बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली : भाजपा सांसद प्रतिनिधि हुये कांग्रेस में शामिल : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया सघन जन संपर्क।

नरयावली : भाजपा सांसद प्रतिनिधि  हुये कांग्रेस में शामिल :  कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया सघन जन संपर्क।

तीनबत्ती न्यूज : 05 नवंबर,2023
सागर : नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने रविवार को नगर पालिका मकरोनिया के विभिन्न वार्डों में सघन जन सम्पर्क किया तथा कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्र के लोगों का भारी जन समर्थन मिला।


बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल

इस दौरान मकरोनिया में भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज राय,पं. गोलू पटेरिया ने अपने अनेकों साथियों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली जिनका कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। साथ ही कर्रापुर नगर में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत सिंह भैंसा,सुरेन्द्र सिंह,पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, राज कुमार कोरी, देव प्रशांत सिंह,प्रेम नारायण चौबे,देवेंन्द्र कुर्मी, दीपक दुबे, राजेश दुबे,रिक्की शर्मा, सतेन्द्र मोहन दुबे, अरविंद मिश्रा, अजय कुमार, आर.आर पारासर,आनंद सोलंकी, गोलू पचौरी, निकलंक जैन, सुनील सिंह, कमल चौधरी, मोनू राजपूत,रोशन अनुरागी, सोनू शुक्ला, शिवा पटैल, देशराज यादव, अंगूरी बाई आदि कांग्रेसजन व क्षेत्र वासी मौजूद थे।     
   


कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के पक्ष में किया जन सम्पर्क।

कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग सागर के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने नरयावली विधान सभा क्षेत्र के मकरोनिया चौराहे स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने की अपील की। 


इस दौरान कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष एड. शिवराज लड़ियां,प्रदेश उपाध्यक्ष एड. अंकलेश्वर दुबे, प्रदेश महामंत्री कमलेश ठाकुर,मार्शल खान,राकेश यादव,धनीराम नामदेव,रामगोपाल खटीक,जगन्नाथ लरिया, लोकेंद्र सिंह ठाकुर, सचिन तोमर,लव केस वर्मा,मुन्नालाल रोहित,बद्री प्रसाद चौधरी, शिव पटेल,असमत खान,महेंद्र राय आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive