बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा काशंखनाद,पूर्व सीएम शिवराज ने मंच जलाए बिजली बिल,ट्रैक्टरों पर बैठकर पहुचे गिरफ्तारी देने,मंत्रियो का होगा घेराव

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का शंखनाद,पूर्व सीएम शिवराज ने मंच जलाए बिजली बिल,ट्रैक्टरों पर बैठकर पहुचे  गिरफ्तारी देने,मंत्रियो का होगा घेराव
सागर ।प्रदेशमे यूरिया संकट और बिजली के  बिलो और अन्य समस्याओं को लेकर  एमपी में सियासत शुरू हो चुकी है । पूर्व सीएम शिवराज सिंह ,नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित अनेक नेताओं ने गिरफ्तारी दी। आज प्रदेश में यूरिया संकट,बिजली बिल सहित अनेक मुद्दों  और विधायक  प्रदीप लारिया पर दर्ज मामले के विरोध में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में हजारों किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर  गिरफ्तारियां दी। इस मौके पर कमलनाथ सरकार  के एक साल की असफलताओं को लेकर सागर से संघर्ष का शंखनाद शुरू किया। मंच से बिजली के बिल जलाए गए।
गरीबो की बिजली कटी तो भाजपाई जोड़ेंगे

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि  इस सरकार में अन्याय की अति हो गई। चारों तरफ त्राही त्राही मची है। संबल योजना बंद, डिलेवरी का पैसा बंद, छात्र-छात्राओं को लेपटाप बंद, स्मार्ट मोबाईल बंद, साईकिल वितरण बंद, तीर्थ दर्शन यात्रा बंद यहां तक की बहनो ंको दिया जाने वाला डिलेवरी का पैसा भी बंद, इस निकम्बी सरकार में हो गया है। बिजली बिल हाफ होने थे नही हुए। यदि गरीबो की बिजली कटि तो भाजपा कार्यकर्ता  इनको जोड़ेंगे।
यूरिया के प्रबंधन में सरकार की लापरवाही
  उन्होनें यूरिया खाद्य वितरण की बात करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में एक साल पहले योजना बना ली जाती थी और किसानों की बोनी के तीन माह पहले उन्हें यूरिया खाद्य वितरण कर दिया जाता था। आज प्रदेश भर में जगह-जगह खाद्य के लिए लाईने लगी है यहां तक की बहनों को भी लाईन में लगना पड़ रहा है। कमलनाथ की ऐसी निकममी सरकार को एक मिनिटि भी सरकार में रहने का हक नहीं है।
सरकार प्रबंधन नही कर पाई।
भाजपाईयो पर मामले दर्ज हुए तो सड़को पर उतरेंगे
 उन्होनें कहा कि हमारे विधायकों पर मामले दर्ज कराकर उन्हें अयोग्य घोषित करने की काग्रेंस सरकार की योजना है। उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देेगें और सड़को पर संघर्ष करेगें। उन्होने सख्त लहजे में कहा कि कमलनाथ हमें डराने का काम छोड़ दे। हम इमरजेंशी के दौरान इंदिरा गांधी ने नही डरे कमलनाथ किस खेत की मूली है।  यदि कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाया तो पार्टी सड़को पर उतरेगी।
मंत्रियो का होगा घेराव
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश का किसान परेशान हुआ जनता की समस्याएं नही सुलझी तो हम मंत्रियों का सड़कों पर से निकलना बंद कर देगें।जगह जगह इनका घेराव किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष का नारा दुखी किसान रहेगा तो तूफान रहेगा....
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने नारे लगवाए की  जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा। कहा कि किसानों के हित में बात करने वाले हमारी पार्टी के विधायक प्रदीप लारिया पर काग्रेंस के इशारे पर मामला दर्ज किया गया है। आज हम प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने जा रहे है हम भी देखने आये है कि जेलो में कितनी जगह है और कितनी उंची जेले है। उन्होनें सरकार को ललकारते हुये कहा कि इस सरकार ने एक साल में ट्रांसफरों के आलावा कोई काम नहीं किया। न ही अपने घोषणा पत्र की एक भी घोषणा पूरी की है।
भाजपा किसानों के साथ: सांसद
सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा पहले भी किसानों के साथ थी और आज भी किसानों के साथ खड़ी है आज बोनी का समय है और किसानों को खाद्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों का साथ देने वाले भाजपा विधायक प्रदीप लारिया पर प्रकरण दर्ज किया गया। काग्रेंस के कू प्रबंधन के कारण आज हम आंदोलन करने को बाध्य है। 
भाजपा सरकार को याद करती है जनता:प्रदीप लारिया
विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि आज भी प्रदेश की जनता शिवराज सिंह जी को याद कर रही है। कागें्रस सरकार ने जो वचन पत्र तैयार किया था पहला वचन 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का था। आज कर्ज माफी तो दूर की बात किसानों को एक एक बोरी यूरिया के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कर्ज माफी के चक्कर में किसान डिफाल्टर हो चले है। 
इन नेताओं ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन में  पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन,  महेश राय, महापौर अभय दरे, पूर्व विधायकगण  सुधा जैन, हरवंश सिंह,  भानू राणा,पारुल साहू,  नारायण कबीरपंथी, लता वानखेड़े ,प्रभुदयाल पटैल, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला संतोष रोहित, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुशील तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह  जाहर सिंह, राजकुमार बरकोटी,  हरिराम सिंह अनुराग प्यासीं,सुधीर यादव,व्रन्दावन अहिरवार, जगन्नाथ गुरैया,शैलेश केशरवानी,वीरेंद्र पटेल,संतोष रोहित, गौरव सिरोठिया, हरिओम केशरवानी, आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा एवं आभार भाजपा नेता बलवंत सिंह ने किया।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive