बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली :कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव के समक्ष लोग हुये पार्टी में शामिल▪️भाजपा ने जोड़ने का नही तोड़ने का काम किया : सुरेन्द्र चौधरी

नरयावली :कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव के समक्ष लोग हुये  पार्टी में शामिल

▪️भाजपा ने जोड़ने का नही तोड़ने का काम किया : सुरेन्द्र चौधरी

तीनबत्ती न्यूज : 08 नवंबर,2023
सागर: नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने बुधवार को ग्राम रतौना, नयाखेड़ा, बम्होरी डुंडर, गुड़ा, नरवानी, पिपरिया करकट, लिधौरा हाट आदि ग्रामों में सघन जन सम्पर्क किया। उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और क्षेत्र के लोगों का भारी जन समर्थन मिला। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम किया है। जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि नरयावली से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया के भाई डॉ हेमंत लारिया भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग भाजपा छोड़ कर नरयावली क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

 वही ग्राम रतौना व सदर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अजा.के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ.एस.पी सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । जिनका डॉ. सिंह ने तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

 जन सम्पर्क में मुख्य रूप से म.प्र.कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने चावला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह, अवदेश सिंह, एड. हरीश दुबे,डॉ हेमन्त लारिया,अशोक कुशवाहा, गुरमीत सिंह, राजेश उपाध्याय, प्रदीप राय, फिरदोष कुरैशी, अक्षय दुबे, जितेंद्र दुबे,सतेन्द्र मोहन दुबे, गोपाल तिवारी, मार्शल खान, नीलेश दुबे, जय किशोर मिश्रा, डॉ जीवन सेन, भरत साहू, विहारी कुर्मी, दिनेश कुर्मी,हरप्रसाद पटेल,लेखराज पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व क्षेत्र वासी मौजूद रहें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive