Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: महेश जाटव शहर और भूपेंद्र सिंह मोहासा बने ग्रामीण जिला अध्यक्ष

SAGAR: महेश जाटव शहर और भूपेंद्र सिंह मोहासा बने ग्रामीण जिला अध्यक्ष 



तीनबत्ती न्यूज : 16 अगस्त ,2025

सागर:  लंबे इंतजार के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के जिलों में नए कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा को बनाया गया है।  इसके पहले राजकुमार पचौरी शहर और पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 


यह भी पढ़े: बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर से नवजात बच्चा चोरी : पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद: सीसीटीवी में दिखी महिला बच्चा ले जाते

युवक कांग्रेस , सेवादल  अब कांग्रेस अध्यक्ष बने महेश जाटव  

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश जाटव युवक कांग्रेस सागर के अध्यक्ष और नगरनिगम के पूर्व पार्षद रह चुके है। महेश वर्तमान में कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण अध्यक्ष है। वर्तमान में उनकी पत्नी गुरुगोविंद सिंह वार्ड से पार्षद हैं। जाटव कांग्रेस से पुराने कार्यकर्ता हैं।  उनके पिता स्व तुलसी राम जाटव भी कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद रह चुके है।



भूपेंद्र सिंह मोहासा लंबे समय से संगठन में सक्रिय

वहीं ग्रामीण अध्यक्ष की कमान भूपेंद्र सिंह मोहासा को सौंपी गई है। भूपेंद्र सिंह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारी रह चुके है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी के सदस्य और संगठन चुनावो में निर्वाचन अधिकारी भी रह चुके है। भूपेंद्र सिंह मोहासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के दामाद है। 

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए राय शुमार हुई थी।


__________________







______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive