Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar News: कटरा बाजार में जैन महिला के सोने के जेवर छीनने की घटना: सीसीटीवी में दिखे महिला के साथ आरोपी

Sagar News: कटरा बाजार में जैन महिला के सोने के जेवर छीनने की घटना: सीसीटीवी में दिखे महिला के साथ आरोपी


तीनबत्ती न्यूज: 28 सितम्बर, 2026

सागर। कटरा बाजार क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों द्वारा एक महिला के पहने हुए सोने के जेवर जबरन छीनकर भागने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में महिला ने कोतवाली थाना प्रभारी को आवेदन देकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जेवर बरामद कराने की मांग की है।

पीड़ित महिला के साथ दिखे आरोपी सीसीटीवी में

आवेदन के अनुसार, सपना जैन, पत्नी राकेश कुमार जैन, निवासी जैन महिला आश्रम, सरस्वती मंदिर, बड़ा बाजार, सागर ने बताया कि 27 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वह किसी कार्य से कटरा बाजार गई थीं। यूनियन बैंक के पास दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।

महिला का आरोप है कि दोनों युवकों ने उन्हें डराया-धमकाया और उनके गले में पहने हुए सोने के जेवर, जिनका कुल वजन करीब 50 ग्राम बताया गया है, जबरन छीन लिए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को बातों में लगाकर दो युवक कटरा तक आए। इसके बाद गहना लेकर भाग निकले। इनके चेहरे सीसीटीवी में घर से लेकर कटरा तक के सीसीटीवी फुटेज में दिखे है। 


आवेदन में महिला ने छीने गए जेवरों का विवरण देते हुए बताया कि इनमें सोने की पुस्सी, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी और दो काले मोतियों की माला शामिल हैं।

महिला ने आवेदन में कहा है कि घटना के बाद वह बेहद डरी और सहमी हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान एवं जेवर बरामद करने की मांग की है।

महिला ने आवेदन में अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया है और 27 सितंबर 2026 को आवेदन थाना कोतवाली में प्रस्तुत किया गया।


Share:

सागर में CCTV से ऑटो में छूटा ₹17 हजार का पर्स बरामद, दो लड़कियों को लौटाई रकम

सागर में CCTV की निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद, लड़कियों को लौटाई रकम

तीनबत्ती न्यूज: 21 सितम्बर, 2026

सागर। ऑटो में गलती से छूटे ₹17 हजार रुपए से भरे पर्स को सागर पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से तलाश कर बरामद कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम की CCTV टीम और थाना कैंट पुलिस की तत्परता से दोनों बच्चियों को उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल गई।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां कबूला पुल से ऑटो में बैठकर कटरा जाने के लिए रवाना हुई थीं। पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते समय उन्होंने अपने बड़े पर्स से एक छोटा पर्स निकाला, जिसमें ₹17 हजार नगद रखे थे। उतरने के दौरान छोटा पर्स ऑटो में ही गिर गया और बच्चियां अपना बड़ा पर्स लेकर बाजार चली गईं।

पढ़ने क्लिक करे : सागर जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल

घर पहुंचने पर पर्स और उसमें रखी रकम नहीं मिलने पर दोनों बच्चियां परेशान हो गईं। उन्होंने कटरा ट्रैफिक थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां से उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम सागर भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल शुरू हुई तलाश

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया को घटनाक्रम से अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पर्स और नगदी तलाश कर बच्चियों को वापस दिलाने के निर्देश दिए।


निर्देश मिलते ही कंट्रोल रूम की CCTV टीम को सक्रिय किया गया। CCTV टीम की कर्मचारी रेखा रजक ने अलग-अलग कैमरों के फुटेज खंगालकर बच्चियों के ऑटो की तलाश शुरू की।


CCTV से ऑटो की हुई पहचान

CCTV फुटेज की बारीकी से जांच के दौरान बच्चियों को कबूला पुल से ऑटो में बैठते और पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते हुए ट्रेस किया गया। फुटेज से यह भी पता चला कि उतरते समय छोटा पर्स ऑटो में ही गिर गया था।


इसके बाद CCTV के माध्यम से ऑटो की पहचान कर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और उपलब्ध मोबाइल नंबर हासिल किया गया। जांच में मोबाइल नंबर ऑटो के वास्तविक मालिक का नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस टीम ने ऑटो से संबंधित पते को ट्रेस करते हुए आगे की कार्रवाई जारी रखी।


कैंट पुलिस के सहयोग से घर से मिला पर्स


CCTV टीम से मिली जानकारी के आधार पर थाना कैंट पुलिस स्टाफ ने ऑटो चालक के घर पहुंचकर तलाश की। वहां से बच्चियों का छोटा पर्स बरामद कर लिया गया।


पुलिस ने ₹17 हजार नगद सहित पर्स को पुलिस कंट्रोल रूम लाकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित वापस सौंप दिया।


रकम वापस मिलने पर बच्चियों ने जताया आभार


खोई हुई रकम वापस मिलने पर दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने सागर पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम और CCTV टीम का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।


पुलिस की इस कार्रवाई में तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज के विश्लेषण और थाना कैंट पुलिस के समन्वय से गुम हुई रकम को सुरक्षित वापस दिलाया गया।

Share:

शराब के लिए 500 रुपये मांगने से किया इनकार तो युवक पर हमला: कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा,निकाला जुलूस : घटना का सीसीटीवी आया था सामने

शराब के लिए 500 रुपये मांगने से किया इनकार तो युवक पर हमला: कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, निकाला जुलूस: घटना का सीसीटीवी आया था सामने


तीनबत्ती न्यूज: 16 सितम्बर, 2026

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे कमीशन मांगने और रुपये देने से इनकार करने पर एक युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। लायसेंसी शराब दुकान के कमर्चारी से मारपीट की गई थी। 

देर रात लाल ब्रांच के पास हुई घटना

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की देर रात करीब 12:45 बजे फरियादी शिवम उर्फ गुड्डा चौकसे (35), निवासी सदर, अपने परिवार के दीपक चौकसे के साथ लाल ब्रांच, सदर के पास खड़े थे। इसी दौरान 13 मुहाल निवासी चिंटू उर्फ मोहित खटीक, विकास खटीक, ओमप्रकाश खटीक और सन्नी जाटव वहां पहुंचे।

आरोप है कि चारों ने शिवम से शराब पीने के लिए जबरन 500 रुपये मांगे। शिवम ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी तथा नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए व्यक्ति से भी मारपीट

हमले में शिवम चौकसे को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दीपक चौकसे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसे भी चोटें आईं।घटना के बाद फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कैंट पुलिस ने अपराध क्रमांक 483/2026 दर्ज किया। मामले में धारा 296बी, 119(1), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई।


पुलिस टीम की कार्रवाई में चिंटू उर्फ मोहित खटीक और सन्नी जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इन पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज है। वहीं, प्रकरण में शामिल बताए गए विकास खटीक और ओमप्रकाश खटीक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे, उप निरीक्षक नरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र, आरक्षक ब्रजेन्द्र pp गौतम, आशीष यादव, गुड्डू शर्मा, देवेन्द्र रावत, नरेश, विशाल, नीलेश और जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

सागर में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच, CCTV और पार्किंग निगरानी बढ़ाने के निर्देश

बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा को लेकर सागर पुलिस का विशेष अभियान, जिलेभर में हुई जांच

तीनबत्ती न्यूज:15 सितम्बर, 2026

सागर। बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष चेकिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा प्रभारियों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और संभावित जोखिमों की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।


बैंक के बाहर और पार्किंग में भी CCTV लगाने पर जोर


सागर पुलिस ने बैंकिंग संस्थानों में CCTV कैमरों की संख्या और कवरेज बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैंक के प्रवेश और निकास द्वार, कैश काउंटर, लॉकर क्षेत्र, गलियारों के साथ-साथ परिसर के बाहर पार्किंग और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों को भी CCTV की निगरानी में लाने के लिए कहा गया।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण CCTV फुटेज अपराध की रोकथाम के साथ-साथ किसी घटना के बाद संदिग्ध व्यक्ति, वाहन और उसके आवागमन की पहचान में महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है।

संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश


बैंक प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को बैंक के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा असामान्य गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर एवं त्वरित समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।


पुलिस ने सुरक्षा गार्डों को सतर्क रखने, CCTV कैमरों की कार्यशीलता एवं रिकॉर्डिंग की नियमित जांच करने तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

लगातार जारी रहेगा सुरक्षा अभियान

सागर पुलिस के अनुसार यह अभियान केवल औपचारिक जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में अपराध की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस-बैंकिंग संस्थानों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

Share:

सागर में IG इरशाद वली ने की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, खुरई थानों का किया निरीक्षण

सागर में आईजी इरशाद वली ने अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, खुरई क्षेत्र के थानों का भी किया निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज:14 सितंबर, 2026

सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन इरशाद वली ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में जिले की अपराध स्थिति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने खुरई क्षेत्र का भ्रमण कर नरयावली, खुरई शहर, खुरई देहात थानों तथा एसडीओपी कार्यालय खुरई का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

समीक्षा बैठक में डीआईजी सागर रेंज शशिंद्र चौहान, पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, एएसपी बीना जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी सागर नरेंद्र सोलंकी, प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु, जिले के सभी एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: तीन दिन में पीड़ित परिवारों के खातों में पहुंचेगी मुआवजा राशि : मंत्री गोविंद राजपूत • तीन मरीजों की आंखों में गंभीर परेशानी, भोपाल एम्स भेजा

अपराध के पैटर्न और संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा

बैठक में एसपी अनुराग सुजानिया ने जिले की भौगोलिक स्थिति, थाना क्षेत्रवार कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों तथा अपराध की प्रकृति और क्षेत्रवार अपराध के पैटर्न की जानकारी दी। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से आईजी को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

आईजी ने थाना क्षेत्रवार अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण, गंभीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण, आदतन अपराधियों की निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

त्योहारों को लेकर सतर्कता के निर्देश

गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए धार्मिक आयोजनों और प्रमुख गणेश पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। आयोजकों के साथ समन्वय कर भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

खुरई क्षेत्र के थानों का किया निरीक्षण

आईजी इरशाद वली ने खुरई क्षेत्र में थाना नरयावली, थाना खुरई शहर, थाना खुरई देहात एवं एसडीओपी कार्यालय खुरई का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारियों और एसडीओपी से अपराधों, लंबित प्रकरणों, वारंटों एवं फरार आरोपियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास करने तथा लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

अवैध शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई पर जोर

आईजी ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से अवैध एवं जहरीली शराब के संभावित स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

महिला-बाल अपराध और जनसुनवाई पर विशेष ध्यान

महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध तथा कमजोर वर्ग से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा गया। थाना प्रभारियों को आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका नियमानुसार त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

आईजी ने थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण और पुलिस की प्रभावी उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध घटित होने के बाद कार्रवाई के साथ अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय और परिणाममुखी पुलिसिंग जरूरी है।

यह भी पढ़ें:'सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव सख्त, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई• मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बीएमसी के वार्डों में जाकर जाना बंडा के पीड़ितों का हाल

पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और कल्याण की भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, बेहतर व्यवहार और पेशेवर कार्यप्रणाली के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

आईजी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए क्षेत्र में निरंतर सक्रिय, प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।

Share:

बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

• पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद 

•अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

तीनबत्ती न्यूज:13 सितंबर 2026

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने ₹30 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर तीन फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

आरोपी की पहचान शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम छापरी, थाना बंडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह घटना के बाद से फरार था और पूर्व से शराब तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण भी दर्ज बताए गए हैं।इसके पहले पुलिस ने रवि लखेरा को शार्ट इन काउंटर में पकड़ा था। 

------------

देखे वीडियो क्लिक करे

बंडा शराब कांड का आरोपी दिवांजय राजपूत का शार्ट इन काउंटर

------------ 

कठुआ नाला के जंगल में पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर की तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना मिली थी कि बंडा शराब प्रकरण का आरोपी शिवांजय राजपूत कठुआ नाला के पास जंगल में मौजूद है और धामोनी-बहरोल मुख्य मार्ग से निकलकर अपने घर छापरी की ओर जा सकता है।


सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह को मौके पर पहुंचने तथा आसपास के थाना प्रभारियों को पुलिस बल के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह और थाना बहरोल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने संभावित स्थान की चारों ओर से घेराबंदी कर सघन सर्चिंग शुरू की।


पुलिस को देखकर आरोपी ने की फायरिंग

सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी शिवांजय राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर तीन फायर किए।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हथियार और अन्य सामग्री के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी


जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के  अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। तीन शस्त्र लायसेंस निरस्त किए है। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े रिसॉर्ट ढाबों आदि पर बुलडोजर चलाए जा रहे है।

सख्त कार्यवाही होगी : सीएम 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।


- *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी

सागर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन और भंडारण में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




Share:

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख दो दिन में वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर ,2026

सागर। ऑनलाइन ठगी के मामले में सागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी के ₹2,59,429 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर महज दो दिनों में ठगी की पूरी रकम का रिफंड सुनिश्चित कराया।

यह भी पढ़ें: सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट और ढाबों पर छापा, खामियां मिलने पर सील; खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

क्रेडिट कार्ड से निकाले गए थे ₹2,59,429

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को मोतीनगर निवासी देवाशीष गंगोपाध्याय के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹2,59,429 निकाल लिए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी ने तत्काल एक्सिस बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पाथवे रेस्टोरेंट और सत्यम होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

-------------

शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

शिकायत सामने आते ही मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेन-देन की तकनीकी जानकारी खंगाली। टीम ने संबंधित वित्तीय संस्थानों और मर्चेंट से तत्काल संपर्क किया।

पुलिस ने Amazon Pay India Private Limited सहित संबंधित संस्थानों से समन्वय कर संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रोकने और रकम सुरक्षित कराने के प्रयास शुरू किए।

बैंक और अमेजन पे के सहयोग से पूरी रकम वापस

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एक्सिस बैंक तथा अमेजन पे हेल्पडेस्क के सहयोग से संबंधित ट्रांजैक्शन को निरस्त कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद फरियादी की ठगी गई पूरी ₹2,59,429 की राशि वापस कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, साइबर फ्रॉड के मामलों में शिकायत मिलने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस की अपील—ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल को भी सूचना दें।

पुलिस का संदेश साफ है—साइबर ठगी के बाद जितनी जल्दी शिकायत होगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी।

Share:

सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

• पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

तीनबत्ती न्यूज: 11 सितम्बर, 2026

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और इनामी अंतरराज्यीय तस्कर रवि लखेरा को पुलिस ने मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आज 11 सितम्बर 2026 को तड़के थाना बरायठा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रवि लखेरा बरायठा क्षेत्र के हनुमान टोर मंदिर के पास जंगल में मौजूद है। सूचना पर बंडा थाना प्रभारी आनंद सिंह और बरायठा थाना प्रभारी अरविंद सिंह की पुलिस टीमों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया


पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस टीम को देखकर आरोपी रवि लखेरा ने तीन राउंड फायर कर दिए। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी के 2 अन्य साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

कारतूस जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं:

 * 12 बोर का 1 देशी कट्टा

 * 1 जिंदा कारतूस और 3 खाली कारतूस

 * 1 मोटरसाइकिल

_________

देखे वीडियो

सीएम डॉ मोहन यादव बोले : आरोपी का शार्ट इनकाउंटर किया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

_________

CM डॉ. मोहन यादव की कड़ी चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, "सागर की घटना और कानून-व्यवस्था को लेकर हमने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। प्रदेश में नशाखोरी और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

31 लोगों की मौत की खबर, प्रशासन ने की 16 की पुष्टि

जहरीली शराब के सेवन से अब तक 31 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया, हालांकि प्रशासन द्वारा फिलहाल 16 मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की गई है।


आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

प्रशासन की ओर से मामले में शामिल अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को 3 आरोपियों—मनीष लोधी, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत और आशीष साहू के 5 मकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

33 पर केस, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से मुख्य आरोपी रवि लखेरा समेत 18 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल मामले के 13 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।

25 से अधिक मामलों में दर्ज है रवि लखेरा

पुलिस के अनुसार, रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है और उस पर 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश आबकारी अधिनियम के तहत हैं। वह वर्ष 2025 में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र से आबकारी मामले में फरार चल रहा था और पूर्व में ललितपुर पुलिस ने भी उसे अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था।

Share:

बीना में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस जब्त • ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 21 प्रकरण दर्ज

बीना में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस जब्त

• ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 21 प्रकरण दर्ज


तीनबत्ती न्यूज: 8 सितंबर 2026

सागर: अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 21 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 72 लीटर अवैध शराब, एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त माल-मशरूका की कुल कीमत करीब 72,480 रुपये बताई गई है।


ललितपुर से शराब लाकर बीना में बेचता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी, बीना को अवैध शराब और कारतूस के साथ पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता था।

आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उप्र) की दबंग 28 यूपी मेड लिकर मसाला की 13 पाव टेट्रा पैक, कुल 2.6 लीटर शराब, 10 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इसी कार्रवाई में अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल एक देशी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए।


अवैध शराब के खिलाफ 21 प्रकरण दर्ज


बीना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब रखने और बिक्री करने वालों के खिलाफ कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किए। पुलिस के मुताबिक बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी और मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

अवैध शराब के मामलों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं अवैध हथियार और कारतूस बरामदगी के मामलों में धारा 25(1-बी), 27 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


यह हुई कार्रवाई


- कुल प्रकरण: 21

- अवैध शराब: करीब 72 लीटर

- देशी कट्टा: 1

- जिंदा कारतूस: 11

- मोटरसाइकिल: 1

- जब्त माल-मशरूका: करीब 72,480 रुपये


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा एसडीओपी बीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव और पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के साथ ही अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share:

बण्डा-विनायका में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर शराब जब्त

बण्डा-विनायका में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

• 225.12 लीटर देशी शराब जब्त, दोनों मामलों में 1249 पाव शराब बरामद



तीनबत्ती न्यूज: 07 सितम्बर, 2026

सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सागर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बंडा में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।  इसी क्रम में थाना बण्डा और थाना विनायका पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 1249 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, जिसकी मात्रा 225.12 लीटर है, जब्त की है।

Sagar Poisonous Liquor Case: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग : • प्रभावित गांवों में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात;

थाना बण्डा में 345 पाव शराब जब्त

थाना बण्डा पुलिस ने अपराध क्रमांक 658/2026 में धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 345 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, कुल 62.4 लीटर, बरामद की गई।

जब्त शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों में जुझार सिंह पिता ब्रजेन्द्र सिंह लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम नौराज, के कब्जे से 240 पाव यानी 43.2 लीटर, दिनेश सिंह पिता गुलाब सिंह लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम नौराज, के कब्जे से 40 पाव यानी 7.2 लीटर, मनोहर लोधी पिता गुलजार लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम नौराज, के कब्जे से 30 पाव यानी 5.4 लीटर तथा राजा लोधी पिता आधार सिंह लोधी (45 वर्ष), निवासी गूगरा, के कब्जे से 35 पाव यानी 6.3 लीटर शराब जब्त की गई।

सागर : बंडा शराबकांड में 11 मौतें, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने BMC पहुंचकर मरीजों का जाना हाल; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। • सभी शराब दुकानों की जांच, उनके स्टॉक की निगरानी और अवैध कारोबार की गहन जांच • शराब कांड में 20 पर FIR: 10 आरोपी पुलिस हिरासत में

विनायका पुलिस ने 904 पाव शराब पकड़ी

इसी प्रकार थाना विनायका पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2026 में धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने कुल 904 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, जिसकी मात्रा 162.72 लीटर है, जब्त की।

पुलिस के अनुसार चन्द्रभान उर्फ चंदू पिता द्वारिका सिंह राजपूत (42 वर्ष), निवासी ततरवारा थाना बण्डा, के कब्जे से 820 पाव यानी 147.6 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं भगवान सिंह पिता देवी सिंह लोधी (44 वर्ष), निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका, के कब्जे से 43 पाव यानी 7.74 लीटर, अरविन्द यादव पिता आशाराम यादव (44 वर्ष), निवासी पाटन थाना विनायका, के कब्जे से 22 पाव यानी 3.96 लीटर तथा मानसीग पिता बिहारी अहिरवार (45 वर्ष), निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका, के कब्जे से 19 पाव यानी 3.42 लीटर शराब जब्त की गई।

कुल 225.12 लीटर शराब जब्त

बण्डा और विनायका थाना पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 1249 पाव देशी शराब, जिसकी मात्रा 225.12 लीटर है, जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Share:

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराकर फायरिंग का वीडियो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराकर फायरिंग का वीडियो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, .315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद


कैंट पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से हुई आरोपी की पहचान, कजलीवन मैदान के पास घेराबंदी कर पकड़ा; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई



तीनबत्ती न्यूज: 02 सितम्बर, 2026

सागर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग करने और उसके फोटो-वीडियो प्रसारित कर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले युवक को सागर की कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।


सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में सामने आया वीडियो


कैंट थाना पुलिस को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक युवक के फोटो और वीडियो प्राप्त हुए। इनमें युवक देशी कट्टा प्रदर्शित करते हुए फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। पुलिस के अनुसार, युवक सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री प्रसारित कर अपनी आपराधिक छवि प्रदर्शित करने और लोगों में भय उत्पन्न करने का प्रयास कर रहा था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तकनीकी और मैदानी स्तर पर जांच शुरू की। सोशल मीडिया पर उपलब्ध फोटो-वीडियो एवं अन्य सूचनाओं का सूक्ष्म परीक्षण करने के बाद युवक की पहचान शुभम पटेल पिता डालचंद्र पटेल, निवासी चंद्रशेखर वार्ड, सागर के रूप में हुई।


कजलीवन मैदान के पास घेराबंदी कर पकड़ा


आरोपी की पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कजलीवन मैदान के पास, थाना कैंट क्षेत्र से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया।


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कैंट में धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हथियार के स्रोत, सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो-वीडियो और आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जांच कर रही है।


एक सप्ताह में दूसरी प्रभावी कार्रवाई


कैंट थाना पुलिस द्वारा एक ही सप्ताह में अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ यह दूसरी महत्वपूर्ण कार्रवाई बताई गई है। पुलिस क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।


पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जा रही है और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई की जा रही है।


हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर रहेगी नजर


सागर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन, आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री, अपराध को बढ़ावा देने वाली पोस्ट, भय एवं दहशत फैलाने वाले वीडियो तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय फैलाना या आपराधिक छवि स्थापित करने का प्रयास गंभीर दंडनीय कृत्य है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने आमजन से की अपील

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले अथवा किसी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।


पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि आमजन की सतर्कता अपराध नियंत्रण और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


इनकी रही सराहनीय भूमिका


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट निरीक्षक रोहित डोंगरे, सहायक उप निरीक्षक माधव, प्रधान आरक्षक खूबसिंह, आरक्षक प्रदीप शर्मा, आशीष यादव, सृजन तिवारी एवं भानु सहित थाना कैंट पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share:

सीसीटीवी से सागर पुलिस ने खोजा ऑटो में छूटा बैग, ₹5 हजार नगद और चाबियां बरामद

सीसीटीवी कंट्रोल रूम की तत्परता से ऑटो में छूटा यात्री का बैग बरामद, ₹5 हजार नगद और चाबियां सुरक्षित


तीनबत्ती न्यूज , 29 अगस्त 2026

सागर। सागर पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की तत्परता और तकनीकी दक्षता से ऑटो में छूटा एक यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बैग में ₹5,000 नगद, कपड़े और घर की महत्वपूर्ण चाबियां रखी हुई थीं। अपना सामान वापस मिलने पर यात्री ने सागर पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार सुरेश पटेल निवासी पथरिया जाट, खुरई बस से सागर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से उन्होंने ऑटो लेकर सिविल लाइन तक सफर किया। सिविल लाइन पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया है। बैग में नगदी के साथ घर की चाबियां होने के कारण वे काफी परेशान हो गए।

सुरेश पटेल सहायता के लिए थाना सिविल लाइन पहुंचे, जहां से उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। कंट्रोल रूम में उन्होंने प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान को पूरी घटना की जानकारी दी और बैग तलाशने में मदद मांगी।

मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर जयवीर सिंह भदौरिया को दी गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैग की तलाश कर उसे सुरक्षित वापस दिलाने के निर्देश प्रभारी कंट्रोल रूम को दिए।

निर्देश मिलते ही प्रभारी कंट्रोल रूम ने सीसीटीवी ऑपरेटर त्रिलोक सिंह परिहार एवं रेखा रजक को ऑटो की पहचान कर बैग तलाशने के लिए लगाया। टीम ने सागर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगालना शुरू किया।

करीब दो घंटे की लगातार मेहनत के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए संबंधित ऑटो की पहचान कर ली। हालांकि शुरुआत में ऑटो का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद टीम ने ऑटो के पूर्व मार्ग के कैमरों की रिकॉर्डिंग को पीछे की दिशा में खंगाला और बारीकी से फुटेज का विश्लेषण किया।

लगातार प्रयास के बाद ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर लिया गया। नंबर के आधार पर वाहन संबंधी जानकारी जुटाकर ऑटो मालिक का मोबाइल नंबर हासिल किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल ऑटो मालिक से संपर्क किया और उसे कंट्रोल रूम बुलाया।

ऑटो की जांच करने पर यात्री का बैग पीछे रखा हुआ सुरक्षित मिल गया। बैग में रखे ₹5,000 नगद, कपड़े और घर की चाबियां भी सुरक्षित थीं।

सामान वापस मिलने पर सुरेश पटेल ने राहत की सांस ली। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की पूरी टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

तकनीक के जरिए नागरिकों की मदद में सागर पुलिस

सागर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता के लिए भी तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए ऑटो की पहचान की और यात्री का महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित वापस दिलाया। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का उदाहरण है।

Share:

Sagar Crime : नाबालिग को ब्लैकमेल कर लाखों की चोरी कराने वाले आरोपी गिरफ्तार, 54.37 लाख का मशरूका बरामद

Sagar Crime : नाबालिग को ब्लैकमेल कर लाखों की चोरी कराने वाले आरोपी गिरफ्तार, 54.37 लाख का मशरूका बरामद



तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त, 2026

सागर । नाबालिग को ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसके ही परिवार के पुराने मकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कराने के मामले का बीना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण और 16.37 लाख रुपये कीमत का अन्य सामान, कुल लगभग 54.37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। 

पुराने मकान में रखा था नकद और जेवर

पुलिस के अनुसार फरियादी परिवार वर्तमान में अपने नए मकान में रह रहा था, जबकि पुराने पैतृक मकान में नकदी, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखा था। 17 जून 2026 को पुराने मकान में सामान की जांच करने पर नकदी और कीमती सामान गायब मिला। इसके बाद थाना बीना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ, संदिग्धों की तस्दीक और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया।


नाबालिग को धमकाकर कराई चोरी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आयुष मैना निवासी बीना द्वारा फरियादी परिवार के नाबालिग को ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया और इसी दबाव में उससे परिवार के पुराने मकान से चोरी कराई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग से करीब 13 लाख रुपये नकद और लगभग 40 तोला सोने के आभूषण लिए थे। नकदी का उपयोग आरोपी ने विभिन्न सामान और वाहनों की खरीदारी तथा अन्य खर्चों में किया।

मामा को दिए सोने के जेवर

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी से प्राप्त सोने के आभूषण आरोपी आयुष ने अपने मामा अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को दिए थे। पुलिस ने अंकुश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए।

बरामद आभूषणों में सोने का हार, चैन, ब्रेसलेट, चार अंगूठियां, पेंडल, गिन्नी, चार कड़े और मंगलसूत्र सहित अन्य जेवर शामिल हैं।


कार, बाइक और महंगे मोबाइल भी बरामद

आयुष मैना के कब्जे से चोरी की रकम से खरीदा गया सामान भी बरामद किया गया। इसमें आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 15, वीवो मोबाइल, हुंडई वरना कार, रॉयल इनफील्ड बुलेट, मारुति सुजुकी अर्टिगा, एसी, एलईडी टीवी, साउंड बॉक्स, बेड, लोहे का गेट सहित अन्य सामान शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब 16.37 लाख रुपये है। चोरी की रकम से खरीदी गई शेष संपत्ति एवं रकम के संबंध में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

चार आरोपी पुलिस कार्रवाई की जद में

मामले में आयुष मैना निवासी बीना और अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं उनके सहयोगी आरोपी सतीश अहिरवार निवासी शिवाजी वार्ड, बीना और मोनू पाल निवासी गुना को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।


पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखन राज, उपनिरीक्षक कस्तूरी अहिरवार, प्रधान आरक्षक विजय गौतम, राजेश पटेल, सौरभ रैकवार, आरक्षक संदीप यादव, दीप सिंह भदौरिया, बाबूलाल अहिरवार, राहुल सोलंकी, भूपेंद्र परिहार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share:

सागर में ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन पर ट्रैफिक प्रतिबंध, कटरा क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन पर सागर में यातायात प्रतिबंध, कटरा क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद



तीनबत्ती न्यूज : 25 अगस्त ,2026

सागर। ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन पर्व के दौरान सागर शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी तथा 27 और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर कटरा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान कई प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।



26 अगस्त को सुबह 10 से रात 10 बजे तक प्रतिबंध

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ऑटो, आपे, इलेक्ट्रिक ऑटो, चार पहिया तथा मध्यम एवं भारी वाहनों को कटरा क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

27 और 28 अगस्त को दोपहर 12 से रात 10 बजे तक रोक

रक्षाबंधन के अवसर पर 27 एवं 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक उक्त सभी वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ की स्थिति को देखते हुए प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

इन मार्गों से भी नहीं मिलेगा प्रवेश


तीन मढ़िया, राधा तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैंड, कोतवाली थाना परिसर, राहतगढ़ वनवे और मोतीनगर चौराहा से बड़ा बाजार होते हुए कटरा क्षेत्र में प्रतिबंधित वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


कटरा-तीनबत्ती के बीच खड़े वाहन हटाने के निर्देश

यातायात पुलिस ने कटरा से तीनबत्ती तक स्थायी रूप से पार्क किए गए वाहनों को तत्काल हटाकर म्युनिसिपल स्कूल अथवा निजी पार्किंग स्थलों में खड़ा करने की अपील की है। नियमों का पालन नहीं करने पर ऐसे वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा। वाहन हटाने के दौरान होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी।

दो पहिया वाहनों पर लागू नहीं होगा

यातायात प्रतिबंध दो पहिया वाहनों पर लागू नहीं होगा। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी आवागमन की अनुमति रहेगी।

यातायात पुलिस ने सागर शहर के नागरिकों से अपील की है कि पर्व के दौरान यातायात प्रतिबंधों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Share:

Sagar News: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

रहली में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास, डायल-112 जवानों ने पहुंचकर बचाई जान


तीनबत्ती न्यूज: 24 अगस्त 2026

सागर। सागर जिले के थाना रहली क्षेत्र में खुशीपुरा तिराहा के पास सोमवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दोपहर करीब 1:13 बजे युवक द्वारा फांसी लगाने के प्रयास की सूचना प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम सागर ने रहली क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।

सूचना मिलते ही एफआरव्ही में तैनात प्रधान आरक्षक कपिल सिंह राजपूत और पायलेट रामचंद्र कुर्मी मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाने का प्रयास किया था। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल फंदे से नीचे उतार लिया था, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि युवक घायल हो गया था।

डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए घायल युवक को उसके परिजनों के साथ एफआरव्ही वाहन से शासकीय चिकित्सालय रहली पहुंचाया। अस्पताल में युवक का उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना में डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रही। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद एफआरव्ही को तत्काल डिस्पैच किया गया और जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

पुलिस की अपील: यदि किसी व्यक्ति के जीवन पर संकट हो या कोई आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो तत्काल पुलिस सहायता के लिए डायल-112 पर सूचना दें।

Share:

पिकनिक मनाने गये 9 युवक - युवतियां आबचंद गुफा के पास गदेरी नदी में फंसे : पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू • पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे बचाव कार्य का लिया जायजा

पिकनिक मनाने गये 9 युवक - युवतियां आबचंद गुफा के पास गदेरी नदी में फंसे :  पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू 

• पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे, बचाव कार्य का लिया जायजा

तीनबत्ती न्यूज: 23 अगस्त 2026

सागर। सागर जिले के  प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आबचंद गुफा क्षेत्र में 22 अगस्त की शाम उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब गदेरी नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ने से पिकनिक मनाने पहुंचे सागर शहर के 9 युवक-युवतियां नदी के बीच पानी से घिरे टापू पर फंस गए। एक पत्थर पर ढाई घंटे बैठे रहे । सूचना मिलते ही सागर पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे और सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में बड़ा हादसा टला: आपचंद गुफा के पास नदी में फंसे 9 युवक-युवतियों का SDRF ने किया रेस्क्यू

------------

पिकनिक मनाने गये थे

घटना की सूचना 22 अगस्त की शाम करीब 6:50 बजे डायल-112 और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली। बताया गया कि आबचंद गुफा क्षेत्र में तेज बहाव के कारण 9 लोग चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण थीं और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी जोखिम था।

एसपी ने संभाली कमान, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने पूरे घटनाक्रम की पल-पल मॉनिटरिंग शुरू कर दी और संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए तत्काल आवश्यक संसाधन मौके पर भेजने के निर्देश दिए। आबचंद गुफा की ओर से सीधे घटनास्थल तक पहुंचना बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण था। इसके बाद आबचंद गांव की ओर से वैकल्पिक रास्ते से पहुंचने की रणनीति बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ करीब 4 किलोमीटर घने जंगल और दुर्गम रास्ते से पैदल घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026: इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानें शुभ तारीख और उपाय • पंडित अनिल पाण्डेय

अंधेरा, घना जंगल और जंगली जानवरों के खतरे के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद, जीपीएस नेविगेशन और सर्चलाइट की सहायता से रेस्क्यू टीम बच्चों के निकट पहुंची।

तेज बहाव के बीच SDRF ने संभाला मोर्चा

नदी का पानी चारों तरफ से बढ़ रहा था और सभी 9 लोग नदी के बीच टापू पर फंसे हुए थे। स्थिति को देखते हुए होमगार्ड कमांडेंट श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

एसडीआरएफ जवानों ने तेज बहाव और अंधेरे के बीच अत्यंत सावधानी से नदी में उतरकर एक-एक कर सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय ग्रामीणों के बेहतर समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा।


पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद  पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक  गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: जिला अधिवक्ता संघ सागर चुनाव: अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष, जितेंद्र राठौर सचिव और आरती जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित

सभी 9 लोग सुरक्षित

रेस्क्यू किए गए सभी 9 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी के स्वस्थ पाए जाने के बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू किए गए लोगों में रिया पिता संजय अहिरवार, उम्र 19 वर्ष, उपासना पिता प्रकाश अहिरवार, उम्र 20 वर्ष, सानिया पिता प्रकाश अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निक्की उर्फ निकिता पिता प्रकाश अहिरवार, उम्र 19 वर्ष, डाली पिता संजय अहिरवार, उम्र 16 वर्ष, राज पिता सीताराम अहिरवार, उम्र 18 वर्ष राजा पिता सीताराम अहिरवार, उम्र 17 वर्ष, नीरज अहिरवार पिता संतोष अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, सिया पिता संजय अहिरवार, उम्र 17 वर्ष शामिल है। सभी इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, बहेरिया, जिला सागर के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर ने रहली में अनाधिकृत कॉलोनी निर्माण हटाने एवं कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए आदेश

पुलिस और SDRF टीम की सराहनीय भूमिका

रेस्क्यू ऑपरेशन में हवलदार भागवती पटेल, एसडीआरएफ आरक्षक मुकुल यादव, मनोज देशमुख, धर्मेंद्र चौहान, नीरज सौर, प्रयास तिवारी, एसके जितेंद्र पटेल, एसके राकेश विश्वकर्मा सहित पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: उल्दन बांध ओवरफ्लो, कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित; प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्गों की सूचना

इसके अलावा थाना प्रभारी गढ़ाकोटा गौरव तिवारी एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी रहली संजय ऋषीश्वर एवं उनकी टीम, चौकी शाहपुर प्रभारी उप निरीक्षक मनीषा एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी बहेरिया शशिकांत गुर्जर एवं उनकी टीम तथा कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान एवं उनकी टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कंट्रोल रूम द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विभिन्न टीमों के बीच लगातार समन्वय और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

Share:

सागर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, ₹2.69 करोड़ नकद और 30 लाख का सोना बरामद

सागर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, ₹2.69 करोड़ नकद और 30 लाख का सोना बरामद: ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग का खुलासा

• 30 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, कई फर्जी कंपनियो के एटीएम, पासबुक, चेकबुक, मोबाईल एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद



तीनबत्ती न्यूज: 19 अगस्त, 2026

सागर। सायबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन करने वाले संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार बताए गए हैं।

सागर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग का नेटवर्क संचालित करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ 69 लाख 42 हजार 700 रुपए नकद और करीब 30 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर सागर लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी अनुराग सुजानिया ने आज मीडिया के सामने पूरा खुलासा किया।पुलिस ने इनसेनोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।




यह भी पढ़ें: सागर पुलिस ने खोला फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क, 5.50 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा

बेरोजगार लोगों के दस्तावेज लेकर खुलवाते थे फर्जी खाते

सागर पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बेरोजगार एवं सामान्य लोगों को कमीशन और पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज प्राप्त करते थे। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में तैयार की जाती थीं और निजी बैंकों में उनके नाम से करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे।बाद में इन बैंक खातों को गिरोह अपने नियंत्रण में लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन एवं सर्कुलेशन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करता था।

यह भी पढ़ें: सीहोर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कटनी में ₹2.10 लाख की साइबर ठगी

शिकायत से खुला करोड़ों के नेटवर्क का राज

13 अगस्त 2026 को मकरोनिया थाने में रोहित पिता रूपराज पटेल ने शिकायत की थी कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाई गई और फेडरल बैंक की मकरोनिया शाखा में करंट अकाउंट खुलवाया गया।

पुलिस ने खाते की जांच की तो सामने आया कि रोहित के नाम से 'ग्लैमर इंटरप्राइजेस' नामक फर्म बनाई गई थी। फरवरी 2026 से करीब छह महीने के दौरान इस खाते में लगभग 90 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था।

     (नोट गिनने कि जब्त मशीन)

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के पर्यवेक्षण में मकरोनिया थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बैंक खातों, फर्मों, लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया।

भोपाल और मुंबई से जुड़े तार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मेंद्र नाहर ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बैंक खातों के नेटवर्क से जुड़ा काम अमित विश्वकर्मा से सीखा था। इसके बाद धर्मेंद्र ने सागर के स्थानीय साथी सोनू दांगी तथा सरमन उर्फ शुभम रैकवार, विपिन गिरी और स्वर्णेंद्र पांडे के साथ मिलकर फर्जी फर्में तैयार कर बैंक खाते खुलवाने का काम शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन बेटिंग का संचालन रिषभ पटेल द्वारा किया जा रहा था। पुलिस टीम ने रिषभ पटेल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2,69,42,700 रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ।



टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रिषभ पटेल ने बताया कि वह ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटों और अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा खिलाता था। फर्जी फर्मों के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराकर उसे नकद निकाला जाता था।

आरोपी ने कथित तौर पर टेलीग्राम के माध्यम से ग्राहकों का ग्रुप बना रखा था। इस नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टेबाजी पैनल की लिंक और क्रेडिट कॉइन उपलब्ध कराए जाते थे।

पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों अमित विश्वकर्मा और रिषभ पटेल को न्यायालय से 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


30 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा

पुलिस के तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण में अब तक 30 से अधिक फर्जी फर्मों का पता चला है। इनमें से जांच में सामने आई प्रमुख फर्में हैं—

1. ग्लैमर इंटरप्राइजेस

2. भूपेन्द्र इंटरप्राइजेस

3. सूर्या इंटरप्राइजेस

4. समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स

5. लवली स्वीट एंड मसाला चाट सेंटर

6. कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स

7. स्टार इंटरप्राइजेस

8. राजपूत इंटरप्राइजेस

9. अनुभव ट्रेडर्स

10. सागर ट्रेडर्स

11. शर्मा जी इंटरप्राइजेस

12. सौरभ इंटरप्राइजेस

13. माखन इंटरप्राइजेस

14. अंकेश इंटरप्राइजेस

15. तनविक इंटरप्राइजेस

16. यूनिक टूर एंड ट्रेवल्स

17. महाकाल ट्रेडर्स

18. मैक्स ट्रेडर्स

19. बालाजी ट्रेडर्स

20. जय महाकाल टूर एंड ट्रेवल्स

पुलिस के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में इन फर्मों से संबंधित बैंक खातों में करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन पाया गया है। पुलिस द्वारा सभी खातों के लेन-देन का विस्तृत वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

फर्जी फर्म और बैंक खाते खुलवाने की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में

सागर पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि फर्जी फर्मों के पंजीयन और बैंक खातों को खुलवाने की प्रक्रिया में किन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं की भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म पंजीयन या बैंक खाते खोलने में किसी स्तर पर लापरवाही अथवा आपराधिक संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में निम्न आरोपियों की गिरफ्तारी की है—

- धर्मेंद्र पिता हरिदास नाहर, निवासी खजुराहो, छतरपुर, हाल शिवनगर, थाना बहेरिया, सागर।

- सोनू दांगी पिता रामेश्वर दांगी, निवासी ग्राम बमोरी घाट, थाना जैसीनगर, सागर।

- अमित विश्वकर्मा पिता जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी इंदौर, हाल रोहित नगर, भोपाल।

- विपिन गिरी पिता अशोक गिरी, निवासी नीरजा नगर, जेके रोड, भोपाल।

- स्वर्णेंद्र पांडे पिता चंद्रभान पांडे, निवासी पीताम्बरा होम्स, खजूरी कला, भोपाल।

- रिषभ पटेल पिता स्वर्गीय रवि पटेल, निवासी मंडला, वर्तमान पता भोपाल।

दो आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार सरमन उर्फ शुभम रैकवार निवासी खजुराहो, छतरपुर, वर्तमान पता भोपाल तथा ऋषि केशव सिंह निवासी सीधी, वर्तमान पता भोपाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

पुलिस की नागरिकों से अपील

सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन या आसान कमाई के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर, ओटीपी अथवा अन्य बैंकिंग जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। पुलिस ने यह भी चेताया है कि किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से बैंक खाता या फर्म खुलवाकर उसका संचालन दूसरे व्यक्ति को देना गंभीर कानूनी जोखिम पैदा कर सकता है। यदि ऐसे खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की रकम के लेन-देन में होता है तो खाताधारक भी जांच के दायरे में आ सकता है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना मकरोनिया प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल, थाना प्रभारी बहेरिया उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर, बिलहेरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामअवतार धाकड़, सउनि काशीराम ठाकुर, साइबर सेल सागर के प्रआर सौरभ रैकवार, आरक्षक हेमेन्द्र ठाकुर सहित थाना मकरोनिया, साइबर सेल और थाना शाहपुरा की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive