बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा शासन भ्रष्टाचार घोटालों से भरा हुआ है सुनील जैन▪️ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जनसमस्याओं से रूबरू हुए कांग्रेस जन

भाजपा शासन भ्रष्टाचार घोटालों से भरा हुआ है सुनील जैन

▪️ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जनसमस्याओं से रूबरू हुए कांग्रेस जन


सागर 13 फरवरी । आज संपन्न हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत बालाजी मंदिर चौराहे से शुरू हुई अंबेडकर वार्ड में कांग्रेसियों ने घर जाकरकांग्रेसियों ने घर जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया साथ ही स्थानीय समस्याओ को देखा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार है जिसमे बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महंगाई में वृद्धि हुई है ।प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा जनता परेशान है और भाजपा अपने में मस्त है ।


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ब्लॉक प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने कहा कि भाजपा ने सागर में विनाश के अलावा कुछ नहीं किया चारो तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं ऐसे में किस बात की विकास यात्रा निकाली जा रही है समझ से परे है। ब्लॉक  प्रभारी विजय साहू ने कहा कि गरीबों की दुश्मन है ।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में प्रमुख रूप से  महापौर प्रत्याशी रही श्रीमती निधि जैन, कांग्रेस के  पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमितरामजी दुबे सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र रोहन प्रदीप पांडे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजा सेन बिल्ली रजक कुंजी लड़िया पवन पटेल चमन अंसारी दीपचंद बलराम जितेंद्र भैया राम नीरज आदि शामिल रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive