Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत कर जनता की आवाज को बुलंद करने में सहायक होगा : सरत राऊत ▪️अध्यक्ष के लिए उम्र का बंधन नहीं, संगठनात्मक योग्यता जरूरी : चौ. राकेश चतुर्वेदी

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पार्टी को  संगठनात्मक रूप से मजबूत कर जनता की आवाज को बुलंद करने में सहायक होगा :  सरत राऊत 

▪️अध्यक्ष के लिए उम्र का बंधन नहीं, संगठनात्मक योग्यता जरूरी  : चौ. राकेश चतुर्वेदी


तीनबत्ती न्यूज : 11 जून ,2025

 सागर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मार्गदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के रूप में एक रणनीतिक और व्यापक पहल शुरू की है। इस अभियान का उद्देश्य निचले स्तर से नए नेतृत्व को उभार कर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करना है। 

 यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सरत राऊत ने आज यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वे पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के संगठन सृजन अभियान को साकार रूप देने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आज यहां पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी तथा मनोज कपूर भी यहां पहुंचे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ग्रामीण अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, जिला शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी व अवधेश तोमर तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव भी विशेष रूप से मौजूद थे।

संगठन ही सर्वोपरि

केंद्रीय पर्यवेक्षक सरत राऊत ने आगे कहा कि यह अभियान कांग्रेस की मूल विचारधारा सामाजिक न्याय, समावेशिता, और जन-केंद्रित विकास को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान कांग्रेस को न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत करेगा, बल्कि जनता की हर आवाज को बुलंद करने में भी सहायक होगा। 

उम्र का बंधन नहीं : राकेश सिंह

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पीसीसी के पर्यवेक्षक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला, ब्लॉक, और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक गतिशील और समन्वित बनाकर संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में काम शुरू किया गया है। जिसके तहत स्थानीय नेतृत्व को प्रोत्साहित कर  कार्यकर्ताओं को जवाबदेही के साथ सशक्त बनाया जाएगा।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है। पार्टी में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जा रहा है। प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ भोपाल में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 3 जून को किया था। उसके बाद हुई । उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के लिए 45 साल अधिकता उम्र का बंधन नहीं है। जिला अध्यक्षों के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं है केवल योग्यता ही पैमाना है। योग्य व्यक्तियों को जिला अध्यक्ष बनाया जायेगा।

पट्ठों वाली कांग्रेस नहीं ,कार्यकर्ताओं की कांग्रेस बनेगी


राकेश सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दशकों  में संगठन में कमियां आई। हिस्सा बात हो गए थे। मीडिया,प्रबुद्ध जनों सहित जनता की आवाज है कि कांग्रेस संगठन मजबूत करे । राहुल गांधी और कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी हकीकत जानने के लिए यह अभियान शुरू किया है। अब निचले स्तर से संगठन मजबूत बनाया जायेगा। जिला अध्यक्ष सीधे एआईसीसी से जुड़े रहेंगे और इनके फैसले को निर्णायक बनाया जायेगा। कांग्रेस में अब पठ्ठा  वाद नहीं चलेगा।संगठन सृजन अभियान से महिलाओं, युवाओं, किसानों, और कमजोर वर्गो समेत समाज के सभी वर्गों को जोड़कर उन्हें समावेशी मंच प्रदान किया जाएगा।

______________

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की


___________


उन्होंने कहा कि अनुशासन की बात करने वाली भाजपा में अब सब कुछ चल रहा है। बीजेपी में विधायक दल की राय से मुख्यमंत्री नहीं बनते है।पर्चियों से बनते है। जिले के संगठन प्रभारी तथा पीएससी के पर्यवेक्षक मनोज कपूर ने कहा कि यह अभियान सागर में युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने का सुनहरा अवसर है। हमारी कार्यान्वयन रणनीति में डिजिटल प्रचार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, और सामुदायिक संवाद को शामिल किया गया हैं, जो पार्टी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी बनाएंगे। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ-स्तरीय संगठन निर्माण कर प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता समूह का गठन किया जाएगा। बूथ स्तर पर मतदाता जागरूकता और स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित गतिविधियाँ को संचालित किया जाएगा। इसके तहत गाँवों और शहरी क्षेत्रों में जनसभाएँ, चौपाल, और रैलियाँ आयोजन किया जाएगा। सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन और प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा नए और मौजूदा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया के उपयोग से पार्टी की पहुंच को बढ़ाना तथा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर जागरूक करना मुख्य लक्ष्य रखे गए हैं।

 जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने चर्चा के दौरान कहा कि सागर जिला, मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहाँ ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के सामने कई सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में संगठन सृजन अभियान के तहत सागर में किसानों की समस्याओं जैसे उचित मूल्य, सिंचाई, और ऋण माफी पर ध्यान देना, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दों को उठाना, साथ ही युवाओं को पार्टी में सक्रिय भूमिका देना, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, और आर्थिक स्वतंत्रता के लिए विशेष कार्यक्रम को लेकर लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं।

 अंत में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि इस पत्रकार वार्ता में मीडिया के माध्यम से संगठन सृजन अभियान का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इस अभियान को सागर और मध्यप्रदेश में प्रभावी बनाने में पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जा सके। 

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण में विशाल बैठक सम्पन्न 


▪️पार्टी और कार्यकर्ताओं नें मुझे खूब सम्मान दिया-राजकुमार पचौरी और आनंद अहिरवार 


जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में अखिल भारतीय  कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक  पूर्व मंत्री उड़ीसा सरत राउत एवं प्रदेश काँग्रेस के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिँह चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में संगठन, सृजन अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने अभियान को गांव-गांव और घर-घर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।  इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री सरद राऊत ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में बूथ स्तर तक जाकर काम होगा। इसमें हर एक वर्ग के व्यक्ति को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया में व्यक्ति की संगठन के प्रति निष्ठा,ईमानदारी और कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष करने बाला महत्वपूर्ण रहेगा। जनता के हितों की लड़ाई के लिए व्यक्ति को जेल भी जाना पड़े तो तैयार रहे।


जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं नें मुझे खूब सम्मान दिया, आगे पार्टी का जो आदेश होगा करुँगा। यदि पार्टी में नया अध्यक्ष बनेगा  तो उसके लिए भी मेरा पूरा सहयोग रहेगा।जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी ने मुझे भरपूर अवसर दिए आगे जैसा पार्टी आदेश करेंगी वैसा करेंगे।कार्यक्रम का संचालन जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर नें किया।आभार शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे नें व्यक्त किया।




 ये हुए शामिल

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभु सिंह ठाकुर सुनील जैन नारायण प्रजापति तरवर सिंह लोधी  माधवी चौधरी, राहुल चौबे,पी पी नायक इंदर सिँह यादव,ज्योति पटेल जीवन पटेल,रमाकांत यादव,आसु भाईजान,मुकुल पुरोहित, आशीष ज्योतिषी, बाबूसिंह यादव,विजय साहू,अमन लोधी,अशोक पापेट, अंकेश जैन, विक्रम सिँह राजपूत,  सतीश यादव, इंद्रभूषण तिवारी,शशिमोहन तिवारी,महेंद्र सिगोनिया,रीतेस रोहित नें आपने सुझाव व्यक्त किये।  इस अवसर पर जिले से आए समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस जनो  की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम उपरांत सागर शहर विधानसभा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पर्यवेक्षक  गण नें बन टू बन मुलाकात की।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive