Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बीएमसी में HbA1c मशीन का शुभारंभ: डायबिटीज की जाँच अब होगी आसान

बीएमसी में HbA1c मशीन का शुभारंभ: डायबिटीज की जाँच अब होगी आसान


तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर, 2025

सागर: बीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए आज मधुमेह (Diabetes) की सटीक जाँच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण HbA1c मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीन के आने से अब मरीजों को पिछले दो - तीन महीनों के औसत शुगर लेवल की सटीक जानकारी मिल सकेगी, जो बीमारी के सही प्रबंधन के लिए अनिवार्य है।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को  बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रयोगशाला में मधुमेह (Diabetes) के मरीजों हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण जाँच — HbA1c मशीन का आगाज़ हुआ। इस मशीन का लोकार्पण कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. अरोड़ा, डॉ. अमर गंगवानी, डॉ अनेकांत जैन, डॉ उमेश पटेल , डॉ अश्वनी सोनकर ,डॉ रचिश चौपड़ा ,लैब टेक्नीशियन कविता जायसवाल तथा एचएएल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस सुविधा के प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे मरीजों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

विभाग अध्यक्ष डॉ आरके अरोरा ने कहा कि HbA1c जाँच मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रक्त में शुगर के स्तर का मात्र तत्काल नहीं बल्कि पिछले 2–3 महीनों का औसत नियंत्रण दर्शाती है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि यह जांच डॉक्टरों को रोगियों की बीमारी के नियंत्रण का सटीक आकलन करने, उपचार की प्रभावशीलता जानने तथा आगे की उपचार योजना तय करने में बड़ी सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर डीन डॉ पीएस ठाकुर ने कहा कि इस आधुनिक एवं अत्याधुनिक जांच सुविधा के प्रारंभ होने से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आने वाले मधुमेह रोगियों को बेहतर, सटीक तथा विश्वसनीय जांच उपलब्ध होगी तथा उनके उपचार प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक आधार मिलेगा। यह सुविधा मरीजों के लिए एक बड़ी राहत और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में सराहनीय पहल है।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

बीटीआईआरटी कॉलेज में Dhoot Transmission Pvt Ltd का कैंपस प्लेसमेंट आयोजित

बीटीआईआरटी कॉलेज में Dhoot Transmission Pvt Ltd का कैंपस प्लेसमेंट आयोजित

तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर, 2025

सागर:  बीटीआईआरटी कॉलेज में Dhoot Transmission Pvt Ltd द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों का पेपर एवं इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अधिकारी  संतोष जैन घड़ी, चेयरमैन, डॉ सत्येंद्र जैन, सचिव, डॉ तरुण कुमार सिंह, रजिस्टर, डॉ वीरेश फुसकेले, प्राचार्य, डॉ सचिन चौधरी, एडवाइजर, शेख शाहिद, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, भूपेंद्र नामदेव, आशीष साहू, दीपक रैकवार, हर्षिता, आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

Dhoot Transmission Pvt Ltd एक प्रतिष्ठित कंपनी है जो वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और कंट्रोलर्स, ऑटोमोटिव स्विचेस, पावर कॉर्ड्स, ऑटोमोटिव केबल्स, कनेक्टर्स सुरक्षा और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देता है।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

बीटीआईआरटी कॉलेज सिरोंज में वीर बाल दिवस का आयोजन

बीटीआईआरटी कॉलेज सिरोंज में वीर बाल दिवस का आयोजन



तीनबत्ती न्यूज:  26 दिसंबर 2025 

सागर:  बीटीआईआरटी कॉलेज सिरोंज में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री संतोष जैन घड़ी, सचिव डॉ सत्येंद्र जैन, रजिस्टर डॉ तरुण कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ वीरेश फुसकेले, एनएसएस अधिकारी शेख शाहिद, रामू मिश्रा, गजेंद्र सिंह परमार, जावेद खान, पुनीत शुक्ला, भूपेंद्र नामदेव, दीपक रैकवार, भानु कुर्मी, आदि स्टाफ उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह के दोनों बच्चों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बारे में जानकारी दी गई। चेयरमैन संतोष जैन घड़ी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "गुरु गोविंद सिंह के साहसी पुत्रों का बलिदान हमें प्रेरित करता है। आइए, हम उनके आदर्शों को अपनाएं और देश के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लें।"

वीर बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, साहस और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देना है। यह दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार साहसी पुत्रों के बलिदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

Sagar News : फांसी के फंदे पर झूलते मिले मां और उसके दो मासूम बेटों के शव


Sagar News : फांसी के फंदे पर झूलते मिले मां और उसके दो मासूम बेटों के शव


तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर, 2025

सागर : सागर जिले के रहली क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव फांसी के फंदे पर घर के अंदर लटके मिले। महिला का पति और जेठ खेत से घर लौटे तो पूरी घटना का पता चला।

घटना गुरुवार रात रहली के मैनाई गांव की है। मृत महिला के जेठ ब्रजेश लोधी ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई राजेश (मृतका का पति) खेत में सिंचाई करने गए थे। रात करीब पौने 10 बजे वे घर लौटे। दोनों अपने-अपने कमरों की तरफ गए ही थे कि अचानक राजेश के चिल्लाने की आवाज आई। ब्रजेश दौड़कर भाई के कमरे में पहुंचा तो देखा कि बहू रचना (32), भतीजा ऋषभ (5) और छोटा भतीजा राम (2) अलग-अलग फंदे पर लटके हुए। पुलिस ने शव का आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

फंदे काटकर उतारा

भाइयों ने आनन-फानन में रस्सियां काटकर तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। यह हत्या है या आत्महत्या अभी इसकी जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि दरवाजा भी खुला हुआ था।




Share:

खेलना हार नहीं, खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक : सांसद डॉ लता वानखेड़े ▪️सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्‍य समापन

खेलना हार नहीं, खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक : सांसद डॉ लता वानखेड़े

▪️सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्‍य समापन


तीनबत्ती न्यूज: 25 दिसंबर, 2025

सागर: सिटी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का गुरुवार को भव्य गरिमामय और ऐतिहासिक समापन हुआ। जैसे ही मंच से विजेता खिलाड़ियों के नाम पुकारे गए, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट, भारत माता की जय के नारों और खुशी से गूंज उठा। ।

समारोह में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि, कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने की । जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री भूपेन्‍द्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक हरिसिंह सप्रे, विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, विधायक निर्मला सप्रे, जिला भाजपा अध्‍यक्ष श्‍याम तिवारी, नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, संभाग आयुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी.आर., जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, पूर्व विधायक नारायण प्रसाद कबीर पंथी, हरवश सिंह राठौर, गृहस्‍थ संत पं. केशव गिरी जी महाराज, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी अनिल तिवारी, विधानसभा स्तर के समस्त प्रभारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


दीप प्रज्वलन और मार्चपास्ट से हुआ शुभारंभ 

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्‍वती व भारत रत्‍न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद दीपक मेमोरियल स्कूल के छात्रों द्वारा भव्य मार्चपास्ट निकाला गया। मार्चपास्ट में खिलाड़ियों और एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कदमताल की एकरूपता और बच्चों का जोश देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।


प्रधानमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री का वर्चुअल संदेश 

समारोह अतिथियों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का वर्चुअल संदेश देखा और सुना। संदेश में खेलों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की बात कही। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेल को जीवन का हिस्सा बनाने और देश के लिए गौरव लाने का आह्वान किया।

खेल हार-जीत नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम’:  डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े


स्वागत भाषण में सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें गिरना नहीं, बल्कि गिरकर उठना सिखाता है। मैदान में हार जाना असफलता नहीं है, असली हार तब होती है जब हम प्रयास करना छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि इस सांसद खेल महोत्सव में कोई हारने वाला नहीं है, यहां खड़े सभी खिलाड़ी भविष्य के विजेता हैं। उन्होंने कहा कि सागर की धरती ने अनेक ऐसे खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मार्शल आर्ट खिलाड़ी सोहेल खान, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य, मलखंब खिलाड़ी रुचि पाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने यहीं से शुरुआत कर आज देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का साकार रूप बताते हुए कहा कि ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने गांव-गांव और शहर-शहर की प्रतिभाओं को मंच दिया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल अधोसंरचना और खिलाड़ी कल्याण योजनाओं की भी उन्होंने सराहना की।


विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान 

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। सांस्‍कृतिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं मलखंब प्रतियोगिता में बच्चों के अद्भुत करतबों ने सभी को हैरान कर दिया। खिलाड़ियों के संतुलन, शक्ति और कौशल की हर किसी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा आंठो विधानसभाओं की 240 टीमों के विजेता, उपविजेता खिलाडि़यों को ट्रॉफी, मेडल व शील्‍ड प्रदान किये गए साथ हि खेल महोत्‍सव में भाग लेने वाले खिलाडि़यो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया।

कार्यक्रम में रामेश्‍वर नामदेव, मुकेश तिवारी, रविसिंह ठाकुर, कैलाश चौरसिया, उमेश सिंह केवलारी, आशालता सिलाकारी, निकेश गुप्‍ता, विक्‍की विजय गौतम, संतोष ठाकुर, मनीष नेमा का विशेष सहयोग रहा।



Share:

सौ करोड़ की लागत से बनेगा बुंदेलखंड का पहला आयुर्वेद महाविद्यालय व अस्पताल : निर्माण कार्य प्रारंभ, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण

सौ करोड़ की लागत से बनेगा बुंदेलखंड का पहला आयुर्वेद महाविद्यालय व अस्पताल :  निर्माण कार्य प्रारंभ, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 25 दिसंबर, 2025

सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के प्रयासों से सागर को आयुष एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिल रही है। परम पूज्य, समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से ₹100 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड का पहला 100 सीटर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका हैं।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के अधिकारियों व ठेकेदार से प्रगति की जानकारी ली और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। यह संस्थान 7.50 एकड़ भूमि (तिली माफी क्षेत्र) पर विकसित किया जा रहा है।

14 विभाग होंगे

प्रस्तावित महाविद्यालय में 14 अकादमिक विभाग एवं 100 बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल होगा, जहां पंचकर्म सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रारंभिक चरण में बीएएमएस व अन्य यूजी पाठ्यक्रम, आगे चलकर पीजी पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भी उपस्थित रहे। 

Share:

युवा शक्ति संगठन राजनीति करने के लिए नहीं राष्ट्र सेवा के लिए बनाया: आकाश सिंह राजपूत ▪️युवा शक्ति संगठन का प्रथम अधिवेशन संपन्न

युवा शक्ति संगठन राजनीति करने के लिए नहीं राष्ट्र सेवा के लिए बनाया:  आकाश सिंह राजपूत

▪️युवा शक्ति संगठन का प्रथम अधिवेशन संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 25 दिसंबर, 2025

सागर: भारत युवाओं का देश है इन युवाओं ने इतिहास बदला है इन्हीं युवाओं के बल पर मैं राष्ट्र सेवा करने के लिए निकला है युवा शक्ति संगठन राजनीति करने के लिए नहीं राष्ट्र सेवा करने के लिए बनाया है। यह बात आकाश सिंह राजपूत ने युवा शक्ति संगठन के प्रथम अधिवेशन के दौरान कहीं। उनहोंने कहा कि युवा शक्ति संगठन वह संगठन है जिससे जुड़कर युवा समाज परिवार, राष्ट्र की सेवा कर सकता है जिसको लेकर युवा शक्ति संगठन काम करेगी, व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण की सोच लेकर हम निकले हैं जिसमें आप हजारों युवाओं की संख्या बता रही है। यह संगठन अपनी सोच को साकार करेगा। 

आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन के मुख्य कार्यों में युवाओं को समाज से जोड़ना सामाजिक समरसता पर्यावरण अपनी धर्म संस्कृति के प्रति जागरूकता एवं सम्मान आपदा के समय युवाओं का अपने समाज के प्रति कर्तव्य जैसे रक्त दान, रोजगार, नवकरणी ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों सहित राष्ट्रीय एकता स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार प्रसार शिक्षा से लोगों को जोड़ना जैसे अनेक कार्य हमारा संगठन आप सभी के माध्यम से करेगा। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह प्रथम अधिवेशन उस महाकार्य का आगाज है जो राष्ट्र के लिए समर्पित रहेगा। हम सभी युवा व्यक्ति निर्माण से शुरूआत करके राष्ट्र निर्माण तक कार्य करेंगे। हमारे संगठन का आदर्श और मुख्य वाक्य है युवा शक्ति राष्ट्र भक्ति जिस पर हम सभी लोग कार्य करेंगे। हम किसी राजनैतिक सोच को लेकर नहीं चल रहे हम सिर्फ राष्ट्र सेवा की सोच को लेकर चल रहे हैं। कार्यक्रम में केन्द्रीय विश्वविद्यालय डाॅ. हरिसिंह गौर के कुलपति वाय.एस.ठाकुर ने कहा कि डाॅ. हरिसिंह गौर विदेशों में पढ़े और अपनी जन्म भूमि सागर लौटकर आये और उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई उसी तरह आकाश सिंह राजपूत भी गौर साहब के पद चिन्हों पर चल रहे हैं जो महा नगरों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अपनी मातृभूमि व अपने क्षेत्रवासियों के लिए कार्य करने के लिए राष्ट्र सेवा की सोच को लेकर युवाओं का यह संगठन खड़ा कर रहे हैं। 



इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रि गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जो व्यक्ति पेड़ लगाता है जरूरी नहीं कि उसके फल उसको खाने को मिले लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम पेड़ लगाना छोड़ दें। आपके द्वारा किये गये समाजहित, राष्ट्रहित के कार्यों का लाभ भले ही आपको ना मिले लेकिन इससे आपकी आने वाली पीड़ी जरूर लाभांवित होगी और आपको याद करेगी। श्री राजपूत ने युवा शक्ति संगठन के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि देश हमें सबकुछ देता है हमारा भी कर्तव्य है कि हम राष्ट्र के लिए कुछ दें। इसके लिए यह संगठन आपके पास बहुत अच्छा विकल्प है। शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ज्योति चौहान ने संगठन के युवाओं के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि संगठन के युवाओं को काम करने के लिए बहुत है एकत्रित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम में जैविक कृषि विशेषज्ञ आकाश चौरसिया ने कहा कि मल्टी लेयर की कृषि कार्य में सभी युवाओं को कार्य करना है ताकि शुद्ध अनाज लोगों तह पहुंचे और बीमारियों से लोग दूर रहें। रोटरी क्लब के मुकेश साहू ने कहा कि आकाश सिंह राजपूत का युवा शक्ति संगठन और रोटरी क्लब मिलकर जरूरतमंदों की सेवा करेंगे। रक्तदान के लिए युवा शक्ति संगठन तथा रोटरी क्लब हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. सुखदेव मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र सेवा को लेकर बनाया गया युवा शक्ति संगठन जनहित में नये आयाम और नये कीर्तिमान को स्थापित करे यह हम सबकी शुभकामनायें है क्योंकि युवाओं ने ही इतिहास बदला है और आप सभी लोग एक नया इतिहास रचेंगे। सत्यजीत सिंह ने संगठन को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शक्ति का सृजन महाभारत करने के लिए नहीं महान भारत के लिए किया जाये और यह संगठन महान भारत के लिए कार्य कर रहा है जिसके लिए हम सभी की ओर से बहुत शुभकामनायें है। 

इस अवसर पर बुंदेली लोकप्रिय शुभांशिता ठाकुर, सुनील लोधी के गीतों ने समा बांध दिया। ऊर्जावान बक्तव्यों तथा बुंदेली गीतों के बीच युवा शक्ति संगठन का प्रथम अधिवेशन संपन्न हुआ। 


इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, नर्मदा सिंह, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, हरनाम सिंह ठाकुर, धीरज सिंह औरिया, सत्यजीत सिंह बीना, प्रमोद पटैल, देवेन्द्र दुबे, के.के.नेमा, राकेश तिवारी, नीरज ठाकुर, संदीप सिंह, भगवतशरण, रघुराज सिंह, अरूण गौतम, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक जैन, अर्जुन पटैल, गोलू पड़रई, सनिल सिंह सहित जिले तथा जिले के बाहर से हजारों युवाओं की उपस्थिति में संगठन का प्रथम अधिवेशन हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Share:

श्रद्धेय अटल जी राजनेता के साथ राज ऋषि भी थे : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

श्रद्धेय अटल जी राजनेता के साथ राज ऋषि भी थे : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह



तीनबत्ती न्यूज: 25 दिसंबर, 2025

मालथौन। भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई राजनेता ही नहीं राज ऋषि भी थे। वे हम सभी के आदर्श हैं। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्व अटल जी के जन्मशताब्दी वर्ष के समापन दिवस एवं जयंती पर यहां आयोजित  अटल स्मृति पर्व एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने मालथौन में नवनिर्मित मार्केट का नाम अटल जी के नाम करने तथा मार्केट परिसर में 50 लाख की लागत से भारतरत्न स्व अटल जी की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संकल्प के अनुसार पुष्प माला, बुके से स्वागत नहीं कराते हुए कंबल, स्वेटर, साड़ी, बच्चों के उपयोग की शिक्षण सामग्री आदि सामानों से अपना स्वागत कराया और स्वागत में आई सामग्री को कार्यक्रम स्थल पर ही गरीब जरूरतमंदों व स्कूली बच्चों को वितरित कर दिया।


मालथौन के महाराणा प्रताप बसस्टेड प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी राजनीतिज्ञ नहीं थे,वे राजनेता और राज ऋषि थे। वह राजनेता थे राज ऋषि थे जो हमेशा समाज और  जनता के कल्याण के बारे में सोचते थे। एक योग्य व्यक्ति यदि प्रधानमंत्री बनता है तो हम सब के जीवन में कितना बदलाव आ सकता है अटल जी इसका उदाहरण है। मैं इसलिए कहता हूं कि यदि योग्य लोग राजनीति में आगे नहीं आएंगे तो आपका ही भविष्य खराब होने वाला है। राजनीति में चाहे सरपंच,पंच,जनपद सदस्य के पद पर भी हमेशा अच्छे लोगों को चुनना चाहिए। अच्छा व्यक्ति अगर आपका प्रतिनिधि बनेगा तो आपके जीवन में परिवर्तन आएगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया।




उन्होंने कहा कि अटल जी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की, उन्होंने देश में पहली बार फसल बीमा योजना लागू की । अटल जी ने ही नदी जोड़ो योजना शुरू की थी और भारत की पहली नदी जोड़ो केन-बेतवा परियोजना अपने बुंदेलखंड से शुरू हुई है। इसका लाभ पूरे बुंदेलखंड को मिलेगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अटल जी कहते थे कि बड़ी नदियों का पानी छोटी नदियों में डालो, छोटी नदियों का पानी और छोटी नदियों में डालो तो 12 महीने देश के हर नदी नाले में पानी रहेगा कभी पानी का संकट देश में नहीं आएगा।


उन्होंने कहा कि देश में बहुत पहले परमाणु बम बन गया था पर किसी प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं होती थी कि परमाणु परीक्षण कर पाए। वे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से डरते थे। लेकिन अटल जी ने कहा यह देश की सुरक्षा का सवाल है हम दुनिया के किसी प्रतिबंध का परवाह नहीं करेंगे। उन्होंने परमाणु परीक्षण करके देश को दिखा दिया और पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देख लिया। आज भारत दुनिया के तीसरे नंबर की शक्ति हो गई। प्रतिबंध लगाए गए तो अटल जी ने कहा भारत किसानों का देश है हमारे यहां अनाज के गोदाम भरे पड़े हैं, जितने प्रतिबंध लगाना है लगा दो हमारे देश में कोई भूखा नहीं रहेगा। हमारे देश में परमाणु परीक्षण के समय गरीबों को उन्होंने राशन और अनाज देने का काम किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 1980 में मुंबई में मैं भी उस अधिवेशन में था जिसमें भारतीय जनता पार्टी बनी। 1980 में भारतीय जनता पार्टी का अधिवेशन हुआ और उसमें अटल जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। तब अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। सन् 1984 में जिस पार्टी के सिर्फ दो सांसद थे आज वह पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। श्रद्धेय अटल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय और नरेंद्र मोदी जी जैसे ऐसे महान नेताओं को आप दुनिया की किसी  पार्टी में नहीं।


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद 8 जनवरी 2026 को पहली बार खुरई विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। उनका एतिहासिक स्वागत खुरई विधानसभा क्षेत्र की विशिष्ट परंपरा से होगा। इसके लिए प्रत्येक परिवार से एक प्रतिनिधि 8 जनवरी को खुरई में आयोजित स्वागत रैली और सभा में पहुंचना चाहिए।

मालथौन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन आकाश जैन सीपुर ने किया। कार्यक्रम के मंच पर क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, अनिल पाराशर, अरविंद लोधी,नीतेश यादव, राजपाल सिंह राजपूत, रवीन्द्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी, लक्ष्मी लोधी,  नगरपालिका अध्यक्ष खुरई श्रीमती नन्नी बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, जयंत सिंह बुंदेला, श्रीमती अनीता धर्मेंद्र अहिरवार, दुर्ग सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह लोधी, रामछायरी, ओमप्रकाश कुर्मी घोरट जितेन्द्र सिंह धनोरा,  नीतिराज पटेल, राजेन्द्र यादव, वीरेंद्र सिंह दरी,, मनोज राय, इन्दकुमार राय, वीर सिंह यादव, महेश पाराशर बन्टी राजपूत,  सनत साहू, कोमल यादव, सिरनाम सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, भीकम यादव, निरंजन सिंह राजकुमार अहिरवार अर्चना जैन निशा नागदेव मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive