बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बेघर निसहाय को सहारा दिया से सेवादल कांग्रेस

बेघर निसहाय को सहारा दिया से सेवादल कांग्रेस

"परहित सरिस धर्म नहीं भाई" गोस्वामी तुलसीदास जी के इस श्लोक को अपने जीवन मे आत्मसात करने वाले शहर कांग्रेस सेवादल ने आज एक बार पुनः मानवता की मिसाल पेश करते हुये सेवा अभियान के 79 वें दिन भी राशन वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की सेवादल ने चंद्रशेखर और वल्लभनगर वार्ड के 20 जरूरतमंद और लाचार परिवार की महिलाओं को राशन वितरण किया। 

पढ़े : पूर्व सरपंच और होटल क्राउन पैलेस के मालिक हुकुम साहू का निधन,कुए में मिला शव*

सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुये आटा-दाल-चावल-दूध-बिस्किट आदि राशन में वितरित किया गया। तत्पश्चात् बेगमगंज की एक बेघर-बेसहारा वृद्ध महिला जो सागर में मंदिर वगैरह में रूककर दूसरों पर आश्रित अपना जीवन यापन करती है उसकी राशन देकर सहयता की।
आज सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ नितिन पचौरी,मयंक तिवारी,जयदीप यादव,प्रवीण यादव,आकाश,आर्यन,पार्थ चाचोंदिया,बिट्टू मिश्रा,अजय ठाकुर,अरविंद राजपूत आदि सेवादल सदस्य उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive