Editor: Vinod Arya | 94244 37885

गवर्नमेंट स्कूल के 200 साल पूरे होने के पर निकली पूर्व छात्रों की अविराम वाहन रैली : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया रैली का शुभारंभ

गवर्नमेंट स्कूल के 200 साल पूरे होने के पर निकली पूर्व छात्रों की अविराम वाहन रैली : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया रैली का शुभारंभ


तीनबत्ती न्यूज: 25 अक्टूबर, 2026

सागर। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपरपज स्कूल), वर्तमान में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा अविराम वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यालय परिसर से किया। रैली का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों पूर्व छात्र एकत्रित हुए और उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए अपने शिक्षकों, पढ़ाई के दिनों और विद्यालय से जुड़े अनुभवों को साझा किया।

यह भी पढ़ें: गवर्नमेंट उत्कृष्ट स्कूल सागर के 200 साल: भव्य अविराम साइकिल एवं पैदल रैली निकली •मेयर संगीता तिवारी ने दिखाई हरी झंडी

संस्कृति और इतिहास को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : शैलेंद्र जैन

रैली के शुभारंभ अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी संस्कृति और इतिहास को याद रखता है, वह हमेशा प्रगति करता है और जीवन में आगे बढ़ता है। विद्यालय के 200 वर्ष पूरे होना अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। उन्हें इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित अविराम वाहन रैली के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हम सभी की है। विद्यालय की प्रगति और विकास के लिए वे तन, मन और धन से समर्पित रहेंगे। जिला प्रशासन और शासन स्तर पर विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा कराने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


पूर्व छात्रों ने साझा कीं पुरानी यादें

रैली के शुभारंभ से पहले विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पूर्व छात्र एक-दूसरे से गले मिले और वर्षों पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने अपने पूर्व शिक्षकों की कार्यशैली, उनके पढ़ाने के तरीके और विद्यालय में बिताए समय के अनुभव साझा किए।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी, अखिलेश पाठक, विनय रंजन श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, विकास चौकसे सहित अन्य पूर्व छात्रों ने विधायक शैलेंद्र जैन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण, जगह-जगह हुआ स्वागत

अविराम वाहन रैली के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर पूर्व छात्रों का स्वागत किया गया। रैली के मध्य में पूर्व छात्रों ने गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। आयोजन में जिला एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी ने सहयोग के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र दिलीप श्रीवास्तव ने शाला गीत के रचयिता छात्र अनमोल चौरसिया को 5 हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की दो शताब्दियों की गौरवशाली यात्रा के बीच यह सम्मान आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

बड़ी संख्या में पूर्व छात्र हुए शामिल

कार्यक्रम में विक्रम सोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे अन्नी, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह ठाकुर, सुदेश तिवारी, सविता मिश्रा, प्रवीण पांडे, मनोज नेमा, संदीप खरे, मनीष नेमा, डॉ. रणजीत सिंह, विनय चौबे, दीपांकर दुबे, राजकुमार भूरिया, राजकमल केशरवानी, आलोक अग्रवाल, राजीवरत्न गोलंदाज, रामशंकर पांडेय, विनोद तिवारी, फहीमदाद खान, आशीष गौतम, इंजीनियर पी.सी. दीवान, अनिल गुप्ता, नरेंद्र चौकसे, अनिल सेलट, जगदीश सेन, राजकुमार परलानी, पी.एन. मिश्रा, अनूप तिवारी, रामावतार यादव, प्रदीप पांडेय, स्वदेश तिवारी, अवधेश तिवारी, विद्याभूषण तिवारी, एहसान उल्लाह अंसारी, डॉ. राजीव टंडन, नितिन साहू, बद्री पटेल, एजाज कुरैशी, अमित जैन, अलीम खान, नईम खान, खिलन सिंह शिल्पी, बालकिशन साहू, कैलाश नारायण तिवारी, नितिन जैन, राजेश द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव, अंशुल भार्गव, आशुतोष तिवारी, सुशील मिश्रा, विनीत राठौर, जितेंद्र राठौर और बसंत सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive