


 इनमें संस्था के त्रिवेन्द्र सेन का नाम भी शुमार है। युवा संगम अनेकता एवं एकता को प्रदर्शित करता है। इस योजना के अंतर्गत, पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क एवं संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाजों इत्यादि का बखूबी आदान-प्रदान होता है पूर्व में आयोजित युवा संगम में भी संस्था के विद्यार्थी सम्मिलत होते रहे है। त्रिवेन्द्र की इस उपलब्धि पर उसका परिवार एवं संस्था हर्षित एवं गौरवान्वित है। इस उपलब्धि पर संस्था के रजिस्ट्रार तरूण कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले एवं सचिव इंजी. सत्येन्द्र जैन ने हार्दिक बधाईयाँ एवं शुभकामनाऐं दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive