बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राजकीय विश्वविद्यालय, राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने और कैंट के निगम में विलय पर चर्चा

राजकीय विश्वविद्यालय, राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने और कैंट के निगम में विलय पर चर्चा

तीनबत्ती न्यूज : 24 जनवरी,2024
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव और सागर संभाग के प्रभारी एसएन मिश्रा से मुलाकात कर सागर में विगत चार दिन पहले मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव द्वारा राजकीय विश्विद्यालय की स्थापना की घोषणा के परिपालन के संबंध में मुलाकात कर चर्चा की। इसी सत्र से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के संबंध में बात की। इसके अलावा उन्होंने राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने के प्रस्ताव की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने सागर के कैंट एरिया के नगर निगम में विलय के मुद्दे पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है माननीय प्रधानत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा अनुरूप पूरे देश में कैंट एरिया को नगरीय निकायों में विलय करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। ताकि कैंट एरिया के निवासियों को भी नगरीय निकायों की योजना का लाभ दिया जा सके। परंतु रक्षा संपदा अधिकारियों द्वारा अनेक सिविल एरिया को भी रक्षा क्षेत्र दिखाकर विलय से अलग किया जा रहा है। जिसके कारण वह क्षेत्र नगर निगम की योजनाओं आदि से वंचित रह जाएगा। इस विषय पर रक्षा मंत्रालय में मध्यप्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में एसीएस मिश्रा से समस्त सिविल क्षेत्र को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने की बात रखने के लिए आग्रह किया।
एसीएस मिश्रा ने विधायक जैन को बताया कि विश्विद्यालय के प्रथम सत्र को शुरू करने को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नए सत्र 2024-25 सत्र से ही प्रवेश प्रारंभ कर दिए जाएंगे। राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने के विषय को कैबिनेट के संज्ञान में लाकर बहुत जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। कैंट एरिया के विषय में चर्चा कर जल्द से जल्द विलय के लिए प्रयास किया जाएगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive