बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर को राजकीय विश्वविद्यालय मिलना डॉ.हरीसिह गौर को सच्ची श्रद्धांजलि है: श्रीकांत जैन

सागर को राजकीय विश्वविद्यालय मिलना सागर के प्रथम पूज्य डॉ. हरीसिह गौर को सच्ची श्रद्धांजलि है: श्रीकांत जैन

तीनबत्ती न्यूज : 21जनवरी,2024
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद सागर में राजकीय विश्वविद्यालय की मांग की लगातार की जा रही थी। 
इसके लिए विधायक शैलेंद्र जैन भी लंबे समय से प्रयारत थे उन्होंने इस मांग एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्माजी के सागर प्रवास के दौरान आयोजित जन आभार सभा में रखा। जिसे 
मान. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहज रूप से स्वीकारते हुए मंच से ही सागर में राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की। मान.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और विधायक शैलेंद्र कुमार जैन  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागर को राजकीय विश्वविद्यालय मिलना सागर के प्रथम पूज्य डॉ. हरीसिह गौर को सच्ची श्रद्धांजलि है। राजकीय विश्वविद्यालय सागर को सुनहरे सत्र की ओर अग्रसर करेगा। अब हमारा सागर देश के  उन चुनिंदा शहरों में शामिल होगा जिनमें केंद्रीय और राजकीय विश्वविद्यालय दोनो हैं। राजकीय विश्विद्यालय सागर को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नत करने में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं विभिन्न  रोजगार भी सृजित होंगे राजकीय विश्वविद्यालय से सागर ही नहीं बल्कि समूचे जिले और बुंदेलखंड के छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे वहीं अभिभावकों को भी इसका लाभ मिलेगा। राजकीय विश्वविद्यालय की घोषणा करते हुए डॉ हरीसिंह गौर की जन्मभूमि का कर्ज उनके मानस पुत्र बनकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने चुकाया है। यह राजकीय विश्वविद्यालय मात्र सागर के लिए विश्वविद्यालय नहीं है बल्कि सागर की अस्मिता से जुड़ा हुआ मामला है। सभी सागरवासी मान.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और विधायक शैलेंद्र जैन का आभार व्यक्त करते हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive